Pinned Tweet
मेरे विभिन्न आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:
1️⃣ फेसबुक: facebook.com/amarbaurioffici…
2️⃣ ट्विटर (X): teapawt.org/amarbauri
3️⃣ इंस्टाग्राम: instagram.com/amar_bauri
असीम प्राकृतिक संपदा, गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड के 26वें स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने वाले सभी वीर सपूतों को शत-शत नमन।
बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि हमारा झारखंड निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे।
जय झारखंड! जय जोहार!
Amar Kumar Bauri retweeted
झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं।
भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।
खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं।
मुझे विश्वास है कि यहां के मेरे मेहनती और प्रतिभाशाली परिवारजनों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Amar Kumar Bauri retweeted
भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें समस्त देशवासियों की ओर से मेरा कोटि-कोटि नमन।
आप सभी को इस दिव्य अवसर से जुड़े जनजातीय गौरव दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उनसे प्रेरणा लेकर हमारी सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।
आइए, सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के बहुमूल्य योगदान को नमन करें।
Amar Kumar Bauri retweeted
Outstanding day for Indian cricket!
Immensely proud of our young cricketers for today’s impressive performance and for winning the Men’s U-19 Asia Cup 2026. Their success will inspire several youngsters.
Best wishes to the team for their endeavours ahead.
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
An absolutely incredible run chase in the Final gives India U19 the #MensU19AsiaCup 2026 title 🇮🇳 👏
Scorecard ▶️ bcci.tv/matches/276f2365-6b4…
कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा देखिए !
पूरी झारखंड कांग्रेस अपने सिमडेगा विधायक के बचाव और समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे SIR और अन्य मुद्दे उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा इस मामले को सामने लाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
बताइए, इससे अधिक शर्मनाक और संवेदनहीन बात क्या हो सकती है?
एक 15 वर्षीय अनाथ आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का इतना गंभीर मामला सामने आया है, लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता के मुँह से पीड़िता के समर्थन में एक शब्द तक नहीं निकला। इसके विपरीत, पीड़िता पर ही आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं।
आखिर एक 15 वर्षीय अनाथ बच्ची, जिसके आगे-पीछे कोई नहीं है, इस पूरे राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र से अकेले कैसे लड़ेगी?
क्या राजनीतिक हित इतने बड़े हो गए हैं कि एक नाबालिग आदिवासी बेटी की पीड़ा, उसकी सुरक्षा और उसके न्याय से भी ऊपर हो गए हैं?
यह राजनीति का नहीं, इंसानियत, संवेदनशीलता और एक असहाय बच्ची को न्याय दिलाने का सवाल है।
लोक आस्था को समर्पित त्योहार छठ पूजा के द्वितीय दिवस खरना की आपको एवं आपके परिवार को अनेकानेक शुभकामनाएं!
जय छठी मईया🙏
1
18
441
जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू में विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय जनजाति गौरव पदयात्रा का शुभारंभ हुआ।
उलिहातू से रांची स्थित उनके समाधि स्थल तक आयोजित इस पदयात्रा में भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन कुमार साय जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी, श्री मधु कोड़ा जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीलकंठ सिंह मुंडा जी, श्रीमती गीता कोड़ा जी, प्रदेश महामंत्री श्री गणेश मिश्रा जी, श्री मनोज सिंह जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सनी टोप्पो जी, पूर्व विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर जी, श्री रामकुमार पाहन जी, श्री शिवशंकर उरांव जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरती आबा का बलिदान, जनजातीय समाज का स्वाभिमान!
झारखंड में विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
एक ओर हम 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड में आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार बेहद चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले निशा भगत की दर्दनाक मौत और अब कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ा नाबालिग आदिवासी बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न और गर्भपात का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में POCSO एवं जेजे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि हुई है।
महिला सशक्तिकरण और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली कांग्रेस इस गंभीर मामले पर अब तक मौन क्यों है?
राहुल गांधी और सोनिया गांधी क्या अपने विधायक की गिरफ्तारी की मांग करेंगे? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्या POCSO कानून के तहत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे? आखिर सत्ता का संरक्षण किसे मिल रहा है?
यह सरकार आदिवासी, दलित और मूलवासी समाज के हक-अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
15 नवंबर केवल झारखंड स्थापना दिवस नहीं, बल्कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस भी है।
मैं झारखंड की जनता से अपील करता हूं कि इन घटनाओं पर गंभीरता से चिंतन-मंथन करें और अपनी बहू-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।
झारखंड की बेटियों को न्याय चाहिए, सत्ता का संरक्षण नहीं!
@narendramodi @NitinNabin @AmitShah @blsanthosh @gajendra4bjp
सिमडेगा (झारखंड) से कांग्रेस विधायक पर 15 वर्षीय अनाथ आदिवासी लड़की से गंभीर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। दावा है कि घर में काम करवाते हुए दुष्कर्म हुआ, धमकी दी गई और गर्भपात भी हुआ।
नाबालिग युवती ने धुर्वा थाने में जा कर आवेदन दिया है। राज्य सरकार अविलंब पॉक्सो के तहत FIR दर्ज कर, कार्यवाही सुनिश्चित करें और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराए।
यह एक बेहद ही खौफनाक व सनसनीखेज मामला है, माननीय मुख्यमंत्री जी इसकी अविलंब जांच कराकर सच समाज के सामने लाया जाए।
अगर इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो यह बेहद ही खौफनाक कृत्य हुआ है।
@BJP4India | @BJP4Jharkhand
Amar Kumar Bauri retweeted
सिमडेगा (झारखंड) के कांग्रेस विधायक एवं एक नाबालिग आदिवासी युवती से संबंधित एक बेहद ही खौफनाक व सनसनीखेज मामला 'द भारत मित्र' मीडिया चैनल की रिपोर्ट के माध्यम से संज्ञान में आया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इसकी अविलंब जांच कराकर सच समाज के सामने लाया जाए।
अगर इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो यह बेहद ही खौफनाक कृत्य हुआ है।
@NCWIndia @PMOIndia @JharkhandCMO @HMOIndia @ncsthq
आप सभी छठ व्रतियों को लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मइया से प्रार्थना है कि वे सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाएं।
आज पावन नगरी पुरी में जगत के नाथ महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगन्नाथ स्वामी जी से सभी भक्तों के कल्याण और समृद्धि की कामना की।
जय जगन्नाथ!
सिमडेगा (झारखंड) के कांग्रेस विधायक एवं एक नाबालिग आदिवासी युवती से संबंधित एक बेहद ही खौफनाक व सनसनीखेज मामला 'द भारत मित्र' मीडिया चैनल की रिपोर्ट के माध्यम से संज्ञान में आया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इसकी अविलंब जांच कराकर सच समाज के सामने लाया जाए।
अगर इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो यह बेहद ही खौफनाक कृत्य हुआ है।
@NCWIndia @PMOIndia @JharkhandCMO @HMOIndia @ncsthq
आज भुवनेश्वर में ओडिशा के माननीय राज्यपाल श्री @BrajmohanRamGov जी से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात हुई।
चतरा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री @singhkalibjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
5
271
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री @ChampaiSoren जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं...
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें।
7
262


















