❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
एक विशेष वर्ग बार-बार यह सवाल उठाता है कि आरक्षण का लाभ केवल कुछ जातियाँ ही उठा रही हैं। लेकिन प्रश्न यह है—कितना? जब जाति जनगणना हुई ही नहीं, तो यह निष्कर्ष किस आधार पर निकाला जा रहा है?
क्या जो जातियाँ सामने से संघर्ष करती हुई दिख रही हैं, उन्हीं को खलनायक बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि पूरी लड़ाई ही कमजोर कर दी जाए?
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
पत्रकार: कभी किसी मंदिर गई हो ?
दीदी: नहीं पूजा पाठ पाखंड से बहुत दूर रहते है 😀
देश बदल रहा है इंतजार कीजिए पाखंडवाद से जल्द मुक्ति मिलेगी।
जय भीम नमो बुद्धाय
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
पहलगाम आतंकी हमले में जान गँवाने वाले शैलेश की पत्नी शीतल ने क्या कहा सुने।
हिंदू मुस्लिम प्रोपेगंडा की हवा निकाल दी सुने 👇
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
नामुरादों! जाति न तो 'उन्होंने' बनाई और न वे पूछते. जाति जिन्होंने बनाई है, वे अपने देश में आज भी पूछते हैं, हर क़दम पर. इसलिए ताकि जाति पूछकर अपनी वाली मुट्ठी भर जाति का भला कर सकें, बाक़ी का नुक़सान कर दें. जाति इसलिए पूछते हैं ताकि अपनी श्रेष्ठता बरकरार रहे. क़ब्ज़ा क़ायम रहे, सत्ता संसाधन और सम्मान पर. जाति तुम पूछते हो, ताकि भेदभाव कर सको. पूछने वालों में भी तुम मुट्ठी भर लोग ही हो.
BJP और संघी एक साथ दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं. एक तरफ़ वे पूरी एक क़ौम को अब आतंक से जोड़ कर नफ़रत फैला रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ़ इस देश में सामाजिक न्याय पर चल रहे बहुजन आंदोलन को भी नकारते हुए उसे धर्म की पहचान में हिंदू बनाकर मुट्ठी भर लोगों का वर्चस्व क़ायम रखना चाहते हैं. ये भयानक राष्ट्रद्रोही लोग हैं. अमानवीय हैं. ये जाति ख़त्म करने के आंदोलन के विरोधी हैं. ये जाति जनगणना के विरोधी हैं.
मुट्ठी भर दस फ़ीसदी लोगों की भाषा देखिए, नफ़रत का एजेंडा देखिए. वहीं मज़हब के नाम पर आज नफ़रत पड़ोस रहा है, जो भीतर से जातिवादी भी है. जातिवाद और मज़हब के नाम पर नफ़रत एक कम्बो है. एक के साथ दूसरा मिलेगा ही. इंसानियत के लिए जिस देश में बुद्ध, आजीवक, कबीर, रैदास, नानक, बुल्लेशाह, फ़रीद, नारायण गुरु, फुले, शाहू, आंबेडकर, पेरियार, लोहिया, मंडल के विचार हों, वहाँ ऐसी जहालत.
हम आज भी कहेंगे, आतंकियों का कोई धर्म नहीं. आतंकियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई हो. ताकि अगली बार कोई सोच भी न सके बेगुनाहों का लहू बनाने को. जो भी हथियार हाथ में लेकर लड़ रहा, वह मानवता विरोधी है. हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं. हम हथियार वाले हाथों में क़लम देखना चाहते हैं. हथियारों ने दुनिया का बहुत नुक़सान किया. इस नुक़सान को समय रहते रोकना होगा. तभी इंसानियत बचेगी.
ऐसे पोस्टर बनाने वालों और सोच रखने वालों! आपदा में अवसर मत तलाशो. पकड़े जाते हो. कोई फ़ायदा नहीं. ईमानदारी से पहले बीमारी क़बूल करो, फिर इलाज करो. इंसान बनो.
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
सदा अपने मस्तिष्क को शांत रखो,
और सब चीजों को धीरे-धीरे स्वीकार करो।
-गौतम बुद्ध
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
हमारे गुरु हमें समझाकर गए हैं कि कुंभ-वुंभ नहीं जाना चाहिए। जय गुरुदेव - जय भीम
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
ये महाकुंभ ऐतिहासिक है.
महाकुंभ की भगदड़ ऐतिहासिक है.
भगदड़ में हुई मौतों पर बोला गया झूठ ऐतिहासिक है.
देश की भोली-भाली जनता को जिस तरह धरम-करम के नाम पर फुसलाया गया और बुलाकर भगदड़ में मरने के लिए छोड़ दिया गया वो भी ऐतिहासिक है.
#MahaKumbh2025 #MahakumbhStampede
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
लड़कों के लिए एक कविता:
"लड़के हमेशा खड़े रहे
खड़ा रहना उनकी कोई मजबूरी नहीं रही
बस उन्हें कहा गया हर बार
चलो तुम तो लड़के हो, खड़े हो जाओ
तुम मलंगों का कुछ नहीं बिगड़ने वाला।
छोटी-छोटी बातों पर ये खड़े रहे कक्षा के बाहर
स्कूल विदाई पर जब ली गई ग्रुप फोटो
लड़कियाँ हमेशा आगे बैठी
और लड़के बगल में हाथ दिए पीछे खड़े रहे
वे तस्वीरों में आज तक खड़े हैं।
कॉलेज के बाहर खड़े होकर
करते रहे किसी लड़की का इंतजार
या किसी घर के बाहर घंटों खड़े रहे
एक झलक एक हाँ के लिए
अपने आपको आधा छोड़
वे आज भी वहीं रह गए हैं।
बहन-बेटी की शादी में खड़े रहे मंडप के बाहर
बारात का स्वागत करने के लिए
खड़े रहे रात भर हलवाई के पास
कभी भाजी में कोई कमी ना रहे
खड़े रहे खाने की स्टाल के साथ
कोई स्वाद कहीं खत्म न हो जाए
खड़े रहे विदाई तक दरवाजे के सहारे
और टैंट के अंतिम पाईप के उखड़ जाने तक
बेटियाँ-बहनें जब लौटेंगी
वे खड़े ही मिलेंगे।
वे खड़े रहे पत्नी को सीट पर बैठाकर
बस या ट्रेन की खिड़की थाम कर
वे खड़े रहे बहन के साथ घर के काम में
कोई भारी सामान थामकर
वे खड़े रहे माँ के ऑपरेशन के समय
ओ. टी. के बाहर घंटों
वे खड़े रहे पिता की मौत पर अंतिम लकड़ी के जल जाने तक
वे खड़े रहे दिसंबर में भी
अस्थियाँ बहाते हुए गंगा के बर्फ से पानी में।
लड़कों रीढ़ तो तुम्हारी पीठ में भी है
क्या यह अकड़ती नहीं?
- सुनीता करोथवाल"
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
आँख पर बंधी पट्टी हट तो गई!
लेकिन
किसके लिए??
एक के लिए आधी रात को कोर्ट खुल जाता है और दूसरा पूरी उम्र कोर्ट के चक्कर काटते ही रहता है लेकिन न्याय नहीं मिलता।🙏🙏
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
जाति है कि जेल में भी नहीं जाती. और कुछ प्रभुत्ववादी लोग कहते हैं कि जातिवाद तो ख़त्म हो गया है.
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
SC-ST समाज के लोगों को आज भी कुछ लोग हरिजन कहकर संबोधित करते है,वह लोग खुशी-खुशी संबोधन स्वीकार भी करते हैं
क्योंकि उन्हें हरिजन शब्द का असली इतिहास नहीं पता,जिन लोगों को हरिजन के बारे में जानकारी नहीं है,वह लोग आदरणीय मायावती जी के इस भाषण को जरूर सुने
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
"जीवन में कभी ना RSS की शाखा में जाएंगे और ना भाजपा को वोट देंगे."
विधायक जिग्नेश मेवानी-"हरियाणा के हाथिन क्षेत्र में 2,000 दलितों ने ली शपथ."
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
ये चीन का रेलवे स्टेशन है, चीन में जातिवाद नहीं है! छुआछूत की बीमारी, मनुवाद नहीं है! मूंछ रखने, पानी और खाना टच कर देने की वजह से इंसान की जान नहीं ली जाती है! इतना ही नहीं, धार्मिक स्थल पर किसी एक जाति/वर्ग का कब्जा नहीं है! क्यों???
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
एक गरीब ब्राह्मण था..!!
यह लेखक की कल्पना थी।
हर कहानी में मिल जाएंगी।
आपने कभी किसी कहानी में ऐसा सुना,
एक गरीब कुर्मी था।
एक गरीब मल्लाह था।
एक गरीब ठाकुर था।
एक गरीब कुम्हार था।
एक गरीब दलित था।
एक गरीब मुसहर था।
ऐसी कहानियाँ नहीं मिलेंगी।
क्योंकि ये हक़ीक़त है।
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने चपरासी के लिए विज्ञापन निकाला है।
कुल पद - 300
GENERAL - 243
SC/ST/OBC - 30
Ex-Servicemen - 15
अब SC/ST/OBC की आबादी बताइए।
किस आधार पर केवल 30 पद आरक्षित किए गए हैं..?
❤️Rebel Jassi✍️ retweeted
मैं वाल्मिकियों, मदीगाओं, मजहबियों, रामगढियाओं, रामदासियाओं, मातंग और सभी से अपील करता हूं कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ठीक से पढ़ें।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला न केवल अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण की अनुमति देता है बल्कि अनुसूचित जातियों के आरक्षण में क्रीमी लेयर के प्रावधान की भी अनुमति देता है।
सरल शब्दों में, इसका मतलब है कि एक शिक्षित व्यक्ति के परिवार को, चाहे वह अनुसूचित जाति के अंतर्गत किसी भी जाति का हो, आरक्षण नहीं मिलेगा। चाहे वह व्यक्ति चमार हो या वाल्मिकी, क्रीमी लेयर सभी उप-वर्गीकरण जातियों पर लागू होंगी।
एक दलित जिसने जातिवादी समाज के सभी बाधाओं से जूझते हुए, शिक्षा में कम से कम 15 साल और एक अच्छी नौकरी पाने में कम से कम 2 साल का समय लगाया है, उसके परिवार को आगे आरक्षण नहीं मिलेगा। क्योंकि वह क्रीमी लेयर के प्रावधान के अधीन होंगा। एक बार एक दलित कमाने लगा तो अनुसूचित जाति क्रीमी लेयर के प्रावधान के भीतर उसकी जाति कोई मायने नहीं रखेगी।
अनुसूचित जाति में शामिल हर दलित, चाहे वह किसी भी जाति का हो, जिसके पास नौकरी है, वह क्रीमी लेयर में आएगा और उसका परिवार आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएगा।
जो परिवार अभी तक आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाया है, वह कम से कम 15 साल शिक्षा में और 2 साल नौकरी पाने में लगाएगा। लेकिन कम से कम 15-17 साल तक आरक्षण की नीति निष्क्रिय रहेंगी, क्योंकि तब तक आरक्षण का लाभ न लेने वाले परिवारों को शिक्षा और नौकरी पाने में 15-17 साल निवेश करना पड़ेगा और नौकरी वाले परिवार आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे।
तो 15-20 साल तक आरक्षण का लाभ कौन उठाएगा? आरक्षण का उपयोग ही नहीं होगा। शिक्षा और पब्लिक सेक्टर में अनुसूचित जातियों का रिप्रजेंटेशन बिल्कुल नहीं रहेगा।
अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस गवई ने हमें कई मौकों पर हरिजन कहकर संबोधित किया है।
मैं सभी से अपील करता हूं कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पीछे की रणनीति को पढ़ें और समझें, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जातियों के आरक्षण को धीरे-धीरे खत्म करना है।


























