LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic) header
LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic) profile picture

Official Twitter account of Lucknow #Traffic #Police. Get traffic updates; report issues, suggestions or complaints. Not monitored 24x7.

Lucknow, Uttar Pradesh
Joined July 2015
Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)Photo by LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic)
🚦 यातायात माह-2026 | डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान लखनऊ यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह-2026 के अंतर्गत आज अहिमामऊ चौराहे पर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसीपी यातायात श्री राधा रमण सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों को चिन्हित किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार सीज करने की कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का पालन करें, वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन संचालित करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #LucknowTrafficPolice #TrafficMonth2026 #RoadSafety #TrafficEnforcement #SafeDriving #RoadSafetyAwareness
1
2
431
🚦 यातायात माह-2026 | सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 🚦 श्रीमान पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 18.11.2026 को ए.आर. जयपुरिया स्कूल, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीआई श्री राधेश्याम सिंह द्वारा विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के मानकों तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लखनऊ यातायात पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा • जीवन रक्षा 🚦 #LucknowTrafficPolice #TrafficMonth2026 #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeDriving #Lucknow
2
2
413
🚦 यातायात अपडेट मवइया से आलमबाग जाने वाले मार्ग पर ट्रेलर ब्रेकडाउन होने के कारण यातायात प्रभावित है। मौके पर यातायात पुलिस बल उपस्थित है तथा खराब वाहन को हटवाने एवं यातायात सुचारु कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कृपया धैर्य बनाए रखें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें। #LucknowTraffic #TrafficUpdate #LucknowPolice #SafeJourney #TrafficAdvisory
1
3
712
🚦 यातायात व्यवस्था का निरीक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में एसपी यातायात श्री राधा रमण सिंह द्वारा समतामूलक चौराहे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा यातायात के सुचारु संचालन के लिए सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। #LucknowTrafficPolice #TrafficUpdate #RoadSafety #SafeJourney #TrafficManagement
395
वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का निरीक्षण आज यातायात पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत ACP यातायात मध्य श्री प्रदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षित सफर, सुगम यातायात। #LucknowTrafficPolice #TrafficUpdate #VIPMovement #TrafficManagement #SafeDrive #Lucknow
2
9
983
🚦 सुरक्षित सफर, सुरक्षित समाज | Meet & Greet दिनांक 17.11.2026 को लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाज़ा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग, सुरक्षा उपकरणों की जाँच व अल्कोहल परीक्षण किया गया। साथ ही महिला यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं 112, 1090 हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया गया। #RoadSafety #WomenSafety @Uppolice @uptrafficpolice @lkopolice @dgpup
2
4
1,515
🚨 यातायात अपडेट शहीद पथ पर कमता से अहिममऊ जाने वाले मार्ग पर मलेश्मऊ के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा है। मौके पर यातायात पुलिस की टीम मौजूद है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाने एवं यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कृपया वाहन चालकों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें। #LucknowTraffic #TrafficUpdate #LucknowPolice #RoadSafety #SafeJourney
1
4
5
4,532
सुरक्षित यातायात • सुगम यातायात 🚦 पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन में एसीपी यातायात उत्तरी श्री नवरतन गौतम द्वारा भिटौली चौराहे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। #LucknowTrafficPolice #TrafficManagement #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeDrive #Lucknow
1
1
2
623
यातायात माह-2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के मार्गदर्शन में लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेक्टर-D में यातायात माह-2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीआई श्री विजय सिंह एवं सहायक टीआई श्री राहुल वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। सुरक्षित यातायात • सुरक्षित लखनऊ #LucknowTrafficPolice #TrafficMonth2026 #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeDrive #LucknowPolice
2
2
3
446
#Traffic_Update समय शाम 05:23 बजे बीकेटी पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है ।
1
1
1
729
#Traffic_Update समय 05:20 बजे मड़ियाव ओवरब्रिज ढाल पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
1
1
1
641
🚦 यातायात माह-2026 | सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात तथा सहायक पुलिस आयुक्त मध्य महोदय के मार्गदर्शन में 64 BN NCC वाहिनी के कैडेट्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यातायात माह-2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित NCC कैडेट्स, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करते हुए ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गोल्डन ऑवर, गुड सेमेरिटन की भूमिका तथा सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल सहायता हेतु डायल-112 के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों का जीवन भी सुरक्षित बनाएं। 🚦 सुरक्षित सफर • सुरक्षित जीवन • सुगम यातायात #LucknowTrafficPolice #TrafficMonth2026 #NCC #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeDriving
1
1
2
492
🚦 यातायात माह-2026 | सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात तथा सहायक पुलिस आयुक्त मध्य महोदय के मार्गदर्शन में महाराजा बिजली पासी किला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में यातायात माह-2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर दीप्ति सोनकर, NSS संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्मृति मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं NSS के 83 छात्र-छात्राओं को टीआई कैंट श्री विजय सिंह, सहायक टीआई, यातायात पुलिस एवं ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से श्री सुमित मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन, रोड मार्किंग, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, गलत दिशा में एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही गोल्डन ऑवर, गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) की भूमिका एवं सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता हेतु डायल-112 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और प्रत्येक नागरिक का सुरक्षित सफर। सड़क सुरक्षा • जीवन रक्षा • सुरक्षित लखनऊ #LucknowTrafficPolice #TrafficMonth2026 #RoadSafety #SafeDriving #TrafficAwareness #Lucknow
1
5
6
1,153
🚦 सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, सुरक्षित भविष्य की ओर एक कदम! श्रीमान पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में बीकेटी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान TI अजय सिंह सर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षित आवागमन के आवश्यक नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने एवं दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। #LucknowTrafficPolice #RoadSafety #TrafficAwareness #SafeRoads #RoadSafetyMonth #TrafficRules
1
2
4
614
🚦 सुरक्षित सफर, सुरक्षित समाज | Meet & Greet दिनांक 16.11.2026 को लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे टोल प्लाज़ा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग, सुरक्षा उपकरणों की जाँच व अल्कोहल परीक्षण किया गया। साथ ही महिला यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं 112, 1090 हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया गया। #RoadSafety #WomenSafety @Uppolice @uptrafficpolice @lkopolice
1
2
3
1,190
लखनऊ में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय प्रबंधन के सहयोग से 'सड़क सुरक्षा पाखवाड़ा 2026' का भव्य शुभारंभ व जागरूकता रैली निकाली गई! ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीपी यातायात श्री अनिल यादव सर , उप परिवहन आयुक्त श्री राधेश्याम सर , RTO श्री प्रभात पांडेय सर , ADCP यातायात श्री राघवेंद्र सर , ACP यातायात श्री राधा रमण , ARTO श्री प्रदीप कुमार व श्री आलोक कुमार ,TI श्री विकास सिंह, सहायक TI श्री राहुल वर्मा, ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ​इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी गई!
1
3
4
1,104