Member of Parliament Lok Sabha - Rajgarh

Pachore
Joined October 2021
सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रतीक, सिख धर्म के चतुर्थ गुरु श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने अपनी आध्यात्मिक शिक्षाओं, विनम्रता और सेवाभाव से मानवता को प्रेम एवं परोपकार का मार्ग दिखाया।
1
55
मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी द्वारा आज आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में ₹85 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले "माँ बगलामुखी देवी लोक" के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
1
58
माँ बगलामुखी देवी लोक के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। @BJP4MP
12
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी के साथ आज आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्राचीन माँ बगलामुखी मंदिर में त्रिशक्ति स्वरूपा माँ बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन कर क्षेत्र व प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
63
नलखेड़ा आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी का हार्दिक स्वागत वंदन। @CMMadhyaPradesh #RodmalNagar
59
रामायण की रचना कर जन-जन को त्याग, तपस्या, बलिदान और श्रेष्ठ आचरण का मार्ग दर्शन वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महर्षि वाल्मीकि जी की अमर कृति रामायण मर्यादा, धर्म, करुणा और आदर्श जीवन मूल्यों की अनुपम धरोहर है।
1
1
51
वाराणसी के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब और आसमान में भारतीय वायुसेना का शौर्य, नए भारत के सामर्थ्य तथा गौरव की झलक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति जनता का यह अपार प्रेम और विश्वास, देश के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। #KashiAirShow
1
1
78
Rodmal Nagar retweeted
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय पीएम के बारे में क्या बोल रहे हैं, सुनिए…⬇️ देश की मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, सुन कर आप लोग भी शर्मसार हो जाएँगे! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का मोदी जी के दिवंगत पिताजी को लेकर दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी की दिवालिया सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता द्वारा दिया गया ये कोई पहला बयान नहीं है। मोदी जी की दिवंगत माताजी के लिए भी अपनी कुत्सित सोच को कांग्रेस नेता अपने बयानों में कई बार प्रकट करते रहे हैं। कोई भी सभ्य दल, दल का नेता और दल का विचार इतना घटिया कैसे हो सकता है कि वो प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता जी के लिए ऐसे अपशब्द का प्रयोग करे? कार्यक्रम में मौजूद जब एक शख्स ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, इस पर खड़गे जी ने जवाब दिया- 'मोदी का बाप भी जाएगा।' राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन तो जगजाहिर है। लेकिन खड़गे जी आप भी? आप ऐसा घटिया बयान देकर इस आयु में राहुल गांधी को खुश तो कर लेंगे, लेकिन इससे क्या हासिल होगा आपको? खड़गे जी का ये बयान एक शर्मनाक, दुखद और घोर निंदनीय बयान है, लेकिन एक माफिया गैंग से और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं! इसके लिए आपको देशवासियों से माफ़ी माँगनी चाहिए।
340
849
47
2,199
60,184
Rodmal Nagar retweeted
‘Vocal for Local’ की भावना अब हमारे उत्पादों को दुनिया के बाजारों तक पहुंचा रही है। बिहार के पूर्णिया का मखाना अब Greece पहुंच रहा है। कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल अब मालदीव जा रही है। महाराष्ट्र में आदिवासी समुदायों ने अपने बनाए उत्पादों की packaging पर बहुत focus किया है। यहां के ‘शबरी नेचुरल्स’ के जरिए शहद, महुआ, चिरौंजी और बांस से बने उत्पाद बाजार में लाए जा रहे हैं। इनकी packaging पर आदिवासी कला की छाप है। इस packaging को जापान का प्रतिष्ठित ‘Good Design Award’ मिला है। - पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
10
139
1
258
14,022
Rodmal Nagar retweeted
अंडमान-निकोबार के बाराटांग द्वीप में जारवा जनजाति के 7 साल के ‘ओहो-ताहाने’ हों या लक्षद्वीप के कल्पेनी में 60 साल के ‘कुन्ही कोया जी’… आज देश के हर कोने में बैठे नागरिकों को e-Sanjeevani के जरिए देश के अनुभवी डॉक्टर्स से सीधा और बेहतरीन इलाज मिल रहा है! पीएम मोदी से सुनिए, कैसे ‘e-Sanjeevani’ सेवा अपने मजबूत डिजिटल नेटवर्क के जरिए भारत के दूरदराज इलाकों तक पहुंचकर ‘स्वस्थ भारत’ के मिशन को नया आयाम दे रही है। #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
4
104
156
16,210
Rodmal Nagar retweeted
‘सुधा गोपाल कृष्णन Brain Centre’ का मैंने IIT Madras में लोकार्पण किया था। इस centre ने एक brain imaging technology platform बनाया है, जो दुनियाभर के लिए मिसाल है। इसके जरिए मानव मस्तिष्क की High-resolution digital 3D तस्वीरें तैयार की जा रही हैं। उनका लक्ष्य है, आने वाले दिनों में 100 Human Brains की 3D mapping करके उनका बारीकी से अध्ययन करना। - पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
4
104
1
161
12,657
Rodmal Nagar retweeted
31 अक्टूबर को, भारत के एक महान वैज्ञानिक, नरिंदर सिंह कपानी जी की 100वीं जन्म जयंती है। उन्हें दुनिया ‘Father of Fiber Optics’ के रूप में जानती है। प्रकाश को महीन fiber के माध्यम से आगे पहुंचाने की तकनीक में उनकी advanced research ने communication की दुनिया को नई दिशा दी। आज internet और digital communication के जिस युग में हम जी रहे हैं, उसकी कल्पना भी fiber optics के बिना बहुत मुश्किल है। आज इस अवसर पर हम नरिंदर सिंह कपानी जी को नमन करते हैं। मैं चाहूंगा, हमारे युवा कपानी जी जैसे वैज्ञानिकों के बारे में पढ़ें, जानें और उनसे प्रेरणा लें। - पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
6
119
196
13,117
Rodmal Nagar retweeted
मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में खांडुली नाम का एक गांव है। यहां कई पीढ़ियों से millets, local food culture का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन कुछ समय से यहां इनकी खेती करने वाले किसानों की संख्या कम हो रही थी। ऐसे में यहां की दो सहेलियों ने एक नई पहल की। उन्होंने millets से नए products बनाने पर ध्यान दिया। Millets का value addition करते हुए उन्होंने cookies, cake और muffins के साथ-साथ millets से बने baby food भी तैयार किए। इससे millets से बने products की बिक्री बढ़ी और millets की demand भी बढ़ने लगी। - पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
3
79
1
133
13,360
Rodmal Nagar retweeted
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से हमें जीवन की गहरी सीख दी है। एक ओर वे निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश देते हैं, तो दूसरी ओर सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता का महत्व समझाते हैं। वाल्मीकि रामायण में भगवान राम का चरित्र इन मूल्यों का बहुत सुंदर उदाहरण है। भगवान राम ने माता शबरी के प्रेम और भक्ति को अपनाया। निषादराज की मित्रता को सम्मान दिया। सबको साथ लेकर चलने का भाव, ये आदर्श आज भी हमें दिशा दिखाते हैं। - पीएम श्री @narendramodi #MannKiBaat पूरा देखें: youtube.com/watch?v=O9jnF4I2…
42
213
8
463
19,619
राजगढ़ जिले के ग्राम सुल्तानिया निवासी युवा शोधकर्ता भास्कर भंडारी जी ने विश्व मंच पर देश और प्रदेश व जिले का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। अमेरिका के न्यू यॉर्क स्थित 'अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री' में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संरक्षण विज्ञान छात्र सम्मेलन में
1
1
48
भास्कर जी को उनकी बेहतरीन शोध प्रस्तुति के लिए 'बेस्ट टॉक' (Best Talk) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व में पुनर्स्थापित भारतीय गौरों (Indian Gaur) के सामाजिक व्यवहार पर अपना उत्कृष्ट शोध पत्र प्रस्तुत किया।
1
1
16
भास्कर भंडारी जी को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आपकी यह उपलब्धि क्षेत्र के हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। बहुत बहुत शुभकामनाएं, बधाई।
5
आज पचोर में श्री रामेश्वर जी शर्मा जी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ओजस्वी विचारों से परिपूर्ण 'मन की बात' के 139वें संस्करण का श्रवण किया। प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।🇮🇳
56
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की प्रगति, नवाचारों और जनसहभागिता के प्रेरक प्रयासों से जुड़ें। 📅 25 अक्टूबर, 2026 🕚 प्रातः 11:00 बजे #MannKiBaat
54