Ram Netam retweeted
अभिनव सर ने BJP के परिसीमन बिल की पोल खोल दी, एकदम बैंड बजा दी! 🔥
एक प्रधानमंत्री 21 राज्यों में सरकार बनने के बाद भी इस कोशिश में लगा है कि पूरे देश में सरकार बना दे, सांसदों की संख्या बढ़ जाए!
क्यों? क्योंकि देश को ज्यादा सांसदों की जरूरत है, लेकिन सरकारी नौकरियों की जरूरत नहीं है? सरकारी नौकरों की जरूरत नहीं है?
AI के जमाने में आप कह रहे हो लोग कम कर रहे हैं, और सांसद आपको ज्यादा चाहिए। यहीं से आपका स्वार्थ पता चल रहा है।
जो सांसद सिर्फ 5-6-10 साल के लिए रहेंगे, उनके लिए सब कुछ है, और जो लोग 40 साल तक देश की सेवा करेंगे, उन पर आपका जरा भी ध्यान नहीं है।
बात तो सही है!
Ram Netam retweeted
Delimitation Update:
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को पत्र लिख कर कहा कि बीस बागी सांसदों को वोट न देने दें। यह भी कहा कि टीएमसी के चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी का लोक सभा से निलंबन वापस हो।
Ram Netam retweeted
परिसीमन बिल का विरोध पार्टियों से ज्यादा आम नागरिकों को करना चाहिए !
अभी 543 लोकसभा सांसद हैं बिल के बाद 816 हो जायेंगे !
अभी आम जनता का पैसा 543 सांसदों के वेतन खर्चे सुरक्षा पेंशन पर खर्च होता है जब 816 हो जायेंगे तो जनता का खर्च लगभग आधा और बढ़ जायेगा !
अभी कुल विधायक 4,123 हैं परसीमन के बाद 6,185 संख्या हो जाएगी, सोचिये जनता की जेब का कितना पैसा इन की सैलरी, भत्ता, सुरक्षा पेंशन पर खर्च होगा !
देश का अरबों रूपये बढे हुए सांसदों विधायक पर ही खर्च हो जायेगा, अभी वो पैसा देश के विकास में खर्च होता है !
आम जनता को ये भूल जाना चाहिए कि वो किस पार्टी से हैं उनको इस बिल का विरोध करना चाहिए !
महाराष्ट्र सरकार ने बिजली का टेंडर निकाला 👇
⦿ शर्त थी कि जो भी कंपनी टेंडर जीतेगी, उसे अडानी से ही सोलर पावर खरीदना होगा
⦿ इस शर्त को लेकर बाकी कंपनियों ने आपत्ति जताई और तर्क दिया कि इस टेंडर के लिए Adani खुद भी बिड कर रहा है तो ये conflict of interest है
⦿ कंपनियों ने कहा कि हमें अडानी सोलर प्लांट का डेटा दिया जाए, ताकि हम सही कीमत लगा सकें, लेकिन सरकार ने डेटा नहीं दिया
आखिर में अडानी की कंपनी टेंडर जीत गई।
यानी- अब Adani की एक कंपनी Powerpulse Trading Solutions, अपनी ही दूसरी कंपनी Adani Renewable Energy से सोलर पावर लेकर महाराष्ट्र सरकार को बिजली बेचेगी।
अनुमान के मुताबिक- इस डील से प्रदेश के लोगों पर 25 साल में करीब 52,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।
साफ है- नरेंद्र मोदी टेंडर में शर्तें ही ऐसी रखवाते हैं, ताकि फायदा सिर्फ उनके दोस्त अडानी का हो।
मोदी का बस चले- पूरा देश ही अडानी को सौंप दें, क्योंकि अडानी तो उनकी आंखों का तारा है। नरेंद्र मोदी का फंडा है- जनता जिए या मरे, दोस्त की तिजोरी भरनी चाहिए।
Ram Netam retweeted
मोदी जी के कहने से सोने की कीमत कम नहीं हुई, यह अंतरराष्ट्रीय कारणों से हुआ। जब कीमत 1.50 लाख या 1.80 लाख रुपये थी, तब गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सोना नहीं खरीद पाए।
अब कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये है, तो बताइए, क्या सोने की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है? क्या लोग बड़ी संख्या में सोना खरीद रहे हैं? नहीं ना!
ठीक यही हाल मोदी जी के 7.8% GDP ग्रोथ के दावे का है। खुद भाजपा के नेताओं ने भी इस पर कोई जश्न नहीं मनाया। न घरों में दीये जले, न जुलूस निकले और न ही कोई उत्सव हुआ।
Ram Netam retweeted
चुनाव आयोग के इंटरनल रिकॉर्ड में मुंबई नॉर्थ में 18.11 लाख वोट डाले जाने का आंकड़ा दर्ज था, जबकि ईवीएम में गिने गए वोटों की घोषित संख्या 10.33 लाख बताई गई। यहां वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल प्रत्याशी थे।
हरियाणा की बड़खल विधानसभा सीट में 3.32 लाख वोट डाले गए जबकि ईवीएम में 1.60 लाख वोट गिने जाने की बात कही गई। यह लगभग 1.72 लाख का अंतर था।
बड़खल में कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह भाजपा के धनेश अदलखा से 6,181 वोटों से हारे थे। मुंबई नॉर्थ में पीयूष गोयल रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत गए।
मोदी जी @narendramodi यही डाटा है। देखिए एक दूसरे से बात भी कर रहा।
Ram Netam retweeted
कवर्धा के तमुरवा सोसाइटी में धान रात भर खुले में रखा रहा और बारिश में भीग गया। आरोप है कि समिति प्रबंधक की लापरवाही की वजह से ये सब हुआ, @KabirdhamDist प्रशासन ने अकवान चक्रवात की पहले ही चेतावनी दे दी थी, उसके बावजूद प्रबंधक ने नजरअंदाज किया। तालपत्री से बाद में ढँका गया।
अईसे हे भाई, मौसम के मार तो वइसने पड़त हे, अब तुमन मत परेसान करो न गा, किसान मन के मेहनत के कुछ तो मान रखव गा..।।
#kawardha
#Chhattisgarh #Kisan #CycloneAkvan
Ram Netam retweeted
पुल नीतीश के नाम पर, बनवाया भी उन्हीं ने, लेकिन उद्घाटन में नीतीश ही गायब!
मोदी जी की क्रेडिट लेने की भूख ऐसी कि पेट ही नहीं भरता! 😂
Ram Netam retweeted
पाकिस्तानी लड़का: क्या आपको लगता है कि भारत और पाकिस्तान के पास अभी भी 'दोषारोपण' से आगे बढ़कर, आपसी फायदों के लिए मिलकर काम करने की गुंजाइश है?
राहुल गांधी: एक बड़ी समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देता है.
हमारे लिए यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि हमारे निर्दोष लोगों की हत्या की जाए और हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करें.
इसलिए, जिस पल यह सब रुक जाएगा, उसके बाद बातचीत शुरू होने की संभावना बन सकती है.
Ram Netam retweeted
ये चार मिनट का वीडियो पूरा सुनिये, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कैसे राहुल गांधी ने आज संघियों के पूरे एजेंडे को तार-तार कर दिया।
उन्होंने साफ कहा कि भारत एक सफल देश है, तो वह किसी पार्टी या संस्था की वजह से नहीं, बल्कि भारत के लोगों की वजह से है।
लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि भारत की आज़ादी से लेकर हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, टेलीकॉम क्रांति, उदारीकरण, औद्योगीकरण और हर वयस्क को वोट देने का अधिकार सुनिश्चित करने में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं रही, तो उसे नई किताब लिखनी चाहिए।
**जिसे उसके अलावा कोई और नहीं पढ़ेगा!**
भारत की सफलता की कहानी में कांग्रेस के योगदान को नकारने वालों के लिए इससे बड़ा जवाब क्या होगा!
#घोरकलजुग
Ram Netam retweeted
द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 200 सीटों पर शाम 5 बजे के बाद हुए मतदान का रिकॉर्ड चुनाव आयोग की आंतरिक रिपोर्टों में नहीं है। जांच में 530 सीटों के रिकॉर्ड खंगाले गए। इनमें महाराष्ट्र की 132, जम्मू-कश्मीर की 45 और हरियाणा की 23 सीटें शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के नियमों के तहत हर दो घंटे में मतदान के आंकड़ों का मिलान करना ज़रूरी है। इसके अलावा 23 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद कतार में खड़े मतदाताओं को दी गई पर्चियों का रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
#ElectionCommission #ElectionCommissionOfIndia #ECI #LokSabhaElection2024 #VotingData #ElectionTransparency #TCNLive
Ram Netam retweeted
न बारिश, न कोहरा, आसमान भी साफ, मौसम भी साफ… फिर भी नितिन नवीन का विमान क्यों नहीं उतर पाया..?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर रायगढ़ पहुंच गया, लेकिन नितिन नवीन के विमान के नहीं उतर पाने की वजह कम विजिबिलिटी का हवाला देना पड़ रहा है।
हम जानते है असली वजह मौसम नहीं आदिवासियों का आक्रोश है।
तमनार में हिंसा और पेड़ों की कटाई, गारे पेलमा में पेड़ों की कटाई एवं जमीन अधिग्रहण और पुरूंगा कोल माइंस की जनसुनवाई के विरोध में उठ रहे सवालों का जवाब आखिर कौन देगा..?
आज नितिन नवीन को तो कल विष्णुदेव साय को भी भागना ही पड़ेगा।
आदिवासियों की हुंकार साफ है,जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
Ram Netam retweeted
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दूध उत्पादक BJP सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं.
पूरा मामला यहां समझें 👇
दूध उत्पादक BJP सरकार से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि वो साजिशन गोकुल दूध संघ पर कब्जा करना चाहते हैं.
दरअसल, गोकुल दूध संघ में बोर्ड की 25 सीटों पर चुनाव हुए थे. इसमें कांग्रेस वाले गुट ने 13 सीटें जीतीं और BJP वाला गुट 12 सीट जीत पाया.
बहुमत के हिसाब से कांग्रेस वाले का गुट का अध्यक्ष बनना चाहिए.
लेकिन जब 29 अक्टूबर को अध्यक्ष चुनने के लिए बैठक बुलाई गई तो उसमें BJP वाले गुट के 12 लोग शामिल नहीं हुए.
गोकुल के नियम के अनुसार, बैठक के लिए कम से कम 14 निदेशकों का कोरम जरूरी है, लेकिन BJP वाले गुट के 12 लोग नहीं आने से कोरम पूरा नहीं हुआ.
कांग्रेस गुट समझ गया - BJP गुट वाले कुछ साजिश में लगे हैं.
इसलिए उसी दिन कांग्रेस के बहुमत वाले गुट के 13 लोगों ने शशिकांत पाटिल चुयेकर को गोकुल दूध संघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया.
फिर महाराष्ट्र की BJP सरकार ने 30 अक्टूबर को इस फैसले को अवैध घोषित कर दिया.
कांग्रेस वाला गुट कोर्ट चला गया. कोर्ट ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत मीटिंग की जाए और अध्यक्ष को चुना जाए.
कोर्ट के आदेश के अनुसार BJP गुट को मजबूरन अध्यक्ष पद के लिए बुलाई गई बैठक में शामिल होना होता.
ऐसे में महाराष्ट्र की BJP सरकार ने नियम ही बदल दिए. कैबिनेट ने महाराष्ट्र सहकारी संस्था अधिनियम, 1960 (धारा 73AAA) में संशोधन करने का फैसला लिया.
इसके तहत 500 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाली सहकारी संस्थाओं में सरकार 5 निदेशक नामित करेगी, जिनमें से 4 को वोटिंग का अधिकार होगा.
गोकुल पर ये नियम लागू हुआ तो BJP वाले गुट का आंकड़ा 12 से बढ़कर 16 हो जाएगा, जिससे बहुमत पलट जायेगा.
ये वो साजिश है, जिसके खिलाफ दूध उत्पादक सड़क पर उतरे हैं.
Ram Netam retweeted
🇮🇱 इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर मेरे अलावा कोई दूसरा प्रधानमंत्री बना, तो मैं उसे बनने नहीं दूंगा, क्योंकि वह देश को बर्बाद कर सकता है।
@grok बताओ, क्या यह बयान सच है?
Ram Netam retweeted
इजराइल मे अरब पार्टी ने कर दिया बड़ा खेल , इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के फैसले ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी ,
इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी रस्साकशी के बीच राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने घंटो चली लंबी बातचीत और विचार विमर्श के बाद एक अहम फैसला सुनाया ,
इजराइल के राष्ट्रपति ने पहले दोनों गुट के नेताओ से बहुमत क़ो लेकर चर्चा की , इसके बाद राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने सरकार बनाने के लिये यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइज़नकोट क़ो निमंत्रण दे दिया ,
बेंजामिन नेतन्याहू क़ो मात्र 46 सीटों का समर्थन मिला , जबकि गादी आइज़नकोट क़ो 67 सीटों का समर्थन हासिल हुआ , 7 सांसदों वाले एक गुट ने किसी भी नेता के पक्ष में सिफारिश न करते हुए तटस्थ रहने का फैसला किया ,
बहुमत के स्पष्ट समर्थन को देखते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने गादी आइजनकोट को औपचारिक जनादेश सौंपने के लिए राष्ट्रपति आवास आमंत्रित किया है , जिसके बाद आइजनकोट अपनी कैबिनेट और नई सरकार के गठन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करेंगे ,
Ram Netam retweeted
भाजपा के लोग विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाते और ना कोई कार्यक्रम रखते, ना शामिल होते हैं।
इनको आदिवासी शब्द से ही नफरत है। जब से राहुल गांधी जी ने वनवासी शब्द का विरोध किया, तब इन्होंने इसे जनजाति कर दिया।
नितिन नबीन जी आ रहे हैं तो कुछ न कुछ उल-जलूल बोलेंगे क्योंकि अभी भाजपा नेताओं के बोल बिगड़े हुए हैं। सम्राट चौधरी से लेकर, केंद्रीय मंत्री मेघवाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सभी नेताओं के बोल बिगड़े हुए हैं।
अमित शाह जी का भी संतुलन बिगड़ चुका है। लोकसभा में वो कहते हैं कि SIR पे चर्चा नहीं कर सकते और यहां चुनौती दे रहे हैं कि SIR पे चर्चा कर लें।
Ram Netam retweeted
आपको ट्रंप का ये पोस्ट याद होगा - इसमें ट्रंप ने मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी.
अब अमेरिका की एक लॉबिंग फर्म ने ट्रंप के इस पोस्ट को अपने काम के तौर पर दिखाया है.
इस फर्म को मोदी सरकार ने महीने के 75 हजार डॉलर पर काम पर रखा था - इस फर्म का नाम Mercury Public Affairs है.
अमेरिका में FARA (Foreign Agents Registration Act) के तहत फर्म को अपनी गतिविधियां सार्वजनिक रूप से बतानी पड़ती हैं।
इसी के तहत लॉबिंग फर्म में ये जानकारी फाइल की है.
मतलब राजा बाबू जनता के पैसे पोस्ट में उड़ा रहे हैं और फर्जी PR के जरिए विश्वगुरु बनने की कोशिश कर रहे हैं.























