शामली: तिहाड़ जेल से बेड़ियों में जकड़कर लाए गए योगेश टुंडा और दीपक तितर। सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के साजिशकर्ता योगेश टुंडा और दीपक तितर को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच शामली लाया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के पैरों में बेड़ियां, हाथों में हथकड़ी और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई गई थी। दोनों ने यूपी पुलिस के एनकाउंटर का डर जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों को कैराना कोर्ट में पेश किया गया। @Uppolice @PoliceShamli #Ankitbaliyan #Gurjar
डॉ. बलकार सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक अनुभव, विविध क्षेत्रों में कार्य करने की विशेषज्ञता और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी निभाने का लंबा अनुभव उनके करियर की प्रमुख विशेषता रहा है। 16 नवंबर 2026 में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय आयुक्त और आयुक्त, एनसीआर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
डॉ. बलकार सिंह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी खास है। उन्होंने हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री हासिल की और बरेली से पशु चिकित्सा विज्ञान में ही स्नातकोत्तर (M.V.Sc.) की पढ़ाई पूरी की। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह पशु चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में डॉ. बलकार सिंह उत्तर प्रदेश के करीब नौ जिलों में जिलाधिकारी (DM) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण विभागों और औद्योगिक विकास से जुड़े संस्थानों तक उनका कार्यक्षेत्र व्यापक रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
- CEO, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA)।
- आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद।
- प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण)।
- सचिव, नमामि गंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO के रूप में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब शहर में शहरी विकास, औद्योगिक विस्तार, बुनियादी ढांचे, बिल्डर-खरीदार विवाद, संपत्तियों की रजिस्ट्री और प्राधिकरण की वित्तीय चुनौतियां जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा में हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर औद्योगिक विकास और आवासीय क्षेत्र तक का उनका अनुभव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की नई जिम्मेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। @IASassociation @OfficialGNIDA @noida_authority @UPGovt
1
81
गाजियाबाद के लोनी में चेकिंग के दौरान चेन स्नैचरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दीपक नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हरिप्रकाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले चिरोड़ी बाजार में एक महिला से चेन छीनी थी। आरोपियों की बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है। @Uppolice @ghaziabadpolice
Tanseem Haider retweeted
इन दिनों गोदी मीडिया के लिए आफ़त बनी बनी है ये नार्वे की नंबर 1 पत्रकार!
एक अकेली लड़की गोदी मीडिया के 157 वें नंबर के बड़े बड़े चेहरे की बोलती बंद कर रखी है, चाहें वो रूबिका हो या सुधीर!
कोई भी इनके तर्कों का सामना ठीक से नहीं कर पा रहा है, असली पत्रकारिता इसी को कहते हैं! @HelleLyngSvends
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी खबर है। शासन ने 16 IAS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है। इसमें दो मंडलायुक्त, ग्रेटर नोएडा के सीईओ समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। सबसे पहले बड़े नाम। कानपुर के मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन को अब वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है। यानी दोनों मंडलायुक्तों की आपस में अदला-बदली हुई है। ग्रेटर नोएडा में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रविकुमार एनजी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब UPSIDA का सीईओ बनाया गया है। उनकी जगह बलकार सिंह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे। बलकार सिंह अभी तक UPSIDA के सीईओ थे। अब जिलों की बात। भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। चंदौली के जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है। अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है और रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त, सहकारी समितियां एवं सहकारी संस्थाएं बनाया गया है। उनकी जगह उमेश मिश्रा जौनपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास बनाया गया है और मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव को विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है। उनकी जगह प्रवीण वर्मा शामली के नए जिलाधिकारी होंगे। प्रवीण वर्मा अभी तक ग्रेटर नोएडा के अपर सीईओ थे। इसके अलावा सौम्या अग्रवाल को श्रमायुक्त से हटाकर MD, यूपी राज्य वस्त्र निगम बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। @IASassociation @UPGovt @OfficialGNIDA @UPSIDA
1
315
Tanseem Haider retweeted
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लंच से पहले मोहम्मद आज़म ख़ान को अंतरिम जमानत पर रिहा करने की बात की, फ़िर लंच के लिए बेंच उठ जाती हैं, लंच के बाद बेंच बैठी और कह दिया गया "अभी हम कोई अंतरिम आदेश नहीं दे सकते हैं!" कल फ़िर सुनवाई होगी।
ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रविकुमार एनजी का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब आईएएस बलकार सिंह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ होंगे। बलकार सिंह अभी तक UPSIDA के सीईओ थे। वहीं, रविकुमार एनजी को अब UPSIDA का सीईओ बनाया गया है। साथ ही उन्हें उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग का आयुक्त एवं निदेशक का भी प्रभार दिया गया है। @UPGovt @IASassociation @OfficialGNIDA @UPSIDA
104
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आज़म खान को PMLA कोर्ट ने 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट से आदेश के बाद आज़म खान को डासना जेल रवाना कर दिया गया। अब मामले में अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। फिलहाल आज़म खान जेल में ही रहेंगे। @AbdullahAMU07
87
प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने रविवार देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जिलों और मंडलों के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. पांच विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए हैं. इसके अलावा नगर निगमों, जिलाधिकारी कार्यालयों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अजय कुमार शर्मा का तबादला अलीगढ़ किया गया है। @UPGovt @PCSAssociation
127
दिल्ली के मोती नगर हत्याकांड का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी सूरज दुकान के अंदर युवती शबनम को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। शबनम दर्द से चीखती है और बचने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी उसे घसीटकर चेंजिंग रूम में ले जाता है। आरोप है कि चेंजिंग रूम में ही सूरज ने चाकू से हमला कर शबनम की हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी सूरज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है। @DelhiPolice @DCPWestDelhi
Tanseem Haider retweeted
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद RSS के छात्र संगठन ABVP से जुड़े थे
RSS की ड्रेस में इनकी एक फोटो भी वायरल हो रही है।
अब समझ आया अमित शाह ने इन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा क्यों दी है और इन्होंने ओवैसी से गठबंधन क्यों किया
जो BJP RSS का है वो दलितों का कभी नहीं हो सकता
Tanseem Haider retweeted
UP- लखनऊ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में DIG देवरंजन वर्मा के 8 साल के बेटे को अपमानित किया गया. सीनियर छात्र ने उसके साथ अभद्रता, मारपीट की है. आरोपी छात्र की पहचान कराने के लिए स्कूल प्रबंधन ने करीब एक हजार स्टूडेंट्स के सामने बच्चे को घुमाया. इस दौरान बच्चों ने उसका मजाक बनाया.
मानसिक रूप से परेशान बेटे को न्याय दिलाने के लिए DIG ने स्कूल प्रिसिंपल, काउन्सलर, टीचर के खिलाफ PGI थाने में FIR दर्ज कराई है.
गाजियाबाद के लोनी में पेशाब करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि डी-ब्लॉक इंद्रापुरी में घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद शिकायत करने पहुंचे युवक और उसकी बहन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसी दौरान प्रशांत पांचाल उर्फ बाबा ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली युवक की बहन को लगी, जिसकी मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ बाबा अभी फरार है। @Uppolice @ghaziabadpolice
Tanseem Haider retweeted
आँखों से बहने वाले आंसुओं की कोई जुबान नहीं होती मगर इन आंसुओं भाषा पूरी दुनिया जानती है बिना दर्द तकलीफ के ये आंसू नहीं निकलते,
बस GAZA रहने वालों के आंसुओं को पता नहीं क्यों दुनिया वाले ना देखते हैं ना समझना चाहते हैं
Tanseem Haider retweeted
गाजा एक खूबसूरत शहर हुआ करता था।
फिर नेतनयाहू जैसे शैतान की नजर पड़ गई।
Gaza
Netanyahu
israel
Tanseem Haider retweeted
'किसी के बाप हिंदुस्तान थोड़ी...', इंदौर में दिलजीत दोसांझ ने पढ़ा राहत इंदौरी का शेर, विरोधियों को दिया जवाब
◆ बिना किसी का नाम लिए कॉन्सर्ट का विरोध करने वालों को जवाब दे दिया
Diljit Dosanjh #DiljitDosanjh | #IndoreConcert
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश दीपू उर्फ पप्पू और उसका साथी मोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाश चेकिंग के दौरान बाइक से भागने लगे थे। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। @Uppolice @noidapolice
Tanseem Haider retweeted
या अल्लाह गाजा और गाजा के बच्चों की हिफाजत करना।
माशा अल्लाह खूबसूरत आवाज़♥️





















