
#Police~Official Twitter account of UP Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
DGP HQs LUCKNOW
Joined March 2013
- Tweets511K
- Following398
- Followers3.7M
- Likes54.4K
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
youtu.be/ccwx9uMlcis
UP POLICE retweeted
आज दिनांक 22.11.2026 को थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिलार के पास एक आँटो तथा एक बस के मध्य घटित सड़क दुर्घटना में 03 लोगो की दुःखद मृत्यु हो गयी है तथा 04 व्यक्ति घायल है । घायलो को समुचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मृतको के शवो को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है । मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की बाईट --
UP POLICE retweeted
#trafficupdate #prayagraj
🚦 यातायात एडवाइजरी | कमिश्नरेट प्रयागराज
दिनांक 22.11.2026 को सेंट जोसेफ कैथेड्रल, कमला नेहरू रोड, प्रयागराज के तत्वावधान में विश्व शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए वार्षिक धार्मिक कैंडल लाइट जुलूस का आयोजन किया जाएगा।
समय: अपराह्न 03:00 बजे से
📍 जुलूस का निर्धारित मार्ग:
सेंट जोसेफ कैथेड्रल, कमला नेहरू रोड से प्रारम्भ होकर हिन्दू हॉस्टल चौराहा, थॉर्नहिल रोड, लोक सेवा आयोग चौराहा, स्टेनली रोड, पत्थिका चौराहा, ताशकंद मार्ग होते हुए वापस सेंट जोसेफ कैथेड्रल पर समाप्त होगा।
उक्त कार्यक्रम में लगभग 800–1000 लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम के दृष्टिगत उक्त मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव रहने की संभावना है।
यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चालक निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन/निर्देशों का पालन करें।
@Uppolice
@prayagraj_pol
UP POLICE retweeted
#trafficupdate #prayagraj
🚦 यातायात एडवाइजरी | कमिश्नरेट प्रयागराज
दिनांक: 22.11.2026
समय: 16:30 बजे से 18:30 बजे तक
हवाई हमले से बचाव हेतु बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के दृष्टिगत दिनांक 22.11.2026 को सायं 16:30 बजे से 18:30 बजे तक निम्नलिखित यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
निर्धारित डायवर्जन:
1. कचहरी चौराहा से मिशन स्टैनली रोड की ओर जाने वाले वाहन हेलीकॉप्टर चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
2. मिशन स्टैनली कट से कचहरी की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक लाइन चौराहा होते हुए हेलीकॉप्टर चौराहा से कचहरी की ओर जाएंगे।
उक्त कार्यक्रम के दौरान निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
कमिश्नरेट प्रयागराज
यातायात पुलिस प्रयागराज
@Uppolice @prayagraj_pol
UP POLICE retweeted
#baghpatpolice
अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त के सम्बन्ध में
@Uppolice
UP POLICE retweeted
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कानपुर नगर की यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था दिनांक 23.11.2026 रात्रि 11 बजे से 24.11.2026 को स्नान समाप्ति तक इस प्रकार रहेगी-
@Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic
UP POLICE retweeted
स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 वर्षीय बच्ची की हत्या का सफल अनावरण घटना में संलिप्त महिला गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय की बाइट
#UPPolice
#Bulandshahrpolice
UP POLICE retweeted
#trafficupdate #pryagraj
🚦 यातायात एडवाइजरी | कमिश्नरेट प्रयागराज
दिनांक: 22.11.2026 | 🕔 समय: सायं 05:00 बजे
सिविल डिफेंस द्वारा एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।
📍 कार्यक्रम स्थल:
मिशन स्टैनली रोड, निकट कचहरी, बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल के सामने, प्रयागराज।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत आसपास के क्षेत्र में यातायात का दबाव एवं भीड़-भाड़ होने की संभावना है।
सादर सूचित किया जाता है,
कृपया उक्त मार्ग से गुजरते समय सतर्कता बरतें तथा सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।
यातायात पुलिस
कमिश्नरेट प्रयागराज
@prayagraj_pol
@Uppolice
UP POLICE retweeted
आज दिनांक 22.11.2026 की सुबह लगभग 07.30 बजे थाना सैनी पुलिस को सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र अझुवा के मढियामई गांव में एक बच्चे की डेड बॉडी बाग में मिली है । सूचना मिलते ही थाना सैनी पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। घटना के सफल अनावरण हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जायेगा। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्रीमती अमिता सिंह की वीडियो बाइट।
#UPPolice
#kaushambipolice – at Manjhanpur, India
kindly help us in tracing #missingupp #uppolice
UP POLICE retweeted
➡️ अवगत कराना है कि दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला अवन्ती नगर भूड़ से एक 03 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश की गयी।
➡️ तलाश के दौरान बच्ची का शव उसके आवास से करीब 40 मीटर दूर रोहताश राजपूत के मकान में किराये पर निवास कर रही महिला सोनाली के कमरे से बरामद हुआ। घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया तंत्र क्रिया कर मुंह दबाकर हत्या किये जाने की आशंका है।
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
➡️ प्रकरण के समस्त पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
उक्त सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह की बाइट ।
दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 'वामा खेलोत्सव-2026' का शुभारंभ—
वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं चयनित 15 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 313 बालक एवं 120 बालिकाओं सहित कुल 433 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने-अपने जनपदों से चयनित होकर आए सभी बच्चे पहले से ही विजेता हैं और यह आयोजन उनकी खेल प्रतिभा को पहचानने, निखारने एवं प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना एवं निरंतर प्रयास करने का जज्बा विकसित करते हैं तथा बच्चों को भविष्य में राष्ट्रीय एवं ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. सृष्टि धवन (अध्यक्ष, स्पोर्ट्स समिति, वामा सारथी), डॉ. चारु गाबा (सचिव, वामा सारथी), श्रीमती आकांक्षा सिंह एवं श्रीमती रेनू सिंह (उपाध्यक्ष), पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ श्री के.एस. इमैन्युअल, पुलिस महानिरीक्षक स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ. प्रीतिंदर सिंह एवं 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सहित वामा सारथी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वामा सारथी का यह प्रयास पुलिस परिवारों के सर्वांगीण विकास, कल्याण एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#VaamaKhelotsav2026 #VaamaSaarthi #UPPolice
UP POLICE retweeted
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व के दृष्टिगत दिनांक 22.11.2026 को समय 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कानपुर नगर में यातायात डायवर्जन निम्नानुसार प्रकार रहेगा -
@Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic
UP POLICE retweeted
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व के दृष्टिगत दिनांक 22.11.2026 को समय 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कानपुर नगर में यातायात डायवर्जन निम्नानुसार प्रकार रहेगा -
@kanpurnagarpol @Uppolice @uptrafficpolice
बिस्कुट सोने के थे, लेकिन किस्मत खोटी निकली!
DRI अधिकारी बनकर व्यापारी से सोना हड़पने वाले गिरोह के एक और अभियुक्त को बरेली की मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हावड़ा–इंदौर चंबल एक्सप्रेस में एक व्यापारी से सोना हड़पा था।
बरामदगी:
* 880 ग्राम सोने के बताए गए 8 बिस्कुट, अनुमानित कीमत ₹1.10 करोड़
* एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस
एसओजी एवं मीरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त गिरफ्तार। प्रकरण में तीन अन्य साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
#UPPolice #BareillyPolice
#ZeroTolerance
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
वर्ष 2005 में जिला कारागार बहराइच से फरार ₹50,000/- के पुरस्कार घोषित 01 अभियुक्त को @bahraichpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त वर्ष 2005 में थाना नानपारा पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार होकर जिला कारागार, बहराइच में निरुद्ध था। निरुद्ध रहने के दौरान अभियुक्त जिला कारागार, बहराइच से फरार हो गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
UP POLICE retweeted
पुलिसकर्मियों की सुविधा को वरीयता देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में थाना गुजैनी के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹1287.15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@sanjaychapps1
@kanpurnagarpol
UP POLICE retweeted
#यातायात_डायवर्जन
श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व के दृष्टिगत दिनांक 24.11.2026 को प्रातः 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आगरा महानगर में यातायात डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा l
@Uppolice
@uptrafficpolice
@agrapolice
UP POLICE retweeted
थाना मीरगंज #BareillyPolice द्वारा 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं 08 बिस्कुट (पीली धातु), तमंचा व कारतूस बरामदगी के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा #SPSouth बरेली की बाइट।
#UPPolice
थाना मीरगंज #bareillypolice द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 पीली धातु के बिस्कुट (वजन 880 ग्राम), तमंचा व कारतूस बरामद।
#UPPolice
UP POLICE retweeted
🚨 यातायात एडवाइजरी | प्रधानमंत्री जी के लखनऊ आगमन के दृष्टिगत विशेष अपील 🚨
प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत डीसीपी यातायात, लखनऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आज शहीद पथ एवं लुलु मॉल तथा फीनिक्स प्लासियो मॉल की ओर अनावश्यक आवागमन से बचें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लखनऊ यातायात पुलिस का सहयोग करें।
📞 यातायात कंट्रोल रूम नंबर: 9454405155
आपका सहयोग, सुगम यातायात का आधार।
#LucknowTrafficPolice #TrafficAdvisory #LucknowTraffic #TrafficUpdate #SafeJourney
@Uppolice @uptrafficpolice @lkopolice
kindly help us in tracing #missingupp #uppolice
#baghpatpolice
गुमशुदा महिला की तलाश
कस्बा व थाना बिनौली जनपद बागपत से एक 34 वर्षीय महिला अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी है, जिसकी दिमागी हालत ठीक नही है। काफी खोजबीन के उपरान्त भी उक्त महिला का कोई पता नहीं चल सका है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सहयोग करने का कष्ट करें।
@Uppolice



































