खीरी ब्रेकिंग न्यूज़
राजापुर स्थित वीरू द ढाबा में खाने की थाली से निकला छिपकली का सिर, मचा हड़कंप
पनीर हांडी में निकली छिपकली
खाने की थाली में छिपकली का सिर मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया,
गुस्साए लोगों ने ढाबे पर जमकर हंगामा किया
1
147
यूपी कैबिनेट:
पंचायत चुनाव मई तक टले, छह महीने बढ़ेगा प्रशासकों का कार्यकाल; ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब मई 2027 तक टलने के आसार हैं। प्रदेश सरकार ने पंचायत राज संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
इसके तहत नवंबर में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। यह व्यवस्था पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायत राज संशोधन अध्यादेश को मंजूरी दी गई। इसके तहत पंचायत राज अधिनियम की धारा 12 और धारा 3-क में संशोधन किया गया है। इसी व्यवस्था के आधार पर ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। नवंबर में मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनाव होने तक पंचायतों का कामकाज प्रशासकों के जरिए संचालित किया जाएगा।
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार
पंचायत चुनाव में आरक्षण तय करने के लिए गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने और चुनाव की तैयारियां पूरी होने में समय लगने के कारण सरकार ने प्रशासकीय व्यवस्था को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। छह महीने की अवधि मई 2027 तक रहेगी। इसके साथ ही ओबीसी आयोग का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है।
31 में से 30 प्रस्तावों को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में कुल 31 प्रस्ताव पेश किए गए थे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि एक प्रस्ताव ड्रॉप कर दिया गया।
5
909
आज दिनांक 18/11/2026 को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर-UPPSS जनपद अलीगढ़ के बैनर तले संपूर्ण शिक्षक-कर्मचारी समाज की पुरानी पेंशन योजना/OPS बहाली की आवाज को बुलंद करने एवं सम्मानित शिक्षक-शिक्षिका साथियों के हितों तथा अधिकारों से संबंधित मुद्दों को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/BSA कार्यालय अलीगढ़ पर आयोजित एक दिवसीय धरना #प्रदर्शन में संबोधन।
157
उत्तर प्रदेश -
योगी कैबिनेट का फैसला-
ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल
6 महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
6
448
ख़बर आ रही है कि शहरी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को भी आवेदन का मौका देने का आदेश हुआ है!
नोट: आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा।
2
15
1,418
📢 शिक्षकों की एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों शिक्षकों ने निकाला जुलूस
मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जनपद शाहजहांपुर में शिक्षकों की लंबित समस्याओं एवं अधिकारों के समर्थन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
जनपद के समस्त विकास खंडों से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। शिक्षकों का उत्साह, एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता देखते ही बन रही थी।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी संबंधी समस्याओं का समाधान, शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने, पदोन्नति, वरिष्ठता एवं वेतनमान, जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानांतरण, विद्यालयों में सफाईकर्मी एवं चौकीदार की नियुक्ति सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की कि शिक्षकों की न्यायोचित मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र शासनादेश जारी किए जाएं।
धरना-प्रदर्शन एवं जुलूस में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी—
जिला अध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्र, जिला मंत्री देवेश कुमार बाजपेयी, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष मो. नफीस खान, संयुक्त मंत्री विनय गुप्ता, आनंद बिहारी वाजपेई, वंडा अध्यक्ष शिवकिशोर मिश्र, महानगर अध्यक्ष इमरान सईद, आदेश अवस्थी, मदनापुर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मिर्जापुर अध्यक्ष विकास मिश्रा, सिंधौली अध्यक्ष नवेन्दु मिश्रा, पुवायां अध्यक्ष अश्विनी अवस्थी, कांट अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विजयकांत शर्मा, उमेश सक्सेना, भावलखेड़ा मंत्री अरविंद त्रिपाठी, संजीव सिंह, सुनील सिंह यादव, शशांक गुप्ता, राजकमल आर्य, दाताराम, आशुतोष मिश्र, शेर सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, विनोद दीक्षित, सचिन अवस्थी, वारिस अली,श्याम कुमार त्रिवेदी, जाह्नवी नंदन, अरविंद गौर, दिलीप सिंह, विशेष सिंह, यशपाल सिंह, राकेश रोशन, अश्वनी कुमार अवस्थी, मनीष बाजपेई, विचित्र मणि अग्निहोत्री, क्रति बाजपेई, नीरज सागर, मिथलेश वर्मा, रेनू मिश्रा, ममता पाण्डेय, स्वेता जौहरी, अर्चना गुप्ता, आराधना तिवारी एवं नीलिमा शर्मा सहित जनपद के समस्त विकास खंडों से आए सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
शिक्षक एकता जिंदाबाद!
शिक्षक सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
✊ एकजुट शिक्षक, मजबूत संगठन, सुरक्षित भविष्य!
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद शाहजहांपुर।
3
387
69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई का रास्ता साफ, 1 और 2 दिसंबर को होगी सुनवाई; टॉप ऑफ द बोर्ड में लगेगा केस:
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति से जुड़े मामले में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन अहम रहा। मामले में अधिवक्ताओं ने केस को मेंशन कराकर शीघ्र और लगातार सुनवाई किए जाने का आग्रह किया।
मामला न्यायमूर्ति एस.वी.एन. भट्टी और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था।
इससे पहले मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी। हालांकि, दोपहर 3:10 बजे के बाद जब अधिवक्ताओं के आग्रह पर मामले में दोबारा सुनवाई हुई तो कोर्ट ने पूर्व निर्धारित तारीख में बदलाव करते हुए अब 1 और 2 दिसंबर 2026 को लगातार सुनवाई के लिए समय निर्धारित कर दिया।
महत्वपूर्ण बात यह है कि मामले को दोनों दिन टॉप ऑफ द बोर्ड में रखा जाएगा, जिससे सुनवाई को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है। अधिवक्ताओं की ओर से न्यायालय से आग्रह किया गया था कि लंबे समय से लंबित इस प्रकरण को लगातार सुना जाए, ताकि सभी पक्षों की दलीलें पूरी हो सकें और मामले में आगे की कार्यवाही तेजी से बढ़े।
सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का मुद्दा भी उठाया गया था। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच उम्मीद जगी है कि यदि सुनवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती है तो विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद पर महत्वपूर्ण निर्णय आ सकता है।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 और 2 दिसंबर को लगातार सुनवाई का समय निर्धारित किए जाने से 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है। अब सभी की निगाहें दिसंबर में होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2026, विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक / अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/10 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों का परिणाम।
179
BIG BREAKING-श्रावस्ती
जनपद श्रावस्ती बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ आज संपूर्ण पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।लगभग सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन कर दिया गया है, जिसमें कई साथियों ने आज ही विद्यालय से कार्यमुक्त होकर नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।
कुल 1092 पदों पर जूनियर सहायक और प्राइमरी हेड और 192 पदों पर जूनियर हेड की नियुक्ति हुई है।
#बेसिक















