Swara Shah (@RadhaSwara) header
Swara Shah (@RadhaSwara) profile picture

કૃષ્ણ સાથે છે... ચિત્ત તું શીદને ચિંતા કરે❤️

Ahmadabad City, India
Joined June 2021
“શ્રીરાધાજી”કહે છે : હે પ્રભુ, ગૌલોક ધામમા કોઈ એવું સ્થાન હોય જે આપના જેવુ શ્યામવર્ણનું હોય, જેમાં અનેક કંદરા હોય જ્યાં આપણે બેસીને વાર્તાલાપ કરી શકીએ, જ્યાં રંગબેરંગી પક્ષીઓના ગીત સંભળાતા હોય, જ્યાં સુંદર ઝરણા વહેતા હોય…….શ્રીરાધાજી આમ વર્ણન કરતા ગયા અને “શ્રીઠાકોરજી”👇🏻
506
174
16
2,302
ज़िन्दगी का सबसे बेहतरीन लम्हा वही होता है, जब तुम कुछ कहना चाहो, पर कह न सको। और फिर चुपचाप... उसके गले लग जाओ। वो तुम्हें समेट ले, धीरे से कहे “मैं समझता हूँ।” और तुम बस... रो पड़ो..। वो लम्हा जब तुम्हारे दिल में हज़ारों बातें हों, हज़ारों शिकवे हों, हज़ारों दर्द हों, पर ज़ुबान साथ ही न दे, शब्द ही न मिलें, आँखों में आँसू आ जाएँ, गला भर आए, और तुम बस उसकी तरफ देखती रहो, और वो बिना कुछ पूछे ही तुम्हें अपनी बाहों में भर ले। उस एक गले लगने में ही सारी बातें कह दी जाती हैं, उस एक स्पर्श में ही सारा दर्द बह जाता है, उस एक सुकून में ही सारी थकान मिट जाती है। वो तुम्हें ऐसे समेट लेता है, जैसे तुम उसकी दुनिया हो, जैसे तुम उसकी सबसे कीमती अमानत हो, जैसे तुम्हें छोड़कर वो कभी जी ही नहीं सकता। उसका एक हाथ तुम्हारे सिर पर, एक हाथ तुम्हारी पीठ पर, और उसकी धड़कन तुम्हारे कान में, बस यही तो सबसे बड़ी दवा है, यही तो सबसे बड़ा सुकून है। और फिर वो धीरे से कहे, “मैं समझता हूँ,”तो लगता है जैसे उसने तुम्हारे दिल की हर बात पढ़ ली हो, जैसे उसने तुम्हारी चुप्पी की भाषा समझ ली हो, जैसे उसे बताने की ज़रूरत ही नहीं थी, वो तो पहले से ही सब जानता था। उस एक वाक्य में ही इतना प्यार होता है, इतना अपनापन होता है, कि तुम और ज़ोर से रो पड़ती हो, पर ये आँसू दुख के नहीं होते, ये आँसू सुकून के होते हैं, ये आँसू इस बात के होते हैं कि चलो कोई तो है, जो मुझे बिना कहे समझता है, कोई तो है जो मुझे बिना माँगे संभाल लेता है। सच में, ज़िन्दगी का सबसे बेहतरीन लम्हा वही होता है, जब कहने को कुछ न हो, और समझने को सब कुछ हो, जब शब्द खत्म हो जाएँ, और गले लगना ही सबसे बड़ा जवाब बन जाए। क्योंकि प्यार को हमेशा शब्दों की ज़रूरत नहीं होती, कभी-कभी एक गले लगना ही हज़ार शब्दों से ज़्यादा कह जाता है, कभी-कभी एक “मैं समझता हूँ” ही पूरी ज़िन्दगी का सहारा बन जाता है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
3
7
30
552
मैंने कभी भी आसानी से किसी भी चीज़ को अपनी ज़िंदगी में जगह नहीं दी। मैं उन लोगों में से नहीं हूँ जो हर किसी को दिल में बसा ले। मेरी ज़िंदगी का दरवाज़ा सबके लिए खुला नहीं होता। पर अगर मैंने किसी को जगह दी है, किसी रिश्ते को, किसी चीज़ को, या नज़दीकी प्यारे इंसान को, तो फिर उसे दिल की पूरी गहराई से अपना लिया है। फिर वो मेरे लिए सिर्फ एक चीज़ या एक इंसान नहीं रहता, वो मेरी आदत बन जाता है,मेरे दिन का हिस्सा बन जाता है। मैं उसे जाने नहीं देती,उसे कभी छोड़ देती नहीं हूँ, उसे जिंदगी के आखिरी वक्त तक पकड़ कर रखती हूँ, उसका साथ निभाती हूँ, क्योंकि मेरे लिए रिश्ते; फिर जो कोई भी रिश्ता हो, टाइमपास नहीं होते। अगर मेरे दिल को ये लगे कि अब यहाँ मेरी कदर नहीं, मुझे लगे की मैं नज़रंदाज़ हो रही हूँ तो फिर मैं सख़्त बन जाती हूँ;फिर मैं उस रिश्ते को मुड़ कर नहीं देखती और मुझे उसे छोड़ना भी पड़ जाए,तो बेझिझक होकर छोड़ देती हूँ। और जो एक बार मेरी ज़िंदगी से निकल गया, या उसने मुझे छोड़ दिया हो तो मैं उसे दोबारा कभी उसी जगह पर नहीं रखती।वो चाहे कोई भी रिश्ता हो, कोई चीज़ हो, या कोई बहुत नज़दीकी प्यारा इंसान ही क्यों न हो।क्योंकि जो मेरा होता हैं, मुझे समझता है, वो मुझे नजरअंदाज नहीं करता हैं… उसे मैंने पूरी शिद्दत से अपना मानती हूँ, लेकिन जब ये शिद्दत और विश्वास टूटता है, तो फिर वो जगह पर जल्द कोई नहीं आ सकता और शायद हमेशा के लिए वो जगह खाली रह जाती है।भरना चाहूँ फिर भी जल्द किसी पर विश्वास नहीं कर पाती और ना ही वो स्थान भर नहीं पाती।✨🤍 #રાધાસ્વરા
6
15
1
66
920
तेरे स्पर्श में वो नशा है मेरे हमदम, कि दूर रहकर भी तेरा एहसास रहता है हरदम।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
12
11
2
55
1,047
होठों पे मोहब्बत की कहानी रख दी है, तेरी एक मुस्कान पे ज़िंदगानी रख दी है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
6
14
1
56
1,027
तेरा मेरे माथे को चूम लेना, मेरी सारी थकान को सुकून में बदल देता है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
12
15
71
1,406
एक बार मुझे अपनी बाँहों में ऐसे भर लो, कि मैं भूल जाऊँ कि दुनिया में तन्हाई भी कोई चीज़ है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
19
28
1
161
3,990
सुनो जी, दुनिया की सारी समझदारी सुबह की इस मखमली धूप में कहीं पिघल जाती है, जब कोई यादों की छुअन या किसी प्रिय का एहसास मन के बंद दरवाजों में धीरे से दस्तक देता है, जैसे आज सुबह तुम्हारी याद ने, मेरे दिल के बंद दरवाजे पर धीरे से दस्तक दी, और मेरा सारा मन, तुम्हारी खुशबू से महक उठा। मन का हर एक भारीपन जैसे पल भर में कहीं गायब हो जाता है, और फिर चेहरे पर अनायास ही एक निश्चल मुस्कान ठहर जाती है, वो मुस्कान जो सिर्फ तुम्हारे नाम से आती है, वो मुस्कान जो सिर्फ तुम्हें याद करके आती है, वो मुस्कान बताती है कि मेरा दिल आज भी सिर्फ तुम्हारा है। जो पूरे दिन के लिए हमें एक असीमित ऊर्जा से भर देती है और कर देती है तैयार एक दिन को नये ढंग से जीने के लिए, क्योंकि जब दिन की शुरुआत तुम्हारी याद से होती है, तो पूरा दिन ही खूबसूरत हो जाता है, हर काम में मन लगता है, हर मुश्किल आसान लगती है, और हर पल में सिर्फ तुम्हारा ही चेहरा नज़र आता है। सुप्रभात मेरी प्रियतम , आशा करती हूँ आज का दिन तुम्हारे लिए इस सुबह की तरह ही सुंदर और सुकून भरा हो, तुम्हारा हर पल मेरी यादों से महके, तुम्हारी हर सुबह मेरी मोहब्बत से खिले, और तुम्हारी हर शाम मेरी बाहों में ही खत्म हो, क्योंकि मेरी सुबह भी तुम हो, मेरी शाम भी तुम हो, और मेरी ज़िंदगी की हर खुशी भी सिर्फ तुम हो।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
10
16
60
938
सुनो स्वरा, कभी तुम्हारे माथे की शिकन पढ़नी है, कभी तुम्हारे पैरों के पास बैठकर तुम्हारे दिनभर के दर्द को बिना कोई सवाल किए सुनना है। मैं जानना चाहता हूँ तुम्हें, तुम्हारे हर दर्द को, तुम्हारी हर थकान को, तुम्हारी हर खामोशी को। जब तुम परेशान होती हो तो तुम्हारे माथे पर जो एक छोटी सी शिकन आ जाती है, मैं उसे पढ़ना चाहता हूँ। मैं पूछना नहीं चाहता कि क्या हुआ, क्यों हुआ, बस तुम्हारे पास बैठना चाहता हूँ। तुम्हारे पैरों के पास बैठकर तुम्हारे दिनभर के दर्द को बिना कोई सवाल किए सुनना चाहता हूँ। तुम्हें बोलने की ज़रूरत नहीं, तुम्हें समझाने की ज़रूरत नहीं, बस तुम चुपचाप बैठी रहो और मैं तुम्हें महसूस करूँ, यही मेरे लिए काफी है। एक बात कहूँ,तुम जब सो जाती हो, तो मैं बस तुम्हें देखता रहता हूँ। तुम्हारा वो मासूम सा चेहरा, तुम्हारी वो बेखबर सी नींद, तुम्हारी साँसों की वो धीमी सी आवाज़, सब कुछ इतना सुकून देता है कि लगता है जैसे मेरी पूरी ज़िंदगी की थकान उतर गई हो। उस पल मुझे यक़ीन हो जाता है कि इस बेरहम दुनिया में, इस मतलबी दुनिया में, कम से कम एक जगह तो ऐसी है, जहाँ मेरी मौजूदगी किसी को सुकून देती है, जहाँ मेरे होने से किसी को राहत मिलती है। और वो जगह तुम हो, सिर्फ़ तुम।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
9
22
1
111
2,116
उफ्फ़ ! मेरा ये मन.. ना कुछ मानना चाहता है मन, ना ही कुछ समझना चाहता है मन। कभी-कभी बस कुछ अधूरी, रिक्तियाँ भरना चाहता है मन! या यूँ ही तन्हा रहना चाहता है मन। लगता है, हर शोर से परे, कहीं खोया रहना चाहता है मन! चाय के एक घूँट में, उसके उठते हुए धुएँ सा, बिखर कर हवाओं सा घुलना चाहता है मन। मुराकामी के शब्दों में किसी को ढूँढता, वो खामोशी में ठहरा प्यार होना चाहता है मन। तुम्हारी आहटों पर यूँ ही खो जाऊँ, तुम्हारे रंग में ढलकर तुम्हारा होना चाहता है मन। छोड़कर शब्दों को खो जाऊँ कहीं, खामोशी की ओढ़नी ओढ़ना चाहता है मन। ना कोई शिकायत, ना कोई सवाल, बस तुम्हारे पास चुपचाप बैठना चाहता है मन। तुम्हारी एक मुस्कान पर, अपनी सारी थकान भूल जाना चाहता है मन। तुम्हारे कंधे पर सर रखकर, सारी दुनिया को भूल जाना चाहता है मन। कभी-कभी लगता है, तुम्हें पाकर भी तुम्हें पाना चाहता है मन, तुम्हारे होकर भी, और ज़्यादा तुम्हारा होना चाहता है मन।✨❤️ #રાધાસ્વરા
15
15
1
66
1,030
सुनो स्वरा, मैंने हमेशा चाहा मेरी आँखों की भाषा पढ़ सको तुम, मैंने कभी ज़ुबान से कुछ कहा ही नहीं, क्योंकि मुझे लगा मेरी आँखें ही सब कह देती हैं। मैंने हमेशा चाहा जब मैं चुप रहूँ, तो तुम मेरी चुप्पी को समझ सको, जब मैं मुस्कुराऊँ तो तुम मेरी मुस्कान के पीछे छिपा दर्द पढ़ सको, जब मेरी आँखें नम हो जाएँ, तो तुम बिना पूछे ही मुझे गले लगा सको। मैंने हमेशा चाहा कि मुझे बोलना ही न पड़े, तुम बस मेरी नज़रों को देखकर जान जाओ कि मैं कितना प्यार करता हूँ तुमसे,कितना तड़पता हूँ तुम्हारे लिए, कितना तरसता हूँ तुम्हारे एक दीदार के लिए। मैंने हमेशा चाहा कि जब दुनिया मुझे न समझे, तो कम से कम तुम तो समझ जाओ, जब सब मुझे छोड़ दें, तो तुम मेरा हाथ थाम लो, जब मैं टूट जाऊँ, तो तुम मेरी आँखों में देखकर कहो, मैं हूँ ना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। पर शायद मेरी आँखों की भाषा थोड़ी मुश्किल थी, शायद तुम उसे पढ़ ही नहीं पाई, और ठीक से तुमने देखा ही नहीं, क्योंकि मेरी आँखों में सिर्फ तुम्हारा ही नाम था, सिर्फ तुम्हारा ही प्यार था, सिर्फ तुम्हारी ही आरज़ू थी। फिर भी हर बार मैं यही चाहता हूँ, तुम हर बार मेरी आँखों में देखो, और हर बार पढ़ लो वो सब, जो मैं कभी कह नहीं पाया, जो मैं कभी बोल नहीं पाया, क्योंकि मेरी आँखों ने हमेशा सिर्फ एक ही बात कही है, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, और हमेशा करता रहूँगा।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
8
18
78
1,423
तुम्हारी खुशबू में ही मेरे प्रेम का पता बसता है। तुम्हारे पास आने से पहले ही तुम्हारी आहट से मेरा कमरा महकने लगता है, जैसे सूने आँगन में बिना बुलाए वसंत आ गया हो। जब तुम अपने खुले बाल मेरे कंधों पर बिखेर देती हो, तो लगता है जैसे काली घटा ने मेरे आसमान को अपना घर बना लिया हो, और मैं उन लटों में उलझी तुम्हारी परिचित सुगंध को अपनी साँसों में भरकर सब कुछ भूल जाता हूँ। तुम्हारी गर्दन के पास वो हल्की सी महक, तुम्हारी हथेलियों की वो गर्माहट, तुम्हारे आलिंगन में वो सौंधी सी तृप्ति, ये सब किसी इत्र की खुशबू नहीं, ये तुम्हारे होने की खुशबू है। तुम्हारे जाने के बाद भी तुम्हारी खुशबू मेरे पास रह जाती है,कभी तकिए के किसी कोने में,कभी मेरी कमीज़ के कॉलर पर,कभी उस कमरे की हवा में जहाँ हमने एक-दूसरे के बहुत करीब कुछ अनमोल पल बिताए थे। और तब समझ आता है, प्रेम किसी को पास रखने का नाम नहीं, किसी की अनुपस्थिति में भी उसकी उपस्थिति को अपने भीतर महसूस करते रहने का नाम हैं…. क्योंकि मेरी मोहब्बत का पता अब किसी शहर, किसी घर या किसी रास्ते पर नहीं मिलता।वह तुम्हारी साँसों में बसा है,तुम्हारे आलिंगन में महकता है, और तुम्हारी त्वचा की गर्माहट में जीवित है। और मैं हर बार तुम्हारे करीब आकर वहीं लौट आता हूँ, जहाँ मेरे दिल ने पहली बार तुम्हें अपना माना था। ✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
11
27
1
104
2,463
प्रेम में पड़े पुरुष को देखा है कभी?जरा करीब से देखना उसे, जब वो तुम्हारे प्यार में होता है तो उसकी आँखें शर्म से झुक जाती हैं। वो आँखें जो दुनिया से लड़ जाती हैं, तुम्हारे सामने आते ही कितनी मासूम और ख़ामोश हो जाती हैं। वो कहना तो बहुत कुछ चाहता है, कि तुम कितनी खूबसूरत लगती हो, कि तुम्हारे बिना उसका दिन नहीं कटता, पर लफ्ज़ उसके होंठों तक आकर रह जाते हैं और सिर्फ उसकी झुकी हुई नज़रें सब कह जाती हैं। उसके चेहरे पर वो हल्की सी थकान, वो वक़्त की शिकन देखी है? वो जो दिन भर दुनिया से लड़ कर आता है, पर तुम्हारे सामने अपनी एक भी परेशानी नहीं कहता। वो अपनी सारी मुश्किलों को अपनी जेब में छुपा कर लाता है और तुम्हारे सामने सिर्फ मुस्कुरा देता है, ताकि तुम्हारी ख़ुशी पर कोई आँच न आए। वो पुरुष जो सबका सहारा बनता है, सबको संभालता है, उसका भी एक दिल है, जो सिर्फ तुम्हारे लिए धड़कता है और कितना अजीब है, उससे इज़हार करना है, पर उसका इज़हार उसके शब्दों में नहीं होता। उसका इज़हार उसकी खामोशी में होता है, तुम्हें देर तक चुपचाप देखते रहने में होता है, तुम्हारे बालों को प्यार से ठीक करने में होता है। सच में, अगर किसी पुरुष के प्रेम को समझना है, तो उसके लफ्ज़ मत सुनना, उसकी खामोशी सुनना, क्योंकि उसका सबसे गहरा प्रेम, उसकी सबसे सच्ची मोहब्बत, उसकी खामोशी में ही बसती है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
8
21
90
2,213
चलो आज अपनी कहानी सुनाती हूँ, कैसी हूँ मैं तुम्हें ये बताती हूँ। मैं ऐसी ही हूँ, बिल्कुल सच्ची, बिल्कुल साफ। गुस्सा आता है तो बखूबी करती हूँ, छुपाती नहीं, दिल में नहीं रखती, जो बुरा लगा वो कह देती हूँ। पर प्यार भी उतनी ही शिद्दत से जताती हूँ। अगर किसी से प्यार करती हूँ तो उसे एहसास भी कराती हूँ, उसकी फिक्र करती हूँ, उसका ख्याल रखती हूँ, उसके बिना कहे उसकी जरूरतें समझ जाती हूँ। अच्छों के साथ अच्छी हूँ, बहुत अच्छी। कोई अच्छा हो तो मैं उसके लिए कुछ भी कर जाऊँ, उसका साथ कभी न छोडूं। पर बुरों के साथ बुरी भी बन जाती हूँ, क्योंकि मैं बर्दाश्त नहीं कर पाती। मुझे झूठ, दिखावा और मतलबी लोग पसंद नहीं। अगर कोई मेरे साथ गलत करे तो मैं चुप नहीं रहती। समझदारों का तो पता नहीं कि मैं उनकी गिनती में आती हूँ या नहीं, पर नेक दिल वालों की गिनती में जरूर आती हूँ। मेरा दिल साफ है, मैं किसी का बुरा नहीं सोचती। चालाकी तो मुझे आती ही नहीं, मुझे तो वो हुनर कभी सीखना ही नहीं आया कि कैसे लोगों को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल किया जाए। पर हाँ, अच्छे और बुरे का भेद मैं बहुत जल्दी पहचान जाती हूँ। कौन अपना है और कौन सिर्फ अपना होने का दिखावा कर रहा है, ये मुझे समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। और अगर कोई मेरे साथ बुरा करे, तो मैं उसे कोसती नहीं, उसे बद्दुआ नहीं देती। मैं बस चुपचाप उसकी जिंदगी से निकाल जाती हूँ और उसे अपनी जिंदगी से निकाल देती हूँ।बिना शोर के, बिना तमाशे के,क्योंकि मैं जानती हूँ, जो लोग तुम्हारी कदर नहीं करते, उन्हें तुम्हारी जिंदगी में रहने का भी कोई हक नहीं है।बस ऐसी हूँ मैं!!✨❤️ #રાધાસ્વરા
20
20
1
103
1,359
तुम्हें देखकर, तुमसे बात करके, अल्हड़-सा बेफ़िक्र हो जाता हूँ, उम्र चाहे जितनी भी हो, तुम्हारे सामने नादान बच्चा बन जाता हूँ, न कोई लिहाज़ रहता है, न खुद को सँभालने की ज़रूरत, तुम्हारे साथ बस इतना सुकून है, कि मैं खुद को भूल, खुद में लौट आता हूँ। तुम्हारे सामने मैं वो नहीं रहता जो दुनिया देखती है, दुनिया के सामने मैं समझदार हूँ, गंभीर हूँ, ज़िम्मेदार हूँ, पर तुम्हारे सामने मैं बस तुम्हारा हो जाता हूँ, तुम्हारा अल्हड़-सा प्रियतम, जो तुम्हारी एक मुस्कान पर खिलखिला उठता है, तुम्हारी एक डाँट पर रूठ जाता है, तुम्हारे एक गले लगाने पर सारी दुनिया भूल जाता है। तुम्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे सारी थकान उतर गई हो, जैसे सारे बोझ हल्के हो गए हों, जैसे दिल फिर से बचपन में लौट गया हो, जहाँ न कोई चिंता थी, न कोई डर था, बस खुशी थी, बस सुकून था। तुम्हारी बातों में वो जादू है, जो मुझे सुकून देता है, तुम्हारी हँसी में वो मिठास है, जो मेरी हर उदासी को मीठा कर देती है। तुम्हारे साथ मुझे खुद को सँभालना नहीं पड़ता, तुम्हारे साथ मैं रो भी सकता हूँ, हँस भी सकता हूँ, रूठ भी सकता हूँ, मना भी सकता हूँ, क्योंकि मुझे पता है तुम मुझे कभी गलत नहीं समझोगी, तुम मुझे कभी छोड़कर नहीं जाओगी। तुम्हारे पास आकर ही मुझे लगता है कि मैं सच में ज़िंदा हूँ, तुम्हारे बिना तो मैं बस ज़िम्मेदारियों में उलझा हुआ एक इंसान हूँ, पर तुम्हारे साथ मैं बस तुम्हारा हूँ, सिर्फ तुम्हारा। सच कहूँ तो तुम्हारे सामने मैं बच्चा नहीं बनता, मैं बस असली बन जाता हूँ, जो मैं सच में हूँ, जो मैं दुनिया से छिपाता हूँ, वो सब तुम्हारे सामने खुल जाता है। और यही तो प्यार है, जहाँ दिखावा न हो, जहाँ लिहाज़ न हो, जहाँ बस सुकून हो, बस अपना-पन हो। तुम ही वो जगह हो, जहाँ मैं खुद को भूलकर, खुद में लौट आता हूँ। ✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
15
42
3
149
3,785
मैं जब तुम्हारे शब्दों को पढ़ती हूँ, मुझे लगता है कि ये तुम हो; क्योंकि ये मुझे महसूस होते हैं, बिल्कुल ऐसे, जैसे तुम मुझे महसूस कराना चाहते हो। तुम लेखक हो या जादूगर? मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूँ। तुम्हारे शब्दों में वो जादू है, जो मेरे दिल को छू जाता है, मेरी रूह को महका जाता है। तुम्हें पढ़ती हूँ तो लगता है, जैसे तुम मेरे पास बैठे हो, मेरा हाथ थामे हुए हो, मेरी आँखों में देखकर, मुझे अपनी मोहब्बत का एहसास दिला रहे हो। सच तो यह है कि मुझे लगता है दुनिया सबसे खूबसूरत तब दिखती है, जब कोई किसी के शब्दों में डूबकर उसे अपने साथ महसूस करे। और मैं जब तुम्हारे शब्दों में डूबती हूँ, तो मुझे दुनिया की हर चीज़ खूबसूरत लगती है, तुम्हारी हर बात में, हर लिखावट में मुझे अपना प्यार दिखता है, तुम्हारी हर लाइन में मुझे अपनी ज़िंदगी दिखती है। तुम्हारे शब्द ही मेरी सुबह हैं, तुम्हारे शब्द ही मेरी शाम हैं, तुम्हारे शब्द ही मेरी धड़कन हैं, तुम्हारे शब्द ही मेरे लिए सबकुछ हैं। काश तुम हमेशा मेरे लिए ऐसे ही लिखते रहो, और मैं हमेशा ऐसे ही तुम्हारे शब्दों में डूबकर, तुम्हें महसूस करती रहूँ।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
14
29
3
121
2,881
सुनो स्वरा, आज लाभ पंचम है, पर मेरे लिए तो तुम्हीं लाभ हो, तुम्हारी हर खुशी ही मेरे लिए शुभ लाभ है। लोग आज नए काम की शुरुआत करते हैं, नए बही-खाते खोलते हैं, शुभ लाभ लिखते हैं, पर मेरा तो हर शुभ काम तुम्हारे नाम से ही शुरू होता है, मेरी हर सुबह तुम्हारे चेहरे से ही शुभ होती है, मेरी हर शाम तुम्हारी आवाज़ से ही सफल होती है। जो तुम्हें देख लूँ तो सब काम मेरे सफल हैं, तुम्हें देखकर ही मेरा दिन बन जाता है, तुम्हारी एक मुस्कान पर मेरी सारी थकान मिट जाती है, तुम्हारी एक झलक पर मेरा दिल खिल जाता है। स्वरा, तुम मेरी ज़िंदगी में ऐसे आई हो जैसे भगवान ने मेरी हर प्रार्थना का जवाब भेज दिया हो, जैसे मेरी किस्मत ने मुझे सबसे कीमती खज़ाना दे दिया हो, जैसे मेरी अधूरी कहानी को पूरा कर दिया हो। तुम्हारे आने से मेरा घर भी मंदिर लगने लगा है, तुम्हारे आने से मेरी हर सुबह शुभ लगने लगती है, तुम्हारी बातों से मेरी हर रात महकने लगती है। तुम्हारी खुशी ही मेरा लाभ है, तुम्हारी मुस्कान ही मेरा शुभ है, तुम्हारा साथ ही मेरी सबसे बड़ी सफलता है, तुम्हारा हाथ ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है। आज लाभ पंचम पर मैं भगवान से कोई शोहरत नहीं माँगता, मैं बस यही माँगता हूँ कि तुम्हारी हर ख्वाहिश पूरी हो, तुम्हारी हर मुस्कान हमेशा बनी रहे, तुम्हारी हर खुशी हमेशा मेरे साथ जुड़ी रहे। क्योंकि स्वरा, तुम मिल गई तो मुझे सब कुछ मिल गया, तुम हँस दी तो मेरा हर दिन शुभ हो गया, तुम पास आ गई तो मेरी हर मंज़िल सफल हो गई। तुम ही मेरा लाभ हो, तुम ही मेरा शुभ हो, तुम ही मेरी ज़िंदगी का सबसे सुंदर लाभ पंचम हो।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
10
23
1
87
1,658
मैं तुम्हें पाने की ख़ुशी से आगे निकल आया हूँ, अब तुम्हारे पास होने की ख़ामोशी में जीता हूँ। मुझे अब तुम्हें पाने की ज़िद नहीं है, तुम्हें अपना बनाने की हसरत नहीं है। मैं उस दौर से आगे निकल आया हूँ। अब मुझे बस तुम्हारे पास होने की खामोशी में जीना है। तुम्हारे पास चुपचाप बैठना, तुम्हारी मौजूदगी को महसूस करना, तुम्हारी साँसों को सुनना, यही मेरी ज़िंदगी बन गई है। तुम्हारा पास होना ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है, तुम्हारा साथ होना ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है। क्योंकि जिस्म की नज़दीकियाँ रातों को मुकम्मल करती हैं, मगर किसी की रूह में बिना दस्तक के जगह मिल जाना,शायद इसी को इश्क़ कहते हैं। जिस्म की नज़दीकी तो एक रात की बात है, एक पल की बात है, वो तो आती है और चली जाती है। लेकिन किसी की रूह में जगह मिल जाना, बिना दस्तक के, बिना इजाज़त के, बस यूँ ही दिल में उतर जाना, यही तो असली इश्क़ है। और मुझे लगता है मुझे वो जगह मिल गई है, तुम्हारी रूह में, तुम्हारे दिल में, तुम्हारी धड़कनों में। मैं वहाँ रहता हूँ, चुपचाप, बिना कोई शोर किए, बस तुम्हें चाहता हुआ, तुम्हें महसूस करता हुआ। और यही मेरा इश्क़ है, यही मेरी मोहब्बत है, यही मेरी ज़िंदगी है।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
12
33
2
149
3,105
वो घर में चैन चाहता है, वो दुनिया चाहती है!! पुरुष चाहता है ख़ुशी से घर में, उसी स्त्री के साथ चैन से रहना, क्योंकि उसने बाहर की परेशानियाँ बहुत देख ली हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी , बॉस की डाँट, पैसों की टेंशन, लोगों के मतलबी चेहरे, रोज़ की भाग-दौड़, ये सब सहते सहते थक गया हैं, बाहर की दुनिया उसके लिए उसकी चाहत नहीं, मजबूरी है, थकान है।इसलिए घर आकर उस बाहरी दुनिया को भूल जाना चाहता हैं , उसे सिर्फ़ चैन चाहिए। उसे बस अपनी स्त्री के पास बैठना है, उसकी गोद में सर रखकर सारी थकान भूल जाना है, उसके साथ सुकून पाना है, उसकी बातों में खोकर दिन भर की थकान मिटा देना है। और… स्त्री चाहती है अपने प्रिय के साथ पूरी दुनिया घूमना, क्योंकि उसने बाहर की आज़ादी कभी खुलकर नहीं देखी। बचपन से उसे यही सुनाया गया, जल्दी घर आ जाओ, अकेले मत जाओ, लोग क्या कहेंगे, संभलकर रहना। उसकी ख्वाहिशें चार दीवारी में ही कैद कर दी गईं। इसलिए जब उसे प्यार मिलता है, तो उसे लगता है अब कोई है, जो मेरा हाथ पकड़कर मुझे दुनिया दिखाएगा, जो मुझे बताएगा कि बाहर की दुनिया भी उतनी ही खूबसूरत है, जितनी मैंने सपनों में देखी है। उसके लिए घूमना सिर्फ घूमना नहीं है, उसके लिए घूमना आज़ादी है, उसके लिए घूमना ये एहसास है कि मैं भी उड़ सकती हूँ, मैं भी खुलकर हँस सकती हूँ, मैं भी अपने प्रिय के साथ बिना डरे जी सकती हूँ। वो दुनिया में खुद को आज़ाद, खुश और अपने प्रिय के साथ देखना चाहती है। झगड़ा इसी बात पर होता है। स्त्री सोचती है, ये मुझे घुमाता क्यों नहीं, क्या इसे प्यार नहीं है, क्या मैं इसके लिए ज़रूरी नहीं हूँ। पुरुष सोचता है, ये रोज़ घूमने की ज़िद क्यों करती है, क्या इसे मेरी थकान नहीं दिखती, क्या इसे मेरा बोझ नहीं दिखता। पर सच ये है, दोनों एक ही चीज़ माँग रहे हैं, सिर्फ साथ। स्त्री बहार की दुनिया में भी अपने प्रियतम में ही अपना घर ढूँढती है, और पुरुष घर में भी अपनी स्त्री में ही अपनी पूरी दुनिया ढूँढता है।वो घूमकर भी उसी के पास रहना चाहती है, वो घर में रहकर भी उसी के पास रहना चाहता है। बस फर्क इतना है, एक को प्यार दुनिया में दिखता है, एक को प्यार घर की चैन में दिखता है। अगर दोनों एक-दूसरे की थकान और ख्वाहिश समझ लें, तो कभी झगड़ा ही न हो।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
7
20
75
1,786
अक्षरों ने कहा, आज कुछ रचते हैं, मैंने कहा, चलो आज प्रेम करते हैं पन्नों पर। कुछ अनकही बातें लिखते हैं, कुछ अधूरे ख़्वाब लिखते हैं, कुछ तुम्हारी मुस्कुराहट लिखते हैं, कुछ अपनी पहली मुलाक़ात लिखते हैं। स्याही में थोड़ी चाहत घोलते हैं, लफ़्ज़ों से दिल के राज़ खोलते हैं, जो प्रेम कभी कह न सके ज़ुबाँ से, उसे आज एक खूबसूरत कविता में पिरोते हैं। तुम्हारी आँखों की वो चमक लिखते हैं, जो देखते ही दिल को सुकून दे जाती है, तुम्हारे हाथ की वो नरम छुअन लिखते हैं, जो छूते ही सारी थकान मिटा जाती है। तुम्हारे बिना जो रातें अधूरी हैं, उन रातों की तन्हाई लिखते हैं, तुम्हारे साथ जो सुबहें पूरी हैं, उन सुबहों की रौशनी लिखते हैं। न कोई शोर, न कोई दिखावा, बस तुम और मैं, और ये काग़ज़, तुम मेरी कविता हो, मैं तुम्हारी स्याही, प्रेम को हमारी सबसे खूबसूरत रचना कहते है।✨❤️ #રાધાસ્વરા
12
18
80
1,193
सुनो स्वरा, तुमसे प्यार कर पाया, वही सबसे बड़ी मेरी ख़ुशी और किस्मत है, क्योंकि इस दुनिया में हर किसी को सच्चा प्यार नहीं मिलता, हर किसी को वो एहसास नहीं मिलता, जो मुझे तुम्हें देखकर मिला, जो मुझे तुम्हारे पास आकर मिला, जो मुझे तुम्हारी एक मुस्कान पर मिला। पर तुम्हें अपना बना पाने की क़िस्मत मुझे नहीं मिली, ये मेरे दिल का सबसे बड़ा दर्द है, सबसे बड़ी अधूरी ख्वाहिश है, कि मैंने तुम्हें चाहा, फिर भी तुम मेरी न हो सकी। फिर तुम्हारे साथ बिताए हर पल से खुश हूँ मैं, क्योंकि वो पल ही मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी ख़ुशी हैं, वो हँसी, वो बातें, वो साथ में बिताई हुई शामें, वो चाय की प्याली, वो ख़ामोशियाँ, वो सब आज भी मेरे दिल में ज़िंदा हैं, और जब भी मैं अकेला होता हूँ, मैं उन्हीं पलों को याद करके मुस्कुरा देता हूँ। लेकिन फिर लगा कि ये क़िस्मत भी इंसान के साथ बेरहम खेल खेलती है, कभी किसी को मिलाकर भी अलग कर देती है, कभी किसी को इतना करीब लाकर भी दूर कर देती है, कभी किसी के दिल में प्यार जगाकर भी, उसे उसका प्यार नहीं देती, और मैं भी उसी क़िस्मत का मारा हुआ हूँ, जिसने मुझे तुमसे मिलाया तो सही, पर तुम्हें मेरा नहीं होने दिया। फिर भी “स्वरा”, मैं आज भी तुम्हें उतना ही चाहता हूँ, जितना पहले चाहता था, क्योंकि मेरा प्यार तुम्हें पाने के लिए नहीं था, मेरा प्यार तो सिर्फ तुम्हें चाहने के लिए था, और मैं तुम्हें हमेशा चाहता रहूँगा, चाहे तुम मेरी हो या ना हो, चाहे तुम पास हो या दूर हो, मेरा दिल हमेशा सिर्फ तुम्हारा ही रहेगा।✨❤️ #રાધાસ્વરા #बज़्म
13
25
110
2,211