Pinned Tweet
Opposition of BJP Govt whether in State or at Centre doesn't amount to Sedition.Infact any activity subversive of provisions of Constitution amount to Sedition&that is above any party or group affiliation
Supreme Court need define.
Prabhas Chandra retweeted
एक बार अमेरीका में एक विमान खराब मौसम के चलते गोते खाने लगा.
विमान के पायलट ने अपने सारे अनुभव और कौशल का इस्तेमाल किया और पहाड़ों के बीच से बचते बचाते आड़े तिरछे कट मार के विमान को बचा कर एयरपोर्ट ले आया.
उसका सत्कार किया गया लोगो ने जानना चाहा उससे कि ऐसा talent और अनुभव उसने कहाँ और कैसे प्राप्त किया.?
उसने छाती फुला कर बताया
पहले मैं e रिक्शा चलाता था.😀
😀😀
Prabhas Chandra retweeted
चेन्नई का नज़ारा , चेहरे सब बता देते है ऑल इस वेल है या नहीं ख़ुद देख लीजिए
अब इनका दीपक भी बुझ कर रहेगा और मठ में दीपक जलाने वाले नहीं रहेंगे।उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। गुजरात लाबी पहले मठ ध्वस्त करेंगे फिर मठाधीश!यह चरण छुआते और बकवास फेरते रहें।
योगी जी, तमिलनाडु के दीपक पर भाषण हो गया. अब यूपी के एक्सप्रेसवे पर पड़े गड्ढों में भी ज़रा झाँक लीजिए!
फीता काटते वक्त मुख्यमंत्री की तस्वीर हर अखबार में छपती है. सड़क धँसती है तो ठेकेदार का नाम तक ढूँढ़ना पड़ता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम किन कंपनियों को दिया गया, उनका पिछला रिकॉर्ड क्या था और शिकायतों के बावजूद किस अफसर ने ठेके पर दस्तखत किए, ये फाइलें खोलिए. उद्घाटन की तारीख तो बड़े-बड़े होर्डिंग पर छपवाई थी. अब कार्रवाई की तारीख भी बताइए!
और हाँ, विज्ञापन का बिल भी मेज पर रखिए. क्या यूपी सरकार ने प्रचार पर 7,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए! क्या उसी अवधि में यह खर्च मोदी सरकार से भी ज़्यादा था! किस अखबार, किस चैनल और किस मीडिया समूह को कितने करोड़ मिले, पूरी सूची जारी कीजिए. जनता का पैसा सरकार का प्रचार करने में कितना लगा और सरकार से सवाल पूछने वालों को चुप कराने में उसका इस्तेमाल हुआ या नहीं, इसका जवाब कौन देगा! मान लीजिए कैमरे गड्ढों की तरफ घूमना बंद कर दें. क्या गाड़ी का पहिया भी गड्ढे में गिरना बंद कर देगा!
पेपर लीक हुआ तो नौजवान का साल गया. फसल का भुगतान अटका तो किसान का घर उधार पर चला. और मुख्यमंत्री के पास भाषण के लिए फिर वही बंटने-कटने की बात, वही मंदिर और दीपक की चर्चा. अखिलेश यादव पर बेरोजगारी का तंज कसने में आपको एक मिनट लगा. यूपी के बेरोजगारों को नियुक्ति की तारीख देने में कितने साल लगेंगे, योगी जी!
अगला फीता काटने से पहले तीन हिसाब दीजिए. सड़क का ठेका किसे मिला, विज्ञापन का पैसा किसे मिला और नौकरी का इंतज़ार कर रहे नौजवान को नियुक्ति पत्र कब मिलेगा!
#YogiAdityanath #UPPolitics #PurvanchalExpressway #GovernmentAdvertising #PaperLeak #Unemployment #4PMNewsNetwork
3
हां, भाजपा के 42सांसद कल खेल कर सकते हैं।
जो दूसरों के लिए गढ़ा खोदते हैं ईश्वर उनका इलाज कर ही देता है।शाह और रिजिजू अपना घर सम्हालें!
परिसीमन बिल से पहले रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी, मंत्रियों के आवास पर सांसदों की बड़ी बैठक
#KirenRijiju #BJP #DelimitationBill2026 #ABPNews
@brajwasipavan
abplive.com/news/india/delim…
7
निपटान तो भाजपा कर रही है 2014से इस अभियान में साथ दे रहे थे अरविंद केजरीवाल और प्रशांत किशोर।2024के बाद प्रशांत किशोर खुद सक्रिय राजनीति में उतर गये। दिल्ली चुनाव तक केजरीवाल BJP के पक्ष में इंडिया गठबंधन में तथा बाहर सेंधमारी करते रहे।जब BJP ने दिल्ली विस चुनाव में निपटा दिया
1
12
Prabhas Chandra retweeted
ताजा समाचार यह है कि @RSSorg की गड़िया फाट गईल! पहले ये लोग ‘पताही एयरपोर्ट, मुजफ्फरपुर’ में यह सभा करने जा रहे थे जिसकी कैपेसिटी एक लाख की है। पूरे बिहार से अभी तक रजिस्ट्रेशन ही 9000 का हुआ है, तो अब सभा स्थल बदला जा रहा है।
अब 5000 की क्षमता वाले सिकंदरपुर में भगवतबा की सभा होगी। यह स्थान भी इसलिए चुना गया है ताकि कहा जा सके कि संघ की सभा देखो, खचाखच भरी हुई है।
मैं फिर कह रहा हूँ, मूँछों मे संघ विचार ले कर चलने वाले भागवत, समाज का यह डर अच्छा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि ये लोग मेरा पुतला जलवाने का विचार कर रहे थे। वैसे, मैं तो चाहता हूँ कि पुतला जले, मेरे घर पर संघ वाले नारेबाजी करें।
फिर किसी ने समझाया कि संघ के विराट हिन्दू सम्मेलन में पचास लोग नहीं थे और अजीत भारती ने पूरा हॉल भर दिया, बाहर भी लोग खड़े थे, तो समाज उसके साथ है। यदि पुतला जलाए तो बिहार से संघ समाप्त हो जाएगा। फिर पुतला जलाने का विचार त्याग दिया गया।
मेरे बेगूसराय छुट्टी के दौरान हुए प्रकरण पर संघ ने पूछा कि उत्तर बिहार का संघ क्या कर रहा था? मुझे घेरा क्यों नहीं गया। तो एक वरिष्ठ स्वयंसेवक ने कहा: बेगूसराय तो वो बीस दिन ही था, पर बाकी के 11 महीने तो दिल्ली रहता है, दिल्ली का संघ क्यों नहीं पुतला जला देता वहीं?
फिर सब चुप हो गए।
मोहन भागवत जी, ‘उपविशः’ कहने पर खड़े रह जाने वाले स्वयंसेवक मत लाइएगा। वरना मेरे ड्रोन तो ऊपर से देख ही रहे होंगे। @RSSorg गाँव भर का दम लगा लो, मुजफ्फरपुर में लाख तो छोड़ो, 20,000 नहीं जुटेंगे। उसमें भी 5,000 भी असली स्वयंसेवक नहीं होंगे।
यह चिंदी चोर जिसकी असलियत मधु किश्वर तथा सुब्रमण्यम स्वामी सहित अनेकों लोग बखान करते हैं हमेशा जो कहता है ठीक उसका उलट करने का आदी हैं अब सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह देशवासियों द्वारा नकारा जा चुका है। अपने-आप को हर समाज से जुड़े होने का राग अलापता फिरता है जबकि यह खुद व A&AA तक!
जिस इंसान ने अपने पूरे जीवन में अपनी महिला को एक बिंदी तक नहीं दी आज अचानक वो महिला के अधिकारों की बात करने लग गया है समझ लो दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल काली है
10
Prabhas Chandra retweeted
पहले EVM पर कब्ज़ा, फिर वोट की चोरी, और अब 850 सीटों के नाम पर पूरे देश का चुनावी ढांचा बदलने की साज़िश! अब देश चुप नहीं बैठेगा!
Prabhas Chandra retweeted
वोट आप का बदले में 5 किलो राशन
वोट लेने वाले को 150 करोड़ !
बहुत नाइंसाफी है!
@grok पूरी कहानी बताओ ?
यह सामान्य है। रिजर्व बैंक तक में।
एक दोस्त के घर में शादी है। उसे 10 के नए नोटों की एक गड्डी चाहिए थी।
उसने सोचा बैंक से ले आता हूं। पहले तो आसानी से मिल जाती थी, इसलिए बैंक पहुंच गया।
काउंटर पर पूछा तो जवाब मिला, अभी नहीं है।
दूसरे कर्मचारी से पूछा तो उसने भी मना कर दिया। दोस्त ने कहा, भाई शादी है, थोड़ी जरूरत है। लेकिन कहीं से गड्डी का इंतजाम नहीं हुआ।
वह बैंक से निकल ही रहा था कि किसी ने बताया, गड्डी चाहिए तो मिल जाएगी, लेकिन थोड़े ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।
दोस्त ने पूछा, कहां मिलेगी?
जवाब मिला, बाहर इंतजाम हो जाएगा, बस कमीशन देना पड़ेगा।
अब उसे समझ नहीं आया कि बैंक में जो गड्डी नहीं मिल रही, वही बाहर पैसे ज्यादा देने पर कैसे मिल रही है?
आपके यहां भी ऐसा होता है?
5
Prabhas Chandra retweeted
ECONOMIST 2027 COVER IS OUT
Everyone still calls it the Rothschild magazine. The Rothschilds sold their whole stake this year. The 2027 predictions matter more than the owner.
Prabhas Chandra retweeted
अगर परिसीमन बिल पास हो भी गया तो भी कांग्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, जिन राज्यों में कांग्रेस मज़बूत है वहाँ हो सकता है कि इससे कांग्रेस को फ़ायदा ही हो, इस बिल से कांग्रेस ख़त्म नहीं हो जाएगी लेकिन क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर जरूर संकट जरूर आ जाएगा।
आपको पता है कि सोनिया गांधी उम्र और बीमारी की वजह से ज़्यादा ट्रैवल नहीं करती लेकिन स्टालिन और पवार को मनाने के लिए वो चेन्नई और बंबई जा रही है, यह कांग्रेस या राहुल गांधी को बचाने की लड़ाई नहीं है अगर कांग्रेस को बचाने की बात होती तो वो कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को भी मनाती, चुनाव प्रचार करतीं लेकिन यह लोकतंत्र और देश को बचाने की लड़ाई है इसलिए अपने पुराने दोस्तों के सामने कांग्रेस जलील होने के लिए भी तैयार है, जाहिर तौर पर स्टालिन और पवार से मिलने जाना अपने आप में कांग्रेस के लिए शर्म की बात है।
इस हद तक जाकर जो पार्टी लोकतंत्र और विपक्ष को बचाने की लड़ाई लड़ रही है शर्म की बात है कि कुछ लोग हैं जो इनका साथ छोड़कर सत्ता के साथ जा कर खड़े हुए हैं।
इतिहास कांग्रेस को भी याद रखेगा, जयचंदों को भी याद रखेगा।
अब केजरीवाल 2024तक क्या दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव तक इनके लिए जगह जगह सेंधमारी के अपने रोल का आकलन करें। वैसे यह जिस मकड़ जाल में फंस चुके हैं आज भी उसी काम में लगे हुए हैं।
केजरीवाल का शीशमहल दिखा रही है भाजपा, पर अपना मायामहल छिपा रही है!
27 नवंबर को, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने, केजरीवाल के पुराने सरकारी निवास 6 फ्लैगस्टाफ रोड को, मीडिया के लिए खोल दिया।
हर चीज़ पर कीमत का पर्चा लगा दिया।
यह टीवी 29 लाख का,
यह चिमनी 5 लाख की,
यह सोफा 8 लाख का,
यह झूमर 11 लाख का,
यह जकूज़ी 5.95 लाख का।
और बोलीं - दिल्ली की जनता के बाद, अब पंजाब की जनता को भी देखना चाहिए कि, कैसे जनता की खून-पसीने की कमाई से, आलीशान शीशमहल बनाया गया। पहले दिल्ली लूटा, अब पंजाब लूट रहे हैं।
बात तो सही है, जनता को देखना चाहिए। पर, जनता को सिर्फ 1 महल क्यों दिखाया जा रहा है? बाकी 800 महल कब दिखाओगी, रेखा जी?
अब ज़रा, दूसरी तरफ का हिसाब भी देख लो:
केजरीवाल का घर 58 करोड़ में बना, यह भाजपा खुद बोल रही है। बोर्ड पर लिखा है शीशमहल में स्वागत है, 58 करोड़ की लागत से बना।
पर, खुद भाजपा का दिल्ली मुख्यालय 6-ए, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर, 1,70,000 वर्ग फीट में बना है, जो दुनिया का सबसे बड़ा पार्टी कार्यालय बताया जाता है। उसकी कीमत — 700 करोड़ रुपये!
लखनऊ का 200 करोड़,
पटना का 200 करोड़,
भोपाल का 75 करोड़ से 100 करोड़ तक का, नया मुख्यालय बन रहा है।
और, भाजपा खुद बोलती है — हम 800 जिलों में नए कार्यालय बनवा रहे हैं।
सोचो, 1 कार्यालय 700 करोड़ का, तो 800 कार्यालय का हिसाब कितना होगा?
यह पैसा कहाँ से आया?
क्या, यह भी जनता के टैक्स का पैसा नहीं है?
और, प्रधानमंत्री का नया आवास — 36,328 वर्ग फीट में, 467 करोड़ रुपये का है।
तो, सवाल यह है — केजरीवाल का 58 करोड़ का घर लूट है, तो भाजपा का 700 करोड़ का दफ्तर क्या दान है?
7
Prabhas Chandra retweeted
सेना पर खर्चा कम करने के लिए अग्निवीर ले आए।
कर्मचारियों पर खर्चा कम करने के लिए ओल्ड पेंशन खत्म कर दी।
शिक्षा पर खर्चा कम करने के लिए 93000 सरकारी स्कूल बंद कर दी।
मतलब सरकार के पास सरकारी नौकरी के लिए पैसा नहीं है, लेकिन सांसदों / विधायकों पर खर्चा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है, इसलिए सांसदों / विधायकों की संख्या में बंपर बढ़ोतरी की जा रही है। कल तक 543 सांसद लूटते थे, अब 815 सांसद लूटेंगे...यानि 272 सांसद और बढ़ जाएंगे।
समझिए एक सांसद आपकी जेब से कितना खाता है!
1 सांसद का एक महीने का हिसाब:
वेतन - 1,24,000 रुपये
क्षेत्र भत्ता - 87,000 रुपये
कार्यालय भत्ता - 75,000 रुपये
कुल - 2,86,000 रुपये महीना, सिर्फ वेतन + भत्ता
इसके अलग से:
रोज़ का भत्ता - 2,500 रुपये जब संसद चले
साल में 34 मुफ्त हवाई जहाज़ के टिकट
दिल्ली में मुफ्त बड़ा बंगला, मुफ्त बिजली 50,000 यूनिट, मुफ्त पानी 4000 किलोलीटर
मुफ्त इलाज, मुफ्त रेल यात्रा, मुफ्त फोन-इंटरनेट
और ऊपर से हर साल 5 करोड़ सांसद निधि
मतलब 1 सांसद का 1 दिन का खर्चा - लगभग 9,500 रुपये सिर्फ वेतन-भत्ते का, बाकी सुविधा अलग!
अब जोड़िए पूरे देश का:
अभी कुल सांसद - 788 (लोकसभा 543 + राज्यसभा 245)
788 सांसद का 1 महीने का वेतन-भत्ता - लगभग 22.5 करोड़ रुपये
788 सांसद का 1 दिन का वेतन-भत्ता - लगभग 75 लाख रुपये
और सांसद निधि का साल भर का - 788 x 5 करोड़ = 3,940 करोड़ रुपये
और अब सुनिए संसद चलने का खर्चा:
जब संसद चलती है, तो 1 मिनट का खर्चा - 2,50,000 रुपये
1 घंटे का खर्चा - 1,50,00,000 रुपये यानी 1.5 करोड़ रुपये
1 दिन का खर्चा - 9 करोड़ रुपये!
मतलब संसद में सिर्फ 1 मिनट कुर्सी पर बैठने का खर्चा, एक गरीब की पूरे महीने की कमाई से ज्यादा है! और ये 9 करोड़ रोज़ भी आपकी जेब से ही जाता है, चाहे संसद चले या हंगामे में बंद हो जाए।
ये सब पैसा कहाँ से आता है? आपके जीएसटी से, आपके पेट्रोल-डीजल से, आपके टैक्स से! आप सुबह चाय पीते हो, उस पर भी टैक्स, उसी टैक्स से इनका बंगला, इनकी हवाई यात्रा, इनकी पेंशन चलती है!
और अब परिसीमन बिल से 270 नये सांसद और बढ़ाये जायेंगे!
270 नये सांसद का 1 महीने का खर्चा - लगभग 7.72 करोड़ रुपये
270 नये सांसद का 1 साल का खर्चा - लगभग 92.6 करोड़ रुपये सिर्फ वेतन-भत्ते का
और सांसद निधि अलग से - 270 x 5 करोड़ = 1,350 करोड़ रुपये साल का अतिरिक्त!
सवाल ये है कि- क्या देश को दोगुना सांसदों की आवश्यकता है?
843 सांसद जनता के हित में आखिरी ऐसा क्या कर देंगे जो 543 नहीं कर पा रहे हैं??
क्या जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान इसलिए नहीं हो पा रहा है कि देश में सांसदों की संख्या कम है?
आखिर सांसदों की संख्या बढ़ने भर से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, स्कूलों में शिक्षकों, थानों में पुलिसकर्मियों और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की कमी कैसे दूर हो जाएगी?
जनता को रोजमर्रा की सरकारी सेवाएं देने वाला प्रशासनिक तंत्र जब तक पर्याप्त, सक्षम और जवाबदेह नहीं होगा, तब तक संसद में सांसदों की संख्या बढ़ाने भर से आम आदमी के जीवन में क्या बदलाव आएगा?
मैंने आज तक यह बात नहीं सुनी कि देश के अस्पतालों, स्कूलों या सरकारी दफ्तरों की बदहाली की असली वजह संसद में सांसदों की संख्या कम होना है।
Prabhas Chandra retweeted
अभी लोकसभा के 543 सांसदों पर देश का लगभग 15.53 करोड़ रुपए खर्च होता है - हर महीने.
एक सांसद पर मासिक खर्च 👇
• मूल वेतन: ₹1.24 लाख
• निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: ₹87,000
• कार्यालय व्यय भत्ता: ₹75,000
-----------------------------
कुल 2.86 लाख रुपए
543 × ₹2.86 लाख = ₹15.53 करोड़ प्रति माह
(सालाना लगभग ₹186.36 करोड़)
ये गणना सिर्फ वेतन और निश्चित भत्तों की है.
अगर बाकी सुविधाओं को जोड़ दें, जैसे - दैनिक भत्ता, सरकारी आवास, बिजली-पानी, टेलीफोन, 34 फ्री घरेलू हवाई यात्रा (परिवार सहित), असीमित ट्रेन यात्रा, चिकित्सा.
तो ये सारा जोड़ने पर हर महीने का खर्चा करीब 23 से 25 करोड़ के आस पास बैठ जाएगा.
अभी इसमें राज्यसभा के सांसदों को नहीं जोड़ा है. उनका जोड़ दें तो मामला 30 करोड़ के पार चला जाएगा.
लेकिन हम लोकसभा के सांसदों के वेतन और निश्चित भत्तों के आंकड़े पर बात करते हैं, जो कि हर महीने करीब 15.53 करोड़ रुपए होता है.
सोचिए - हम सासंदों पर हर महीने कितना ज्यादा खर्च कर रहे हैं, वो भी संख्या 543 होने पर.
अगर ये संख्या 850 हो जाती है- तब हमें करीब 24.31 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे.
850 सांसद × ₹2.86 लाख = ₹24.31 करोड़ प्रति माह
जी हां, 24.31 करोड़ रुपए सिर्फ वेतन और निश्चित भत्तों के लिए.
इसके बाद आवास, बिजली-पानी, टेलीफोन, 34 फ्री घरेलू हवाई यात्रा (परिवार सहित), असीमित ट्रेन यात्रा, चिकित्सा - वाला खर्च अलग है.
कुल मिलाकर मामला करीब 35-38 करोड़ रुपए का बैठेगा.
आप सोचिए - क्या हमें सांसदों पर इतना खर्च करना चाहिए?
एक तरफ हमारे स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में पानी वाली सब्जी दी जाती है, और दूसरी तरफ सांसदों पर पैसा बहाया जा रहा है.
और इतना ही नहीं.. इसके बाद इनकी पेंशन वाला खर्चा तो अलग ही है. 5 साल के लिए सांसद बनो और जीवनभर पेंशन पाते रहो.
सवाल 850 सांसद बढ़ा देने का नहीं है, उसके साथ जो खर्च आ रहा वो भी देश और देशवासियों को झेलना होगा.
Prabhas Chandra retweeted
अगर रोटी नमक के साथ भी खानी पड़ जाए तो, खा लेना मगर उस शख्स से बचना जो लोगों को बताता फिरे कि रोटी मैंने खिलाई है...!
#achcheebaten



























