आज नई दिल्ली में आदरणीय मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
@BJP4India
कार्यक्रम अपडेट-
छत्तीसगढ़ प्रवास
दिनांकः रविवार, 29 नवंबर, 2026
छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin
@BJP4CGState @BJPMinMorcha
आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।
इस अवसर पर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4UP @BJPMinMorcha
अमृतसर स्थित पवित्र श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में दर्शन कर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहाँ लंगर की सेवा, समानता और मानवता का संदेश मन को अभिभूत कर गया।
लेकिन परिसर की दीवारों पर आज भी मौजूद गोलियों के निशान जून 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद दिलाते हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लिए गए इस फैसले ने सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुँचाई, जिसके घाव आज भी इतिहास में दर्ज हैं।
1984 के सिख विरोधी दंगों ने इन जख्मों को और गहरा किया। यह इतिहास कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व की राजनीतिक जवाबदेही और देश की धार्मिक आस्थाओं के प्रति संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्वर्ण मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, समानता और भाईचारे की जीवंत मिसाल है।
सरकारें बदल जाती हैं, सत्ता बदल जाती है, लेकिन इतिहास के निशान कभी नहीं मिटते।
गुरुओं की पावन धरती को नमन, सिख समाज की सेवा भावना को सलाम और हिंसा के सभी निर्दोष पीड़ितों को श्रद्धांजलि।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4Punjab @BJPMinMorcha
26 नवंबर — हमारे गौरवशाली लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण का पावन दिन।
राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का आधार हमारा पवित्र संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देता है।
इस विशेष दिन पर संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं संविधान सभा के सभी महान विभूतियों को सादर नमन।
#SamvidhanDiwas
वाघा बॉर्डर, पंजाब — राष्ट्रभक्ति और गौरव का अविस्मरणीय क्षण
वाघा बॉर्डर की इस ऐतिहासिक धरती पर पहुँचकर हृदय गर्व, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से भर उठा।
यह केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान, संप्रभुता, शौर्य और अदम्य साहस का प्रतीक है।
जब तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहराता है और सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों का अनुशासन एवं पराक्रम दिखाई देता है, तो मन स्वतः ही मातृभूमि के चरणों में नतमस्तक हो जाता है।
मेरे लिए राष्ट्रभक्ति केवल एक भावना या शब्द नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प है। देश की एकता, अखंडता और सम्मान सर्वोपरि हैं। इस मिट्टी का कर्ज़ हम सब पर है और इसे चुकाने का सबसे बड़ा माध्यम है राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा।
सीमा पर खड़े जवानों को मेरा सादर नमन, जिनकी सतर्कता और बलिदान के कारण हम अपने घरों में सुरक्षित हैं।
पद से बड़ा राष्ट्र है, राजनीति से बड़ा देश है और व्यक्तिगत स्वार्थ से सर्वोपरि भारत माता का सम्मान है।
राष्ट्र प्रथम — सदैव, सर्वदा!
जय हिंद! जय भारत!
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4Punjab @BJPMinMorcha
अमृतसर, पंजाब में आज भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री @tarunchughbjp जी के पारिवारिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी एवं श्री तरुण चुघ जी से सुखद एवं आत्मीय मुलाक़ात हुई।
पंजाब (अमृतसर) आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जॉन मसीह जी द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ ही उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4Punjab @BJPMinMorcha
गुरुपर्व के पावन अवसर पर शिरोमणि अकाली दल का NDA परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का पुनः एकजुट होना पंजाब के विकास, खुशहाली और नशामुक्त भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत है।
पंजाब में जनकल्याण एवं विकास के संकल्प के साथ NDA आगे बढ़े, यही कामना है।
नशामुक्त पंजाब, खुशहाल पंजाब, विकसित पंजाब!
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4Punjab @BJPMinMorcha
#WATCH | कांग्रेस-SP की सिर्फ 20 मिनट बैठक पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली बोले, 'कांग्रेस और SP के बीच अंदरूनी लड़ाई'
@romanaisarkhan | abplive.com/live-tv
@ReporterAnkitG
#KunwarBasitAli #BJP #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #ABPNews
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर देशभर से पधारे सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई।
आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से आभार व ह्रदय से धन्यवाद ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी का सान्निध्य, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य और प्रेरणा का विषय है। आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरक विचारों और आशीर्वाद से नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
@blsanthosh
आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेशभर से पधारे सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
आप सभी का अपार स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएँ सदैव ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करती हैं। इस आत्मीयता और सम्मान के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
लखनऊ आगमन पर श्री दिलप्रीत सिंह जी के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अफ़रोज़ अहमद, रिंकू चेयरमैन तुलसीपुर के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी के स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4UP @BJPMinMorcha
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि!
मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की वह अनमोल पूंजी है, जो हर कठिन समय में संबल देती है। उनका साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@myogiadityanath @BJP4UP
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा आपके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
@mppchaudhary @BJP4UP
आज दिल्ली में माननीय रेल राज्य मंत्री श्री @VSOMANNA_BJP जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
आपका स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक है।
@BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4UP @BJPMinMorcha












































