Pinned Tweet
रौद्र नामक इस विक्रम संवत् 2083 का राजा गुरु और मंत्री मंगल है. वर्षलग्न के अनुसार जन जीवन में वैचारिक संकीर्णता और आक्रोश बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में चुनौतियां रहेंगी. शासन सत्ता के कुछ निर्णय बड़े मुद्दे बनेंगे. इस वर्ष किसी नए मजबूत और कठोर नेतृत्व के उभरने की प्रवल संभावना है.
गोचर | केतु कर्क राशि में 5 दिसंबर 2026 से 23 जून 2028 तक. डेढ़ साल की यह अवधि उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जिन्हें गूढ़ एवं गुह्य विद्याओं (esoteric/ occult) और तंत्र-मंत्र में रुचि है. यह समय मंत्र जाप-साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी सहयोगी रहेगा. सदुपयोग करें.
राहु और केतु सदैव आमने-सामने रहते हैं, 180 अंशों पर. कुंडली में जिस भाव में राहु होता है उस के ठीक सामने केतु. राहु जिस भाव में माया, मोह और महत्वाकांक्षा पैदा कर रहा होता है, केतु उसके विपरीत वैराग्य, मोहभंग और उदासीनता. राहु केतु संतुलन की सीख देते हैं. दो छोर जीवन यात्रा के!
"राधेश्याम रामायण" से वो सब लोग परिचित होंगे, जिन्होंने बचपन में रामलीला का मंचन देखा है. प्राइमरी तक पढ़े पं राधेश्याम ने खड़ीबोली में रामायण की कथा को 18 वर्ष की आयु में पद्यबद्ध किया था. पंडित जी का जन्म 25 नवम्बर 1890 को बरेली के बिहारीपुर मोहल्ले में हुआ था.
आज जयंती है. 🙏
बिठूर (कानपुर) में ब्रह्मावर्त घाट पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना का कार्य शुरू किया था. ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, सृष्टि निर्माण से पहले ब्रह्मा जी ने यहाँ गंगा तट पर 99 अश्वमेध यज्ञ किए थे. बिठूर में स्थित 'ब्रह्म खूंटी' को 'धरती की नाभि' कहा जाता है. यहां एक उभरी हुई शिला के बीच में बने छेद को सृष्टि के केंद्र का प्रतीक माना जाता है.
पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने इसी स्थान पर मनु और शतरूपा का सृजन किया था, जिन्हें मानव जाति का प्रथम पुरुष और प्रथम स्त्री माना जाता है.
यहीं पर रामायण के रचयिता वाल्मीकि का आश्रम है, जहाँ माता सीता ने आश्रय लिया था, और उनके पुत्रों लव कुश का जन्म हुआ था.
मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर आज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित सौभाग्य सुंदरी व्रत पूजा की जाती है.
सुहागिन महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन के लिए और अविवाहित कन्याएं विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए पूजन करती हैं. इससे दांपत्य कलह शांत होने की भी मान्यता है.
हैं और भी दुनिया में नेता बहुत अच्छे वक्ता
कहते हैं कि मो. आज़म का है अंदाज़-ए-बयाँ और
"मेरे नाम में तो सिर्फ़ ‘वज़ीर’ लगना ही बाकी है, आज़म पहले से हूँ…" -- आज लखनऊ में.
ज्योतिष ऑन लाइन बाज़ार में जिओ की एंट्री हुई है. पहले से ही बहुत से ऐप उपलब्ध हैं. खबरों में कुछ ऐसे दावे भी हैं, जिनमें लोगों की डाटा प्राइवेसी से जुड़े अहम मुद्दे जुड़े हैं. यह चिंताजनक है. @the_hindu की यह खास रिपोर्ट पढ़ी जानी चाहिए.
Information collected about applications installed on customers’ Android phones by AstroTalk is used for security purposes and not to build behavioural profiles or assess their creditworthiness, a senior company executive told The Hindu.
However, the executive did not explain why its application checks for 244 specific applications, what security purposes this data collection serves, what risks it is intended to address, or how frequently the information is collected.
✍️Balasubramanyam C.P.
thehindu.com/business/Indust…
अगले महीने 5 तारीख को राहु, केतु बदलेंगे चाल, 10 को शनि मार्गी और 12 तारीख को गुरु वक्री होगा. अभी यह संधि-काल चल रहा है, इसमें पुरानी बातों और नए मंसूबों को लेकर क्रिया-प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए. किसी बड़े निर्णय से पहले समझबूझ लीजिए.
Avoid Fight or Flight response.
यश माहेश्वरी की विकृत मानसिकता एक संक्रामक रोग है जो इस डिजिटल दौर की देन है. समाज के स्वास्थ्य के लिए समय रहते इसका इलाज जरूरी है. स्टैंड अप कॉमेडी के नाम पर भद्दे कमेंट और फूहड़ कंटेंट से हास्य और व्यंग्य नहीं, रोष और क्षोभ होता है. उसके घटिया चुटकुले बिहार और पूर्वी यूपी की सांस्कृतिक अस्मिता पर आघात हैं और महिलाओं की गरिमा पर कुत्सित प्रहार हैं.
पूरे होशोहवास में की गईं इन टिप्पणियों पर विवाद होने के बाद माफी की औपचारिकता मानसिक विकृत इस व्यक्ति का वायरल होने के बाद स्थिति को मैनेज करने का शातिर तरीका है. वायरल होने की प्रवृत्ति सस्ती लोकप्रियता देती है.
अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की बुनियाद है, परंतु किसी को मर्यादा की हदें पार करते हुए किसी आस्था और विश्वास पर तंज कसना और अश्लील एवं आपत्तिजनक मजाक उड़ाना वाजिब नहीं है. कॉमेडी के नाम पर यश माहेश्वरी ने छठ पूजा के दौरान महिलाओं द्वारा नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर औंछी टिप्पणी की है. उसने बिहार की महिलाओं को हरियाणा के पुरुषों से विवाह करने की शर्मनाक सलाह देते हुए महिला विरोधी टिप्पणी की है.
आश्चर्यजनक है कि इस अपराधी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाही नहीं हुई है. विडम्बना यह भी है कि केंद्र और राज्य में हिंदुत्व की स्वघोषित पैरोकार भाजपा सरकारें है. एक सवाल है, यदि इसका नाम यश माहेश्वरी न होकर किसी और मज़हब से जुड़ा होता तो क्या अब तक बुलडोजर नहीं चल चुका होता या धार्मिक आस्था को आहत करने और महिला विरोधी टिप्पणी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो चुकी होती?
मुझे उम्मीद है कि सरकार अतिशीघ्र यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल "Morality Questionable" को हटाने के लिए तथा यश माहेश्वरी द्वारा की गयीं टिप्पणियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई करेगी.
आज से मार्गशीर्ष यानी अगहन मास आरंभ.
गीता में कृष्ण ने कहा है- "महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ."
'मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर:'
प्राचीन काल में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रथमा से ही वर्ष का आरंभ माना जाता था. कश्यप ऋषि ने मार्गशीर्ष महीने में कश्मीर राज्य की स्थापना की थी.
शिव की नगरी काशी में प्रत्यक्ष देवलोक दर्शन! वाराणसी में सभी 84 घाटों पर दीपोत्सव और दिव्य गंगा आरती. ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव!
(वीडियो साभार: वाराणसी प्रशासन)
मिथिला में बहिन-भाइक अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व 'सामा चकेवा' कार्तिक सप्तमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है. सामा श्री कृष्ण की बहन थीं. चुगले ने चुगली कर भाई-बहन में लड़ाई लगवा दी, बाद में गलतफहमी दूर हुई. बहनें मिट्टी का चुगला बनाकर उसके मुँह को आग से जला जला कर झरकाती हैं.
कार्तिक पूर्णिमा पर देश भर में आध्यात्मिक माहौल है. गुरवाणी के शबद गूँज रहे हैं, अरुणाचलेश्वर की चोटी पर कार्तिगाई दीपम जगमगा रहा है और वाराणसी में गंगा तट पर देव दीपावली का हर्षोल्लास है...
जहाँ राग रंग और हंसी ख़ुशी का चारो ओर है घेरा,
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा।
कतकी पूनौ के मेले आकर्षण के केंद्र होते हैं. यूपी में फर्रुखाबाद का रामनगरिया और लखनऊ का बुड़क्की, एमपी में बांद्राभान, झारखंड में सिमडेगा के रामरेखा धाम और रायपुर के महादेव घाट के मेला मिसाल हैं. स्नान के पुण्य के साथ खेल-खिलौना, चाट-पकौड़ी, घर-गृहस्थी के सामान की खरीददारी भी.
कृत्तिका नक्षत्र में पूर्णिमा
अवसर है, संकल्पों और विकल्पों पर विचार करने का, अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का, फिज़ूल की बातों और लतों से छुटकारा पाने का. वर्ष 2027 में काफी अहम बदलाव अपेक्षित हैं. राहु और केतु आगामी 5 दिसंबर को अपनी चाल बदल रहे हैं. इस वर्ष में गुरु अतिचारी होकर तीन राशियों कर्क, सिंह और कन्या में गोचर करेगा. शनि 5 जून 2027 को मेष राशि में जाएगा. मान्यता है कि शनि छह माह पहले से ही आगामी राशि में गोचर के फल देने की भूमिका बनाने लगता है.
याद रखिए, कामयाबी निंजा टेक्निक्स से नही बल्कि धैर्य, अनुशासन और परिश्रम से मिलती है.
कृत्तिका छह तारों का समूह तारापुंज (प्लीएड्स) है. इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य और अधिष्ठाता देवता अग्नि देव हैं. ज्योतिष में यह अग्नि की शक्ति, ऊर्जा, सक्रियता, एक्शन और दृढ़ निश्चय का प्रतीक होता है. आज पूर्णिमा पर चंद्रमा वृष राशि में बली है और कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य भी बली है. इन दोनों ल्यूमिनरीज की प्रभावशाली ऊर्जा का उपयोग कीजिए.
The Beaver Moon rises on 23/24 Nov, the term is derived from The Old Farmer's Almanac. It is coincides with Kartik Purnima, rises in Taurus near the Pleiades star cluster. It is said to attract financial luck and business success. It's time of realisation that shifts our perception of a situation or the need to break free from certain habits that have become too restrictive.
हरि-हर मिलन
भगवान अय्यप्पा को हरिहरपुत्र कहा जाता है, जिसका अर्थ है हरि (विष्णु) और हर (शिव) के पुत्र. पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत को देवताओं और असुरों के बीच बांटने के लिए विष्णु जी ने मोहिनी रूप धारण किया था. उनके सौंदर्य से अभिभूत शिव जी उन पर आसक्त हो गए थे. मोहिनी और शिव के मिलन से भगवान अय्यप्पा का जन्म हुआ था. एक अन्य कथा के अनुसार, राक्षस महिषासुर की बहन महिषी ने ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था कि उसे केवल शिव और विष्णु के पुत्र ही मार सकते हैं. देवताओं की रक्षा के लिए विष्णु भगवान ने मोहिनी रूप में शिव जी के साथ संबंध से पुत्र के रूप में भगवान अय्यप्पा को जन्म दिया . केरल के पथनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट की पहाड़ियों पर स्थित सबरीमाला श्री धर्म शास्ता मंदिर है. यहां 18 पवित्र सीढ़ियां (पथिनेट्टम पडि) हैं, जिन्हें भक्त बड़े श्रद्धाभाव से चढ़ते हैं. भगवान अय्यप्पा शैव और वैष्णव दोनों परंपराओं को जोड़ते हैं. -- स्वामिये शरणम् अय्यप्पा!
वैकुण्ठ चतुर्दशी, हरि-हर मिलन
पूरे वर्ष में एकमात्र दिन, जब शिव जी (हर) को तुलसीदल और विष्णु जी (हरि) को बेलपत्र अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि चातुर्मास में चार माह सृष्टि का भार शिव जी संभालते हैं, और योगनिद्रा से जागने के बाद विष्णु जी को यह दायित्व वैकुण्ठ चतुर्दशी पर सौंप देते हैं. आज नर्मदेश्वर शिवलिंग पर तुलसी समर्पण का विशेष महत्व है.
आज रात्रि निशीथकाल (रात्रि 11:41 से 12:35) व्यापिनी चतुर्दशी में श्री महाविष्णु पूजा.










