केजरीवाल जी कान खोलकर सुन लो, बहाने की राजनीति लंबी नहीं चलती": दिल्ली में गरजे अमित शाह, कहा 2029 तक पंजाब से नशा खत्म करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक हमला किया है।
शाह ने कहा कि पंजाब में 'आप' सरकार के संरक्षण में नशे का व्यापार लगातार पैर पसार रहा है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बहानों की राजनीति का वक्त खत्म हो चुका है, सत्ता में परिणाम देने होते हैं। शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली से हारने के बाद 'आप' नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री को भी काम नहीं करने दे रहा।
अमित शाह ने दावा किया कि पंजाब की जनता आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी का सफाया कर एनडीए की सरकार चुनेगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 2029 तक पंजाब से नशे के पूरे सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
#AmitShah #ArvindKejriwal #PunjabDrugCrisis #PunjabPolitics #AAPPunjab
2027 में कांग्रेस आई तो मुफ्त बिजली, इलाज और महिलाओं की सम्मान राशि होगी बंद": आम आदमी पार्टी का कांग्रेस पर तीखा हमला
पंजाब में जनसुविधाओं और 2027 के सियासी एजेंडे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयानों से कांग्रेस की असल नीयत सामने आ चुकी है। पन्नू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करने पर भगवंत मान सरकार द्वारा दी जा रही 600 यूनिट मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, 10 लाख का कैशलेस इलाज और महिलाओं की मासिक वित्तीय सहायता बंद करने की तैयारी में है।
आप नेता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता आम आदमी को आर्थिक रूप से कमजोर रखने और सरकारी सुविधाओं को गिने-चुने धनाढ्यों तक समेटने की रही है।
#PunjabPolitics #AAPPunjab #BaltejPannu #RajaWarring #PunjabCongress #FreeElectricity #BhagwantMann
वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं राहुल गांधी": दिल्ली की जनसभा में बरसे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विपक्ष के 'वोट चोरी' और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर करारा प्रहार किया है।
शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार हो रही चुनावी जीतों से परेशान विपक्ष अब जनादेश को स्वीकार करने के बजाय बहानेबाजी पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 'वोट चोरी' का शोर मचाकर असल में अवैध घुसपैठियों के वोट बैंक की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।
गृह मंत्री ने कांग्रेस के पुराने चुनावी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार बनने से दशकों पहले से जनता कांग्रेस को नकारती आ रही है। उन्होंने याद दिलाया कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में 41 साल, पश्चिम बंगाल में 54 साल और तमिलनाडु में 64 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है। बिना नाम लिए राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि वे इसी मिट्टी में जन्मे हैं और यहीं रहेंगे, उन्हें हर छह महीने में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
#AmitShah #RahulGandhi #Congress #EVMControversy
पंजाब के मुद्दों पर रवीश कुमार और ध्रुव राठी को मोतियाबिंद हो जाता है
मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद धरना स्थल से दिल्ली केंद्रित मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मानवाधिकार संगठनों के चयनात्मक रवैये पर कड़ा आक्रोश जताया गया है।
धरना मंच से संबोधन के दौरान प्रचारक ने कहा कि पंजाब को अपने अस्तित्व की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार और चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी का नाम लेते हुए कहा कि देश भर के मुद्दों पर सवाल उठाने वाले इन चेहरों को पंजाब के पानी, किसानी और नशा माफिया द्वारा नौजवानों के कत्ल पर पूरी तरह सांप सूंघ जाता है। जब दिल्ली पर कोई संकट आया तो पंजाबियों ने लंगर लगाए, लेकिन आज जब पंजाब की नस्लें तबाह हो रही हैं, तो ये लोग एक शब्द तक नहीं बोल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सीजेपी (CJP) जैसे मानवाधिकार संगठनों की खामोशी पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि खुद को नागरिक अधिकारों का पैरोकार बताने वाले नेटवर्क पंजाब में हो रहे इन अपराधों पर चुप क्यों हैं। मंच से दो टूक संदेश दिया गया कि पंजाब को अपनी जमीनी जंग किसी बाहरी सहारे के बिना खुद ही लड़नी होगी।
#ParvinderSinghJhota #PunjabCrisis #RavishKumar #dhruvrathee #cjpprotest
"परविंदर झोटा के परिवार से मिलने आ रहे गृह मंत्री नशे के खात्मे पर गंभीर चर्चा करें तो स्वागत, सिर्फ राजनीति करनी है तो न आएं": मंत्री अमन अरोड़ा
मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की चर्चाओं पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि देश के गृह मंत्री होने के नाते उनका पंजाब आने का पूरा अधिकार है। यदि वे पंजाब से नशे के खात्मे के लिए सरकार के साथ टेबल पर बैठकर कोई ठोस और सकारात्मक चर्चा करने आ रहे हैं, तो मुख्यमंत्री या उनका प्रतिनिधि बैठक में जरूर शामिल होगा। लेकिन यदि उनका मकसद केवल राजनीतिक बयानबाजी करना, आम आदमी पार्टी और सरकार को कोसना है, तो सरकार इसमें शामिल नहीं होगी, फिर केवल भाजपा के नेता ही उनसे मिलें।
अमन अरोड़ा ने झोटा हत्याकांड पर विपक्ष की सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज करते हुए कहा कि जब पूरी वारदात कैमरे पर दर्ज है, तो इस मामले पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को घेरते हुए कहा कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब के घर-घर चिट्टा पहुंचाने वाले आज नशा मुक्ति पर नसीहत न दें।
#AmanArora #AmitShah #ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabDrugCrisis #AAPGovt #PunjabPolitics #TheEqualGround #DalitTimes
मानसा में सड़कों पर उतरीं किसान यूनियनें: झोटा हत्याकांड पर केजरीवाल, भगवंत मान और सिसोदिया के पोस्टरों पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला
पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उपजा जनाक्रोश अब बड़े आंदोलन में तब्दील हो चुका है।
भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के झंडों तले किसान कार्यकर्ताओं और स्थानीय एक्शन कमेटी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया के पोस्टरों पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर शहर में मार्च निकाला।
किसान संगठनों का कहना है कि राज्य में नशा माफिया बेखौफ घूम रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कमेटी ने सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
#Mansa #PunjabDrugCrisis #ParvinderSinghJhota #BhagwantMann #ArvindKejriwal #FarmersProtest
श्री अकाल तख्त साहिब से संगत को संदेश: "नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें, परविंदर झोटा के परिवार का साथ दें"
अमृतसर स्थित सर्वोच्च सिख धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब से कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने संगत के नाम संदेश जारी किया है।
मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात के बाद अकाल तख्त साहिब से जारी इस संदेश में उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के युवाओं और समाज के लिए गंभीर संकट बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम में जान गंवाने वाले एक्टिविस्ट के परिवार के साथ खड़े हों और राज्य भर में नशा माफिया के खिलाफ डटकर आवाज उठाएं।
#AkalTakht #Amritsar #ParvinderJhota #MansaNews #PunjabDrugNexus
जामिया मिलिया इस्लामिया: छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों पर देर रात कार्रवाई, प्रशासन पर बदसलूकी का आरोप
नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को बीती देर रात अनशन स्थल से जबरन हटाए जाने के बाद तनाव पैदा हो गया है।
विश्वविद्यालय में 2006 के बाद से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिसे दोबारा शुरू कराने के लिए छात्र पिछले कुछ दिनों से गेट नंबर 18 पर धरने पर बैठे थे। छात्रों का आरोप है कि बीती रात प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरन हटाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं, प्रशासन का कहना है कि परिसर की सुरक्षा, शैक्षणिक माहौल और नियमों को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
#JamiaMilliaIslamia #JamiaProtest #StudentUnion #StudentDemocracy #DelhiNews
मानसा में परविंदर झोटा के परिजनों से मिले अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज।
कहा - "झोटा की किसी से निजी रंजिश नहीं थी, वे नशे की सप्लाई चेन के खिलाफ लड़ रहे थे। समाज की भलाई के लिए जान देने वाले को कौम हमेशा शहीद मानेगी। अगर नशा अवैध है, तो खुलेआम बिक कैसे रहा है?"
#PunjabNews #ParvinderJhota #Mansa #AkalTakht #punjabpolitics
परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब में जनता ने फाड़े AAP और BJP दोनों के पोस्टर 🛑
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हत्या के बाद पंजाब की जनता का गुस्सा सिर्फ प्रशासनिक तंत्र पर ही नहीं, बल्कि सत्ता में रहे तमाम राजनीतिक दलों पर फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर सामने आ रहे विजुअल्स में लोग खंभों पर चढ़कर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े बिलबोर्ड्स और पोस्टरों को फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि चाहे कोई भी दल सत्ता में रहा हो, पंजाब में फल-फूल रहे ड्रग नेक्सस को तोड़ने में सब नाकाम साबित हुए हैं, जिसकी कीमत आज झोटा जैसे निडर एक्टिविस्टों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
#ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabProtest #DrugNexus #AAP_Punjab #BJP_Punjab #LawAndOrderPunjab
"पंजाब में कोई दिन ऐसा नहीं जब कत्ल की खबर न आए, यह पूरी तरह जंगलराज है!" - केवल सिंह ढिल्लों 🛑
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मान सरकार पर सीधा हमला बोला है।
ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और नशा राज्य का सबसे बड़ा नासूर बन चुका है। वहीं दूसरी ओर सुखपाल सिंह खैरा समेत विपक्षी नेता मानसा में धरना स्थल पर डटे हुए हैं, जिससे राज्य में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।
#PunjabPolitics #ParvinderJhota #KewalDhillon #BJPPunjab #MansaNews
"सिद्धू मूसेवाला के बाद अब परविंदर झोटा... पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त!" 🛑
मानसा में नशा-विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने मान सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है।
परगट सिंह ने कहा कि राज्य में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिसकर्मियों को खुद सुरक्षा कारणों से वर्दी में बाहर न निकलने की हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस ही खौफ के साए में है, तो आम नागरिकों और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जाए?
#PargatSingh #ParvinderSinghJhota #MansaNews #PunjabPolitics #CongressPunjab #LawAndOrderPunjab
परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में फूटा जनाक्रोश, आरोपी केमिस्ट की दुकान में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का-मुक्की और AAP के पोस्टर फाड़े
मानसा (पंजाब):
नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर की गई हत्या के बाद मानसा में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस नृशंस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ ने आरोपी केमिस्ट के मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम के साथ भीड़ की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। गुस्से में आई जनता ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के होर्डिंग्स और पोस्टरों को भी फाड़ दिया। पूरे मानसा में बाजार पूरी तरह बंद हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना ने पंजाब में नशा माफिया के बढ़ते प्रभाव और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#PunjabNews #ParvinderSinghJhota #MansaViolence #AntiDrugActivist #PunjabPolice
फेसबुक लाइव के दौरान एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या! 🛑
मानसा में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का विरोध कर रहे चर्चित एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा पर मेडिकल स्टोर संचालक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के वक्त झोटा फेसबुक लाइव कर रहे थे, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित किया, वहीं 4 अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद आरोपी फरार है और इलाके में भारी तनाव बना हुआ है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ऐसे हमले पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
#PunjabCrime #MansaNews #ParvinderSinghJhota #AntiDrugActivist #LawAndOrderPunjab
पंजाब में 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की अगली किस्त जारी होते ही महिलाओं के बैंक खातों में ₹3,000 से ₹4,500 तक क्रेडिट हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान मंच से ही सीधे खातों में राशि ट्रांसफर की गई। एक तरफ जहां सरकार इसे 'सच्चा सत्कार और महिला सशक्तिकरण' बता रही है, वहीं दूसरी तरफ ₹3.5 लाख करोड़ के भारी कर्ज और वित्तीय संकट को लेकर यह कदम सवालों के घेरे में भी है।
राहत या राजकोषीय संकट? आपकी क्या राय है?
#Punjab #BhagwantMann #AAP #PunjabNews
पंजाब: चुनाव प्रचार का आगाज, बहुजन कार्यकर्ताओं ने शुरू की जनसभाएं
पंजाब में आगामी चुनावी माहौल के बीच बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
इन सभाओं के ज़रिये कार्यकर्ता मान्यवर कांशीराम के विचारों, सामाजिक परिवर्तन के सिद्धांतों और बहुजन आंदोलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर कैडर आधारित बैठकों के ज़रिये वंचित और शोषित तबकों को उनके हक, अधिकार और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
#PunjabPolitics #BahujanMovement #KanshiRam
#socialjustice #punjabelection
आईआईटी बॉम्बे: दलित छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज, संस्थान ने मांगी सार्वजनिक माफ़ी
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में परिजनों ने जातिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र के पिता रवींद्र वाकोडे का कहना है कि यह सामान्य आत्महत्या नहीं बल्कि संस्थान के भेदभावपूर्ण रवैये का नतीजा है।
परिजनों की शिकायत पर पवई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्य नारायण दूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रों के कड़े विरोध के बाद प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर को डीन पद से हटाते हुए अपने शुरुआती बयान पर औपचारिक माफी जारी की है।
#JusticeForSahilWakode #IITBombay #SahilWakode #InstitutionalMurder #SCSTAct
'क्या मायावती की पार्टी में जाकर भूखे मरने का ठेका हमने ले रखा है?' : रोहतक में भाजपा मंत्री कृष्ण बेदी का बेतुका बयान!
हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद रोहतक रेस्ट हाउस पहुंचे भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सफाई कर्मचारियों के मंच से बहुजन राजनीति और वंचितों के आत्मसम्मान का खुला मज़ाक उड़ाया है।
कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर बात करने के बजाय मंत्री जी खुलेआम नसीहत देने लगे कि 'भाजपा बड़े और पूंजीपतियों की पार्टी है, मजबूत लोगों के साथ रहोगे तभी काम बनेंगे।' इतना ही नहीं, उन्होंने मान्यवर कांशीराम और बसपा सुप्रीमो मायावती के स्वाभिमान आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा, "क्या बसपा में जाकर भूखे मरने का ठेका हमने ले रखा है?"
#SafaiKaramchari #BSP #Mayawati #BahujanMovement #bjp
पंजाब के होशियारपुर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के अनादर की घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ऋतु सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि 'मूर्ति तोड़कर पंजाब को भड़काना आसान है, लेकिन इस नफरत की सियासत से फायदा किसे मिल रहा है?' डॉ. ऋतु सिंह ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को दांव पर नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और माहौल खराब करने की साजिशों को बेनकाब करने की मांग की है।
#PunjabNews #Hoshiarpur #DrRituSingh #BabasahebAmbedkar #DrBRAmbedkar
प्रयागराज में आयोजित छात्र सम्मेलन के मंच से आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मंच से नेहा ने कहा कि 'जो उत्तर प्रदेश कभी कला, संस्कृति, शिक्षा और संघर्ष का पर्याय माना जाता था, वर्तमान में उसे डर और हिंसा का पर्याय बना दिया गया है।'
नेहा ने प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई, पेपर लीक प्रकरण, बेरोजगारी और छात्र आंदोलनों पर प्रशासनिक सख्ती का उल्लेख करते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सम्मेलन का यह वक्तव्य सामने आने के बाद छात्र राजनीति और प्रशासनिक नीतियों को लेकर विमर्श शुरू हो गया है।
#AISA #NehaAISA #YogiAdityanath #UPPolitics #BJP

