Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP) header
Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP) profile picture

Ex. Member of Parliament (RS) BSP

India
Joined April 2018
Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)Photo by Ashok Siddharth BSP (@MP_SiddharthBSP)
भारत मे सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष, आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं आयरन लेडी परम आदरणीय बहिन कु. मायावती जी एवं समस्त देश वासियों को मान० बहिन जी के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें ! जय भीम !
193
430
29
2,409
महान समाज सुधारक , शिक्षा और महिला सशक्तिकरण का अलख जगाने वाले क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फूले जी की पुण्यतिथि पर मेरा कोटि - कोटि नमन ...🌺🌺🌺🌺🌺जय भीम!!
8
30
275
3,930
परम आदरणीय बहन जी सादर चरण स्पर्श! माननीया बहन जी आपको अवगत कराना है कि, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज़ से बढ़ कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। आपके मार्गदर्शन में, मैं बीते पैंतीस वर्षों से बीएसपी और मान्यवार साहेब श्री कांशीराम जी और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहा हूं। आपने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे अपने पूरे सामर्थ्य के साथ निभाने की कोशिश की है। आप मेरी राजनैतिक गुरू हैं, मेरी बड़ी बहन हैं, आपने मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को क्या कुछ नहीं दिया, आपकी वजह से ही मैं विधान परिषद और राज्य सभा तक का सदस्य रहा हूँ । आपने मुझे इस लायक समझा कि आपने मुझ जैसे मामूली से कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य बनाया। ये आपका ऋण है, जो मैं इस जीवन में चुका भी नहीं सकता। परमपूज्य आदरणीय बहन जी, मेरे आराध्य तथागत भगवान गौतम बुद्ध और मेरे राजनीतिक आदर्श मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी की क़सम खाता हूँ , कि मैंने कभी भी पार्टी के हित के खिलाफ कोई काम नहीं किया और आपके खिलाफ कुछ भी करने का तो मैं सपने में भी सोच नहीं सकता हूं। मेरा और मेरे परिवार का ये पूरा जीवन आपका ऋणी है। आदरणीय बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत और आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द हैं। आदरणीय बहन जी, माननीय आकाश जी को सलाह देना तो दूर बीते कई महीनों से मेरी उनसे मुलाकात भी कुछ एक अवसर पर तब हुई जब उनके कार्यक्रम उन राज्यों में लगे जिनकी जिम्मेदारी आपने मुझे दी हुई थी। मान० बहन जी हमारी पार्टी के ही कुछ साथी मुझे आपसे मिले सम्मान के कारण मुझ पर ये आरोप लगाते हैं कि मैं पार्टी पर कब्जा करना चाहता हूं, मैं माननीय आकाश आनंद जी को गुमराह करने की कोशिश कर रहा हूं...इसमें लेशमात्र भी सच्चायी नहीं है! आदरणीय बहन जी मैं आपसे विनम्र निवेदन के साथ कहा रहा हूं कि ये मेरे राजनैतिक विरोधियों की साजिश है ,जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिसकी सच्चाई एक न एक दिन आपके सामने ज़रूर आ जाएगी। आदरणीय बहन जी, मेरी आपसे हाथ जोड़ कर विनती है कि मेरे सन्यास लेने को आप आकाश जी की वापसी से मत जोड़िए, माननीय आकाश आनंद जी मेरे दामाद से पहले आपके भतीजे हैं, और आदरणीय आनंद भाईसाहब के बेटे हैं। उनके अंदर आपका खून बहता है, उन्होने जीवन के दो दशक आपकी छत्र छाया और देख-रेख में बिताए हैं, मेरे जैसा मामूली सा कार्यकर्ता भला उनको क्या ही गुमराह कर पाएगा। उनका अच्छा-बुरा आप किसी और से ज्यादा बेहतर समझती हैं, उनको वापस जिम्मेदारी देना या ना देना ये आपका फैसला है !🙏 इसे मेरे सन्यास लेने से जोड़ कर आप मुझ जैसे मामूली कार्यकर्ता को उसकी हैसियत से ज्यादा महत्त्व दे रही हैं। आदरणीय बहन जी, आप खुद में त्याग और दया की मूर्ती हैं, जब बात समाज के हित की आई तो आपने मुख्य मंत्री की कुर्सी और राज्यसभा के सदस्य पद को भी ठोकर मार दी, आदरणीय बहन जी, आप हमारी मार्गदर्शक ही नही हमारी आदर्श भी हैं, और अगर आज आपको लगता है कि मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में रहने से हमारे संतो , गुरुओं और महापुर्षों के बनाए हुए बहुजन मिशन को नुकसान पहुंच रहा है तो मैं अभी इसी वक्त राजनैतिक और सामाजिक जीवन से सन्यास ले रहा हूं। आदरणीय बहन जी, मेरा ये जीवन आपका ऋणी है, ऐसे में सन्यास तो बहुत छोटी चीज है आपके लिए अगर मुझे कभी अपनी जान भी देनी पड़े तो वो भी मेरे लिए फक्र की बात होगी। ससम्मान , जय भीम!! जय भारत!!! जय बहुजन समाज! आपका कार्य कर्ता अशोक सिद्धार्थ नोट- देरी के लिए क्षमा प्रार्थी!!!
319
718
191
2,582
241,734
कोई भी आजादी तब तक सच्ची नहीं होती जब तक उसे विचार की आजादी न मिले। शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है..! हम सभी के जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं💐 जय भीम जय भारत।। बहुजन समाज पार्टी जिन्दाबाद।।
16
30
5
339
16,231
देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त भारतीयों व उनके परिवार वालों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनायें। जय भीम! जय भारत!! उत्तर प्रदेश की समस्यायों का हल, बीएसपी के हाथी का बल!!!
15
36
402
12,217
बलिया की रसड़ा सीट से बीएसपी के लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी की लम्बी बीमारी की वजह से निधन की ख़बर मिली अति-दुखद। क़ुदरत उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों को इस असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे!!
6
10
187
6,542
धम्म चक्र-पवट्टनसुता (पाली) का यह उपदेश तथागत बुद्ध ने सारनाथ में पंच वर्गीय भिक्खुओ को दिया था। जो दुनियाँ में प्रथम धम्म चक्र के घूमने के नाम से भी विख्यात है| तथागत् गौतम बुद्ध दुनियाँ में प्रथम् गुरु के रूप में माने जाते हैं!धम्मचक्कपवत्तन पूर्णिमा की मंगलकामनाएँ!!
7
20
122
3,761
भारत में जब समाज की एक बड़ा हिस्सा जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता और जनवरों से भी बदतर जीवन जी रहा था, तब शाहू जी महाराज ने समाज के पिछड़े वर्गों के लिए वर्ष 1902 में शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण लागू कर यह साबित किया कि शासक वर्ग ही समाज को न्याय दिला सकता है! शासक बनो!
10
41
1
251
3,791
केरल में सार्वजनिक सड़कों पर अछूतों को चलने की इजाजत नहीं थी। 1893 में सड़क पर अपनी बैलगाड़ी चलाकर मनुवाद को सीधी चुनौती देने वाले एवं अश्पृश्यता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए महात्मा अय्यंकाली जी का संघर्ष हम सबके लिए आदर्श है।उनके परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत- शत नमन: ! जय भीम!!
3
31
152
1,792
देश की स्वतंत्रता के लिए बहुत कम उम्र में अपने प्राणों कि आहुति देने वाले आदिवासी क्रांतिकारी, जननायक *धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा* जी की पूर्णतिथि पर शत:-शत: नमन! बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि “ जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए”! जय भीम! जय संविधान!!
3
27
174
1,567
*सामाजिक_परिवर्तन_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं* आज ही के दिन‌ 3 जून 1995 को विश्व के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में भारत की प्रथम दलित महिला सामाजिक परिवर्तन की महानायिका सुश्री बहन कुमारी *मायावती जी ने मुख्यमंत्री पद की सपथ ग्रहण किया था !* *बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर अमर रहें*
6
46
3
219
1,659
ईद अल अज़हा, अर्थात् कुर्बानी के इस पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद।सभी देशवासियों से गुज़ारिश है कि अन्य त्योहारों की तरह बक़रीद को भी भाईचारे के साथ मनाएं! जय भीम! जय बसपा विजय बसपा!!
7
17
82
847
“आधुनिक भारत में सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तंभ” कोल्हापुर रियासत के महाराज राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन:!! जय भीम! जय भारत !! जय संविधान!!! जय बसपा, विजय बसपा!!!
10
44
1
211
1,478