Ranchi Updates (@RanchiUpdates) header
Ranchi Updates (@RanchiUpdates) profile picture

Official Twitter account of Ranchi News, India. A platform which keeps you updated about our city- #Ranchi. Latest Happenings. #News

Ranchi, India
Joined March 2013
Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)Photo by Ranchi Updates (@RanchiUpdates)
चित्रगुप्त पूजा समिति, अशोक नगर की ओर से अशोक नगर मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अशोक नगर के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज की 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुबोधकांत सहाय, कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सम्मानित किया। अशोक नगर मंदिर परिसर में आयोजित इस पूजा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
1
81
राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास इस बार काली पूजा के अवसर पर नर्क लोक की थीम पर एक अनोखा पंडाल तैयार किया गया है। माँ काली की आराधना के साथ यहाँ लोगों को हॉरर हाउस जैसा रोमांचक अनुभव भी मिल रहा है। डरावनी कलाकृतियों और खास सजावट से सजा यह पंडाल श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #KaliPuja2026 #HorrorHouse – at Nagri, India
1
184
राँची के हिंदपीढ़ी में फल गोदाम में लगी आग। राँची के हिंदपीढ़ी इलाके के सेकेंड स्ट्रीट स्थित एक फल गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। #Ranchi #Hindpiri #RanchiNews #RanchiUpdates #JharkhandNews – at Nagri, India
1
2
310
हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति की ओर से महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती की थालियों को सजाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की थीम “आओ महाआरती की थाल सजाएं, नशे के चंगुल से अपने बच्चों को बचाएं” रखी गई। इसके माध्यम से महिलाओं ने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। #KaliPuja #MahaAarti #RanchiUpdates #NashaMuktSamaj #HarmuRoad – at Nagri, India
1
2
6
264
Glimpses : हरमू रोड स्थित काली पूजा स्वागत समिति की ओर से महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती की थालियों को सजाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की थीम “आओ महाआरती की थाल सजाएं, नशे के चंगुल से अपने बच्चों को बचाएं” रखी गई। इसके माध्यम से महिलाओं ने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। #KaliPuja #MahaAarti #RanchiUpdates #NashaMuktSamaj #HarmuRoad
1
7
264
मोरहाबादी के ‘द एम्पायर अपार्टमेंट’ में लगी आग, सुरक्षित स्थानों पर निकले निवासी। राँची के मोरहाबादी स्थित ‘द एम्पायर अपार्टमेंट’ में आग लगने की घटना सामने आई है। अपार्टमेंट से धुआं और आग की लपटें निकलती देख वहां रहने वाले लोग घबराकर अपने फ्लैटों से बाहर आ गए और सुरक्षित जगहों पर शरण ली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दिया। हालांकि, निवासियों के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटा है। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
2
431
धमाकेदार रही राँची में दिवाली . #ranchidiwali #ranchiupdates #ranchinews #diwali2026 #Jharkhand
2
2
14
943
Glimpses : ✨ रोशनी से जगमगाती अपनी राँची! ❤️🪔 #DiwaliInRanchi #RanchiDiwali #FestivalOfLights #RanchiUpdates
1
7
276
राँची के जवाहर विद्या मंदिर (JVM), श्यामली परिसर में JVM एलुमनाई एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. झा, प्रबंधन के सदस्य, वरिष्ठ शिक्षक एवं विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 101 पाठ्यपुस्तकें दान की गईं। कार्यक्रम में चंद्रकांत रायपत, मणि मेखला, सत्या और डॉ. मोती प्रसाद सहित कई वरिष्ठ पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में उपलब्ध कराया गया यह कार्यालय एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों का केंद्र होगा। इसके माध्यम से वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मेंटरिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम, पूर्व विद्यार्थियों के अतिथि व्याख्यान, संवाद सत्र और सामुदायिक सेवा से जुड़ी गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। साथ ही, यहाँ एलुमनाई की नियमित बैठकें भी आयोजित होंगी। एसोसिएशन ने विद्यालय के सभी पूर्व विद्यार्थियों से सदस्यता लेकर इस पहल से जुड़ने की अपील की है। वहीं, एसोसिएशन का वार्षिक एलुमनाई पुनर्मिलन एवं कार्निवल 'उमंग 2026' आगामी 27 दिसंबर को विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस आयोजन में विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थियों के एक साथ जुटने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन इससे पहले विद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी कर चुका है। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
4
167
DSPMU के नामकरण को लेकर विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर अंकित वीर शहीद बुधु भगत का नाम देर रात मिटाए जाने के बाद छात्र संगठनों ने नाराजगी जताई है। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में एक नई बहस छेड़ दी है। देखें वीडियो। #DSPMU #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #BudhuBhagat #ShaheedBudhuBhagat #DSPMUNews #UniversityControversy #StudentProtest #JharkhandNews #RanchiNews #StudentNews #JharkhandUniversity #BreakingNews #TribalHeroes
2
167
दुःखद: राँची में लापता ढाई साल के मासूम का नदी में मिला शव, इलाके में शोक की लहर राँची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार सुबह नदी से बरामद किया गया। बच्चे का घर नदी के किनारे स्थित है। घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे उसका शव मिला। बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुट गई। शनिवार सुबह एनडीआरएफ ने नदी में सर्च अभियान चलाया, जिसमें बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। #RanchiNews #Doranda #JharkhandNews #RanchiUpdates #BreakingNews – at Kanke, India
2
252
धनतेरस का पर्व भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। देशभर में इस अवसर पर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, राँची के लोकभवन के पास स्थित नक्षत्रवन में भी भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित है, जहाँ हर साल धनतेरस पर विधिवत पूजा की जाती है। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #Dhanteras2026 #Dhanteras
1
3
180
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टलरी पुल क्षेत्र, वेंडर मार्केट एवं विवेकानंद पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं एवं सौंदर्याकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डिस्टलरी पुल क्षेत्र में कचरा फेंके जाने की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त ने पुल के आसपास जालीदार बाउंड्री बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोग वहाँ कचरा नहीं फेंक सकें। सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने तथा मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के श्रमिकों के माध्यम से पुल के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाने को भी कहा। वहीं, विवेकानंद पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के कायाकल्प और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। शाम के समय लोगों की सुविधा के लिए सोलर लाइट लगाने, पेड़ों की छंटाई, घास की कटाई और पाथवे की मरम्मत करने का निर्देश दिया। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए पार्क परिसर स्थित तालाब की विशेष सफाई कराने तथा आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर, एलम एवं ई-बॉल का उपयोग कर जल की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। नगर आयुक्त ने सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
2
124
धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए राँची पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए की विशेष व्यवस्था। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Dhantaras #Dhanteras2026 – at Nagri, India
1
147
झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का निधन हो गया है। उन्होंने आत्मह*या का प्रयास किया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से पहले निशा भगत सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी परेशानियों, अकेलेपन और लंबे समय से जारी संघर्ष का जिक्र किया था। लाइव वीडियो में वह काफी भावुक नजर आईं और कहा कि उनके साथ कोई नहीं है तथा वह अकेले संघर्ष करती रही हैं। उन्होंने खुद को किसी का दलाल बताए जाने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके इस कदम से उनके माता-पिता को काफी दुख होगा। निशा भगत के निधन की खबर से आदिवासी समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल है। #Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #NishaBhagat #Adivasi
3
14
286
धनतेरस के अवसर पर राँची के बोरिया स्थित कुम्हारटोली पहुँचे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री। उन्होंने कुम्हारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारीगरों से मिट्टी के दिए भी खरीदे और स्थानीय कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। #Dhanteras #Dhanteras2026 #Ranchi #RanchiNews #RanchiUpdates #ManjunathBhajantari #RanchiDC #Kumhartoli #Boriya #Potters #LocalArtisans #Diwali2026 #LocalVocal #Jharkhand #JharkhandNews #RanchiAdministration
1
104
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को लेकर राँची के बाजार तैयार हैं। दुकानों में स्टील से लेकर पीतल और तांबे के बर्तनों की नई-नई डिजाइन और वैरायटी उपलब्ध हैं। त्योहार से पहले बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और दुकानदार भी ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #Dhanteras2026 #Dhanteras #DhanterasShopping #BartanMarket #UtensilsMarket #RanchiMarket #FestivalShopping #SteelUtensils #BrassUtensils #CopperUtensils
1
2
127
JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रद्द करने का सरकारी आदेश निरस्त झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL (विज्ञापन संख्या 10/2023) के सफल अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने परीक्षा रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की 18 अगस्त 2026 की अधिसूचना को निरस्त कर दिया। इस फैसले के बाद नियुक्त अभ्यर्थी सरकारी नौकरी में बने रहेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुसार जांच में दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी से बाहर किया जाएगा। अदालत ने कहा कि जांच पूरी किए बिना पूरी परीक्षा और नियुक्ति रद्द करना उचित नहीं है। सरकार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकती। इस फैसले से नियुक्त अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। #JSSCCGL #JharkhandHighCourt #JSSCCGLResult #JharkhandNews #RanchiUpdates – at Nagri, India
7
527
राँची में AISF का छात्र आंदोलन, ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान और मंत्री के इस्तीफे की मांग झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति की लंबित राशि के भुगतान की मांग को लेकर 5 नवंबर को राँची में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के नेतृत्व में छात्र आंदोलन आयोजित किया गया। करमटोली स्थित प्रेस क्लब के पास से शुरू हुआ छात्र मार्च मोरहाबादी स्थित कल्याण विभाग पहुँचा, जहाँ छात्रों ने प्रदर्शन कर विभाग का घेराव किया। आंदोलन में विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की लंबित छात्रवृत्ति राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही कल्याण मंत्री चामरा लिंडा के इस्तीफे की मांग भी की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #AISF #AISFJharkhand #EKalyan #EKalyanScholarship #ScholarshipProtest #StudentProtest #ChamraLinda #JharkhandStudents #ScholarshipPayment #RanchiNews #JharkhandNews #StudentMovement
3
242
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC)-2026 के तहत जिला स्तरीय शॉर्टलिस्टिंग कार्यक्रम गुरुवार को संत जेवियर्स कॉलेज, राँची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें लगभग 25 स्कूलों के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम “सस्टेनेबिलिटी के लिए साइंस और इनोवेशन” के तहत छात्रों ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल, खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य तथा सतत विकास में भारतीय ज्ञान प्रणाली के उपयोग जैसे विषयों पर शोध एवं नवाचार प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने छात्रों को वैज्ञानिक जिज्ञासा, मौलिक सोच और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग केवल सहायक उपकरण के रूप में होना चाहिए। आसान सवालों में भी गहरे वैज्ञानिक तथ्य छिपे हो सकते हैं। कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. स्वरत चौधरी और आयोजन मार्गदर्शक डॉ. फादर अजय अरुण मिंज एस.जे. ने भी मौलिक विचारों और वैज्ञानिक जिज्ञासा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों के शोध कार्यों और नवाचारी विचारों का मूल्यांकन विशेषज्ञों के पैनल ने किया। इसमें डॉ. एन.वी.ए. राव, डॉ. रितेश शुक्ला, डॉ. अनुपमा भार्गव, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. रेमन कुमार सिंह, बीआईटी मेसरा के डॉ. किंगशुक बोस, राँची वीमेंस कॉलेज की डॉ. श्रेया पांडे एवं डॉ. अमृता कुमारी, योगदा सत्संग के डॉ. संतोष सिंह, डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. शिव शंकर प्रसाद और डॉ. राजीव रंजन श्रीवास्तव शामिल थे। चयनित छात्रों के नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में जिला अकादमिक समन्वयक एवं कॉलेज के भौतिकी विभाग के डॉ. सुमित कुमार रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में राज्य समन्वयक डॉ. अतेंद्र कुमार, जिला समन्वयक डॉ. रवि कुमार, डॉ. मितेश चक्रवर्ती, डॉ. राजेश कुमार, श्रीमती स्वागता चक्रवर्ती, अरुणाभ मुखर्जी, राहुल सिंह, राकेश प्रसाद, किरीटी महतो, प्रवीण टोप्पो, बिपिन और अबनेर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। भौतिकी विभाग के छात्र स्वयंसेवकों ने भी आयोजन के समन्वय में अहम भूमिका निभाई। #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates
1
152