
Editor @News_TimesToday | former Sr Correspondent- Samachar Plus | Earlier - India News, News India 24x7, Zee News, Dainik Navajyoti | Tweets are personal.
Jaipur, India
Joined February 2013
- Tweets7.1K
- Following917
- Followers3.9K
- Likes3.2K
Pinned Tweet
देश में लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन का खाका तैयार! राजस्थान में लोकसभा की करीब 10 सीटें और विधानसभा की 66 सीटें बढ़ने की संभावना। ऐसे में राजस्थान में लोकसभा की कुल 35 सीटें और विधानसभा की कुल 266 सीटें हो जाएंगी। वहीं पूरे देश में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर करीब 750 सीटें होने की संभावना। यानी पूरे देश में लोकसभा की 207 सीटें बढ़ सकती है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर।
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच सर्वे कंपनी 'Score Intelligence' के सर्वे में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। 15 नवंबर 2026 तक के सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।
सर्वे के अनुसार, यदि 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 के बीच चुनाव होते हैं तो 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी को 66 से 79 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस पार्टी 12 से 29 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है।
सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 4 से 12 सीटें और शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं वारिस पंजाब दे (WPD ) को 0 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान है, जबकि 9 सीटों पर मुकाबला बराबरी का बताया गया है।
Score सर्वे के प्रमुख आंकड़े:
आम आदमी पार्टी: 66-79 सीटें
कांग्रेस: 12-29 सीटें
भाजपा: 4-12 सीटें
शिरोमणि अकाली दल: 5-9 सीटें
AD वारिस पंजाब दे: 0-4 सीटें
अन्य: 1 सीट
बराबरी: 9 सीटें
सर्वे के आंकड़े आम आदमी पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल का संकेत दे रहे हैं।
@Score_Intel
पारस गुर्जर को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है...पंजाब चुनाव में उनको जिम्मेदारी भी दी गई है... सचिन पायलट पंजाब के प्रभारी है... सचिन पायलट के नजदीकी माने जाते हैं पारस गुर्जर ।
पिछले दिनों सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजस्थान से युवा नेता रितु बराला की उपस्थिति को लेकर चल रही अटकलों के बीच जानकारी मिली है कि उनको आमंत्रित नहीं किया गया था, ना ही वे कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। वे प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगने के लिए बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम वेन्यू दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल के पोर्च में पहुंचीं थी जहां वे प्रियंका गांधी की गाड़ी के पास पहुंचकर उन्होंने प्रियंका गांधी मिलने का समय मांगा था।
जयपुर
जमीन पर वक्फ ट्रिब्यूनल का स्टे, फिर भी JDA ने लगाया बोर्ड
नवाब कल्लन एमएलए क्वार्टर के वक्फ जमीन का मामला
स्थानीय लोगों ने किया जेडीए के बोर्ड लगाने का विरोध
वक्फ बोर्ड में जेडीए के खिलाफ भी लिखित में शिकायत
शिकायत मे कहा " कोर्ट ने जमीन पर लगा रखा है स्टे
लेकिन फिर भी JDA कर रहा है मनमानी
स्टे होने के बावजूद भी जमीन पर बोर्ड लगाकर बता रहा है अपनी जमीन
फिलहाल वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट मे लम्बित है मामला
शिकायत पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. खानु खान बुधवाली ने लिखा पत्र...
मुख्य सचिव और जेडीए कमिश्नर को लिखा पत्र
ये है बोदु राम आज सचिन पायलट से उन्होंने मुलाकात की, पायलट ने बड़ी गंभीरता से बोदु राम की बात सुनी। बोदु राम ने कई वर्षों तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पीसीसी अध्यक्ष के कक्ष के गेट पर अपनी सेवाएं दी। @SachinPilot
सोनिया गांधी की किताब पढ़ना अच्छी बात है, लेकिन नेहरू की विरासत को भी पढ़ें कांग्रेस के नेता!
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में इसे पढ़ने और खरीदने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी ललक के साथ अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक को खरीद रहे हैं। निश्चित रूप से यह अच्छी बात है। सोनिया गांधी देश की सम्माननीय और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने इस पुस्तक में अपने जीवन के निजी अनुभवों, पारिवारिक घटनाओं, राजनीतिक सफर और जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को साझा किया है। कांग्रेस के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को इस पुस्तक को पढ़ना चाहिए। जिन्हें अंग्रेजी समझने में परेशानी है, उन्हें इसका हिंदी अनुवाद पढ़कर सोनिया गांधी के अनुभवों और विचारों को समझना चाहिए।
लेकिन यहां कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक सवाल भी है। जब सोनिया गांधी की पुस्तक खरीदने और पढ़ने को लेकर इतनी दिलचस्पी दिखाई जा रही है, तो फिर पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत से जुड़े कांग्रेस के अपने अखबारों को लेकर वैसा उत्साह क्यों नहीं दिखाई देता?
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वर्ष 1938 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में अंग्रेजी समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड (National Herald) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य आजादी की लड़ाई के विचारों को आवाज देना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना था। इसके बाद नेहरू की इसी पत्रकारिता परंपरा से जुड़े नवजीवन (हिंदी) और कौमी आवाज (उर्दू) भी सामने आए। इन समाचार पत्रों का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के माध्यम से होता है।
आज कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ अपनी विचारधारा, इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की भी चुनौती है। ऐसे में नेशनल हेराल्ड और नवजीवन जैसे समाचार पत्र केवल अखबार नहीं, बल्कि कांग्रेस के ऐतिहासिक वैचारिक सफर और पत्रकारिता की विरासत का हिस्सा हैं।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन अखबारों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। इन्हें नियमित रूप से खरीदना चाहिए, पढ़ना चाहिए और इनके लेखों, विचारों तथा विश्लेषणों पर चर्चा करनी चाहिए। इससे न केवल इन समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि संस्थान को आर्थिक मजबूती देने में भी सहयोग मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को इस दिशा में एक विशेष अभियान शुरू करना चाहिए। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेशनल हेराल्ड और नवजीवन की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता तक इन अखबारों की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए।
आखिरकार, सोनिया गांधी की पुस्तक पढ़ना उनके जीवन और राजनीतिक अनुभवों को समझने का माध्यम है, तो नेशनल हेराल्ड और नवजीवन पढ़ना कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और वैचारिक परंपरा से जुड़े रहने का माध्यम है।
सोनिया गांधी की किताब भी पढ़िए और पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्रकारिता की विरासत को भी आगे बढ़ाइए। विरासत केवल याद करने से नहीं, उसे सहेजने और मजबूत करने से आगे बढ़ती है।
कांग्रेस को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि उसके नेता और कार्यकर्ता पार्टी की विरासत से जुड़ी पुस्तकों के साथ-साथ पार्टी की ऐतिहासिक पत्रकारिता संस्थाओं को भी उतनी ही तवज्जो दें।
@SoniaGandhi @RahulGandhi
@priyankagandhi @kharge @ashokgehlot51 @kcvenugopalmp
@rssurjewala @INCIndia @NH_India
राजस्थान कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर मंथन चल रहा है। प्रदेश में नए पीसीसी चीफ के चयन को लेकर कांग्रेस हाईकमान अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना पाया है। कई नामों पर चर्चा के बावजूद नेतृत्व की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि पार्टी दिसम्बर 2026 या जनवरी 2027 तक निर्णय लेने के प्रयास कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है, जो पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और अलग-अलग गुटों को साथ लेकर चल सके। हाईकमान की प्राथमिकता है कि नए अध्यक्ष के चयन से पार्टी के भीतर किसी तरह की गुटबाजी को बढ़ावा न मिले और संगठन में सामंजस्य बना रहे।
इसके अलावा हाईकमान की एक और अहम शर्त बताई जा रही है। वह ऐसा चेहरा चाहता है जो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे, ना कि कुछ समय पद पर रहने के बाद खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार पेश करने लगे।
यानी राजस्थान कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए पार्टी के भीतर गुटीय संतुलन और भविष्य की नेतृत्व संबंधी महत्वाकांक्षाओं को भी साधने की कवायद चल रही है। फिलहाल सबकी निगाहें कांग्रेस हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं।
@AshokGehlot2028 @AGehlotPhirSe @INCRajasthan
@INCSandesh @INCIndia @SachinPilot @Barmer_Harish
@8PMnoCM @Rajsthanikaka
पंचायत चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर फीडबैक संबंधित बैठक हुई। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बैठक ली। बैठक में पंचायत चुनाव ऑब्जर्वर, प्रभारी और सह प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान डोटासरा ने वोट रक्षक ऐप की ट्रेनिंग दी। हालांकि सुमित भागसर ने शुरुआत में ट्रेनिंग दी उसके बाद डोटासरा खुद ने कमान संभाली। @INCRajasthan @INCSandesh @GovindDotasra
@TikaRamJullyINC @SumitBhagasara
राहुल गांधी ने साझा किया अपने माता-पिता के बीच हुए एकमात्र झगड़े का किस्सा...
राहुल गांधी के मुताबिक, उन्होंने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी को जीवन में सिर्फ एक बार झगड़ते हुए देखा था। उस समय राजीव गांधी फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे। सोनिया गांधी अपनी बात तीन-चार बार दोहराने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन तनाव में होने के कारण राजीव गांधी को गुस्सा आ गया।
राहुल गांधी का यह किस्सा बताता है कि बड़े से बड़े राजनीतिक परिवारों में भी रिश्तों की जिंदगी आम परिवारों जैसी ही होती है।
3
449
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद छोड़ने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सरकारी आवास उपलब्ध नहीं करवाए जाने का मुद्दा अब चर्चा में है। इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति को कार्यकाल समाप्त होने या इस्तीफा देने के बाद भी टाइप-8 बंगला उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।
गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को इस तरह के आवास की सुविधा मिलती है। जगदीप धनखड़ को पद छोड़े हुए दो साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनके आवास को लेकर अभी तक कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "धनखड़ साहब आखिर रह कहां रहे ? क्या वह अपने किसी दोस्त के फार्म हाउस में रह रहे हैं? यह उचित नहीं है।
Fake तस्वीर
सोशल मीडिया पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की यह तस्वीर वायरल की जा रही है। यह तस्वीर फेक है।
ऐसी झूठी तस्वीरें बनाना और फैलाना दंडनीय अपराध है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आप सभी से अपील है कि इस फर्जी तस्वीर को साझा न करें।
1
3
307
क्या डोटासरा तोड़ेंगे सचिन पायलट का रिकॉर्ड?
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अगर 17 जनवरी 2027 तक अपने पद पर बने रहते हैं, तो वे सचिन पायलट के 6 साल, 6 महीने और 1 दिन के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना पाएंगे या नहीं। क्या डोटासरा तोड़ पाएंगे सचिन पायलट का रिकॉर्ड? @SachinPilot @GovindDotasra
1
20
1,749















