Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) header
Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) profile picture

This is the official account of Dharmendra Yadav, Member of Parliament - Azamgarh (Samajwadi Party).

Badaun, UP
Joined September 2017
Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)Photo by Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv)
माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आदरणीय आज़म खान साहब को दी गई अंतरिम ज़मानत संविधान,लोकतंत्र और इंसाफ की जीत है। सत्यमेव जयते! #AzamKhan #SatyamevJayate
आदरणीय आज़म ख़ान साहब की ज़मानत मंज़ूर होना इंसाफ़ की जीत है। यही सदाक़त की ताक़त होती है कि आख़िर में सच ही जीतता है।
8
91
991
8,587
बिसौली ब्लॉक (बदायूं) के पूर्व प्रमुख एवं बिसौली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री रामवीर सिंह यादव जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। मुझे एहसास है बिसौली में पार्टी की मजबूती के लिए वे पूरा जीवन समर्पित रहे। उनका जाना समाजवादी परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें, तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।ओम शांति 🙏
9
27
2
280
9,054
आप सभी को गोपाष्टमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपका जीवन सदैव मंगलमय और खुशहाल रहे।
12
54
556
3,740
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
5
44
282
3,078
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
9
43
386
3,243
आस्था, पवित्रता , विश्वास और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!
5
25
1
271
2,454
सैफई के प्रथम ब्लॉक प्रमुख एवं सैफई महोत्सव के संस्थापक स्व. श्री रणवीर सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
21
75
1
869
11,145
आप सभी को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
35
76
1
874
6,836
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
62
78
4
732
5,639
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित श्रीकृष्ण सदर सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौक़े पर तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी जी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी तथा फिरोजाबाद के सांसद श्री अक्षय यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सम्मेलन में यादव समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा, सम्मान और उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। इस भव्य आयोजन के आयोजक सांसद श्री अनिल कुमार यादव जी एवं श्री अंजन कुमार जी का विशेष आभार एवं धन्यवाद।
38
258
3
2,049
20,745
Dharmendra Yadav retweeted
सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए। जुबां पर आज दिल की बात आ गई…
358
2,857
71
17,267
689,074
Dharmendra Yadav retweeted
इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उप्र-मप्र के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। लगता है उप्र में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं।
1,036
2,378
200
11,097
313,947
Dharmendra Yadav retweeted
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक समाचार है कि कोई राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त ‘लघु-बंधु’ बनकर घूम रहा व्यक्ति सनातन समाज की एकता को तोड़ने का अति निंदनीय कार्य कर रहा है। ये गहरी जाँच का विषय है कि सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र कौन कर रहा है, क्या इसके पीछे कोई बाहरी शक्ति है या आंतरिक, इसकी पड़ताल अपरिहार्य है। हमारे पूज्य अवतारों के बीच नकारात्मक भाव से जानबूझकर अपमानजनक तुलना की जा रही है। एक अवतार के मुक़ाबले दूसरे अवतार को बेहतर बताने की साज़िश सनातन समाज के विरुद्ध चली जा रही बहुत गहरी चाल है। हर सच्चा सनातनी इन दोनों अवतारों का उपासक होता है। नवमी-अष्टमी का भेद किसी के मन में नहीं होता है। इस अवांछित तुलना से सनातन समाज इतना आहत हुआ है कि दोनों अवतारों के नाम का उल्लेख करके हम उसे और आहत नहीं करना चाहते हैं। सनातन समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज और वैश्विक संगठन भी घोर आहत महसूस कर रहे हैं। ‘लोकरक्षक’ और ‘लोकरंजक’ दोनों ही एक ही के अवतार हैं, दोनों की लीलाएं अपने समय-काल के अनुरूप घटित हुई हैं फिर ऐसी गरिमाहीन तुलना का तर्क क्या है और उसके पीछे क्या मंसूबा है ये स्पष्ट किया जाए। ईशनिंदा का अपराध करनेवाले ऐसे व्यक्ति के पीछे, उसके किसी संगी-साथी की कुटिल मंशा कार्यरत दिखती है। ऐसे निंदात्मक विषय पर तो हर राजनीतिक दल और उसके समर्थक भी इस तथाकथित वाचक के विरुद्ध एकजुट हो गये हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो इससे समाज में अशांति और असंतोष का वैमनस्यकारी वातावरण बनेगा। ये अक्षम्य पाप है, ऐसे व्यक्ति को समाज, सनातन, देश हित में निरुद्ध-अवरुद्ध करना ही एकमात्र उपाय है। पूजनीय देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति का अपमान, मणिकर्णिका घाट का तोड़ा जाना, जगह-जगह मंदिरों को तोड़ना; परमपूज्य शंकारचार्य जी पर निकृष्टतम आरोप लगाना और उनके बटुकों पर प्रहार करना; जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाते हुए तोड़फोड़ करना; ये सब अनायास ही नहीं हो रहा है, इसके पीछे कोई तो है जो इस छल-कुचक्र को रच रहा है। अब वो सब कहाँ हैं जो अपने को सनातन का ठेकेदार मानते हैं, क्या वो अपने परंपरागत भूमिगत निवास में जाकर छिप गये हैं। हर धर्म-मज़हब-संप्रदाय या उसके आराध्यों-महापुरुषों के प्रति किसी भी प्रकार का विष-वमन कदापि स्वीकार्य नहीं है। सर्वोच्च स्तर पर संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई हो।
615
2,867
164
11,123
642,603
आज देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की विशाल "वोट बचाओ, देश बचाओ" महारैली में जनसैलाब के बीच हुंकार भरी। आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान की रक्षा के लिए जनता सड़कों पर उतर चुकी है। सत्ता के अहंकार में चूर ताकतों द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के वोट के अधिकार पर किए जा रहे प्रहारों को अब देश का नागरिक और बर्दाश्त नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम सब एकजुट होकर सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेंगे। जब तक जनता का वोट और संविधान सुरक्षित है, तभी तक हमारे देश का लोकतंत्र और भविष्य सुरक्षित है। जन-जन का यही पैगाम, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प! जय हिंद! जय संविधान! जय समाजवाद!
15
149
1,287
9,328