baba hardeo singh (@baba_hardeo) header
baba hardeo singh (@baba_hardeo) profile picture

A retired bureaucrat of Uttar Pradesh widely reputed for his productive honesty and hard work fetching the title of https://teapawt.org/t.co/ewEWijhX5m a Vipassana Meditate.

Gomti Nagar, Lucknow
Joined January 2018
Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)Photo by baba hardeo singh (@baba_hardeo)
श्रद्धालु गृहस्थ के लिए सत्य, धर्म, धैर्य और त्याग -ये चार धारण करने योग्य हैं, जिन्हें धारण करके वह इस लोक में और परलोक में जाने पर शोक नहीं करता है।
7
56
सनातन धर्म?शास्त्रों में सनातन धर्म की जो परिभाषा हैऔर हम जो मानते हैं,अनुशीलन योग्य है।अद्रोह:सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा।अनुग्रहश्च दानं च सतां धर्म: सनातन:।महाभारतशान्तिपर्व।मन, वाणी, कर्म द्वारा समस्त प्राणियोंके प्रति कभी द्रोह न करना व दया दानादि कर्म सनातन धर्म है।
5
63
अत्तना हि कतं पापं अत्तना सन्किलिस्सति।अत्तना अकतं पापं अत्तनाव विसुज्झति।सुद्धी असुद्धि पच्चत्तं,नान्यो अन्यं विसोधये। स्वयं द्वारा किया गया पाप ही स्वयं को मैला करता है।स्वयं पाप न करे तो वह विशुद्ध बना रहता है।शुद्धि अशुद्धि तो प्रत्येक मनुष्य की अपनी-अपनी ही है।
1
6
86
अपने द्वारा किया गया पाप ही अपने को मैला करता है ।स्वयं पाप न करे तो आदमी अपने आप ही विशुद्ध बना रहे ।शुद्धि अशुद्धि तो प्रत्येक मनुष्य की अपनी-अपनी ही है (अपने अपने ही अच्छे बुरे कर्मों के परिणाम स्वरूप हैं)।कोई दूसरा भला किसी दूसरे को कैसे शुद्ध अशुद्ध कर सकता है?
3
42
धार्मिक व्यक्ति तीर्थ नहीं जाता ; धार्मिक व्यक्ति के आस पास तीर्थ निर्मित होते हैं।
1
5
84
कुदरत का कानून है, सब पर लागू होय। मैले मन व्याकुल रहे, निर्मल सुखिया होय।। अपने मन का मैल ही, अपना नाश कराय। ज्यों लोहे का जंग ही, लोहे को खा जाय।
1
5
104
हम ही अपने कर्म से होते शुद्ध अशुद्ध। अन्य कौन शोधन करे देव ब्रह्म या बुद्ध। अपने दूषित कर्म ही लाते दुख पैगाम। क्यों बेचारे देव को करे व्यर्थ बदनाम। कर्मों का फल दे मिटा, ऐसा ईश न कोय। तो तू किसके सामने अंखियां भर भर रोय।
2
9
129
बाहर के अँधियारे को रवि,शशि,अग्नि, विद्युत्  दूर कर देते हैं।अंदर के अंधेरे को ये दूर नहीं कर सकते।राग,द्वेष,मोहऔर इन्हीं के अनुषंगी काम,क्रोध,लोभ,ईर्ष्या,नफरत, अहंकार आदि विकारों ने अंदर जिस  गहन अन्धकार का घेरा बना रखा है उसे तो आप अंदर ज्ञान का दीप जला कर ही दूर कर सकते हैं।
2
2
8
213
दीपावली का त्यौहार हमें अपने अंदर प्रज्ञा-दीप प्रज्वलित करने की याद दिलाता है ,विग्रहवान धर्म,मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवनादर्श को आचरण में उतारने की याद दिलाता है । दीपावली का त्यौहार आपका कल्याण साधे।आपका मंगल हो
3
124
"जब वह तुम्हारी गालियों को शान्त मन से सुनने लगे तो समझ लेना तुम्हारे पराभव का पुख़्ता राजपथ तैयार हो रहा है।"
1
9
163
लिखा तो धर्मग्रंथों में बहुत कुछ है किन्तु आचरण में कितना उतारा जाता है, यह महत्त्वपूर्ण है। जब तक आचरण में नहीं उतारा जाएगा धर्मग्रंथों में लिखी गई बातें बेअसर रहेंगी।
ऋग्वेद के अनुसार जो अनाज खेतों मे पैदा होता है, उसका बंटवारा तो देखिए... 1- जमीन से चार अंगुल भूमि का, 2- गेहूं के बाली के नीचे का पशुओं का, 3- पहली फसल की पहली बाली अग्नि की, 4- बाली से गेहूं अलग करने पर मूठी भर दाना पंछियो का, 5- गेहूं का आटा बनाने पर मुट्ठी भर आटा चीटियों का, 6- चुटकी भर गुथा आटा मछलियों का, 7- फिर उस आटे की पहली रोटी गौमाता की, 8- पहली थाली घर के बुजुर्गो की 9- फिर हमारी थाली, 10- आखिरी रोटी कुत्ते की, ये हमें सिखाती है, हमारी सनातन संस्कृति। मुझे गर्व है कि मैं इस संस्कृति का हिस्सा हूँ.......🙏🏻🙏🏻🚩🚩
6
177
वाणी अमृत-रस भरी, वाणी कुटिल कृपाण। मीठी कड़वी वाणियाॅं, सुख की दुख की खान।
1
1
11
163
शुद्ध धर्म का बंधन रक्षाबंधन आपका मंगल साधे।मंगल हो।
5
136
सदाचार ही धर्म है, दुराचार ही पाप। परसेवा ही धर्म है, परपीड़न ही पाप।। बाहर भीतर स्वच्छ हों, करें स्वच्छ व्यवहार। सत्य प्रेम करुणा जगे, यही धर्म का सार।। "मंगल हुआ प्रभात" से साभार।
4
11
250
जितनी हानि न कर सकें, दुश्मन द्वेषी दोय। अधिक हानि निज मन करे, जब मन मैला होय। माँ बापू प्रिय बन्धुजन, भला करें सब कोय। अधिक भला निज मन करे, जब यह उजला होय।। धम्मपद से ---
3
11
230
रिश्ता वही श्रेष्ठ है जिसमें शब्द कम और विश्वास ज्यादा हो, अहंकार कम और प्रेम ज्यादा हो।
4
95
"सहा नहीं है जिसने पीड़ा परतंत्रता दुसाधिन की। वह क्या जाने स्वतंत्रता का सुख अगाध क्या होता है।" इन पंक्तियों के साथ स्वतंत्रतादिवस का 76वाॅं वार्षिक आवर्ती उत्सव आपके लिए मंगलप्रद हो।
2
93
"रोटियाँ 3 दिन पुरानी थीं और भूख चार दिन। वह गरीब बड़े आराम से खा गया रोटियाँ क्योंकि भूख के मुकाबले रोटियाँ ताजी थीं।"
2
5
111
आदर्श कोई और प्रस्तुत करें और नेतृत्व हम करें,अब यह बात नहीं चलनी चाहिए।हमें अपनी आस्था की प्रामाणिकता अपने आचरण द्वारा सिद्ध करनी होगी,कारगिल के वीर शहीदों और देश पर ज़िन्दगी निछावर करने वाले अन्य शहीदों की तरह।नमन ,वीर शहीदों नमन।
1
1
11
215
कालचक्र गतिमान है, क्षण क्षण बदल रहा है,अनित्य है। इसे स्थायी मानने की भूल नहीं करनी चाहिए।
1
6
117