PRO JS Chhatarpur retweeted
आज जनविश्वास अभियान के अंतर्गत देवास में समाधान ऑनलाइन में उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
आवेदक की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर वन अधिकार पट्टाधारी किसान को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने पर अपनी ओर से ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की और संबंधित अधिकारियों को फसल बीमा राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
PRO JS Chhatarpur retweeted
बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों के हजारों किसानों के लिए आज खुशहाली का दिन है। सीप अंबर परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत लगभग ₹536 करोड़ की लागत से 30,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में माँ नर्मदा का पानी पहुँचेगा।
धरतीपुत्र किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय जुड़ेगा।
PRO JS Chhatarpur retweeted
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से भैरूंदा के खेतों तक पहुँचेगा पानी, किसानों के जीवन में आएगी समृद्धि।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण करूँगा। इससे 76 गांवों के 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी होगा।
PRO JS Chhatarpur retweeted
जन विश्वास से जनकल्याण
आज देवास में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के अंतर्गत उद्यम संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
PRO JS Chhatarpur retweeted
आज भोपाल में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में चित्र का अनावरण कर डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर पूज्य संत श्री समय सागर जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी वर्चुअली जुड़े।
तप, त्याग, संयम और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति आचार्य श्री ने साधना के मार्ग पर चलते हुए जियो और जीने दो के भाव को चरितार्थ किया, जिसको हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से देखते हैं।
शिक्षा, चिकित्सा, गौ-संरक्षण, हथकरघा, स्वदेशी और स्वावलंबन के क्षेत्र में उनके विचारों एवं प्रेरणा ने समाज को नई दिशा दी है। उनका दिव्य जीवन सदैव मानवता को करुणा, अहिंसा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
PRO JS Chhatarpur retweeted
'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत आज भैरूंदा, सीहोर के किसान भाई-बहनों को ₹536.23 करोड़ की 'सीप अंबर सिंचाई परियोजना' (फेज-1 एवं 2) की बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी वर्चुअली जुड़े, जिनके साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
परियोजना के माध्यम से जिले के 76 गांवों के 30 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
किसान भाइयों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारी सरकार खेती के साथ युवाओं को अपने क्षेत्र के औद्योगिक बेल्ट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
PRO JS Chhatarpur retweeted
प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2025-2026 के संबंध में वायरल हो रही खबर के संबंध में स्थिति स्पष्ट
#FactCheck
@JansamparkMP
@schooledump
PRO JS Chhatarpur retweeted
कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार
महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति व्यक्त किया आभार
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
PRO JS Chhatarpur retweeted
आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी के साथ राज्य की प्रगति, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
किसानों की आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं।
इस दौरान कैबिनेट में साथी श्री @prahladspatel जी एवं श्री @Aidalsinghkbjp जी भी उपस्थित रहे।
PRO JS Chhatarpur retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 25 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/2DG…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
PRO JS Chhatarpur retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 25 नवंबर 2026
➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें👇
open.spotify.com/episode/0kX…
@DrMohanYadav51
@CMMadhyaPradesh
@rshuklabjp @KrishnaGaurBJP @Pratimabagri
#Jansampark_Khabren #JansamparkMP
PRO JS Chhatarpur retweeted
जब इरादे मजबूत, नीयत साफ व नीति स्पष्ट हो, तो विकास की नई राहें खुलती हैं और बदलाव हर चेहरे पर मुस्कान बनकर नजर आता है।
प्रदेश का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर क्षेत्र में समृद्धि और हर घर-आंगन में खुशहाली लाना हमारी सरकार का संकल्प है।
धार जिले में 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना पूरे क्षेत्र में सिंचाई, समृद्धि और विकास के नए अवसरों का आधार बनेगी।
PRO JS Chhatarpur retweeted
गांधीसागर से जुड़ेगा ऊर्जा क्षेत्र में नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के गांधीसागर, मंदसौर में आकार ले रही 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' ऊर्जा भंडारण और बिजली आपूर्ति की दिशा में अहम उपलब्धि है।
एशिया की सबसे बड़ी लगभग ₹11,474 करोड़ की लागत से निर्मित इस परियोजना से करीब 1,920 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जो प्रदेश की प्रगति को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
PRO JS Chhatarpur retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए, #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 24 नवंबर 2026
➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें👇
open.spotify.com/episode/7ms…
@DrMohanYadav51
@CMMadhyaPradesh
@rshuklabjp @MPRakeshSingh
@PradhumanGwl @Pratimabagri
#Jansampark_Khabren #JansamparkMP
PRO JS Chhatarpur retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 24 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/55b…
@DrMohanYadav51
#CMMadhyaPradesh
PRO JS Chhatarpur retweeted
'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के माध्यम से हमारी सरकार ग्रामीणों को उनके घर का स्वामित्व देकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
#अग्रणी_मध्यप्रदेश
PRO JS Chhatarpur retweeted
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, पूज्य श्री गुरु नानक देव जी की जयंती 'प्रकाश पर्व' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गुरु नानक जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने संगत-पंगत, सच्चाई से जीना, किसी का हक न छीनना, अपनी कमाई की पवित्रता बनाए रखना और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर खाना सिखाया।
आइए, इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#GuruNanakJayanti
PRO JS Chhatarpur retweeted
मध्यप्रदेश का मैदान, अंतरराष्ट्रीय पहचान
भोपाल के नाथू बरखेड़ा में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है...
@DrMohanYadav51 @MP_DSYW @IndiaSports #CMMadhyaPradesh
🤖 Made with AI
PRO JS Chhatarpur retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
देखिए #जनसंपर्क_खबरें
🗓️ 23 नवंबर 2026
➡️ पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें 👇
open.spotify.com/episode/5pT…
@DrMohanYadav51
@CMMadhyaPradesh
@rshuklabjp @prahladspatel
@MPRakeshSingh @tulsi_silawat
@VishvasSarang @PradhumanGwl
#Jansampark_Khabren #JansamparkMP
PRO JS Chhatarpur retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 23 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
open.spotify.com/episode/1iJ…
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh






























