Pinned Tweet
लोकसभा चंदौली-76 से मुझे प्रत्याशी घोषित करने पर मैं माननीय अखिलेश यादव जी और समाजवादी पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ एवं चंदौली लोकसभा के समस्त संगठन और आदरणीय जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूँ।
आपका अपना
वीरेन्द्र सिंह
पूर्व मंत्री एवं प्रत्याशी लोकसभा चंदौली 76 समाजवादी पार्टी
हम डी-लिमिटेशन बिल के खिलाफ खड़े हैं और इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से इस बिल का विरोध कर रहे हैं। यह बिल उत्तर और दक्षिण के राज्यों में भेदभाव को बढ़ावा देगा जो भविष्य में देश की एकता के लिए खतरा बनेगा.... परिसीमन बिल को लेकर @News18India पर @RubikaLiyaquat के साथ पक्ष रखा.... #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha #DelimitationBill
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा पहुंचकर विधायक अंकित भारती जी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर सम्मलित हुआ और नव दाम्पत्य शुरू करने जा रहे जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की ।
@yadavakhilesh @samajwadiparty
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
मुग़लसराय की जनता को एक और बड़ी सौगात!
मेरे निरंतर पत्राचार और प्रयासों का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में जल-जमाव से मुक्ति और सुगम आवागमन के लिए ₹13.07 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति देते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है:
₹8.42 करोड़: द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर एप्रोच रोड व मानस नगर-गया कॉलोनी क्षेत्र में पक्का नाला निर्माण।
₹4.65 करोड़: मानसरोवर तालाब से गया कॉलोनी तक सड़क व नाले पर ढक्कन निर्माण।
इस जनहितकारी निर्णय के लिए रेल मंत्रालय एवं डीआरएम (DDU मंडल) का हार्दिक धन्यवाद।
साथ ही, मैं क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करता हूँ कि सुभाष पार्क से सब्जी मंडी, कसाई महाल, काली महाल होते हुए लोहरा तक रेलवे के कच्चे नाले को पक्का करने के शेष कार्य हेतु भी रेल मंत्रालय से पुनः बजट स्वीकृत कराने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी है। #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha #Mugalsarai
आज आवसीय कार्यालय पर महान समाज सुधारक, विचारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि कर एवं नमन किया.
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। सावित्रीबाई फुले जी के साथ मिलकर उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाई और सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव एवं छुआछूत के विरुद्ध दृढ़ता से आवाज़ उठाई।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
चंदौली की सैयदराजा विधानसभा से पूर्व विधायक मनोज सिंह (डब्लू) जी के यहां पहुंचकर श्रीमद्भागवत का श्रवण किया। #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha
स्वर्गीय श्री राम अवध सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक श्री मनोज सिंह ‘डब्लू’ जी द्वारा अपने पैतृक निवास माधोपुर, डबरिया, चंदौली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा व्यास पंडित गौरांगी गौरी जी के मुखारबिन्द से कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक शांति एवं पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही स्वर्गीय श्री राम अवध सिंह जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
सरकार विशेष सत्र इसलिए बुला रही है कि मंहगाई, बेरोजगारी, चंदा चोरी, वोट चोरी से देश का ध्यान भटकाया जा सके। @yadavakhilesh @samajwadiparty #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha
आवासीय कार्यालय पर लोकसभा क्षेत्र आये सम्मानित जनों से मुलाक़ात की।
@yadavakhilesh @samajwadiparty
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
ग्राम सभा होलापुर, वाराणसी में दीनानाथ सिंह जी के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ग्राम सभा होलापुर, वाराणसी में संतोष कुमार सिंह जी के यहाँ तिलक समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
ग्राम सभा व्यासबाग, हरहुआ, वाराणसी में नारायण यादव जी की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिजनों को बधाई दी।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने PDA प्रणपत्र में वादा किया है कि युवाओं को पांच साल में 25 लाख नौकरी दी जाएंगी, बेरोजगारों को 5 हजार भत्ता दिया जाएगा। किसानों की आलू, प्याज जैसी फसलों को एमएसपी गारंटी पर खरीदा जाएगा और प्रदेश के किसानों को मजबूत किया जाएगा। प्रणपत्र पर एबीपी न्यूज पर पक्ष रखा।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha #PDA_का_प्रणपत्र #SamajwadiParty
Virendra Singh retweeted
सच्चे न्याय का एक स्वरूप अन्याय को रोकना भी होता है।
माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरक्षण की हक़मारी को रोकने के लिए APO प्री परीक्षा 2025 को रद्द कर भाजपा के आरक्षण विरोधी चेहरे से नक़ाब हटाकर, उसका काला सच सबके सामने ला दिया है।
भाजपा सरकार में यूपी में रद्द हुई परीक्षाओं में ये 22वीं परीक्षा है। सच तो ये है कि भाजपा भी जानती थी कि न्यायालय में ये मामला टिकेगा नहीं और परीक्षा रद्द हो जाएगी, न नौकरी देनी पड़ेगी, न आरक्षण और न ही किसी को वेतन। हम तो ये बात हर बार कहते हैं और आज फिर दोहरा रहे हैं कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।’
मेरिट के आधार पर अनारक्षित सूची में स्थान पाने के पात्र पिछड़े और दलित अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षित श्रेणी तक सीमित रखना PDA के अधिकारों पर चोट है।
• APO भर्ती परीक्षा में शामिल 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की मेहनत, समय और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ की जवाबदेही कौन लेगा?
• पढ़ाई और परीक्षा के लिए माता-पिता ने अपनी कमाई लगाई। अब दोबारा परीक्षा का खर्च और मानसिक तनाव भी अभ्यर्थी ही झेलें?
• दोषी भाजपा सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भर्ती के हर चरण में आरक्षण और मेरिट के नियमों का सही पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि युवाओं को अपने अधिकारों के लिए बार-बार अदालत का दरवाजा न खटखटाना पड़े।
भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ!
यह डिस्कसन का दौर है, हर दल अपनी बात रखता है अभी वार्ता शुरू हुई है फाइनल नहीं हुई है. @yadavakhilesh @samajwadiparty #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha
4
171
देव दीपावली के अवसर पर एक अचरज भरी बात हुई कि अंत समय में लेजर शो के दौरान देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को भगवान विश्वनाथ जी को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया। इस दृश्य को देखकर काशी की जनता स्तब्ध रह गई। #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabha
परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliLoksabh
जब भगवान बुलावा आता है तो सारे संयोग बन जाते हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संकल्प पूर्ण होने या उससे पहले भी अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करेंगे. @yadavakhilesh @samajwadiparty #sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
आज चंदौली लोकसभा क्षेत्र की ग्राम सभा बौरी में मानस प्रचार सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में सम्मिलित होकर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात की।
प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और जीवन मूल्य हम सभी को सत्य, सेवा, सद्भाव एवं लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha
आज चंदौली में हरिओम हॉस्पिटल के शुभारंभ अवसर पर परमपूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर पूज्य महाराज जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
#sansadchandauli #loksabhachandauli #Chandauli #chandauliloksabha



































