Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh) header
Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh) profile picture

CEO C.S. INFRACONSTRUCTION Ltd.

Rasra, District -Balia, Rasra,
Joined August 2022
आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! सनातन संस्कृति की अद्भुत आभा और भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक परंपरा का यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे एवं देव दीपावली की दिव्य रोशनी प्रत्येक घर-आंगन में खुशियां लाए, यही मंगलकामना है। #PrinceYukeshSingh
1
31
214
1,033
आप सभी को गंगा स्नान व दान के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा एवं हमारे जनपद बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेला की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! ददरी मेला हमारे ऐतिहासिक विरासत एवं संस्कृति की शान है। भगवान श्री त्रिपुरारी एवं भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सुख, समृद्धि और सौभाग्य से सभी फलित होते रहें, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है। #PrinceYukeshSingh #Rasra #BSP #KartikPurnima #DadriMela
41
347
1,690
आज अपने विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के ग्राम सभा पटना स्थित नाथ बाबा के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नाथ बाबा जी से समस्त रसड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। नाथ बाबा जी की कृपा हम सभी भक्तजनों पर सदैव बनी रहे, सभी का कल्याण हो, सबका मंगल हो। जय नाथ बाबा! 🙏
4
42
319
1,767
कल का दिन मेरे जीवन की उन अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा, जिन्हें शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। कल अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन एवं आयोजित भंडारों में सहभागिता के लिए लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगमन से लेकर संपूर्ण यात्रा के दौरान जिस प्रकार हजारों की संख्या में चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ आप सभी ने अपनी सहभागिता की, सड़कों पर दूर-दूर तक उमड़ा अपार जनसैलाब और जगह-जगह अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर घंटों प्रतीक्षा कर आप सभी ने जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत एवं अभिनंदन किया, वह मेरे लिए अभूतपूर्व, अविस्मरणीय एवं हृदयस्पर्शी रहा। मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री उमाशंकर सिंह जी के हमारे बीच न होने पर आप सभी ने एक अभिभावक के रूप में जिस प्रेम, स्नेह, वात्सल्य और आशीर्वाद से मुझे अभिसिंचित किया, उसमें मुझे पिता की छत्रछाया और साक्षात दैवीय कृपा की अनुभूति हुई। आप सभी ने मुझे केवल अपना प्रेम ही नहीं दिया, बल्कि मेरे हौसले को मजबूती, मेरे संकल्पों को नई ऊर्जा और मेरे हृदय को यह विश्वास दिया कि मुझपर हमारे आप सभी अभिभावक स्वरूप देवतुल्य क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद है। आप सभी का यह असीम स्नेह मेरे जीवन की सबसे अनमोल पूँजी और सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपका यह आत्मीय प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद आजीवन मुझ पर और मेरे परिवार पर बना रहे। भावविभोर हृदय से अपने समस्त देवतुल्य रसड़ा विधानसभा क्षेत्रवासियों का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।🙏 #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #BSP #Rasra
1
76
2
474
3,402
Prince Yukesh Singh retweeted
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
263
1,907
33
14,399
375,206
उत्तर प्रदेश के आदरणीय मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏
4
33
1
357
3,672
आज प्रातः लखनऊ से अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगमन के उपरांत क्षेत्र के विभिन्न पावन धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की। इसी धार्मिक यात्रा के अंतिम पड़ाव में विधानसभा क्षेत्र के महाराजपुर स्थित परम पूज्य श्रीनाथ बाबा के पावन धाम में दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा रात्रि में विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण एवं प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रातःकाल से ही दर्शन-पूजन यात्रा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सम्मिलित होकर आप सभी ने जिस आत्मीयता से अपना अपार प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा भण्डारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदयतल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। परम पूज्य श्रीनाथ बाबा की असीम कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा आप सभी का स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद मुझ पर और मेरे परिवार पर निरंतर इसी प्रकार बना रहे, यही मेरी मंगलकामना है। पुनः आप सभी का हृदयतल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार। जय श्रीनाथ बाबा! #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #BSP #Rasra
2
34
2
296
1,900
हर हर महादेव! आज अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के पावन तिलेश्वर धाम में विराजमान देवाधिदेव महादेव के दिव्य दर्शन एवं श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में समस्त देवतुल्य क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। महादेव की असीम कृपा से हमारा रसड़ा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा जनसेवा एवं लोककल्याण के प्रति हमारे संकल्पों को नई ऊर्जा और सामर्थ्य प्राप्त हो। ॐ नमः शिवाय! 🙏 #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #Rasra #BSP
4
25
2
216
1,373
अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की प्रार्थना के क्रम में आज रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के नगपुरा स्थित परम पूज्य श्री नाथ बाबा जी का दर्शन पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा के प्रति अटूट आस्था और विश्वास ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मबल का आधार है। बाबा का स्नेह एवं कृपा हमारे समस्त रसड़ा परिवार पर सदैव बनी रहे। जय श्री नाथ बाबा! #PrinceYukeshSingh #Rasra
5
65
1
457
2,721
अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के नागपुर स्थित जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र परम पूज्य श्रीनाथ बाबा के पावन धाम में दर्शन-पूजन कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा से जनसेवा एवं लोककल्याण के प्रति हमारा संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो तथा हमारा रसड़ा सुख, समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे। #PrinceYukeshSingh #Rasra
1
34
174
1,314
आज अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के मीरनगंज स्थित पावन काली माता मंदिर में पहुँचकर आदिशक्ति माँ काली के दिव्य दर्शन- पूजन कर जगत जननी माँ काली से समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। माँ काली जी कृपा से सभी के जीवन से दुःख एवं संकटों का नाश हो तथा सभी को सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें। जय माता दी! #PrinceYukeshSingh #Rasra
1
23
140
1,030
आज अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन कार्यक्रम के तहत अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित आस्था एवं आपसी सद्भाव के प्रतीक रोशन शाह बाबा के पावन दरगाह पर हाजिरी लगाकर समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की दुआ माँगी। हमारे रसड़ा की धरती पर प्रेम, भाईचारा, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द सदैव कायम रहे, यही मेरी कामना है। #PrinceYukeshSingh #Rasra
2
37
263
1,504
रसड़ा की जन-जन की आस्था एवं अगाध श्रद्धा के केंद्र परम पूज्य श्री नाथ जी बाबा के दिव्य-दर्शन दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के श्रीचरणों में नमन कर अपने रसड़ा विधानसभा परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर उन्नति की कामना की। जय श्री नाथ बाबा!
2
24
183
1,780
आज अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन कार्यक्रम के तहत पावन श्री लखनेश्वर धाम में दर्शन-पूजन कर बाबा लखनेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की। बाबा लखनेश्वर जी की असीम कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, यही मंगलकामना है। हर हर महादेव! #PrinceYukeshSingh #Rasra
4
37
1
338
1,985
॥ आस्था, श्रद्धा एवं जनसेवा के पथ पर ॥ आगामी 19 नवंबर 2026 को रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन यात्रा में रहूंगा। ईश्वर से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना है। ॥ हर हर महादेव ॥ ॥ जय श्री नाथ बाबा ॥ 🙏 #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #rasra #BSP
7
80
508
3,776
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा घाटों पर पहुँचकर व्रती माताओं-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं। छठी मैया एवं भगवान भास्कर की कृपा सभी पर बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो और सभी का जीवन मंगलमय हो, यही कामना है। #chhatpuja #PrinceYukeshSingh #BSP #Rasra
3
57
480
3,181
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज अपने विधानसभा क्षेत्र रसड़ा के छठ पूजा घाट पर पहुंचकर सभी को छठ पूजा की बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव और छठी मैया से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। छठी मैया और भगवान सूर्य देव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करें। सभी के कष्ट दूर हों और हर घर में सुख, शांति एवं खुशियों का वास हो। जय छठी मैया🙏 #PrinceYukeshSingh #Rasra #chhathpooja
3
26
268
2,035
हमारे रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा जेवइनिया (प्रधानपुर) के प्रतिभाशाली सपूत एवं भारतीय मुक्केबाजी के प्रतिष्ठित कोच श्री छोटेलाल यादव जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा “द्रोणाचार्य पुरस्कार” से सम्मानित किया जाना समस्त रसड़ावासियों एवं बलिया जनपदवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। आपकी वर्षों की साधना और भारतीय मुक्केबाजी के प्रति समर्पण से अर्जित यह ऐतिहासिक उपलब्धि रसड़ा, बलिया और समूचे पूर्वांचल के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आपने अपनी जन्मभूमि का मान बढ़ाया है और गाँवों से निकलकर खेल जगत में अपनी पहचान बनाने का सपना देखने वाले युवाओं को नई प्रेरणा दी है। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ। 🇮🇳🏆
1
36
249
2,308