Manoj Sharma retweeted
अजूबा शिलौंग--
आज जहाँ चारों तरफ महिलाओं के अधिकारों पर संगोष्ठी और सेमिनार हो रहे हैं,उनकी सुरक्षा के मुद्दों पर चिंता जाहिर हो रही है,,,वहीं एक शहर ऐसा दिखा, जहाँ की हवा में, व्यवहार में, नियमों में ,अधिकारों में,प्रोपर्टी तक में,,,जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं बराबरी पर हैं।
तुम्हारे हर जन्म दिन पर लगता है कि तुम्हारा होना मेरे होने के लिए कितना
जरूरी है। जन्म दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ श्रद्धा 🙏❤️
क्रिकेट का Blind Women’s T20 World Cup जीतने वाली भारतीय टीम के साथ समय बिताना बहुत खुशी देने वाला अनुभव रहा।
हर एक खिलाड़ी की संघर्ष से भरी
प्रेरणादायी जीवन यात्रा ने मन को छू लिया।🙏🙏
समय की गति में कभी तपती धूप है तो कभी शीतल मन्द बयार।
पर हिमालय सा तुम्हारा विश्वास हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है।
Happy Anniversary
ख़ान sir के बारे में जैसा सुना था
वैसा ही उनसे मिलकर भी लगा।
ग्रामीण अंचल के छात्रों के उत्थान के लिए बेहतर शिक्षा की उनकी कोशिशें और गरीब बच्चों को आगे बढाने की उनकी सोच
अत्यंत सराहनीय है।🙏🙏
जब भी कभी सपने और सुविधा के बीच लड़ाई हो तो हमेशा सपने ही चुनना,
क्योंकि ये सिर्फ खुली आँखों से देखे गए सपने ही हैं, जो हमें हर एक संघर्ष में जीतने का साहस देते हैं।
बेस्ट फ़िल्म और बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड *12th fail* को मिलना सिर्फ़ यही सिद्ध करता है कि हमारा समाज मूल्यों को और सच्चाई को पूरी तरह
पसंद करता है और हमारे युवाओं से इन मूल्यों पर टिके रहने की उम्मीद रखता है।
Manoj Sharma retweeted
मेरा GST कमिश्नर का प्रमोशन आए, मनोज पार्टी दें और उसमें गोलगप्पे ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता 🤗😄🥳🙏
Manoj Sharma retweeted
#CISF boat patrol of #JNPA #Mumbai joined hands with other agencies & helped rescue 72 pax aboard the tourist ferry Neel Kamal 1 near #ButcherIsland on Dec18,2024 afternoon. @CISFHQrs
अगर हम ये देखना चाहते हैं कि दिव्यांगों के लिए नई तकनीक के उपयोग से उनके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव होते हैं तो हमें यजुर्वेद महाजन जी के दीपस्तम्भ (जलगाँव- पुणे) को देखना चाहिए....🙏🏻🙏🏻
दशहरे का त्यौहार मुझे हमेशा से ही बहुत ज़्यादा रोमांचित करता रहा है। ये दिन इस विश्वास को सुदृढ़ करता है कि
असत्य पर सत्य की
अत्याचार पर सदाचार की
दम्भ पर विनम्रता की
विजय होती ही है।🙏
मित्र अनुराग
तुम्हे IIFA ने बेस्ट स्टोरी और बेस्ट स्क्रीनप्ले के 2-2 अवार्ड से सम्मानित किया। तुम्हें बहुत-बहुत बधाई।
इस स्टोरी को हमने साथ साथ जिया और तुम्हारी ताकतवर कलम ने उसे आवाज़ दी। ये कहानी भी तुम्हारी वजह से है।अपनी थाली का खाना बांट कर खाने से लेकर हर कदम पर तुम साथ खड़े रहे।
तुमने दोस्ती की अटूट मिसाल रखी है। तुम्हें मेरी और श्रद्धा की तरफ से अटूट प्यार ♥️♥️
सुप्रीम कोर्ट में 12th fail की स्क्रीनिंग रखी गई …
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री डी.वाई.चंद्रचूड़ Sir और Ma'am ने जो स्नेह और सम्मान दिया उससे हमारी ये मान्यता सही सिद्ध हुई कि व्यक्ति जितना बड़ा होता है
उतना ही सरल और सहज होता है।
हमारे लिए अविस्मरणीय पल…
सर्वोच्च न्यायालय का बहुत बहुत आभार
🙏🏻🙏🏻




































































