Surendra Maithani (@SurendraMaithan) header
Surendra Maithani (@SurendraMaithan) profile picture

Member of the Legislative Assembly, 212-Govindnagar Legislative Assembly, Kanpur and Ex-President, BJP Kanpur Mahanagar (N)

Kanpur, India
Joined September 2014
Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)Photo by Surendra Maithani (@SurendraMaithan)
Surendra Maithani retweeted
'रामो विग्रहवान् धर्म:' प्रभु श्री राम के चरित्र एवं सनातन संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को अपने महाग्रंथ 'रामायण' के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले 'आदिकवि' महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन। प्रभु श्री राम का चरित्र सत्य, मर्यादा, त्याग एवं कर्तव्यपालन के अमर आदर्शों का जीवंत प्रतीक है। 'रामायण' आज भी समस्त मानवता को धर्म, सदाचार एवं लोकमंगल के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करती है।
226
910
31
4,122
61,910
Surendra Maithani retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'मिशन कर्मयोगी' के विजन को विस्तार देने की कड़ी में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 23 एवं 24 अक्टूबर को लखनऊ में Capacity Building Commission के सहयोग से तृतीय साधना कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला से प्राप्त विचार, अनुभव व सुझाव राज्यों के बीच सहयोग को एक नई दिशा देंगे, लोक सेवा में उत्कृष्टता के साझा मानक विकसित करेंगे और प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए जनकल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति को गति प्रदान करेंगे। @DrJitendraSingh
252
1,289
11
8,897
197,060
Surendra Maithani retweeted
जन-जन की समस्याओं का समाधान, डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज @GorakhnathMndr परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।
219
801
18
6,343
332,192
Surendra Maithani retweeted
शांति, पवित्रता और करुणा की प्रतीक माँ महागौरी की आराधना हमें स्मरण कराती है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर माँ स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को पोषण एवं बेहतर भविष्य मिले तथा प्रत्येक नारी सम्मान के साथ आत्मनिर्भर होकर जीवन यापन कर सके। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने नारीशक्ति को प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाते हुए सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार किया है। वर्ष 2017 से पहले जहां प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी, वहीं प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपकर व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए नारीशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया। इस पहल ने प्रदेश में पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया। इसी के साथ हमने बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर इसे ₹3,000 से बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया है। साथ ही, स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी संबल प्रदान किया जा रहा है। आज प्रदेश में बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जनपदों की 4 लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध उत्पादन को आय, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं। लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर को नियमित आय एवं आर्थिक समृद्धि में बदलकर अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित कर रही हैं। माँ महागौरी की कृपा से प्रदेश में आज नारीशक्ति का जीवन सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है। सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश! जय माँ महागौरी!
115
419
4
2,749
1,005,454
Surendra Maithani retweeted
पावन शारदीय नवरात्रि चल रही है। विभिन्न स्थानों पर बड़ी-बड़ी रामलीलाएं चल रही हैं। सपा की सरकार होती तो अब तक दंगे प्रारंभ हो चुके होते, कर्फ्यू रहता...
261
1,577
23
9,408
134,693
Surendra Maithani retweeted
अखिलेश जी, मैं आपको ऑफर करता हूं। आइए, आप भी श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं...
912
5,429
376
26,754
1,059,803
Surendra Maithani retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है। 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के 50% से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही हैं। महिला कार्यबल भागीदारी दर 12% से बढ़कर 36% से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है। मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं, वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशिलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं। ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
218
434
23
3,067
993,192
लोकप्रियता में नंबर 1 योगी आदित्यनाथ जी योगी जी की नेतृत्व क्षमता और जनसेवा ने एक बार फिर इतिहास रचा है। लगातार दूसरे साल देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने साबित किया है कि जनता का भरोसा ही उनकी असली ताकत है।
58
652
56
3,978
81,368
माननीय सहकारिता एवं गृहमंत्री भारत सरकार आदरणीय श्रद्धये श्री अमित शाह जी भाईसाहब से,आज लोकसभा नई दिल्ली में उनके हंसमुख एवं आनंदपूर्ण तथा स्नेह और आशीर्वाद का क्षण,हम कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है। धन्यवाद भाई साहब @AmitShah @AmitShahOffice @BJP4UP @BJP4India @narendramodi
1
1
5
156
हमारे गरीब परिवार से अपने प्रेस वाले बुजुर्ग को मिलकर,उन्हें आश्वस्त किया कि, आप मेरा भी लाभ उठाओ।विश्वकर्मा श्रम योजना अंतर्गत ₹15000 का फ्री प्रेस टूल किट लो और एक सप्ताह की ट्रेनिंग करके लगभग ₹3000 अलग से प्राप्त करो(ज़िला उद्योग केन्द्र द्वारा) मैं आपका पूरा सहयोग करूंगा।
2
2
208
भगवान शिव जी के मंदिर में टीनशेड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन दबौली कानपुर
2
2
2
12
445
Surendra Maithani retweeted
कानपुर में भाजपा के भ्रष्टाचार की परत का परदा जब उठ गया तो उनके विधायक जी का नाटक शुरू हो गया। भाजपा की ये पुरानी आदत है कि पहले सफ़ेदपोश बनकर चुपचाप भ्रष्टाचार करती है और जब पोल खुल जाती है तो उसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ देती है। इसका अर्थ ये हुआ कि सरकार का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है मतलब सराकर नाकाम भी है और निष्प्रभावी भी। जनता पूछ रही है कि सरकार की लगाम क्या अधिकारियों के हाथ में है? सच तो ये है कि भाजपा का हर निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा के लिए कोई भी निर्माण विकास का विषय नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का उपाय है।
376
2,265
50
8,088
226,302
Surendra Maithani retweeted
भाजपा के सदस्य बनें, विकसित भारत की राह चुनें। भाजपा परिवार से जुड़ने के लिए 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करें... #BJPSadasyata2024
40
193
5
566
7,668
Surendra Maithani retweeted
देशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। teapawt.org/i/broadcasts/1YqJDkrQP…
1,197
5,297
169
19,624
895,654
Surendra Maithani retweeted
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 के अन्तर्गत मैंने भी पुनः सदस्यता ली। मेरी भाजपा के करोड़ों समर्थकों और शुभेच्छुओं से अपील है कि आप भी टोल-फ्री नंबर - 8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर या नमो एप्प के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन राष्ट्र के पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें।
592
1,950
42
9,019
132,680
Surendra Maithani retweeted
कानपुर नगर में युवाओं को नियुक्ति-पत्र एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण व विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में... teapawt.org/i/broadcasts/1vAGROeDp…
210
689
21
2,538
82,267
Surendra Maithani retweeted
आज कानपुर, माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता का आधार बन रहा है...
183
906
13
3,803
94,777
Surendra Maithani retweeted
विभाजनकारी राजनीति को दरकिनार करते हुए हमें राष्ट्रवाद के आधार पर देश के विकास के लिए, 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए आगे आना होगा...
282
1,354
35
5,200
113,169
Surendra Maithani retweeted
जनपद कानपुर नगर में आज 1,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यमियों को ऋण एवं लगभग 8,000 युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर जनपद के समग्र विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करती ₹745 करोड़ की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया। प्रदेश की जनता के वर्तमान और भविष्य, दोनों के निर्माण के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आप सभी को हृदय से बधाई!
215
845
27
4,275
114,596
Surendra Maithani retweeted
अगले 2 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है... इसमें से 20% हम बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं।
1,490
5,123
252
26,384
719,285