PRO JS Vidisha (@ProVidisha) header
PRO JS Vidisha (@ProVidisha) profile picture

Official Handle of PRO Jansampark Vidisha, Government of Madhya Pradesh

Vidisha, India
Joined March 2018
Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)Photo by PRO JS Vidisha (@ProVidisha)
PRO JS Vidisha retweeted
आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक आयोजित की। बैठक में 7 से 11 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र की प्राथमिकता को देखते हुए नवंबर अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश के संदर्भ में होने वाली विदेश यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
4
74
3
68
5,019
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान : ग्राम नौरज़ा में नोडल अधिकारियों के भ्रमण दौरान दो विशेष प्रकरणों में संवेदनशील पहल की गई। 3 वर्षीय बालक के जन्मजात चेस्ट डिफॉर्मिटी एवं 25 वर्षीय युवती की स्वास्थ्य समस्या के उपचार हेतु चिकित्सकीय परीक्षण व स्वास्थ्य उपचार के लिए समन्वय किया गया।
34
PRO JS Vidisha retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 20 नवंबर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें👇 open.spotify.com/episode/0Tm… @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @prahladspatel @tulsi_silawat @bjpnspbiaora #Jansampark_Khabren #JansamparkMP
57
24
1,881
PRO JS Vidisha retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday 🗓️ 20 नवंबर 2026 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇 open.spotify.com/episode/4k6… @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
1
64
31
3,011
PRO JS Vidisha retweeted
विकास की सोच जब जमीन से जुड़ती है, तो उसके परिणाम भी जमीन पर दिखाई देते हैं... गांधीसागर में विशेष मंत्रि-परिषद की बैठक इसी भावना का प्रतीक है। हम प्रदेश के हर अंचल की क्षमता को अवसर में बदलने और विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं : CM @DrMohanYadav51 @tourismdeptmp @NewenergyMp #CMMadhyaPradesh
96
55
3,324
PRO JS Vidisha retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के संचार की कामना की। @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
3
83
69
3,819
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाकर सामाजिक शांति भंग करने के मामले में प्रशासन की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई। सिरोंज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व लोक व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के आरोप में अनवर जिलानी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे उपजेल लटेरी भेजा गया।
52
विदिशा में शुद्ध मतदाता सूची एवं मतदान के महत्व पर जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति द्वारा 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। #मतदाता_जागरूकता #ECI #Vidisha
37
जिला जेल विदिशा में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए SBI RSETI के माध्यम से 30 दिवसीय घरेलू विद्युत सेवा उद्यमी प्रशिक्षण प्रारंभ। 30 बंदियों को हाउस वायरिंग व घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत का सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
52
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान के तहत विदिशा के ग्यारसपुर में कुपोषित बच्चों के घर पहुंचकर अधिकारी उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति और कुपोषण के कारणों की जानकारी ली गई।। ग्राम मढ़िया दरौई में SAM एवं MAM श्रेणी के बच्चों के परिजनों से संवाद कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
27
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने ग्राम पंचायत धामनोद स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ श्री हेमंत यादव साथ मौजूद रहे। #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #जनसेवा #शिक्षा #Vidisha
1
55
PRO JS Vidisha retweeted
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 19 नवंबर 2026 ➡️पॉडकास्ट पर सुनें #जनसंपर्क_खबरें👇 open.spotify.com/episode/7KO… @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @prahladspatel @gautamtetwalbjp @VishvasSarang @MPRakeshSingh @bjpnspbiaora #Jansampark_Khabren #JansamparkMP
86
45
2,700
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday 🗓️ 19 नवंबर 2026 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇 open.spotify.com/episode/3o7… @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh
7
99
54
3,745
बैकयार्ड कुक्कुट वितरण योजना से विदिशा के 50 ग्रामीण परिवार लाभान्वित। कुरवाई एवं विदिशा विकासखंड में 50 हितग्राहियों को 40-40 की यूनिट के मान से कुल 2,000 कुक्कुट वितरित किए। योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार, अतिरिक्त आय एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलेंगे। #Vidisha
1
46
विदिशा में वर्ल्ड हेरिटेज सप्ताह के तहत होंगे विविध रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक आयोजन। 19 से 25 नवंबर तक ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सांस्कृतिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी, क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित। उत्कृष्ट प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत।
2
38
जनसुनवाई में मिली शिकायत पर विद्युत विभाग ने की त्वरित कार्रवाई, किसान के कृषि पंप कनेक्शन की बिजली आपूर्ति पुनः हुई चालू। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में ग्राम सुनारी निवासी किसान श्री रमेश कुशवाह की विद्युत समस्या का निराकरण कर उन्हें राहत प्रदान की गई। #Vidisha
68
महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य एवं जिला स्तरीय सम्मान। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तिगत एवं संस्थागत श्रेणी में आवेदन आमंत्रित। अधिक जानकारी: mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। #Vidisha
40
विदिशा में बालिका संप्रेषण गृह एवं शिशु गृह में हेल्थ ऑडिट आयोजित। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित पोषण एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए गठित समिति ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा भोजन, स्वच्छता, पोषण एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। #Vidisha
2
37
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश पर विदिशा जिले के सभी अनुविभागों में विशेष निगरानी दल गठित। - बाल विवाह की सूचना दें: 07592-299058 - हेल्पलाइन: 181, 1098, 112 बाल विवाह रोकें और बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
145
PRO JS Vidisha retweeted
हमारी सरकार के लगभग 1000 दिनों के कार्यकाल में 432 दिन उद्योगों और औद्योगिक विकास को समर्पित रहे हैं। यह निवेश और उद्योगों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण, ऊर्जा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
14
115
2
96
5,020