भागलपुर : अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए बंगाल एसटीएफ (STF) की टीम ने शुक्रवार तड़के स्थानीय पुलिस की मदद से भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंको गली, भीखनपुर में छापेमारी की। इस दौरान बंगाल हथियार तस्करी कांड के मुख्य अभियुक्त सीत कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
#BengalSTF #STF #IllegalArmsSmuggling #ArmsSmuggling #WeaponSmuggling #InterstateCrime #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, लव मैरेज से नाराज पिता ने जीते-जी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया, ऐसा क्यों ?
#LoveMarriage #BiharCrime #Katihar #FatherDaughter #KatiharNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
मिट्टी का स्वस्थ रहना कृषि, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। खेतों की उर्वरता और मिट्टी के प्राकृतिक स्वास्थ्य का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें किसानों और आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। खेत बचेंगे, तभी जीवन बचेगा और मिट्टी बचेगी, तभी किसान समृद्ध होंगे। ये बातें माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित खेत बचाओ अभियान सह कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में कहीं।
#VijayKumarSinha #BiharAgriculture #AgricultureMinister #KhetBachaoAbhiyan #SoilConservation #SoilHealth #FarmerWelfare #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, रात के अंधेरे में हाहाकार मचा, पानी में कूदी गाड़ी, इतने लोग लापता, मौत से कोहराम.
#RoadAccident #ScorpioAccident #CarAccident #ScorpioFellInPond #DrowningIncident #BhagalpurNews #BankaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, डेढ़ कट्ठा जमीन के लिए धरती खू'न से लाल कर दी, पूरा इलाका कुरुक्षेत्र बन गया..
#MotihariCrime #LandDispute #LandDisputeViolence #BiharCrime #EastChamparan #Motihari #BiharPolice #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, अपने जन्मदिन पर चिराग पासवान ने नेताओं संग केक काटा, फिर भावुक होकर ऐसा बोले...
#ChiragPaswan #HappyBirthdayChiragPaswan #LJPR #LJPRLeaders #BiharNDA #UnionMinister #CakeCutting #Patna #PatnaNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, बिहार के समस्तीपुर में खौफनाक मंजर, पंच पति को गोलियों से बून डाला, बेटी की डोली उठने वाली थी..
#PanchHusbandMurder #FiringIncident #NH322 #RoadBlock #Protest #PoliceAgainstProtest #BiharPolice #SamastipurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
देखें वीडियो, बिहार के समस्तीपुर में खौफनाक मंजर, पंच पति को गोलियों से बून डाला, बेटी की डोली उठने वाली थी..
#PanchHusbandMurder #FiringIncident #NH322 #RoadBlock #Protest #PoliceAgainstProtest #BiharPolice #SamastipurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
Chirag Paswan Birthday पर Dr.Prakash Chandra ने पहनाया चांदी का मुकुट फिर Cake भी खिलाया
#ChiragPaswan #ChiragPaswanBirthday #HappyBirthdayChiragPaswan #DrPrakashChandra #SilverCrown #CakeCutting #LJPR #Bihar #BiharNews #LiveCities
चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष चुनाव में हार मिलने पर EVM को दोषी ठहराने लगता है। उन्होंने कहा, “आप लोग EVM-EVM करते थे, लेकिन इस बार विधान परिषद के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तब विपक्ष कहां था? नागपुर की सीट जीतकर खुशियां मनाई जा रही हैं, लेकिन बिहार में कांग्रेस और विपक्ष की स्थिति क्या है?”उन्होंने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में आखिरी बार कांग्रेस की सरकार कब बनी थी? उस समय कौन-सा EVM था? इसी तरह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दशकों से सत्ता में नहीं आ पाई है। ऐसे में हर चुनाव में EVM पर सवाल उठाना कहां तक उचित है?
#ChiragPaswan #ChiragPaswanStatement #EVM #EVMControversy #EVMVsBallotPaper #LJPR #Congress #Opposition #BiharPolitics #Bihar #BiharNews #LiveCities
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर में शुक्रवार देर शाम पंच पति सुबोध राय (45) की गोली मारकर हत्या. अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बरुणा चौक के पास NH-322 किया जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ नारे, घटनास्थल पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने लगाए 'गो बैक' के नारे
#PanchHusbandMurder #FiringIncident #NH322 #RoadBlock #Protest #PoliceAgainstProtest #BiharPolice #SamastipurNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
पटना हाईकोर्ट ने नागरिकों के आवासीय अधिकार और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी ठोस कानूनी आदेश और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए किसी व्यक्ति का आशियाना उजाड़ना संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है। न्यायमूर्ति राज कुमार की अदालत ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि नवादा जिले के निवासी वीरेंद्र कुमार को तीन महीने के भीतर दो लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें। अदालत ने यह भी कहा कि किसी नागरिक के घर को ध्वस्त करने के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। केवल कब्जा दिलाने के आदेश की आड़ में किसी के मकान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता। अदालत ने मुआवजे के आकलन और भुगतान की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के बजाय बिहार सरकार के मुख्य सचिव को सौंपी है। मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया है कि नुकसान का तकनीकी मूल्यांकन कराया जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर पीड़ित को मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल दो लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा तीन महीने के भीतर देने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही नुकसान के आकलन के आधार पर शेष मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
#BulldozerNews #HouseDemolition #HomeRights #HumanRights #ConstitutionalRights #HighCourtVerdict #CourtOrder #BiharGovernmen #Bihar #BiharNews #LiveCities
बिहार की मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जेल के सभी वार्डों की ली तलाशी. इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने किया. अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हड़कंप मच गया. दरअसल, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से यह विशेष तलाशी अभियान चलाया गया. देर रात डीएम और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की भारी-भरकम टीम पुलिस बल के साथ जेल परिसर पहुंची. इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जेल के अलग-अलग हिस्सों में सघन जांच-पड़ताल की.
#MotihariCentralJail #JailRaid #JailInspection #DMMotihari #SPMotihari #Bihar #BiharNews #LiveCities
जमीन अपनी, लेकिन उसे बेचने या जरूरत पड़ने पर हस्तांतरित करने की आजादी नहीं। तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र के हजारों भू-स्वामी लंबे समय से इसी परेशानी से जूझ रहे थे। अब उनकी यह मुश्किल दूर हो गई है। बिहार सरकार ने टाउनशिप क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक हटा ली है। इससे भू-स्वामी अपनी जरूरत के अनुसार जमीन का वैधानिक तरीके से क्रय-विक्रय और हस्तांतरण कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
#TirhutGreenfield #SatelliteTownship #GreenfieldTownship #BiharGovernment #LandRegistry #LandTransfer #LandSale #Bihar #BiharNews #LiveCities
चक्रवाती तूफान अर्णब का असर बिहार में शुक्रवार को देखने को मिला। राजधानी पटना में सुबह से देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ पसरा रहा। वर्षा और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर तेज हवा के कारण फसल के गिरने और कटाई के बाद खेतों में रखी उपज के भींगने की समस्या सामने आई है। हालांकि अब चक्रवाती तूफान अर्णब का प्रभाव कमजोर होने के साथ भारी वर्षा की गतिविधियों में आज से कमी के आसार हैं।
#BiharWeather #CycloneArnab #PatnaWeather #BiharFarmers #PaddyCrop #DhanKiFasal #CropDamage #Bihar #BiharNews #LiveCities
नेपाल से नकली भारतीय नोटों की तस्करी कर बिहार के बाजारों में खपाने से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने दो आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें भरत महासेठ और शिव कुमार राउत उर्फ मेहमान शामिल हैं। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह मामला मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी बाजार से जुड़ा है। यहां इस वर्ष दो अगस्त को एसएसबी, बिहार एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त छापामारी में 281 जाली भारतीय नोट बरामद किए गए थे।
#NIA #NIACase #FakeIndianCurrency #FakeNotes #CounterfeitCurrency #NepalBorder #CurrencySmuggling #FakeNoteRacket #Bihar #BiharNews #LiveCities
गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, ग्रामीणों के छोटे-मोटे सामाजिक कार्यक्रम और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को ध्यान में रखकर पटना जिले के गौरीचक बाजार में साल 2004 में कर्पूरी ठाकुर अतिथिशाला का निर्माण कराया गया था. 5 वर्षों तक लोगों को इन सुविधाओं का लाभ भी मिला लेकिन 2009 से वहां थाना चल रहा है. जिस वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं. गौरीचक की भौगोलिक स्थिति इस अतिथिशाला को महत्वपूर्ण बनाती है. यह इलाका पुनपुन नदी के आसपास स्थित है. पुनपुन नदी में पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले लोगों को भी यहां ठहरने की सुविधा मिलती थी. इसके अलावे सड़क मार्ग से बोधगया जाने वाले बौद्ध धर्मावलंबी पर्यटकों के लिए भी यह भवन रात में ठहरने का एक विकल्प था. अतिथिशाला के संचालन के दौरान यहां आने वाले लोगों को जगह मिलती थी और इसका लाभ आसपास के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचता था.
#Atithishala #PublicProperty #BiharAdministration #PunpunRiver #BodhGaya #BiharTourism #RuralDevelopment #Bihar #BiharNews #LiveCities
बिहार के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आपदा एवं विभिन्न प्रकार के जोखिमों से सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके तहत राज्य के 280 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा. पटना में शुक्रवार से इसको लेकर राज्यस्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद और यूनिसेफ की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 12 नवंबर तक चलेगा. इसमें चयनित मास्टर ट्रेनर्स को पांच बैच में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी 280 मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में जाकर शिक्षकों को आपदा प्रबंधन और विद्यालय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे. इसके लिए अगले दो महीने के भीतर राज्य के माध्यमिक …
#BiharEducation #SchoolSafety #DisasterManagement #BiharSchool #MasterTrainers #280MasterTrainers #BiharEducationProject #UNICEF #SchoolDisasterSafety #Bihar #BiharNews #LiveCities
सीवान में दीपावली, काली पूजा, भाई दूज और छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में 28 जांच टीमें गठित की गयी हैं. ये टीमें एक से सात नवंबर तक मिठाई दुकानों, खाद्य पदार्थ बनाने वाली इकाइयों और थोक व खुदरा दुकानों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचेंगी. जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने इस विशेष अभियान को ''सीवान के थाली, शुद्ध होबे हमार छठ'' नाम दिया है. अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध मिठाई और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है. जांच के दौरान मिठाई, खाद्य तेल, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी.
#FoodSafety #AdulteratedSweets #MilawatiMithai #FoodAdulteration #SiwanAdministration #FoodInspection #Diwali2026 #ChhathPuja #KaliPuja #BhaiDooj #SiwanNews #Bihar #BiharNews #LiveCities
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 60 रुपये घूस लेने के मामले में करीब 30 साल तक सुनवाई चली. पटना निगरानी के विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्कालीन सहायक रामायण नारायण सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया था. विचारण के दौरान दूसरे अभियुक्त जगदीश शाह की मृत्यु हो गयी थी. मामले के अनुसार, 30 सितंबर 1996 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्कालीन सचिव बीएल वैश्ययंत्री ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था. इसमें परीक्षा समिति के तत्कालीन सहायक रामायण नारायण सिंह और भागलपुर प्रमाण पत्र शाखा में कार्यरत जगदीश शाह को आरोपी बनाया गया था.
#BSEB #BiharBoard #VigilanceCourt #PatnaCourt #CorruptionCase #BriberyCase #60RupeesBribe #Bihar #BiharNews #LiveCities














