
MEMBER OF @BishnoiYouth तुम तमाशा कर लो..! हम मौके पर खेल खत्म करेगेें 😎 O+ { सर्व रक्तदाता}🩸👍 #टीम_रविन्द्र_सिंह_भाटी
New Delhi, India
Joined November 2022
- Tweets15.7K
- Following3.6K
- Followers4.2K
- Likes34.5K
Shrawan Dara retweeted
‘जहां जहाँ तेरे पाँव पड़े…’
लोगों को लगा था कि ये विधानसभा जीत गये तुक्के से, लोकसभा में बीजेपी को हरवा दिया इत्तेफाक से।
मगर पंचायत चुनाव में फिर से रविंद्र सिंह भाटी ने जलवा दिखा दिया। अपने 6 के 6 प्रत्याशी जिताए। और जहां-जहां EWS सरलीकरण यात्रा निकाली वहां BJP को साफ कर दिया। जिसे विरोधी Reel समझते रहे,वो Real निकले
Shrawan Dara retweeted
कार्यकर्ताओं का अपमान और उनकी अनदेखी, सियासत में पतन की सबसे बड़ी वजह बनती है।
@BhajanlalBjp @madanrrathore
Shrawan Dara retweeted
उत्तरप्रदेश के कुंडा में आदरणीय श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ जी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव में सम्मिलित होकर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की महिमा का रसपान करने एवं उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत इस दिव्य आयोजन में पूज्य संत-महात्माओं एवं अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रभु श्रीराम के आदर्श सदैव हमें धर्म, मर्यादा, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें, यही कामना है।
सीताराम!
Shrawan Dara retweeted
पत्रकार साहब ने बाड़मेर के मुख्यमंत्री की रेल बना दी... ?
वो बात अलग हैं साहब भाटी के लैटर पैड की कॉपी करके दावा जल्दी ठोक देते हैं....
पर आज तक भाटी के लैटर पैड से हटकर अपने दम पर कोई अलग कार्य स्वीकृत नही करवा पाए...
जनता वैसे भी इन्हें सीरियस नही लेती हैं...
Shrawan Dara retweeted
तमाशा करने वालों को क्या ख़बर,हमने कितने तूफ़ानों को पार कर दीया जलाया है।"
शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी
@RavindraBhati__
Shrawan Dara retweeted
📍महावीर कॉम्प्लेक्स, सरदारपुरा
Arivihan ग्रुप द्वारा राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘शिक्षा संभव’ कार्यक्रम में।
Shrawan Dara retweeted
सादर नमस्कार,
गत दिवस लोहावट की ग्राम पंचायत रामदेव नगर, आमला में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले, अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के विरोध में, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अन्य मांगों को लेकर कल फलोदी बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद में आप सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील है।
साथ ही, अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।
स्थान : मेजर शैतान सिंह स्टेडियम, फलोदी
इस अवसर पर आप सभी से सादर एवं करबद्ध निवेदन है कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर फलोदी बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होकर वीरभूमि के गौरव, अमर शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करें। उनके अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस, त्याग एवं मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें।
जय हिंद! जय भारत!
Shrawan Dara retweeted
लोहावट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामदेव नगर, आमला में परमवीर चक्र विजेता एवं माँ भारती के वीर सपूत मेजर शैतान सिंह जी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना अत्यंत पीड़ादायक, निंदनीय एवं अस्वीकार्य है।
मेजर शैतान सिंह जी केवल एक वीर सैनिक नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शौर्य के प्रतीक हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव स्मरण करता रहेगा। ऐसे महान वीर सपूत प्रत्येक देशवासी के आदर्श एवं गौरव हैं।
मेरा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग है कि इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिमा को पूर्व सम्मान एवं गरिमा के साथ पुनः स्थापित करवाया जाए।
राष्ट्र के वीर सपूतों और उनके सम्मान के प्रतीकों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के गौरव, शौर्य और सम्मान का विषय है।
@RajCMO @PoliceRajasthan
Shrawan Dara retweeted
आज गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नई उँदरी स्थित किरी रिसोर्ट में क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों के साथ सार्थक संवाद किया।
इस दौरान ग्रामीण विकास, जनकल्याण एवं पंचायतों को सशक्त बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही, गांवों में विकास कार्यों को नई गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण और सामूहिक प्रयास ही विकसित एवं आत्मनिर्भर गांवों की मजबूत नींव हैं।
हम सब मिलकर गुड़ामालानी के सर्वांगीण विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madanrrathore @DrPremBairwa @KumariDiya @DIPRRajasthan @ajaeybjp
Shrawan Dara retweeted
गत रात्रि बीकानेर की सुप्रसिद्ध ईशानाथ भजन मंडली द्वारा शिव स्थित श्री बाबा गरीबनाथ जी मंदिर प्रांगण में भजन प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मंडली के साथ उपस्थित रहकर भजनों का आनंद लिया एवं बाबा गरीबनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Shrawan Dara retweeted
बीकानेर की सुप्रसिद्ध ईशानाथ भजन मंडली द्वारा शिव स्थित श्री बाबा गरीबनाथ जी मंदिर प्रांगण में भजन प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मंडली के साथ उपस्थित रहकर भजनों का आनंद लिया एवं बाबा गरीबनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शुभकरण जी एवं उनकी पूरी भजन मंडली का बीकानेर में भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान है। उनकी मधुर वाणी और भक्तिमय प्रस्तुतियां श्रोताओं को भावविभोर कर देती हैं।
Shrawan Dara retweeted
📍 चोटिला (पाली)
हजरत पीर दुल्लेशाह बाबा जी की धन्य धरा पर आयोजित उर्स में संबोधन.....
Shrawan Dara retweeted
आज जयपुर के मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग हेतु प्रारंभ की गई सरलीकरण मुहिम के अंतर्गत आयोजित ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित होकर EWS वर्ग के जागरूक विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याओं, उनके अनुभवों और EWS से जुड़े प्रावधानों में आवश्यक सुधारों को लेकर उनके महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना।
यह संवाद केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि उन हजारों विद्यार्थियों की उम्मीदों, आकांक्षाओं और अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लाभार्थियों को केन्द्र और प्रदेश स्तर पर शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक अवसरों का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक विसंगतियों एवं जटिलताओं का सामना न करना पड़े।
सरलीकरण मुहिम हमारी साझी मुहिम है। इसका मूल उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश स्तर पर EWS से जुड़े प्रावधानों में व्याप्त विसंगतियों को दूर करवाना तथा समयानुकूल आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र विद्यार्थियों और योग्य लाभार्थियों को उनके वास्तविक अधिकारों का लाभ मिल सके। विशेष रूप से प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया, पात्रता संबंधी शर्तों और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना हमारी प्राथमिकता है।
हमारा दृढ़ विश्वास है कि जब किसी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता हो, तब उससे प्रभावित लोगों की आवाज सुनना और उनके अनुभवों को समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थियों के सुझाव इस मुहिम को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारा संकल्प है कि इस विषय को उचित मंचों पर मजबूती से उठाकर आवश्यक नीतिगत सुधारों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, ताकि किसी भी पात्र विद्यार्थी को केवल प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण उसके अधिकारों से वंचित न रहना पड़े।
इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले समस्त विद्यार्थी साथियों का हृदय से आभार। आप सभी की जागरूकता, सहभागिता और सकारात्मक सुझाव ही इस मुहिम की वास्तविक शक्ति हैं।
साथ ही, इस कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने में अपना बहुमूल्य समय, परिश्रम और सहयोग प्रदान करने वाले समस्त टीम सदस्यों का साधुवाद।
Shrawan Dara retweeted
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी,
आज मैं बाड़मेर से जयपुर के लिए ट्रेन संख्या 20489 से यात्रा कर रहा हूँ, जो रात 09:50 बजे बाड़मेर से रवाना हुई है। रेलवे के हालिया आदेशानुसार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पोर्ट बंद रखने का निर्णय समझ से परे है।
आज एक ओर हम डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को अपने मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण चार्ज करने की सुविधा से वंचित किया जा रहा है।
आज हर व्यक्ति का दैनिक जीवन डिजिटल माध्यमों पर निर्भर है। ऐसे में यदि रात्रि के समय किसी यात्री को कोई आपात स्थिति का सामना करना पड़े, तो मोबाइल चार्ज न होने की स्थिति में वह अपने परिजनों से संपर्क कैसे करेगा या आवश्यक सहायता कैसे प्राप्त करेगा?
आखिर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्था को बिना किसी ठोस कारण के सीमित करना कहाँ तक उचित है?
माननीय रेल मंत्री जी, आपसे आग्रह है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर यात्रियों की सुविधा, आवश्यकता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान सुनिश्चित करें या इसका विकल्प निकालें।
@AshwiniVaishnaw @PMOIndia @RailMinIndia
Shrawan Dara retweeted
आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गूंगा में सरपंच एवं वार्ड पंच पद हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी द्वारा कथित रूप से जातिगत द्वेष के चलते स्थानीय ग्रामवासियों को जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर निशाना बनाने का समाचार अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान और निर्भीकता के साथ अपनी भागीदारी निभाने का अधिकार है। प्रशासन की जिम्मेदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुगम बनाना, आमजन में विश्वास कायम करना और निष्पक्षता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि जातिसूचक शब्दों के माध्यम से किसी वर्ग के लोगों को अपमानित करना या लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उन्हें हतोत्साहित करना।
मेरा प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि इस प्रकरण का निष्पक्ष संज्ञान लेकर मामले की उचित जांच करवाई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतंत्र में आमजन का विश्वास बना रहे और प्रत्येक नागरिक सम्मानपूर्वक अपने अधिकारों का उपयोग कर सके।
@RajCMO
@BarmerDm
Shrawan Dara retweeted
बाबा गरीबनाथ जी महाराज की जय!!
#शिव
तब तो भाई आपको केवल और केवल जाति दिख रही थी….
क्योकि RLP पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओ को मालूम था कि उम्मेदाराम बेनीवाल ने पार्टी के साथ ग़द्दारी करके दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ा
फिर भी RLP वालो ने उस व्यक्ति को समर्थन दिया…!
अब भुकतों!!!!
@RLPINDIAorg



















