सेवागाथा (sewagatha) (@SewaGatha) header
सेवागाथा (sewagatha) (@SewaGatha) profile picture

अभावों से जूझ रही मानवता के सच्चे साथी हैं संघ के स्वयंसेवक।आप भी कदम से कदम मिलाकर इनके साथ चलना चाहते हैं, तो हमसे जुड़ें। Official X handle of https://teapawt.org/t.co/hR5fcHEgNY

Bharat
Joined May 2017
7 अक्टुबर 2026 फैजुल्लागंज लखनऊ पानी के बीच पानी को तरसना क्या होता है वह लखनऊ में फैजुल्लागंज के लोगों से पूछिए। हां अच्छा बेटा। पिछले तीन दिन से घर-घर राशन पहुंचा रहे स्वयंसेवकों से लोग भोजन के पैकेट से पहले अपनी मांग रहे हैं। स्वयंसेवक कभी नाव कभी ट्रॉली का उपयोग कर सैकड़ो पानी की बोतलें एवं भोजन के पैकेट हनुमंत नगर समेत कई बस्तियों में वितरित कर रहे हैं। @SewaGatha #Lucknow #floodrelief #सेवा #seva #humanity #ServingHumanity #मानवता #sewagatha
2
8
17
454
सुदूर वनवासी क्षेत्रों में, भारत - नेपाल सीमा से लगे इन गांवों के लोगों को कभी किसी बड़े डॉक्टर से मिलना तो दूर, उनका चेहरा देखना भी नसीब नहीं होता। और आज तो 11 बड़े डॉक्टर उनके चेकअप के लिए पहुंचे थे, वो भी बिना किसी फीस के। सबसे अच्छी बात यह थी कि आज उनके चेहरों पर खुशी से कहीं अधिक हैरानी थी। हम बात कर रहे हैं गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा की, जिसमें देश के 58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर एक ही छत के नीचे आ गए, वो भी एक पावन उद्देश्य को लेकर। सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी एवं बहराइच के सीमावर्ती इलाकों के गांवों में प्रतिवर्ष लगने वाले इन मेडिकल कैंपों को गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का नाम दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) हर वर्ष सेवा भारती के साथ मिलकर इस यात्रा का संचालन करता है। इस वर्ष 32 गांवों में देश के 11 प्रदेशों के विभिन्न बड़े अस्पतालों से 58 डॉक्टर अपना समय निकालकर, अपने जीवन का उद्देश्य पूरा करने यहां तक पहुंचे। डिग्री प्राप्त करते समय निस्वार्थ सेवा की जो शपथ ली थी, उसे पूरा करने के लिए संगठन ने उन्हें यह अवसर दिया था। इन मेडिकल कैंपों में कोई अपने बुखार का इलाज कराने आया था, तो कोई घुटनों के दर्द से परेशान मां थी, कहीं सालों से इलाज के लिए तरसते बुजुर्ग पिता थे। हर शिविर में सांत्वना देते हुए जब डॉक्टर यह कहते हैं कि, "घबराइए मत, सब ठीक हो जाएगा, हम आपकी चिंता करेंगे और आपका इलाज करेंगे," तो आधी बीमारी वैसे ही खत्म हो जाती है। @SewaGatha #nmo #सेवा #FreeMedicalCamp #healthcare #freehealthcare #seva #RSSorg #RSS4Nation #sewagatha
1
118
कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, लीवर संक्रमण जैसी बीमारियों के इलाज के लिए देशभर से मरीज पीजीआई अस्पताल, लखनऊ आते हैं। लंबे चलने वाले इलाज के दौरान गरीब मरीजों के परिवार वाले आखिर कहाँ रहें? अस्पताल परिसर के आसपास किसी होटल या लॉज में रुकना अस्पताल के खर्च से भी महँगा है। कुछ लोगों को शायद विश्वास नहीं होगा, पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन मरीजों की चिंता भी करता है। परिसर के नजदीक स्थित माधव सेवा आश्रम गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। महज ₹50 प्रतिदिन में साफ-सुथरी डॉरमेट्री में बेड, ₹220 प्रतिदिन में डबल बेड वाला कमरा और ₹480 में चार बेड वाला कमरा अटैच बाथरूम के साथ यहाँ उपलब्ध है। इतना ही नहीं, कैंटीन में ₹40 में घर जैसा शुद्ध, सात्विक और भरपेट भोजन तथा ₹20 में नाश्ता मिलता है। आज 105 कमरों और 9 डॉरमेट्री के माध्यम से 467 मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए माधव सेवा आश्रम उनका अपना घर है। यहाँ सुबह आपको मरीज और परिजन हॉल में योग करते मिलेंगे, तो शाम में परिसर में मौजूद मंदिर में आरती करते। हर मंगलवार सुंदरकांड होता है, तो मकर संक्रांति पर खिचड़ी का सामूहिक भोज भी। यहाँ एक अलग ही दुनिया बसती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यशस्वी प्रचारक स्वर्गीय भाऊराव देवरस की कल्पना को साकार स्वरूप मिला 28 जून 2002 को, जब 80 बेड के साथ माधव सेवा आश्रम की शुरुआत की गई थी। 2002 से अगस्त 2026 तक यह आश्रम 6,02,352 से अधिक रोगियों के जीवन में यह विश्रामगृह कठिन दिनों का सहारा बन चुका है। @SewaGatha #sewa #seva #rss #लखनऊ #माधव #सेवा #आश्रम #patient #healthcare #service #sewagatha
1
3
1
7
296
गुरु नानक जी बचपन में बहुत ही शांत और प्रभु-भक्ति में लीन रहते थे। उनके पिताजी मेहता कालू जी चाहते थे कि नानक कोई काम-धंधा सीखें, हिसाब-किताब सीखें। इसलिए उन्होंने नानक जी को गांव के एक *मोदी (किराने) की दुकान* पर बिठा दिया। काम था - लोगों को सामान तोलकर देना और हिसाब रखना। नानक जी बैठ गए। लोग आते, सामान लेते, नानक जी गिनकर देते जाते - 1... 2... 3... 4... 5... 6... 7... 8... 9... 10... 11... 12... और जब 13 आया, तो नानक जी रुक गए। 13 को पंजाबी में कहते हैं - तेरा। नानक जी को लगा जैसे प्रभु ने उन्हें आवाज दी हो - "तेरा..." बस, फिर तो नानक जी उसी में खो गए। "तेरा... तेरा... तेरा... तेरा..." वे सामान तोलते जाते और कहते जाते - "तेरा... तेरा... तेरा..." उन्हें होश ही नहीं रहा कि वे गिन रहे हैं या प्रभु का नाम जप रहे हैं। उन्होंने दुकान का सारा सामान लोगों को बांट दिया, पर मुंह से बस यही निकलता रहा - "तेरा... तेरा..." मोदी ने जब हिसाब देखा तो दुकान में घाटा हो गया था। वो दौड़कर मेहता कालू जी के पास गया और बोला - "आपके बेटे ने सारा सामान लुटा दिया।" मेहता कालू जी गुस्से में दुकान पर आए। लेकिन जब उन्होंने हिसाब मिलाया, तो चमत्कार हुआ - हिसाब पूरा था, एक पैसे का भी घाटा नहीं था। उस दिन सब समझ गए - नानक कोई साधारण बच्चा नहीं है। इस कहानी का संदेश: गुरु नानक जी ने 13 पर रुककर दुनिया को सबसे बड़ा सत्य बता दिया - 1 से 12 तक सब "मेरा-मेरा" है, पर 13 से आगे सब "तेरा-तेरा" है। यानी जो कुछ हमारे पास है - पैसा, शरीर, नाम, ताकत - सब कुछ उसी का है। हम तो बस रखवाले हैं। इसलिए जो बांटता है, वो कभी खाली नहीं होता। जो तेरा कहकर देता है, उसे कभी कमी नहीं होने देता। यही से लंगर, वंड छकना और सेवा की परंपरा शुरू हुई। श्री गुरुनानक जयंती "गुरपुरब" की हार्दिक शुभकामनाएं। @SewaGatha #गुरुनानकजयंती #वाहेगुरु #सेवा #sewa #GuruNanakJayanti #Gurpurab #SatnamWaheguru #Seva #PrakashParv #Sewagatha
1
1
127
डेंगू रैपिड कार्ड हो, कोलेस्ट्रोल का लिक्विड प्रोफाइल, या LFT 300 सभी तरह के ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट यहां बहुत कम खर्च में हो जाते हैं। अगर आप जयपुर में रहते हैं और किसी एक्सपर्ट फिजिशियन की सलाह चाहते हैं, आयुर्वेद या होम्योपैथी की चिकित्सा करवाना चाहते हैं । तो आप को भारी भरकम फीस देने की जरूरत नहीं है। सहकार मार्ग पर स्थित “ सेवा सदन में सेवा भारती पैथोलॉजी लैब एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र ” में जहां महज ₹50 में आपको गाइनेकोलॉजिस्ट से लेकर रेडियोलॉजिस्ट की ओपीडी जैसी सुविधा उपलब्ध है। कठपुतली बस्ती, मेहरा बस्ती समेत आसपास की झुग्गियों मध्यमवर्गीय परिवारों के मरीज यहां जांच करवाने, व डॉक्टर से कंसल्ट करने पहुंचते हैं। प्रतिदिन 70 से अधिक मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ मिलता है। @SewaGatha #seva #jaipur #सेवा #RSSorg #FreeMedicalCamp #HealthCare #RSS4Nation #चिकित्सा #sewagatha
1
2
4
257
महज तीन महीने की थीं मंजूदर्शनी, जब उन्हें थैलेसीमिया मेजर होने का पता चला। इसका मतलब था कि उनका शरीर कभी खुद खून नहीं बना पाएगा और उन्हें जीवनभर हर महीने ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत होगी। आइए, मिलते हैं कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टना के सरकारी कॉलेज में सब रजिस्ट्रार मंजूदर्शनी से। मंजू आज भी वह दिन नहीं भूलीं, जब 10 साल की उम्र में पहली बार बेंगलुरु स्थित राष्ट्रोत्थान परिषद के थैलेसीमिया डे केयर सेंटर पहुंची थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित राष्ट्रोत्थान परिषद द्वारा संचालित इस केंद्र में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निःशुल्क ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा दी जाती है। लर्ष 2013 में महज 19 बच्चों से शुरू हुए इस केंद्र में आज 384 बच्चे हर माह खून चढ़वाने आते हैं। बेंगलुरु के आसपास दूर-दराज के गांवो से बच्चों को लेकर आने वाले माता-पिता के लिए यहां निःशुल्क भोजन और विश्रामगृह की सुविधा भी उपलब्ध है। मंजूदर्शनी बताती हैं कि यहां मिलने वाला खून पूरी तरह सुरक्षित और शुद्ध है। इतना ही नहीं, मरीजों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत के अंतराल को बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा भी उपलब्ध कराई जाती है। सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक का पुरस्कार प्राप्त कर चुका राष्ट्रोत्थान ब्लड सेंटर बेंगलुरु के 93/1, केशव शिल्पा, राघवेंद्र कॉलोनी, केंपेगौड़ा में स्थित है। पिछले 13 वर्षों से यह केंद्र मंजूदर्शनी जैसे थैलेसीमिया से पीड़ित सैकड़ों बच्चों के जीवन में उम्मीद जगा रहा है, ताकि बीमारी के बावजूद वे भी जिंदगी को पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ जी सकें। @SewaGatha #seva #RSSorg #bengaluru #RSS4Nation #सेवा #ServingHumanity #sewagatha
2
2
254
इस गांव में 72 वर्ष तक पानी नहीं था, पानी नहीं मतलब नहीं ! ना पीने के लिए , ना नहाने के लिए। पहाड़ी पर बसे डोंगरी पाड़ा में पानी के लिए सबको पहाड़ी से नीचे डेढ़ किलोमीटर टेढ़े मेढ़े रास्तों से जाना पड़ता था और एक कुएं से पानी निकालना पड़ता था। बारिश में तो यह रास्ता भी बंद हो जाता था। मुंबई में डोंबिवली से महज 70 किलोमीटर दूर इस छोटे से गांव में आज हर आठ घर के बीच में हैंड पंप है। बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर चलता है। कंप्यूटर सेंटर चलता है। महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर चल रहा है। यहां तक की एस्ट्रोट्रफ का खेल मैदान भी है। डोंगरी पाड़ा के आइडियल विलेज बनने के पीछे है “ केशव सृष्टि ”। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार जी की स्मृति में स्थापित केशव सृष्टि संस्थान ने डोंगरीपाड़ा समेत 25 गांव गोद लिए थे। पूरी कहानी आप sewagatha.org पर पढ़ सकते हैं। #mumbai #WaterCrisis #seva #RSSorg #सेवा #RSS4Nation #maharashtra #DrHedgewar #sewagatha
4
1
6
377
“सेवा कोई व्यवसाय नहीं , बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है।” - डॉ मोहन जी भागवत पूज्यनीय सरसंघचालक (रा०स्व०संघ) @SewaGatha #RSSorg #seva #quotes #inspiration #सेवा #RSS4Nation #rss4sewa #motivationalquotes #sewagatha
1
8
266
वॉकर, व्हीलचेयर, एयर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, कमोड चेयर, ये सारी चीज़ें कोई नहीं खरीदना चाहता। घर में गंभीर मरीज हो और इलाज का पैसा भी न जुटता हो, तो इन्हें खरीदने का पैसा भला कहाँ से लाएँ? नागपुर और आसपास के गरीब परिवारों के लिए इस प्रश्न का जवाब है, सूर्यनारायण राव रुग्ण साहित्य सेवा प्रकल्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम अखिल भारतीय सेवा प्रमुख सूर्यनारायण राव जी की स्मृति में 2017 से चल रहे इस सेंटर में इमरजेंसी में उपयोग में आने वाले सभी उपकरण उपलब्ध हैं। जरूरतमंद मरीजों को नाममात्र के शुल्क पर उपलब्ध कराए जाते हैं। जरूरत पूरी हो जाने के बाद ये सर्जिकल उपकरण संस्थान को वापस लौटाने पड़ते हैं। पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाला, महज 10,000 रुपये वेतन कमाने वाला कोई बेटा अपने गंभीर पिता के लिए घर पर 40,000 रुपये की CPAP मशीन खरीद पाएगा? जबकि डॉक्टरों की सलाह थी कि यदि मशीन नहीं रही, तो मरीज की जान को खतरा है। सौभाग्य से उन्हें संस्थान के बारे में पता था और रात में मशीन उनके घर पहुँच चुकी थी। पिछले वर्ष 829 लोगों को इसका लाभ मिला। @SewaGatha #sewa #seva #सेवा #rss #nagpur #SuryanarayanRao #emergency #medical #equipment #healthcare #sewagatha
2
1
9
265
क्या आप विश्वास करना चाहेंगे इस बात पर, इंदौर जैसे शहर में सोनोग्राफी 500 रू में, डायलिसिस ₹600 प्रति विजिट,₹50 मे ई सी जी, और हां मेदांता, मैक्स अपोलो के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी केवल ₹50 की फीस में। जी हां , यह सारी चिकित्सा सुविधाएं न्यूनतम दरों पर एक ही छत के नीचे उपलब्ध है, ऐसे लोगों के लिए जो बड़े-बड़े अस्पताल में अपना इलाज नहीं करि सकते। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरु गोलवलकर जी की स्मृति में निर्मित " माधव सृष्टि - न्यास " निर्धन मरीजों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। यहां डायलिसिस, नेचुरोपैथी, न्युरोथेरेपी, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एक्युपंक्चर, दंत चिकित्सा आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा ऐसे विभिन्न विषयों के पारंगत डॉक्टर अपनी सेवाएं समाज के अभावग्रस्त बंधुओं को सहज सरल तरीके से प्रदान कर रहे हैं। न्यास का एक हिस्सा माधव सृष्टि कैंसर केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट मध्य प्रदेश में टाटा मेमोरियल का एक विकल्प बनता जा रहा है। यहां कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी समेत कैंसर की विश्व स्तर की जांच सुविधाएं उपलब्ध है। 2018 से प्रारंभ हुए निर्माण की इस संकल्पना को एक भव्य भवन के रुप में साकार रूप मिला 9 मार्च सन् 2021 को। श्रीगुरुजी सेवा न्यास में इंदौर के बाहर से आए पात्र मरीजों एवं उनके परिजनों को केवल ₹100 में रहने की सुविधा दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार जैसी गतिविधियां माधव सृष्टि को सामान्य अस्पताल से बहुत अलग बनाती है। @SewaGatha #sewa #seva #सेवा #rss #Indore #माधवसृष्टी #hospital #dialysis #healthcare #sewagatha
1
7
11
453
सेवागाथा की ओर से दीपोत्सव की मंगलकामनाएं 🎉🪔🧨🚩 #सेवा #sewa #दिवाली #दीपावली #HappyDiwali #sewagatha
3
7
282
सद्दू गांव में रहने वाली कमला गामित के पेट में असहनीय दर्द था। जाँच में पता चला कि उनकी बच्चेदानी में ट्यूमर है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज का खर्च उठा सकें। आयुष्मान कार्ड ही एक सहारा था, पर एक महीना बीत चुका था, हॉस्पिटल जवाब नहीं दे रहा था। फिर उनके गांव हेल्थ रथ पहुंचा। गुजरात के तापी जिले में डॉक्टर हेडगेवार स्मृति सेवा समिति द्वारा चल रही ये मोबाइल मेडिकल वैन सोनगढ़ तालुका के 42 गांव में छोटी मोटी बीमारियों के इलाज के लिए घर पर डॉक्टर पहुंचने जैसी है। जब हेल्थ रथ पर चलने वाले कार्यकर्ता विशाल भाई ने उनकी तकलीफ सुनी तो उनकी रिपोर्ट और आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया और स्थिति की गंभीरता को समझाया। अगले ही दिन कमलाबेन को हॉस्पिटल बुलाया गया और ऑपरेशन हुआ‌। इतना ही नहीं सोनगढ़ में उनके रहने खाने हर चीज की व्यवस्था समिति के स्वयंसेवकों ने की। कमला बेन आज पूरी तरह स्वस्थ है। उनके पति दिलीप भाई कहते हैं, यदि हेल्थरथ नहीं उनके गांव नहीं आता तो शायद वे अपनी पत्नी को खो चुके होते। @SewaGatha #sewa #seva #सेवा #rss #gujrat #mobile #medical #van #healthcare #sewagatha
4
8
361
यह दीपावली सिर्फ दीप जलाने की नहीं, बल्कि चारों ओर मुस्कान बिखेरने की भी है। यही कार्य सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों, सिलाई केंद्रों और किशोरी विकास केंद्रों में हो रहा है। दीयों और स्वदेशी रोशनी के साथ-साथ इन केंद्रों से जुड़ी महिलाओं और परिवारों के घरों में भी लक्ष्मी का आगमन हो रहा है। @SewaGatha #Diwali2026 #Sewabharati #सेवा #lights #दीपावली #empowerwomen #seva #FestivalOfLights #IndianCulture #sewagatha
1
1
8
269
जयपुर वालों ने तय किया है वो दीपावली मे चाइनीस लाइट्स नहीं लगाएंगे। ये स्वदेशी लाइट्स की झालरें लोगों के घर भी रोशन कर रही है और उन सबका भी जो इन्हें बनाकर बेच रहे हैं। जयपुर में सहकार भवन में सेवा भारती द्वारा चल रहे‌‌ कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में साल भर अलग-अलग बैचैस को ये लाइटे बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है। महज 15 दिन के अंदर यह लोग लाइट बनाना सीख जाते हैं और इनमें से कुछ अपना काम शुरू कर देते हैं। यहां से सीख कर लगभग 500 लोग अपना खुद का व्यापार शुरू कर चुके हैं। यदि आप जयपुर में है तो अपनी दीपावली स्वदेशी लाइटों के साथ मनाईए। @SewaGatha #sewa #seva #सेवा #rss #jaipur #कौशल #विकास #Empowerment #सेवाभारती #sewagatha
2
183
1 नवंबर 2026 | अस्का (घुमुसर उड़ीसा) बिजली नहीं है, इंटरनेट नहीं है, जिन सड़कों से होकर लोगों की मदद करने पहुंचना है वे भी पानी में डूबे हुए हैं। 62000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। स्वयंसेवक कब तक सूखा भोजन वितरित करें। चूड़ा और बिस्किट खाकर कोई कितने दिन रह सकता है। यदि गीला भोजन बनाएं भी तो कहां बनाएं। उड़ीसा प्रांत के सह सेवा प्रमुख शांतनु जी बताते हैं, पीड़ित परिवारों तक पहुंचना ही एक बहुत बड़ी चुनौती हो गया है। सरकार द्वारा स्थापित किए गए सहायता शिवरों में भी कुछ जगहों पर पानी घुस गया है। किसी सूखे स्थान पर भोजन के पैकेट बनाकर पीड़ित परिवारों तक किसी तरह पहुंचाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के साथ ही मदद करने वालों की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही।उड़ीसा में आए अर्णव चक्रवात के बाद अभी भी कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बर्तन बिस्तर कपड़े इन सब की व्यवस्था तो बहुत बाद में की जाएगी फिलहाल पानी तो उतर जाए। #Arnab #Odisha #Seva #cyclone #CycloneArnab #ServingHumanity #सेवा #floodrelief #OdishaNews #flood #sewagatha
3
5
240
सेवागाथा (sewagatha) retweeted
#WATCH | 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन में स्वामी रामदेव के साथ संस्कृत वार्तालाप। देखिए DD News Sanskrit पर विशेष कवरेज। @NarayanDuttMi10 @yogrishiramdev @CentralSanskrit #AIOC #AllIndiaOrientalConference #PrachyaVidyaSammelan #YoungResearchers #SanskritResearch #Sanskrit #IndianKnowledgeSystem #IKS #PrachyaVidya
1
46
6
161
252,476
पूज्य मां की अर्चना का एक छोटा सा उपकरण हूं 🚩 #sewa #seva #service #RSS #sewabharati #सेवा #स्वयंसेवक #आपदाकार्य #sewagatha @RSSorg @SanghParivarOrg
1
10
14
386
आफत जब भी आती है, जाते-जाते अपने साथ कुछ निशान को जरूर छोड़ जाती है। 28 ऑक्टोबर को ओडिशा की ऋषिकुल्या और बाहुडा नदिया उफान पर थीं। ऊपर बारिश, नीचे तबाही। ऊपर पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, डैम का गेट खुला और फिर 29 ऑक्टोबर की रात बांध टूट गया। नीचे गंजम ब्लॉक के सेरगढ़, आसिका के 17-18 गाँव जहाँ कल तक बच्चों की खेलने की आवाज आती थी आज वहाँ 15 फीट पानी है। इतना पानी देखकर वहां के लोगों के रूह कांप गई। लगभग 2000 परिवार इस आपदा से हताहत हुए हैं, कहीं-कहीं पहाड़ दरक गए हैं तो कहीं बिजली और पानी का संकट। ऐसे में घर का चूल्हा जला तो बहुत दूर की बात है बच्चे भूख के मारे त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लेकिन इसी अंधेरे में एक दिए के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और सेवा भारती के कार्यकर्ता कमर तक पानी में, भूस्खलन वाले रास्तों को पार करते हुए यथासंभव भोजन, दूध का पैकेट, मोमबत्ती और माचिस तथा अन्य प्रकार की सामग्री लेकर उन परिवारों के घर पहुंच रहे हैं जिन्हें सबसे ज्यादा आज इन सभी वस्तुओं की आवश्यकता है। #floodrelief #odisha #ओड़ीशा #service #RSS #sewabharati #sewa #सेवा #स्वयंसेवक #sewagatha @RSSorg @bharat_rsb @sewabharati
3
4
210
16 बरसो का ये सफ़र कोई फूलों की सेज नहीं था बल्कि पग-पग पर कांटे बिछे थे। । "कोई लड़की घर छोड़कर आ सकती है क्या? क्या यह सुसंस्कृत लड़की के लक्षण हैं? साड़ी पहनना भी नहीं आता, क्या समाज-सेवा करेगी? घर नहीं संभाल सकी, समाज का उद्धार करेगी?" हर दिन इन सवालों का सामना करके भी वो अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटी। महज 16 साल की थी शंकरम्मा जब वो बेंगलूर में हिंदू सेवा प्रतिष्ठान से प्रशिक्षण लेकर सेवाव्रती के रूप में निकली। कर्नाटक के बागलकोट के इलकल की रहने वाली इस लड़की ने जीवन के 3 साल समाज को देने का निर्णय लिया था, पर देखते ही देखते 16 साल बीत गए, वो घर नहीं लौटी। आज शंकरम्मा मुधोल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रेरित प्रतिष्ठित 'संतमीरा' स्कूल की प्रमुख के रूप में, हिंदू सेवा प्रतिष्ठान की शिशु शिक्षा प्रांत प्रमुख के रूप में, मातृमंडली, किशोर भारती और बालगोकुलम की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने बच्चों को भारतीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन मनाना सिखाया, घर-घर में पर्यावरण की अलख जगाई। लोगों में प्लास्टिक की थैली की जगह घर में हाथ से बने कपड़े के थैले उपयोग करने की आदत डाली। शंकरम्मा ने महिलाओं को जोड़कर घर-घर परिवर्तन की नींव रखी। बीदर जिले के चित्तगंडी जैसे 2,000 परिवारों के गांव में एक भी शौचालय नहीं था, संगठन के सहयोग से घर-घर संपर्क किया; आज पूरा गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। धन्य है वह मातृशक्ति, जिसका 3 साल का सफर 16 वर्ष की तपस्या बन चुका है। स्वयंसेवक पिता को गर्व है कि उनकी बालिका ने भले अपना घर नहीं बसाया, पर सैकड़ों घरों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की अलख जगाई।🚩 #सेवा #sewa #शंकरम्मा #सेवाव्रती #बागलकोट #SocialWork #Education #HinduSevaPrathishthana #Inspiration #story #Karnataka #SevaBharati #RSS #sewagatha @RSSorg @bharat_rsb @sewabharati
3
6
227
मेहंदी के रंगों से सपनों में भरती खुशियां मेहंदी का काम है रंग भरना, किसी की हथेली पर तो किसी के सपनों में। इसकी खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब ये रंग लगाने वाली बालिकाओं के जीवन में भी खुशियों की नई शुरुआत कर देते हैं। इसी उद्देश्य से सेवा भारती, हरियाणा ने शहर के 22 स्थानों पर मेहंदी रचना केंद्र शुरू किए। पानीपत में सेवा भारती के किशोरी विकास केंद्रों से मेहंदी का हुनर सीखकर 110 बालिकाओं ने करवाचौथ पर 2,500 से अधिक महिलाओं के हाथों में मेहंदी रचाई। महिलाओं की सजी हथेलियों के साथ इन बालिकाओं के चेहरे भी खुशी से दमक उठे। जीवन में पहली बार अपने हुनर से कमाई करने का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने का संतोष उनकी मुस्कान में साफ झलक रहा था। सचमुच, इन बालिकाओं ने केवल हथेलियों पर मेहंदी नहीं सजाई, बल्कि अपने सपनों में भी खुशियों के रंग भर लिए। #sewa #seva #सेवा #rss #हरियाणा #किशोरी #विकास #सेवाभारती #Education #Empowerment #sewagatha @RSSorg @bharat_rsb @sewabharati
2
5
233
एक अधूरा सफर - चरखी दादरी विमान हादसा - 12 नवंबर 1996 चरखी दादरी - भाग 3 पहली बार किसी मस्जिद में स्वयंसेवकों का सम्मान हुआ #AirCrash #Aeroplane #CharkhiDadri #Hariyana #IndiaAviation #RSS #sewa #सेवा #स्वयंसेवक #sewagatha @RSSorg @SanghParivarOrg
🤖 Made with AI
2
4
279