लगातार बढ़ते AQI पर नेहा बोरा का हल्ला बोल, सड़क पर उतरीं ! पर्यावरण मंत्रालय पर किया प्रदर्शन
DELHI : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) अध्यक्ष नेहा बोरा ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूछा की हवा जहरीली क्यों?
नेहा बोरा ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए X पर लिखा...
Citizens' March to MoEFCC demanding our 'Right to Breathe'!
#AQI #AirPollution #NehaBora #PollutionProtest #DelhiNCR
Neha Bora Protest | Air Pollution AQI Update | Delhi | Viral Videos
जौनपुर में टावर पर चढ़ी प्रेम दीवानी नेहा गौतम व टावर पर ऊपर जाकर ही मांग में सिंदूर भरने वाले बॉयफ्रेंड अभिजीत को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का मानना है की दोनों ने जानबूझकर ड्रामा रचा ताकि शादी हो जाए और पब्लिसिटी भी।
UP के जौनपुर में रिश्ते के चाचा संग विवाह की मांग को लेकर प्रेम दीवानी 100 फिट ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कूदकर जान देने की धमकी दी। युवक अभिजीत (22) को बुलाया गया। वह भी टावर पर चढ़ा और उसने 19 वर्ष की नेहा गौतम की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नि के रूप में स्वीकार किया। इसके बाद दोनों टावर से उतर नीचे आए। पुलिस स्टेशन में शादी की लिखा पढ़ी के बाद नव विवाहित जोड़े को यहाँ से रवाना किया गया।
#LoveStory
गर्लफ्रेंड ने रखी अनोखी शर्त.. महीने में 50 हज़ार कमायेगा तो करुँगी ब्याह.. बॉयफ्रेंड हार गया.. जान दे दी
UP के जौनपुर में शादी के लिए गर्लफ्रेंड की अनोखी शर्त बॉयफ्रेंड हार गया। उसने एक दोस्त को कॉल करके बता दिया की वह सुसाइड कर रहा है। इसके बाद सुंदरम ने नदी में कूदकर जान दे दी। सुंदरम के पिता रोहित मौर्य ने खुलासा किया की नैना नाम की लड़की ने शर्त रखी थी जब वह माह में 50/- हज़ार ₹ कमाने लगेगा तब शादी करेगी? कई माह से युवक काम की जुगत में रहा। गर्लफ्रेंड की यह शर्त पूरी न कर पाया और जिंदगी की जंग हार गया।
झारखण्ड के लोहरदगा में डबल मर्डर की वारदात हुई। बेडरूम में 'फेसबुकिया प्रेमी' संग पत्नी को पाकर पति सोनू लहरी ने पत्नि पूजा व उसके बॉयफ्रेंड रोहित की गला काटकर हत्या कर दी। पूजा व रोहित फेसबुक से जुड़े थे। उस रात पति बाहर गया हुआ था। पत्नि ने बॉयफ्रेंड को बुलवा लिया था। मुखबिर की सूचना पर आधी रात पति आया तो पूजा - रोहित को आपत्तिजनक अवस्था में पाया। गुस्से में उसने बांके से दोनों की गर्दन काट डाली।
शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, सिपाही पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
दहेज में मांगे जा रहे थे 5 लाख रुपये, पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UP में बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर में शादी के महज 11 महीने बाद एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता से दहेज में 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
मामले में पुलिस ने सिपाही पति अवनेंद्र और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी सिपाही की तैनाती मिर्जापुर में बताई गई है।
लखनऊ के सआदतगंज मे मदरसा शिक्षक मंसूर अली ने 11 वर्ष की बालिका को हवस का शिकार बनाया। बालिका के पिता का आरोप है की मंसूर उसकी बेटी को 2 वर्ष से हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
#Lucknow
UP में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AIMIM व ASP का गठबंधन होने के बाद सोशल मीडिया पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर लगातार अभद्र टिप्पणी हो रही है। सोमवार को मुज़फ्फरनगर में सपा से जुड़े शौर्य भारद्वाज ने पोस्टर लगाकर असदुद्दीन ओवेसी व चंद्रशेखर आज़ाद की इलाके में एंट्री बेन के पोस्टर लगाए तो पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया। अब लीगल टीम ने चेताया की आगे किसी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की तो कानूनी कार्यवाही होंगी।
@aimim_national @asadowaisi
#AsaduddinOwaisi #AIMIM
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के साथ खड़े हुए सोनू सूद, मिलने पहुंचे अभिनेता..
बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो बनाकर फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों से काम और सहयोग की अपील की थी। अब अभिनेता @SonuSood उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। सोमवार को सोनू सूद ने शरद कपूर से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोनू सूद की इस पहल की सराहना हो रही है।
#SonuSood #SharadKapoor #Bollywood #SonuSoodHelps #Humanity #BollywoodNews #EntertainmentNews #TrueStory
खादर में विवादित जमीनों पर कब्जा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार
तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे 20 से अधिक लोग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद
UP के मुजफ्फरनगर स्थित खादर क्षेत्र में विवादित और कीमती जमीनों पर कब्जा करने तथा कब्जा बरकरार रखने के लिए दबाव बनाने वाले गिरोह का भोपा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ऑपरेशन कवच अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से छह तमंचे, एक पिस्टल, दो राइफल, एक दुनाली बंदूक, कारतूस, तलवार और नौ डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी गाड़ियां स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और थार भी बरामद की हैं।
Source :- #TrueStoryUP share.google/CoT0UWTKenE1iJz…
विवादित जमीनों पर कब्जा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत 20 गिरफ्तार
truestory.co.in/?p=23663
2
130
गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी चला रही थी इंटरनेशनल सेक्स रैकेट, जांच के लिए पुलिस ने बनाई SIT.. कई देशो से कॉल गर्ल बुलाकर कराया जा रहा था गंदा काम
गुरुग्राम पुलिस ने शहर में एक निजी कंपनी द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। एक NGO ने सितंबर में कुछ सबूतों के साथ शिकायत देकर शहर में कथित इंटरनेशनल सेक्स नेटवर्क चलाए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि रूस, ट्यूनीशिया और दुबई समेत कई विदेशी देशों की महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है।एक नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों से महिलाओं को लाया जाता था। इसके बाद उन्हें कंपनी की अलग-अलग रेजिडेंशियल सोसाइटी और उससे जुड़ी अन्य संपत्तियों में रखा जाता था। जहां कथित तौर पर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता था। NGO ने कुछ महिलाओं की उम्र को लेकर भी चिंता जताई है. शिकायत में आशंका जताई गई है कि इनमें नाबालिगों का भी शोषण किया गया हो सकता है।
#gurugram
भोपाल में नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला पत्रकार सपना कुमारी (25)की मौत हो गई। वे रैपिडो से ऑफिस जा रही थी। रास्ते में कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे के पास एक बाइक सवार ने रैपिडो चालक के सामने से कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे @VistaarNews चैनल में काम कर रही थी। मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 ने मृतका की फैमिली को 4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता CM कोष से दी है।
No एंट्री में कैसा घुसा डम्पर..
जिस डंपर ने सपना को कुचला वो नो एंट्री क्षेत्र में घुसा था। प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन की मौजूदगी और उसके बाद हुए हादसे ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Bhopal #accident
दोस्त के साथ घूमने गई एयर होस्टेस का बेरहमी से क़त्ल..4 साल पहले किया था लव मैरिज, साथ नहीं छोड़ पा रही थी बचपन के दोस्त का
मध्य प्रदेश के बालाघाट और महाराष्ट्र की सीमा से जुड़े गोंदिया के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर दोस्त के साथ घूमने गई 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियारों से हमला कर जान ले ली गई। वर्षा ने 4 साल पहले समर सैयद नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। एक वर्ष की बेटी भी है।
मायके आई हुई थी.. बचपन के दोस्त संग गई थी घूमने
वर्षा लव मैरिज के बाद भी अपने बचपन के दोस्त के साथ जुडी थी। उसी के साथ वह घूमने गई थी। युवक का दावा है की बदमाशों ने लूट के विरोध पर हत्या की है।
UP के कन्नौज में चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने दम्पत्ति संजीव कठेरिया व उनकी पत्नि की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की आरोपी ने मर्डर के बाद महिला की लाश से कई बार रेप किया है।आरोपी ने डबल मर्डर के बाद इनकी डेढ़ साल की बच्ची को भी घायल कर दिया था। वारदात के कई दिन बीतने के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश राजपूत को टांगो में गोलियां मारकर पकड़ लिया है।
कन्नौज: दंपती की हत्या कर महिला के शव से दरिंदगी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली - kannauj couple murder rape suspect arrested in police encounter jagran.com/uttar-pradesh/kan…
UP के जिला मऊ के डेराघाट गांव में विदाई के 7 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। युवती अस्का चौहान की लव मैरिज हरीश चंद संग हुई थी। रात में विदाई के बाद सुबह मौत की खबर आ गई। पति सहित 5 पर दहेज़ हत्या का केस दर्ज हुआ है। गला दबाकर हत्या की बात कही गई है।
बरेली में खंडहर के अंदर चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने से मचा हड़कंप
इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था मुख्य आरोपी सुखराज, हथियारों की सप्लाई को लेकर हुई थी बातचीत
चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार; पिस्टल, राइफल और तमंचे समेत चार मोबाइल बरामद
UP के बरेली में पुलिस ने एक खंडहर के अंदर चल रही कथित अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस जांच में इस मामले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह, शानू मियां, जीवनदीप सिंह और जसनूर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सुखराज सिंह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में था। दोनों के बीच इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत और डील होने की जानकारी मिली है।
वीडियो CALL पर ब्यूटीफुल दिखने वाली लड़की निकली 61 वर्ष की.. युवक ने किया शादी से इंकार.. प्यार पाने को 11 हज़ार KM का सफर तय करके भारत आई थी कनाडा की महिला
जीवन साथी की तलाश में कनाडा से भारत आई 61 वर्ष की महिला को उस समय धक्का लगा जब पानीपत के 30 वर्ष के नितिन ने उससे शादी से इंकार कर दिया। एक वर्ष से दोनों वीडियो कॉल पर जुड़े थे। युवक का कहना था की वीडियो कॉल पर महिला फ़िल्टर लगाकर बात करती थी। जिसमे वह सुन्दर लगती थी। उसे उम्मीद नहीं थी की जिस महिला से वह बात करता है उसकी ऐज 61 वर्ष है। 2 दिन से महिला व युवक एक कमरे में साथ थे। यही बात बिगड़ी और मामला पुलिस तक पहुँच गया। पुलिस ने नितिन का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
#RajasthanNews #Lovestory #Kanada #Romance
दिल्ली में कपड़ो के शो रूम में हुई युवती शबनम की हत्या के मामले में सूरज नाम के युवक को अरेस्ट किया गया है। दोनों का पहले अफेयर था। अब ब्रेकअप हुआ तो सूरज दरिंदा बन गया। इस मर्डर की लाइव वीडियो सामने आई है।
#viralvideo
DELHI के मोती नगर में कपड़ो के शो रूम 'वस्त्र महल' के चेंजिंग रूम में इसी शॉप पर जॉब करने वाली युवती शबनम की गला काटकर हत्या कर दी गई। शबनम के पास उसका परिचित सूरज आया था। उसे अलग बात करने के बहाने चेंजिंग रूम में ले गया। जहाँ युवक ने लड़की का गला काट दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। दुकान के सीसी कैमरे की फुटेज़ पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
#DelhiNews #Murder #Delhi
राजस्थान में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े 2 एजेंट पकड़े गए..रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की साजिश का खुलासा
श्रीगंगानगर में रेल पटरी पर हुए धमाके के मामले में पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार, तीन अन्य संदिग्ध भी हिरासत में
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं। मामले में पंजाब के गुरदासपुर से एक युवक और युवती देवेंद्र सिंह व महक दीप कौर को पकड़ा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े एजेंट के संपर्क में होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर उसी एजेंट के निर्देश पर रेलवे ट्रैक पर IED के जरिए धमाका किया गया था। जांच का दायरा बढ़ाते हुए तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
जांच में उस होटल के मालिक की भूमिका भी सामने आई है, जहां आरोपी ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि होटल मालिक भी संदिग्धों का सहयोगी था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क और धमाके के पीछे की साजिश की पड़ताल में जुटी हैं।
पड़ताल में क्या आया सामने...
जांच एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब जासूसी और संदिग्ध गतिविधियों के लिए लोगों को फंसाने के नए तरीके अपना रही है। इसके तहत अकेली महिलाओं और युवतियों से पहले संपर्क बनाया जाता है। धीरे-धीरे भरोसा जीतने के बाद उन्हें पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क से जुड़े काम सौंपे जाते हैं।
राजस्थान में इससे पहले गंगापुर सिटी से बबीता नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में भी कथित तौर पर एक ISI एजेंट के प्रेमजाल में फंसाकर महिला से काम कराने की बात सामने आई थी
















