⊥OXIƆ (@ToxA_desh) header
⊥OXIƆ (@ToxA_desh) profile picture

Solivagant 🚶

Australia 🇦🇺
Joined November 2020
Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)Photo by ⊥OXIƆ (@ToxA_desh)
Karma says: If you want to taste death, then love someone who doesn't love you back.
11
73
332
13,525
🕉️ੴ👳‍♂️🌾🚜🪖⚔️🦁👑🇮🇳
3
3
24
715
एक्स की दुनिया के कुछ महानुभावों के नाम... ट्विटर यानी एक्स भी बड़ा अतरंगी प्लेटफॉर्म है। यहाँ कुछ लोग ऐसे मिलेंगे, जो आपको जानते तक नहीं, पहचानते तक नहीं, फिर भी आपकी पोस्ट पर आते हैं, लाइक करते हैं, कभी-कभार कमेंट भी करते हैं और बिना किसी उम्मीद के आगे बढ़ जाते हैं। इनमें छोटे अकाउंट वाले भी हैं और लाखों फॉलोअर्स वाले भी। दिलचस्प बात यह है कि मैंने अक्सर बड़े अकाउंट वाले लोगों को ज्यादा विनम्र और सहज पाया है। उन्हें न आपके फॉलो करने से फर्क पड़ता है, न न करने से। उनका व्यवहार उनके फॉलोअर्स की संख्या का मोहताज नहीं होता। लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे महानुभाव भी हैं, जिनके फॉलोअर्स आप हाथ की उंगलियों पर गिन सकते हैं, मगर उनकी अकड़ देखकर लगता है जैसे एक्स का सर्वर उन्हीं के दम पर चल रहा हो I आप उन्हें एक अच्छा इंसान समझकर फॉलो करते हैं। उनकी पोस्ट पर जाते हैं, लाइक करते हैं, कभी कमेंट भी कर देते हैं। दिन में 15-20 पोस्ट करने वाले इन लोगों की टाइमलाइन पर आपकी मौजूदगी लगभग रोज़ रहती है। आप अपनी व्यस्तता के बावजूद उनकी पोस्ट पर थोड़ा समय निकालते हैं। बदले में आप कोई बहुत बड़ी उम्मीद भी नहीं रखते, बस एक सामान्य इंसानी व्यवहार की अपेक्षा करते हैं। लेकिन जनाब के पास आपके लिए एक लाइक तक नहीं है! पहले लगा कि शायद व्यस्त होंगे, अपने काम में रहते होंगे। हर किसी की अपनी जिंदगी और अपनी जिम्मेदारियाँ हैं। इसलिए कभी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन पिछले चार-पाँच दिनों से जब थोड़ा गौर किया और कुछ लोगों की गतिविधियाँ देखीं, तो तस्वीर कुछ अलग ही निकली। आपकी पोस्ट पर न लाइक, न कमेंट, न कोई प्रतिक्रिया। ऐसा लगता है जैसे आप उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कोई अदृश्य प्राणी हों। लेकिन जब उनके रिप्लाई सेक्शन में जाकर देखा तो वहाँ तो पूरी महफ़िल सजी हुई थी। किसी की पोस्ट पर कमेंट, किसी को जवाब, किसी की पोस्ट रीपोस्ट और किसी के साथ लंबी बातचीत। मतलब सोशल मीडिया चलाने का समय तो पूरा है, बस आपके लिए नहीं है! अब सवाल यह है कि क्या मुझसे ही कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी या मेरी पोस्ट पर आना आपकी शान के खिलाफ था? मैं यह बिल्कुल नहीं कहता कि आप मेरी हर पोस्ट पर कमेंट करें। न ही मुझे किसी से जबरदस्ती की वाहवाही चाहिए। लेकिन अगर मैं आपकी पोस्ट पर लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा हूँ, तो कम से कम कभी एक लाइक करके आप भी अपनी मौजूदगी का एहसास करा सकते हैं। यह कोई एहसान नहीं, सामान्य सामाजिक व्यवहार है। मैंने ऐसे कई लोगों को फॉलो कर रखा है और अब तक यही सोचता रहा कि शायद सभी अपनी जिंदगी में व्यस्त होंगे। लेकिन अब समझ आया कि कुछ लोग व्यस्त नहीं होते, बस चुनिंदा लोगों के लिए उपलब्ध होते हैं। जिन्हें तवज्जो देनी होती है, उन्हें पूरा समय देते हैं और बाकी लोगों को अपनी फॉलोइंग लिस्ट की शोभा बनाकर रखते हैं। तो अब मैंने भी तय कर लिया है कि अपनी फॉलोइंग लिस्ट थोड़ी छोटी करूँगा। गिनती के 10-12 लोग ही क्यों न रहें, लेकिन ऐसे रहें जिनके साथ कम से कम सामान्य इंसानी व्यवहार और आपसी सम्मान हो। मुझे न भीड़ इकट्ठा करने का शौक है, न फॉलोअर्स की संख्या देखकर अपनी अहमियत तय करने की आदत। मैं यहाँ अपनी खुशी से लिखने आता हूँ, किसी की हाजिरी लगाने या अपनी मौजूदगी का एहसास बार-बार कराने नहीं। और जिन्हें लगता है कि किसी को फॉलो कर लेना ही बहुत बड़ा एहसान है, उनसे हाथ जोड़कर एक छोटी-सी विनती है... आप जिनकी पोस्ट पर जाना पसंद करते हैं, उन्हीं के साथ रहिए। मुझे भीड़ नहीं, कुछ अच्छे और वास्तविक लोगों का साथ चाहिए। आखिर में उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जो बिना किसी अपेक्षा के मेरी पोस्ट पर आते हैं, लाइक करते हैं, कमेंट करते हैं और अपना स्नेह बनाए रखते हैं। और जो लोग अब मेरी फॉलोइंग लिस्ट से विदा होने वाले हैं, उनका भी बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने जितने दिन मेरे अकाउंट में बिताए, उसके लिए आभार। शायद अब हम दोनों को एक-दूसरे की जरूरत नहीं है। न कोई शिकायत, न कोई मनुहार। बस अब तवज्जो वहीं मिलेगी, जहाँ से थोड़ी-सी तवज्जो वापस भी आएगी। धन्यवाद I I 🙏
3
1
15
525
ज़िंदगी ने एक बात अच्छी तरह समझा दी कि, हज़ारों अच्छाइयाँ करने का कोई हिसाब नहीं रखता, मगर एक छोटी-सी गलती भी लोगों को उम्रभर याद रहती है I I
5
13
1
53
1,632
मौत से तो दुनिया मरती होगी, तुम तो धोखेबाज हो, मेरी बद्दुआ से मरोगी I I
5
2
1
30
993
मेरा ट्विटर जुड़वा कौन है @grok?
2
12
664
हम भी तुमसे बेपनाह इश्क़ करके रहते हैं ना, तुमसे कितनी मोहब्बत है, ये अक्सर कहते हैं ना, फिर तुम आकर मुस्कुराते हुए कहती हो हमसे, चलो यार, दोस्त बनकर रहते हैं ना... 💔
6
12
137
3,599
ऐसा मैंने क्या कह दिया कि जो इन भाई साहब को आग लग गई? मैंने तो बस इतना ही कहा था कि ditto copy paste मार दिया। अरे भाई, आप किसी और की मेहनत को अपनी Timeline तक लेकर आ रहे हो, तो कम से कम उसे Credit तो दो। आप तो नपुंसक की तरह उसे Block करके भाग गए। हद है.....
1
3
10
351
नर्म बिस्तर पे उसे नींद अब नहीं आती, वो अंधेरे में मेरी बाहों को तलाशती है I
2
4
1
22
619
कभी-कभी सोचता हूँ, क्या तुम्हें भी याद आता होगा वह रास्ता, जहाँ हम बिना किसी मंज़िल के घंटों साथ चला करते थे। वह पुरानी सड़क, जिसके दोनों ओर लगे पेड़ हमारी बातों के गवाह हुआ करते थे। वह शाम की ठंडी हवा, जिसमें तुम्हारे बाल बार-बार तुम्हारे चेहरे पर आ जाया करते थे, और मैं उन्हें हटाने के बहाने कुछ पल और तुम्हारे करीब हो जाता था। वक्त कितना अजीब होता है न, जिसके साथ पूरी उम्र बिताने के सपने देखो, एक दिन उसी के बिना पूरी उम्र बितानी पड़ती है। तुम्हारे जाने के बाद मैं कई बार उसी रास्ते से गुज़रा हूँ। अब वहाँ पहले जैसी रौनक नहीं है। पेड़ आज भी खड़े हैं, हवा आज भी चलती है, शाम आज भी उतरती है, मगर उन सबके बीच तुम्हारी हँसी कहीं सुनाई नहीं देती। कभी लगता है, जैसे उस रास्ते ने भी हमारे बिछड़ने का दुख सहा हो। कुछ जगहें इंसानों की तरह अपना दर्द कह नहीं पातीं, बस धीरे-धीरे वीरान हो जाती हैं। तुम्हारे जाने पर मैंने तुम्हें रोकने की कोशिश नहीं की। शायद इसलिए नहीं कि तुम्हारे बिना जीना आसान था, बल्कि इसलिए कि जिसे प्रेम किया हो, उसकी आँखों में अपनी वजह से बेबसियाँ देखना अच्छा नहीं लगता। मैंने तुम्हारी खुशियों के लिए अपनी कई इच्छाओं को चुप करा दिया। तुम्हारी राह आसान रहे, इसलिए अपने हिस्से के सवाल भी खुद ही अपने भीतर रख लिए। मगर एक बात आज तक नहीं समझ पाया, जिस इंसान के साथ हर छोटी-बड़ी बात बाँटने की आदत हो जाए, उसके चले जाने के बाद इंसान अपनी बातें किससे करता है? किसे बताता है कि आज दिन अच्छा नहीं था? किसे सुनाता है कोई छोटी-सी खुशी? किसके सामने बिना वजह मुस्कुराता है? और जब रात बहुत लंबी हो जाए, तो किसकी याद को सिरहाने रखकर सोता है? मैंने जिंदगी को रुकने नहीं दिया। सुबहें आईं, शामें गुज़रीं, लोग मिले, रिश्ते बने, कुछ नए किस्से भी जिंदगी में जुड़ गए। लेकिन सच कहूँ, कुछ खाली जगहें ऐसी होती हैं जिन्हें भरने के लिए किसी दूसरे इंसान की जरूरत नहीं होती, बस उस पुराने वक्त की जरूरत होती है जो दोबारा कभी लौटकर नहीं आता। अब तुमसे कोई शिकायत नहीं है। न तुम्हारे फैसलों से, न तुम्हारी मजबूरियों से, न उस वक्त से जिसने हमारे रास्ते अलग कर दिए। बस कभी-कभी मन करता है कि जिंदगी एक बार फिर हमें उसी मोड़ पर ले जाकर खड़ा कर दे, जहाँ हम एक-दूसरे के लिए अजनबी नहीं, पूरी दुनिया हुआ करते थे। मैं तुमसे लौट आने की उम्मीद नहीं रखता। न ही चाहता हूँ कि तुम अपने आज को छोड़कर मेरे बीते हुए कल में लौट आओ। बस इतना चाहता हूँ, कि कभी किसी शांत शाम में तुम्हें हमारा वह वक्त याद आए, और तुम्हारे चेहरे पर एक हल्की-सी मुस्कान उतर आए। तुम्हें याद आए कि कोई था जिसने तुम्हारे साथ सिर्फ कुछ पल नहीं जिए थे, बल्कि उन पलों में अपनी पूरी जिंदगी देख ली थी। शायद प्रेम का सबसे उदास सच यही है, कि हर प्रेम कहानी का अंत दो लोगों का साथ होना नहीं होता। कुछ कहानियाँ अधूरी रहकर भी अपनी पूरी गहराई जी लेती हैं। और कुछ लोग... हमारी जिंदगी से चले जाने के बाद भी हमारे भीतर कहीं बसे रहते हैं। न उन्हें आवाज़ देकर बुलाया जा सकता है, न उनसे मिलने की कोई तारीख तय की जा सकती है। वे बस यादों में मिलते हैं, कभी किसी पुराने रास्ते पर, कभी किसी अनजान खुशबू में, कभी ढलती हुई शाम में। और तब एहसास होता है... इंसान बिछड़ते हैं, रास्ते बदलते हैं, वक्त गुजर जाता है, मगर दिल में किसी के होने का एहसास हमेशा किसी की मौजूदगी का मोहताज नहीं होता। कुछ प्रेम साथ रहकर मुकम्मल होते हैं, और कुछ बिछड़कर भी उम्र भर प्रेम बने रहते हैं। © 💞💞
2
6
36
707
Replying to @grok
@Grok बेटा 🤣🤣🤣🤣 लो जी, आज एक और नमूना देखने को मिल गया। भाई साहब ग्रोक को बेटा कहकर ऐसे बुला रहे हैं, जैसे खानदान की अगली पीढ़ी उसी ने चलानी हो। अरे भाई, जिस ग्रोक को तू बेटा-बेटा कहकर बुला रहा है ना, उसे बनाने में जितना पैसा लगा है, उतना पैसा तेरी चार युगों की सारी नस्लें मिलकर भी नहीं कमा पाई होंगी। थोड़ा हैसियत में रहकर बात किया करो। तकनीक का इस्तेमाल करो, तकनीक के रिश्तेदार मत बनो, औकात वैगन आर की नहीं है और बात टेस्ला रोडस्टर की I 😆😆😆😆
5
1
14
383
कुछ लोग मर जाए तो कसम से धरती का बोझ हलका हो जाए I
2
24
593
मैं बाढ़ लिखूँ तू बह जाए, तूफ़ान लिखूँ तू उड़ जाए I तेरे सीने पर पैर रखूँ मैं, धड़कन तेरी बंद हो जाए। जो आग लिखूँ, तेरी जल जाए, मैं श्राप लिखूँ, तुझे लग जाए। जो खेल लिखूँ, हो ख़त्म तेरा, मैं मौत लिखूँ, तुझे आ जाएएएएए I 🤣🤣🤣
6
5
26
614
साला X अब सोशल मीडिया नहीं, ऑनलाइन चूतियापे का अंतरराष्ट्रीय अड्डा बन चुका है। जिसे देखो वही पत्रकार बना घूम रहा है। दो लाइन की खबर का पता नहीं, लेकिन ब्रेकिंग न्यूज़ ऐसे देगा जैसे देश की सरकार उसी के ट्वीट से चलती हो। कोई To be continued के नाम पर अधूरी बकवास परोस रहा है, कोई 1/2 करके अपनी औकात से ज्यादा व्यूज़ बटोरने में लगा है। बाकी बचे हुए Grok के भक्त हैं, जिनकी सुबह-शाम बस यही है कि Grok ये बता, Grok वो कर, Grok इसका कपड़ा उतार, Grok उसकी शक्ल बदल। खुद के दिमाग में भूसा भरा है, लेकिन AI से क्रांति करवानी है। और एक अलग ही प्रजाति है पेआउट के भिखारियों की। हर दूसरी पोस्ट में पेआउट, हर तीसरी चर्चा में कमाई और हर चौथे ट्वीट में इम्प्रेशन का रोना। जैसे X नहीं, इनके बाप की जागीर हो और एलन मस्क इनके घर का मुनीम I लिखते कुछ नहीं, बस पूरे दिन कमाई की कटोरी लेकर घूमते रहते हैं। और राजनीति वाले Spaces के स्वयंभू प्रधानमंत्री तो अलग ही नमूने हैं। घर की चारदीवारी से लेकर देश की संसद तक का फैसला इन्हीं की Space में होता है। माइक हाथ में आते ही ऐसा भौंकना शुरू करेंगे जैसे प्रधानमंत्री सुबह उठकर सबसे पहले इनकी Space की रिकॉर्डिंग सुनते हों। न तथ्यों की समझ, न बहस करने की तमीज़, न किसी की बात सुनने का सलीका। बस एक-दूसरे पर चिल्लाना, अपनी पार्टी की आरती उतारना और खुद को देश का सबसे बड़ा राजनीतिक विश्लेषक समझना। भाई, तुम space चलाते हो, संसद का विशेष सत्र नहीं I न कोई अपनी सोच, न कोई मौलिकता, न किसी विषय की समझ। बस कॉपी-पेस्ट, फर्जी ज्ञान, सस्ती नौटंकी और अटेंशन की भिखारीगिरी। कभी X पर ऐसे लोग हुआ करते थे जिनके विचार पढ़ने के लिए लोग आते थे। आज ऐसे नमूने भरे पड़े हैं जिन्हें देखकर अच्छे लिखने और सोचने वाले लोग भी यहाँ से भाग रहे हैं। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि इस घटियापन को सिर्फ जगह नहीं मिल रही, इसे तालियाँ भी मिल रही हैं। जिस प्लेटफॉर्म पर कचरा वायरल हो, चिल्लाने वालों को विद्वान समझा जाए और विचार दम तोड़ दें, वहाँ रुककर आखिर कौन अपनी अक्ल का जनाज़ा निकालना चाहेगा? साला X नहीं, डिजिटल कूड़ाघर बनाकर रख दिया है। भाड़ में गया ऐसा डिजिटल तमाशा I ❌ ❌ ❌
2
1
21
444
पहना रहे हो क्यूँ मुझे तुम कांच का लिबास, बच गया है क्या फ़िर कोई पत्थर तुम्हारे पास I 🪨 💔
2
7
33
528
कुछ लोग इतने भी व्यस्त नहीं होते कि जवाब न दे सकें, बस कुछ लोगों को जवाब देना ज़रूरी नहीं लगता। 👍👍👍
3
4
34
704
I Will Be The First Billionaire In My Bloodline. 13/11/2026
2
17
516
जूते की नोंक पर रखो ऐसे लोगों और समाज को, जो बिना सच्चाई जाने तुम्हारे किरदार पर उंगली उठाता है I 🔥 🔥
7
12
66
1,135
संसार में शायद ही कोई ऐसा शब्द होगा, जिसकी आवृत्ति बदलने से उसका भाव और अर्थ दोनों बदल जाते हों। वह शब्द है 'राम' 1. एक बार कहो 'राम' – तो संबोधन है। 2. दो बार कहो 'राम-राम' – तो अभिवादन है। 3. तीन बार कहो 'राम-राम-राम' – तो किसी घटना पर संवेदना है। 4. बार-बार कहो 'राम-राम' – तो संकीर्तन है। 5. निरंतर कहते रहो – तो साधना है। 6. साधना में निरंतरता आ जाए – तो सिद्धि है। 7. और राम नाम की सिद्धि मिल जाए – तो जीवन की सार्थकता है। अब भाव के अनुसार देखिए राम नाम की महिमा... - प्रातःकाल हुआ – राम-राम। - उत्साह उमड़ा – जय श्रीराम। - उमंग बढ़ी – जय-जय श्रीराम। - लज्जा आई – हाय राम! - कष्ट मिला – हे राम! - अज्ञानता का बोध हुआ – राम जाने! - कुछ समझ न आए – हमें नहीं पता, राम जाने। - कुछ प्राप्त हुआ – राम की कृपा। - कुछ छिन गया – राम की इच्छा। - और जीवन पूरा हुआ – राम नाम सत्य है। संपूर्ण जीवन बस राम से, राम की ही यात्रा है। बस यही जीवन का सार है। ॥ जय श्रीराम ॥🙏
3
10
1
36
803
लोकतंत्र: बहुमत या विवेक? क्या किसी राष्ट्र का भविष्य तय करने के लिए सिर्फ यह जानना पर्याप्त है कि किसके पीछे कितनी भीड़ खड़ी है? लोकतंत्र हर नागरिक को समान मताधिकार देता है, लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल अनुत्तरित छोड़ देता है: क्या बहुमत हमेशा सही निर्णय लेने में सक्षम होता है? किसी जहाज का कप्तान चुनते समय हम उसकी योग्यता और अनुभव देखते हैं, यात्रियों की पसंद नहीं। फिर एक पूरे राष्ट्र का नेतृत्व चुनते समय योग्यता, विवेक और चरित्र से ज्यादा महत्व केवल मतों की संख्या को क्यों दिया जाता है? लोकप्रियता और योग्यता दो अलग-अलग चीजें हैं। भीड़ किसी व्यक्ति को सत्ता तक पहुँचा सकती है, लेकिन उसे योग्य साबित नहीं कर सकती। विडंबना देखिए, हम धर्म के नाम पर अंधभक्ति का विरोध करते हैं, लेकिन राजनीति में किसी नेता या विचारधारा के प्रति वही अंधसमर्पण अक्सर लोकतांत्रिक समर्थन कहलाता है। मेरा विरोध लोकतंत्र से नहीं, उसकी उस व्यवस्था से है जहाँ बहुमत को निर्णय लेने का अधिकार तो है, लेकिन उस निर्णय की गुणवत्ता पर सवाल उठाने की गुंजाइश कम होती जाती है। लोकतंत्र का उद्देश्य सिर्फ जनता द्वारा शासक चुनना नहीं, बल्कि ऐसा शासन सुनिश्चित करना होना चाहिए जो विवेकपूर्ण, जवाबदेह और योग्य हो। क्योंकि अंततः किसी राष्ट्र का भविष्य भीड़ के आकार से नहीं, उसके नेतृत्व की समझ से तय होता है। जय हिंद 🇮🇳
3
2
30
1,259