ReporteR Sahab (@ReporterSahab) header
ReporteR Sahab (@ReporterSahab) profile picture

हम तो Reporter ही थे, लोगों ने ReporteR Sahab बना दिया | Ex Dainik Bhaskar, Samachar Plus, A1 TV, ETV Bharat

Jaipur
Joined January 2022
Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)Photo by ReporteR Sahab (@ReporterSahab)
तो फिर लोकसा.. मिलकर कुछ करते अपने जयपुर के लिए.. कुछ अपने हिस्से का..! तैयार रहना 🤝
कल अठारह नवंबर को जयपुर 299 साल का हो जाएगा और तीसरी सदी के साल में दस्तक देगा। तीन सौ साल और जयपुर! इत्तेफाक से मैं जयपुर में ही पैदा हुआ था। अपने शहर को तीन सदी का होते हुए देखना नसीब की बात है। जब कलकत्ता तीन सौ साल का हुआ था तब सिनेमा के महान निर्देशक सत्यजीत रे कलकत्ता में मौजूद थे और उसके दो साल बाद मर गए। सत्यजीत रे अपने शहर कलकत्ता से मोहब्बत करते थे और ये कलकत्ता से मोहब्बत का ही सिला था कि उन्होंने अपनी फ़िल्मों में कलकत्ता को जमकर फिल्माया । देश दुनिया ने रे की फ़िल्मों में ही कलकत्ता को चलते - फिरते स्क्रीन पर देखा था। इतने बड़े निर्देशक होने के बावजूद रे कभी भी फ़िल्में बनाने के लिए कलकत्ता से बाहर नहीं गए। ऐसा तब होता है जब आप अपने शहर और अपने लोगों से मोहब्बत करते हो और उसका इज़हार करना चाहते हो। मैं जानता हूँ कि जयपुर को चार सदी का होते हुए हम में से कोई नहीं देख पाएगा। सिर्फ़ तीन सदी का जश्न देखना हमारी आँखों को बदा है। इस बहाने मुझे मिर्ज़ा ग़ालिब याद आ रहे हैं, जो अपने शहर दिल्ली से मोहब्बत करते थे। ग़ालिब वैसे तो आगरा में पैदा हुए थे लेकिन दिल्लगी उनकी दिल्ली से थी। दिल्ली ने ग़ालिब को ख़ूब नाम और शोहरत दी इसलिए ग़ालिब ने दिल्ली पर ख़ूब शेर लिखे। लेकिन ग़ालिब को ज़िंदगी का सबसे बड़ा सदमा भी दिल्ली ने ही दिया था। ये सदमा ग़ालिब तो तब लगा जब 1857 के गदर में दिल्ली तबाह हो गई। ग़ालिब इस सदमे से बाहर नहीं निकल सके और जल्दी ही सुपुर्द ए खाक हो गए थे। मैं पलटकर देखता हूँ कि जयपुर में अब कितने फ़नकार बचे हैं जो जयपुर के नाम तहरीरें लिखते हैं। हसरत जयपुरी, अहमद हुसैन, इरफ़ान ख़ान, नंद किशोर पारीख , चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, बन्नों बेगम इतिहास में ऐसे कुछ नाम मिलेंगे जो जयपुर के गली मोहल्लों से निकलकर बड़े फ़नकार और अपने हुनर के नामवर हो गए। अब एक बुज़ुर्ग पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत ज़िंदा बचे हैं जो अब तक जयपुर के नाम तहरीरें लिखते हैं। और उसके बाद सब तरफ़ टोटा है। लेकिन एक महान शहर तीन सदी के सफ़र को बैठे दिल से देख ले ऐसा तो मैं हरगिज नहीं चाहता हूँ। जयपुर को एक जश्न की दरकरार है। ऐसा जश्न जो लाजवाब हो। सरकार के पास एक मौक़ा है कि सरकारी नीतियों ने जयपुर का जो ख़राबा किया है उसका अफ़सोस इसे सुधार कर मना लिया जाए। जयपुर का ट्रैफ़िक सिस्टम ठीक हो, जयपुर के हेरिटेज बायलॉज फ़ॉलो हो, सड़कें इमारतें बेहतरीन हो जाएँ। फ़नकारों के पास मौक़ा है कि जयपुर के नाम ज़िन्दगी में कुछ दर्ज करके जाएँ और नागरिकों के पास मौक़ा है वे तीन सदी के जयपुर का जश्न मनाकर इस सफ़र को मुकम्मल कर दें। जयपुरवालों! मुझे भी थोड़ी नाम और शोहरत बख्श दो ताकि फ़क़ीरी से निकलकर इस शहर के नाम कुछ दर्ज करूँ।
1
1
141

4
1
40
1,296
छात्र राजनीति के सबसे अच्छे उपन्यास लिखने वाले नवीन चौधरी जी "ढाई चाल" नाम से वेब सीरीज आ रही है। इसमें भी अच्छी बात ये है कि वेब सीरीज में छात्र राजनीति भी राजस्थान विश्वविद्यालय की है। खूब मजा आने वाला है। @naveen1003
1
19
1,094
राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की पर्यटक जो कि यूट्यूबर भी है। उससे एक ऑटो ड्राइवर ने Kiss मांग ली। उस ऑटो ड्राइवर की पहचान आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान के रूप में हुई है। ड्राइवर ने दो दिन तक युवती को अपने ऑटो में अलग-अलग जगह घूमाया था।
7
28
1
177
38,284
राजस्थान के प्रतापगढ़ जेल का वीडियो सामने आया है। जिसमें जेल में एंड्रॉयड फोन चलाने का ₹30000, आईफोन चलाने के ₹50000 और गुटखे के ₹1500 रुपए मांगे जा रहे हैं। इसमें ₹50000 जेलर चंदूलाल को बंदी देने की भी बात कही जा रही है। #pratapgarh
1
10
3,105
राजस्थान के पाली जिले में पुलिस और अपराधियों की गजब की साठगांठ है। पाली के फालना थाने में 6 महीने पहले दर्ज दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के मामले में आरोपी कालूराम उर्फ राजू मेवाड़ा पुलिस के लिए कागजों में फरार है। लेकिन मजे की बात यह है कि वह पुलिस वालों के साथ ही डांस भी कर रहा है, शराब भी पी रहा है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में वो दो पुलिसकर्मियों ASI राधेश्याम और अशोक बंजारा के साथ दिखाई दे रहा है।
10
29
3
139
21,555
सीकर में गोविंद सिंह डोटासरा की सभा चल रही थी। तभी पास में आरएलपी कार्यकर्ता हनुमान बेनीवाल के गाने बजाने लगे। इसके बाद RLP कार्यकर्ताओं के लिए गोविंद सिंह डोटासरा ने जो कुछ कहा। वो आप भी सुनिए।
10
134
8,535
हनुमान बेनीवाल ने जाट नेताओं की राजनीतिक हत्या की सुपारी ले रखी है। बेनीवाल ने गोविंद सिंह डोटासरा, सतीश पूनिया, स्वर्गीय रामेश्वर डूडी, दिव्या मदेरणा, हरीश चौधरी को हराने का ठेका ले रखा है. :- गोविंद सिंह डोटासरा
8
5
1
46
3,473
जयपुर में जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। कुछ बदमाशों ने कैम्पर से टक्कर मारकर हिस्ट्रीशीटर की फॉर्च्यूनर को रोका। हिस्ट्रीशीटर गाड़ी से उतरकर भागने लगा तो बदमाशों ने घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। विजय बाजिया 1507 नाम से गैंग चलाता था। #jaipur #jobner
1
5
45
7,176
राजस्थान के जयपुर के वैशाली नगर में “सीरियस ज्वेल्स” नाम के ज्वेलर्री शोरूम में मास्क लगाकर एक लड़का आया और चाकू के दम पर वहाँ मौजूद महिला स्टाफ और गार्ड को धमकाते हुए बड़ी आसानी से 59 लाख रुपए के गहने लूट ले गया। देखिए Part- 2
राजस्थान के जयपुर के वैशाली नगर में “सीरियस ज्वेल्स” नाम के ज्वेलर्री शोरूम में मास्क लगाकर एक लड़का आया और चाकू के दम पर वहाँ मौजूद महिला स्टाफ और गार्ड को धमकाते हुए बड़ी आसानी से 59 लाख रुपए के गहने लूट ले गया। देखिए Part- 1
3
429

1,192
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में मौजूद एक मदरसे के मौलाना ने वहां पढ़ने के लिए आने वाली एक लड़की का ब्रेनवॉश करके उससे शादी कर ली। जबकि मौलाना की पहले से शादी हो रखी है और 3 बच्चे भी हैं। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस उसे पकड़कर कोर्ट ले आई। जहां लड़की के घर वालों ने उसके साथ कोर्ट परिसर में हाथापाई कर दी। घरवालों का आरोप है कि मौलाना लड़कियों का ब्रेनवॉश करता है।
6
799
राजस्थान के बाड़मेर में कार से जा रहे प्रवीण नाम के यूट्यूबर को पुलिस ने रोका और बेवजह मारपीट करते हुए कार में बिठा लिया। उसके साथी ने कैमरा चालू किया तो पुलिस वालों ने धमकी देते हुए कहा कि कैमरा बंद कर दो नहीं तो राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में बंद कर देंगे।
6
89
1
203
3,278
वसुंधरा राजे ने अंता चुनाव के बाद मुझे दिल्ली में मीटिंग के लिए बुलाया था। उसमें कहा था कि अपन मिलकर इन सब का इलाज करेंगे :- नरेश मीणा
1
12
174
8,213
फरार चल रहे नरेश मीणा पर पुलिस ने घोषित किया 25 पैसे चवन्नी का इनाम ! क्या 25 पैसे ही है नरेश मीणा की हैसियत ?
1
15
1,442
मजेदार बात यह है कि केंद्र के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य के पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा दोनों अलवर से ही आते हैं। तब ये हालत है !
>ब्रो का नाम पवन कुमार उपाध्याय है। >ब्रो 1992 बैच का इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर है, >ब्रो की पोस्टिंग राजस्थान के फॉरेस्ट विभाग में है, ब्रो वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन के पद पर तैनात है और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) बनने का सपना देख रहा है, >2024 में अलवर सहित 12 जिलों में फ्रांस की कंपनी AFD और राजस्थान वन विभाग के बीच पौधारोपण के लिए अनुबंध हुआ, जिसमें 1693 करोड़ का बजट था, पैसा AFD कंपनी दे रही थी, >जिसमें से सिर्फ अलवर जिले में 17 करोड़ के घोटाले सामने आए जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ी, घोटाले की रकम बढ़ती गयी, >ब्रो पर यह आरोप है कि अलवर में जब वन अधिकारी घोटाला कर रहे थे तो ब्रो उन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए लगातार कार्डियो exercise कर रहा था, ब्रो ने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए अपनी पूरी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया। >आइए ब्रो पर लगे आरोपों को पूरे विस्तार से समझते हैं, >2024 में अलवर के चीफ कंज़र्वेटर यानी ब्रो के जूनियर ऑफिसर राजीव चतुर्वेदी जी को वन विभाग के soil वर्क ऑपरेशन में ज़मीन खोदने के नाम पर सीधे-सीधे पैसों का घोटाला और कई खामियां दिखी, >ब्रो के जूनियर यानी चतुर्वेदी जी ने सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल करते हुए सबूतों का पुलिंदा खोल दिया और जाली दस्तख़त और 17 करोड़ की खुली डकैती देखकर सीधे ACB के जाँच की माँग कर दी, और दो साथी अफ़सरों, अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव और राजेंद्र कुमार हुड्डा को नोटिस भी थमा दिया!... पर शायद ब्रो को ये 'सिस्टम की सफ़ाई' बिल्कुल रास नहीं आई! >ब्रो की किस्मत भी एकदम ज़बर निकली क्योंकि चतुर्वेदी जी की सिफ़ारिश अभी फ़ाइल में दबी ही थी कि इत्तेफ़ाक़ से वर्तमान मुख्य सरंक्षक अरिजीत बनर्जी साहब लंबी छुट्टी पर खिसक लिए, और ब्रो को उनके दफ़्तर का भी एक्स्ट्रा चार्ज मिल गया! फिर क्या था, ब्रो ने अपनी कलम से ऐसा तगड़ा रायता फैलाया कि फ़ाइलें भी चीख उठीं। >Bro ने अपनी कुर्सी की नई पावर दिखाई और चतुर्वेदी जी की फ़ाइल को सीधे ठंडे बस्ते में सुला दिया! 6 महीने तक खुद के ऊपर जाँच वाली फ़ाइल पर कुंडली मारे बैठे रहे और माननीय सुप्रीम कोर्ट के नियमों की ऐसी-तैसी करते रहे... >Bro को नई कुर्सी का नशा ऐसा सर चढ़कर बोला कि खुद के ऊपर जाँच वाली फ़ाइल को मन पसंद अधिकारी k kherva को इन्क्वायरी अफसर बना कर सौंप दी , जबकि असली डायरेक्टर यानी चतुर्वेदी जी पहले से ही सीट पर inquiry officer बने बैठे रहे >Bro द्वारा नियुक्त नए अफ़सर ने भी वही किया जो एक वफादार सिपाही करता है! उन्होंने उस 17 करोड़ के कथित घोटाले में ACB जांच की सिफारिश करने से साफ हाथ खड़े कर दिए... और इन सबके बीच चतुर्वेदी जी लगातार आला अधिकारियों को जांच के लिए पत्र पर पत्र लिखकर कलम घिसते रहे >लगा था कि ACS की चौखट पर मामला सुलझ जाएगा, पर Bro ने वहाँ भी अपनी चाल चल दी! ACS के ACB जाँच के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए Bro ने एक नई कमेटी बना दी, ये जाँचने के लिए कि दोनों रिपोर्टों में ज़मीन-आसमान का फ़र्क़ क्यों है। और चीफ़ किसको बनाया जाये? उसी महानुभाव को, जिन पर उदयपुर ज़मीन घोटाले का मामला पहले से ही झूल रहा है! >Bro की किस्मत का गुब्बारा यहीं फुस्स हो गया! अरिजीत साहब वापस लौट आए और Bro की ही बनाई कमेटी ने उल्टे Bro को ही नहले पर दहला देते हुए रिपोर्ट दी कि भाई, घोटाला 17 करोड़ का नहीं, पूरे 21 करोड़ का है! और जब मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुँचा, तो समझो Bro की बची-कुची हवा भी टाइट हो गई! >Bro के सितारे ऐसे गर्दिश में गए कि अक्टूबर 2026 में अलवर वाले कांड में लापरवाही का एक और केस सिर पर आ धमका और जाँच का शिकंजा कस गया! और, सबसे बड़ा झोल तो यह है कि राजस्थान के फॉरेस्ट मिनिस्टर साहब खुद उसी अलवर से आते हैं... अब आप खुद ही समझदार हैं कि उन्होंने कैसे इस इन्वेस्टिगेशन की फ़ाइल को महीनों तक अपनी दराज में कैद करके रखा था! >Bro निकले थे दूसरे की लंका में आग लगाने, पर खुद ऐसे उलझे कि अब अपनी ही जलती हुई पूँछ लेकर ACB और court के चक्कर काटने पड़ेंगे, बाक़ी आप समझदार हैं, जैसी करनी, वैसी भरनी! > अब कल ब्रो की ताजपोशी होनी हैं देखते हैं इस रिपोर्ट के बाद क्या होता है? जानने के लिए बने कैमरामैन कल्लू के साथ मैं खुरपेंच > हम हर जिले में किए गए कामों में जाँच की माँग करते हैं @RajCMO @BhajanlalBjp जाँच करवा पाओगे या जिसके ऊपर आरोप हैं उसको महाराजा बना दोगे?
3
273
Ha ha ha 😂
देशभर में सरकारे और विपक्ष दोनों ही लोकतंत्र को बचाने की रैली कर रहे है, लोकतंत्र कन्फ़्यूज़ है।
2
329
कांग्रेस की “दिल्ली चलो” रैली में नहीं जाने पर राजस्थान यूथ कांग्रेस के 12 जिला अध्यक्ष और 31 प्रदेश पदाधिकारी सस्पेंड !
1
10
848
"तिलमिला गए, अभी तो और तिलमिलाओगे, क्या आपने RPSC में सदस्य नियुक्त नहीं किए थे, जो अब जेल में है, क्या आपने जल जीवन मिशन में घोटाला नहीं किया था, क्या आपका मंत्री जेल में नहीं है" पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर भजनलाल शर्मा !
20
1,423
वीडियो अलवर से आया है। त्यौहारी सीजन में प्रशासन को ऐसी कार्यवाईयों से बचना चाहिए।
1
34
118
2,063