Narayanpur (@NarayanpurDist) header
Narayanpur (@NarayanpurDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Narayanpur District. Follow for updates, news and information

Joined September 2016
Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)Photo by Narayanpur (@NarayanpurDist)
दीपावली केवल त्योहार नहीं, अपनों को करीब लाने का मौका भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, लोकतंत्र सेनानियों तथा शिक्षा, सेवा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक जागरण, सुरक्षा एवं आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आत्मीय स्वागत कर उनके अनुभव सुने, विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की जानकारी ली और समाज के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना भी की। #DeepawaliMilan #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #CulturalHeritage #Chhattisgarh #MorVishnuBhaiya
7
5
1,370
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में विजयी होकर बुधराम गोटा अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व। #BastarOlympics #BastarOlympics2026 #Narayanpur #Bastar #Chhattisgarh
27
दीपावली मिलन समारोह 📍मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर 24 नवा रायपुर अटल नगर #दीपावली_मिलन_समारोह #DeepawaliMilan #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
6
13
24
471
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय #CabinetDecisions #VishnuDeoSai #Sushasansarkar #Chhattisgarh
21
2. मंत्रिपरिषद द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की घोषणा के अनुरूप नारायणपुर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ( PVTG) के अबूझमाड़िया विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा संचालित रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय को तीन वर्षों के लिए आवर्ती एवं अनावर्ती अनुदान स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ अशासकीय महाविद्यालय और संस्था (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम, 2006 के निर्धारित मापदण्डों में शिथिलीकरण को मंजूरी दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ इस महाविद्यालय के संचालन एवं अधोसंरचना विकास के लिए तीन वर्षों में लगभग 40.98 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। इस निर्णय से अबूझमाड़ सहित दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी तथा उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। #CabinetDecisions #Sushasansarkar #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
1
6
7
216
धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था मोबाइल के जरिए किसान घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र में अपनी उपज बेच सकते हैं। इससे बार-बार केंद्र जाने की परेशानी से राहत, समय की बचत और परिवहन खर्च में कमी आती है।
1
27
सुशासन सरकार डिजिटल सुविधाओं से धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बना रही है। #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026 #KisanKalyan #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
1
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय- 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद ने ‘‘छत्तीसगढ़ पंचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इसके अंतर्गत पूर्व में लागू वर्ष 2024 के नियमों को निरस्त कर जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नए नियम लागू किए जाएंगे। नवीन नियमों में भारत सरकार द्वारा सुझाए गए सभी 19 तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय बिंदुओं को शामिल किया गया है। इससे ग्राम पंचायतों के माध्यम से नलजल योजनाओं का नियमित संचालन, रखरखाव और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित होगा। विशेष रूप से एक हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों में नलजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए ‘मुख्यमंत्री नल जल अनुदान’ के माध्यम से वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को प्रतिमाह न्यूनतम 50 प्रतिशत जल प्रभार का संग्रहण करना होगा। वार्षिक जल प्रभार की 75 प्रतिशत से अधिक राशि का संग्रहण करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये ‘मुख्यमंत्री नल जल प्रोत्साहन राशि’ दिए जाने का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से छोटी ग्राम पंचायतों पर न केवल आर्थिक भार कम होगा, साथ ही ग्रामीण परिवारों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। #CabinetDecisions #Sushasansarkar #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
3
13
15
3,089
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक। 📍 मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #CabinetMeeting #GoodGovernance
7
20
30
4,316
बस्तर ओलंपिक – ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और सपनों को नई उड़ान नरसिंह कुमार दुग्गा जैसे युवा खिलाड़ियों की सफलता इस मंच की सार्थकता दर्शाती है। बस्तर ओलंपिक के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का का जताया आभार। #BastarOlympics #BastarOlympics2026 #Narayanpur
1
49
जनजातीय अंचलों में विकास, हर गांव तक सुविधाओं का विस्तार छत्तीसगढ़ में धरती आबा अभियान के तहत 6,691 गांव शामिल, PM-JANMAN के अंतर्गत 15,747 आवास पूर्ण, 386 गांवों में शत-प्रतिशत नल जलापूर्ति और 16 वनधन विकास केंद्र संचालित हो रहे हैं। #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
1
45
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनजातीय समाज तक आवास, पेयजल और आजीविका के अवसर पहुंचाकर सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। #JanjatiyaGauravDiwas #जनजातीयगौरवदिवस #VishnuDeoSai #TribalDevelopment #Chhattisgarh #JanjatiyaVikas #PMJANMAN
5
दीपावली मिलन समारोह 📍मुख्यमंत्री निवास सेक्टर 24, नवा रायपुर अटल नगर #DeepawaliMilan #Deepawali #VishnuDeoSai #ViksitChhattisgarh
8
28
33
2,326
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें…
6
14
19
2,171
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज के कार्यक्रम।
6
13
20
1,789
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। किसानों की मेहनत को सम्मान, उनकी उपज का उचित मूल्य और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सुशासन सरकार। #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #KisanKalyan
1
36
मां भारती के वीर सपूत, अमर बलिदानी बटुकेश्वर दत्त जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। #BatukeshwarDutt #बटुकेश्वर_दत्त
6
14
24
1,787
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, तीरंदाजी, रस्साकसी सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
1
47
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए वन मंत्री ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। #BastarOlympics2026 #Narayanpur #बस्तर_ओलंपिक
9