Neha (@NehaKoppula) header
Neha (@NehaKoppula) profile picture

Atheist

India
Joined August 2018
Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)Photo by Neha (@NehaKoppula)
Leader Of Opposition Shri. Rahul Gandhi is set to kick off his 16-day “Voter Adhikar Yatra” (Voter Rights March) from Sasaram in Bihar today The Yatra to cover 1,300 km across Bihar over 16 days & culminate in a massive rally in Patna’s Gandhi Maidan on Sep 1 #VoterAdhikarYatra
#BharatJodoNyayYatra: The fight for Justice of all sections of society continues #NyayKaHaqMilneTak
1
12
1
57
4,020
भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है। ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक। यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार। संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
772
4,518
141
14,422
216,923
I wrote Belonging from my memories. Rahul and Priyanka added theirs, and the stories took on a whole new life. My children are my greatest joy, my strength, and the two people who test my patience like nobody else can ☺️
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday. The decision in 2004 gave some of us relief but others joy. There was an intention behind withdrawing Papa’s security. And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book. Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time. Ma's journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
435
2,778
59
11,606
154,938
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday. The decision in 2004 gave some of us relief but others joy. There was an intention behind withdrawing Papa’s security. And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book. Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time. Ma's journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
859
5,392
283
18,105
972,798
राजस्थान के ग्रामीण भाइयों-बहनों का दिल से धन्यवाद। पंचायत चुनाव में आपने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, वो अब हमारी ज़िम्मेदारी है। ये जवाब BJP की अपनी सरकार वाले राज्य से आया है - सीधे "डबल इंजन" को। BJP ने मनरेगा पर हमला किया, किसान को घाटे में डुबोया, पंचायतों के अधिकार छीने। महंगाई, बेरोज़गारी और पलायन ने गाँव सूने कर दिए। गाँव सब देख रहा था, सह रहा था। अब उसने बोल दिया है। ये सिर्फ़ राजस्थान का जनादेश नहीं - देश के हर गाँव की आवाज़ है।
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए हैं। जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ बम्पर जीत दिलाई है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की तूती बोली है। ये नतीजे राजस्थान में BJP के भ्रष्टाचार और जंगलराज से निराश लोगों के गुस्से का जीता-जागता सबूत हैं। जीत की ये लहर अब आंधी बनेगी और BJP की तानाशाह और जनविरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। जय कांग्रेस - विजय कांग्रेस ✋
1,390
7,279
284
28,119
790,594
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।" मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है। आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है। "आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
1,280
9,955
299
32,563
1,006,427
If Congress were in power, India's Prime Minister would be sitting at this table. A compromised PM can never sit at this table.
10,476
12,986
2,218
68,306
5,545,240
I’m pretty shocked that Pakistan is busy negotiating with the Iranians and the Americans, while India is just looking. India has always had a sophisticated geopolitical understanding, right from independence. We had a mind of our own. Our foreign policy was guided by what benefits India. By our size, our history and our relationships, we should be involved in these global conversations. But frankly, India has become a side player. We have stepped back from the stage. We have a voice and a view, but that view is missing. There was already pain in India. The Iran war magnified it, pushing people over the edge. We cannot sit in India and remain unconcerned about what is happening in the rest of the world. The post-World War II security structure was built by the West. The next global architecture will be built by multiple civilisations. A nation of 1.5 billion people must help shape it. We want stability. We want an order designed not just by speaking, but by listening equally.
1,034
4,461
147
14,436
683,934
बार-बार ये सवाल आता है - BJP-EC की वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देता? जवाब साफ़ है: हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा - और BJP यही चाहती है। हम ये भरोसा टूटने नहीं देंगे। हम हर चोट सहेंगे, हर वोट के लिए लड़ेंगे, हर सच देश के सामने रखेंगे। ये लड़ाई सत्ता की नहीं, संविधान की है - इसकी रक्षा में हम मैदान में थे, हैं और रहेंगे।
749
5,464
129
15,423
313,234
Watch: The Iran War & India's Role In The World | University Of Chicago | Rahul Gandhi teapawt.org/i/broadcasts/2POeqapjL…
231
2,508
51
6,675
198,358
The first time I was to meet Indira Gandhi, I refused to go. The next day I changed my mind. I was terribly nervous, and my English was poor, so she spoke to me in French. That was the first thing I learnt about her: she noticed what you were struggling with and quietly made it easier. The world knew the Prime Minister. At home we knew Dadi - a loving and gentle person, full of stories and wisdom and an incredible sense of humour. Some of her lives on in all of us, whether we know it or not. We still miss her.
142
1,680
35
5,677
442,733
Dadi was formidable: fearless, resilient, and full of love. Her strength lives on in the women of my family, each one unique and brilliant in her own way. Their love and warmth hold us together, and they inspire me every single day. Happy birthday, Dadi. You would be so proud of them ♥️
511
4,664
94
17,087
497,180
भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है - ये एक कड़वी सच्चाई है। आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी। एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए। छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी रहे हैं। रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत, वो भारत नहीं है जिसकी मज़बूत आर्थिक बुनियाद कांग्रेस ने दशकों की मेहनत से खड़ी की थी। मीडिया इस सच्चाई को दबा सकता है, प्रधानमंत्री इससे मुँह मोड़ सकते हैं, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती। और ये आर्थिक आपदा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से बनाई है - ये एक और कड़वी सच्चाई है।
2,127
5,783
280
17,460
496,064
When I first came to India, I often wondered where I belonged. I was becoming part of a new family, a new culture and a completely unfamiliar world. Finding my place took time - not unlike what most young women in India go through when they get married. What began with uncertainty gradually grew into love, acceptance and a deep sense of belonging.
469
3,244
84
11,835
185,090
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं। सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ। आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
834
6,672
149
27,784
626,439
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi teapawt.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
402
3,451
110
11,201
337,318
ये बातें, ये जो हो रही हैं देश के अंदर , बंगाल में क्या हुआ है, ममता जी हार गईं। रइटली, रोंगली, फाउल खेल गए होंगे, जीत तो गए। अस्सी जीते ममता जी के, साठ तोड़ के नेता प्रतिपक्ष बना दिया उनमें से। ये उदाहरण है देश के लिए कि बंगाल में जो हुआ है, अब वहाँ पर मुख्यमंत्री बीजेपी का, नेता प्रतिपक्ष भी बीजेपी का है। आने वाले वक्त में ये पूरा मुल्क का मॉडल हो रहा है। क्योंकि आप पूरे मुल्क से आए हैं। चयनिका जी ने और दहिया जी ने बहुत अच्छे ढंग से इस प्रोग्राम को आयोजित किया है। बहुत बड़ी मेहनत की गई। तो मैं कहना चाहूँगा, आप जैसे जो हमारे नौजवान साथी हैं, बहुत खतरे की घंटी देश के सामने है। पक्ष-विपक्ष उन्हीं का हो, चाइना की तरह, रशिया की तरह लगभग और नॉर्थ कोरिया की तरह। आज साढ़े आठ सौ सीटें हैं पार्लियामेंट की, अच्छा लगता है सुनने में। तो स्थिति ऐसी बनती जा रही है, जिससे कि बाद में चुनाव भी होंगे कि नहीं होंगे। उनकी तरह चुनाव होंगे, नाममात्र का इलेक्शन कमीशन, नाममात्र का विपक्ष। मोदी जी की मंशा तो स्पष्ट हो गई थी आते ही, कांग्रेस मुक्त भारत बनाएँगे। फिर विपक्ष मुक्त भारत पर बात आ गई। इन हालातों में जब हम बात करते हैं पंडित नेहरू जैसे व्यक्तित्व के बारे में, तो उनकी जीवनी और उनका संघर्ष, नौ-दस साल तक जेलों में रहना, गांधी जी के सानिध्य में जिस प्रकार से आंदोलन हुए। और जिस प्रकार से पंडित नेहरू हों, चाहे लौह पुरुष हों और चाहे वो हमारे अन्य नेता हों, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद हों, और लंबी फेहरिस्त है बड़े-बड़े महापुरुषों की। कैसे जंग लड़ी गई, किस प्रकार से। पंडित नेहरू ने तो आज़ादी के बाद में भी दुनिया भर के मुल्कों में, गांधी का नाम तो हर जगह मिलेगा आपको, लगभग अधिकांश कंट्रीज़ के अंदर उनकी मूर्तियाँ लग चुकी हैं और सोनिया जी ने और मनमोहन सिंह जी ने प्रयास किए यूएनओ के अंदर। हमारे विदेश राज्य मंत्री श्री आनंद शर्मा को भेजा ,यूएनओ में प्रस्ताव पास हो गया, गांधी जी के जन्मदिवस दो अक्टूबर को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाएगी। एक तो ये सोच रही कांग्रेस नेताओं की और एक सोच आप देख लीजिए। कोई विश्वास ही नहीं है डेमोक्रेसी के अंदर। मुखौटा पहन रखा है डेमोक्रेसी का खाली। किस प्रकार से ये गुमराह कर रहे हैं लोगों को, किस प्रकार से ये सोच है, कैसे फैसले कर रहे हैं एकतरफा, एक लंबी कहानी है। इसलिए जब आदित्य मुखर्जी जी ने जिस प्रकार से अपनी बातें रखी हैं, उसके बाद में तो बोलने को कोई ज़्यादा गुंजाइश है नहीं। क्योंकि पंडित नेहरू की जीवनी को आप बताते रहे। आपको पुस्तक हमने खुद ने प्रिंट करा के दी है या देने वाले होंगे, दे दी होगी। तो आप ज़रूर पढ़िएगा उसको। ये पुस्तक जो दी गई है आपको, ये मैं समझता हूँ कि उनकी खुद की जीवनी है। उसी से आप प्रेरणा लेंगे, अपने जीवन में कुछ करने का संकल्प लेंगे। वो आपके जीवन को सफल बनाएगी। और चुनौतियाँ आज के समय में जो देश के सामने हैं, उसका मुकाबला करने के लिए जिस प्रकार से हम सबको आगे आना है, उस पर आपको चिंतन-मनन करना पड़ेगा। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और खड़गे जी, ये तो कोई कमी रख नहीं रहे हैं। पार्लियामेंट के अंदर भी, बाहर भी, आप देख रहे हो, जेन ज़ी का एक माहौल बन गया देश के अंदर। और देखिए, अभी मुखर्जी जी बोल रहे थे, तो मैं सोच रहा था कि वही बात है, जो उन्होंने एग्ज़ाम्पल और ढंग से दिए और मैं और ढंग से दे रहा हूँ आपको कि लोकतंत्र बचाओ रैली करने लग गया सत्ता पक्ष ,आप बताइए इतिहास में पहली बार अस्सी साल के अंदर सत्ता पक्ष जो है , विपक्ष रैली कर रहा है, लोकतंत्र बचाओ की बात कर रहा है, इश्यू बना रहा है। कह रहे हैं कि सारे केंद्रीय मंत्री, सारे मुख्यमंत्री उनके, सारे मंत्री राज्यों के भी, सब सड़कों पर हैं और रैली कर रहे हैं, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ। हमारी रैलियों को कहते हैं, अराजकता मिटाओ। बताइए आप। यहाँ जिस तरह आंदोलन हुए हैं पिछले दो महीने में, इतने अनुशासित, इत्ते उत्साह के साथ में सारे प्रदर्शन हुए हों, रैली हुई हो रामलीला मैदान में, तो कहाँ अराजकता फैल गई देश के अंदर? पर पूरा मीडिया जो उनके साथ में खड़ा है आज, मैं समझता हूँ कि मीडिया का कहाँ तो भूमिका थी मुल्क की आज़ादी के अंदर, आज भी लोग याद करते हैं। कहाँ आज की भूमिका है, जो इतना दबाव में आ गया है कि आप खुद देख लीजिए, मेनस्ट्रीम मीडिया के क्या हालात हैं। सोशल मीडिया जो भूमिका अदा कर रहा है, उससे थोड़ा काम चल रहा है। तो इतिहास किसी को माफ नहीं करेगा।
9
26
68
2,220
नेहरू मेमोरियल यूथ फेस्टिवल -2026 , नई दिल्ली में संबोधन : मुकुल वासनिक जी , पवन बंसल जी, आदरणीय प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी, प्रोफेसर सतीश राय जी, चयनिका उनियाल , अरुण दहिया जी , सौरभ राय जी और तमाम हमारे उपस्थित नौजवान साथियों, प्रोफेसर मुखर्जी को भी हमने सुना, मैं समझता हूँ कि पंडित नेहरू और जो विषय रखा गया है इंटेलेक्चुअल लेगेसी, फ्रीडम मूवमेंट इतना सुंदर शब्दों में और जिस रूप में उन्होंने संबोधित किया हम लोगों को, मैं बहुत इम्प्रेस हुआ। आज देश के जो हालात हैं, उसमें ऐसे विचारों की आवश्यकता है, जो देश भर में फैलने चाहिए। आज जवाहरलाल नेहरू की जयंती है और उनके बारे में जितना कहें, उतना कम है। युवा पीढ़ी को सबसे ज़्यादा आवश्यकता है कि उनके ज़माने का जो माहौल था, फ्रीडम मूवमेंट का वो भी,जब वो दस साल तक जेल में रहे होंगे और उन्होंने जेल से पुस्तकें लिखी होंगी ,भारत की खोज, डिस्कवरी ऑफ इंडिया , तो आज हम कल्पना करते हैं कि आज जेल में जाएँ, तब तो बहुत सुविधाएँ भी हैं, उस वक्त में क्या हुआ होता ? कैसे वो रहे होंगे? कैसे अध्ययन किया होगा ? कैसे विचार पैदा हुए होंगे ? ग्लिम्पसेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री लिखी, ऑटोबायोग्राफी लिखी। तो उनके बारे में जितना कहें, उतना कम है। वो विचारक भी थे, लेखक भी थे, दूरदृष्टा भी थे। उनका जो भारत का सपना था, वो आज इस देश को मज़बूती प्रदान किए हुए है। आज़ाद भारत होते ही जिस प्रकार प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जो नींव रखी देश की, बड़े-बड़े बाँध, बड़े-बड़े कल-कारखाने, इस्पात के कारखानों के अलावा जो संस्थाएँ बनाईं उन्होंने, एम्स सहित, आईसीसीआर, आईआईटीज़, सारी संस्थाएँ जो आज मौजूद हैं, वो उस वक़्त में बनाई हुई थीं। उस प्रकार से उन्होंने सभी क्षेत्रों में जो काम किए थे, उनका लोहा पूरा देश मानता है। इसलिए नई पीढ़ी के लिए बहुत आवश्यक है कि वर्तमान हालात के अंदर जो माहौल बना है, जो हम बार-बार कह रहे हैं, डेमोक्रेसी खतरे के अंदर है, ज्यूडिशियरी दबाव में है, एजेंसियाँ दबाव में हैं, इलेक्शन कमीशन खुद दबाव में है, तो आप सोच सकते हो कि डेमोक्रेसी का क्या होगा। यह बहुत बड़ा सवाल हमारे सामने आ खड़ा हुआ है और जो आप लोग सोशल मीडिया पर देखते होंगे, इस प्रकार के डिस्कशन हमारे इंटेलेक्चुअल लोग भी लगातार करते आ रहे हैं। और ये चुनौती कौन स्वीकार करेगा? वो नई पीढ़ी कर सकती है। सच्चाई क्या है, उसकी तह तक हमें जाना पड़ेगा कि वास्तव में सच कौन बोल रहा है और जैसा अभी मुखर्जी जी कह रहे थे कि कोविड को लेकर ही थाली बजवा दी, ताली बजवा दी और लाइट लगवा दी देश के अंदर और लोगों ने बजा भी दिया।बात ये नहीं, उन्होंने कहा। कहना एक बात है और उसको मंज़ूर करना दूसरी बात है। मंज़ूर कर लिया देश ने। तो ऐसा माहौल देश में बना दिया हिंदुत्व के नाम पे कि कोई कल्पना ही नहीं कर सकता। पूरी दुनिया ने उसका मज़ाक उड़ाया होगा कि ये हो क्या रहा है देश के अंदर। जब हम कहते हैं, डेमोक्रेसी है, महात्मा गांधी का देश है, उस देश के अंदर ताली बज रही है कोविड भगाने के लिए। थाली बज रही है, लाइट लगा रहे हैं लोग सड़कों पर आकर या छतों पर जाकर। सारे उनके जो वादे थे,उसकी तो चर्चा ही नहीं हो रही है आज भी। काला धन लेकर आएँगे, डबल इनकम कर देंगे, दो करोड़ नौकरियाँ देंगे नौजवानों को, आमदनी दुगनी कर देंगे किसानों की। लोकपाल के नाम पर सरकार चली गई, यूपीए गवर्नमेंट। डॉ. मनमोहन सिंह जैसे व्यक्तित्व, सोनिया गांधी जैसी नेता, चेयरपर्सन थीं। क्रांतिकारी काम किए, वो सब धरे रह गए। आरटीई, आरटीआई, फूड सिक्योरिटी, नरेगा, वो सब धरे रह गए। और ऐसा माहौल बन गया देश के अंदर, ऐसे इश्यू बना दिए गए हमारे खिलाफ में, और आज तक देश भुगत रहा है। अब ये जो कहते हैं कि डेमोक्रेसी खतरे में है, ये मामूली बात नहीं है। जिस प्रकार वो प्रयास कर रहे हैं, साढ़े आठ सौ सीटें हैं पार्लियामेंट की, आप कल्पना कीजिए। परिसीमन हम करेंगे। वो बिल रुक गया है। वो पास हो गया तो हो सकता है कि ’29 का चुनाव जो होगा, वो फिर लास्ट चुनाव होगा। असम में जो परिसीमन हुआ, कांग्रेस साफ हो गई वहाँ पर। खाली इक्कीस लोग जीते कांग्रेस से , उसमें से बीस मुसलमान जीते। राजस्थान का उदाहरण मेरे सामने है। वहाँ परिसीमन कर दिया नगर निकायों का, नगर निगम, नगर पालिका। चार वार्ड थे कांग्रेस के, मिला के एक कर दिया, पंद्रह हज़ार का वार्ड। एक वार्ड था बीजेपी माइंडेड, तीन टुकड़े कर दिए, दो-दो हज़ार के। संख्या बल बढ़ गई।
34
117
2
471
17,721
तेलंगाना के गिग वर्कर्स से 2023 में लंबी मुलाकात हुई थी, विस्तार से बात हुई थी। उन्होंने अपना दुख-दर्द, अपनी ज़रूरतें और मांगें बताई थीं। वादा था - आपकी मांगें पूरी होंगी, आपको सुरक्षा ज़रूर मिलेगी। आज हमने वो वादा पूरा किया। ✅ ₹5 लाख दुर्घटना बीमा ✅ ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा ✅ कमाई का 1% पेंशन के लिए ✅ अपने डेटा और कमाई पर अधिकार ✅ जगह-जगह WiFi वाले विश्राम केंद्र ये सब अब तेलंगाना के गिग वर्कर्स के कानूनी अधिकार हैं। ये सिर्फ़ योजना नहीं, एक सोच है - हर मेहनतकश को उसका अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। और यही फ़र्क है - कांग्रेस की प्रजालु सरकार और BJP-RSS के दोरालू विचार में। उनकी विचारधारा श्रमिक को बंधुआ बनाना चाहती है। कांग्रेस की सोच मेहनत करने वालों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिलाती है।
382
3,476
75
12,287
503,163