आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
सभी चार्ज अधिकारियों को प्रगणकों व सुपरवाइजरों के साथ समन्वय कर समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
आमजन 16 से 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर 'स्वगणना' कर सकते हैं तथा प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
01 दिसंबर से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना करेंगे।
जनपदवासी सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
#Amethi #Census2027
आज कलेक्ट्रेट परिसर से 'समग्र शिक्षा अभियान' के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की 'एक्सपोजर विजिट 2026-2027' बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस शैक्षणिक व एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को HAL कोरवां (मुंशीगंज) का भ्रमण कराया जा रहा है। इस प्रकार के भ्रमण से दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास, नई तकनीकी समझ और व्यावहारिक ज्ञान का संचार होता है।
समावेशी शिक्षा और बच्चों का सर्वांगीण विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Amethi #InclusiveEducation #SamagraShiksha
आज राजा विश्वनाथ शरण इंटर कॉलेज, तिलोई में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के अंतर्गत 271 जोड़ों (261 हिंदू, 10 मुस्लिम) का विवाह वैदिक रीति-रिवाज व परंपरा अनुसार सकुशल संपन्न हुआ।
नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
₹1 लाख प्रति जोड़ा सहायता प्रावधान वाली यह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह हेतु मजबूत संबल है।
"खेल के मैदान में देश का मान, जनगणना में अपनी सही पहचान!" 🇮🇳🥉
जापान एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश व जनपद अमेठी का नाम रोशन करने वाले हमारे गौरव, युवा एथलीट सलमान ने जनपदवासियों से 'जनगणना-2027' के अंतर्गत स्वयं-गणना (Self-Enumeration) की विशेष अपील की है।
सुनिए उनका यह प्रेरक संदेश।
आइए, 16 से 30 नवंबर 2026 के मध्य se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की सही जानकारी दर्ज करें और विकसित अमेठी के निर्माण में भागीदारी निभाएं।
#PrideOfAmethi #Census2027
स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अमेठी के माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाए गए 02 दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में 4,986 (लगभग 5,000) फॉर्म-06 संकलित किए गए।
सभी ईएलसी (ELC) नोडल अधिकारियों व प्राचार्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए संकलित फॉर्म्स की समयबद्ध जांच व पोर्टल पर प्रविष्टि के निर्देश दिए गए।
18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।
"उम्र 18 पूरी, तो वोट की तैयारी जरूरी; लोकतंत्र के निर्माण में आपकी भागीदारी सर्वोपरि।"
जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में 'जनगणना स्वगणना' एवं 'स्वीप (SVEEP)' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वृहद कार्यशाला आयोजित हुई।
जनपद के 248 माध्यमिक विद्यालयों, 70 महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक व ITI संस्थानों के प्राचार्यों को 16-30 नवंबर तक संचालित होने वाली स्वगणना प्रक्रिया (40 प्रश्नों के प्रपत्र व SE-ID जनरेशन) का डिजिटल प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं का फॉर्म-6 द्वारा शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
#Amethi #Census2027 #जनगणना2027 #SVEEP #मतदाता_पंजीकरण #VoterAwareness
दिनांक 03.11.2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित हुआ, जिसमें 500 लाभार्थियों ने सहभागिता की तथा सीडीओ द्वारा चेक वितरित किए गए।
🇮🇳 जनगणना 2027 | अमेठी
सटीक आँकड़े, सशक्त नीतियाँ और विकसित अमेठी की मजबूत नींव!
जनपदवासियों से अपील है कि 'जनगणना-2027' के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले 'स्वयं-गणना' (Self-Enumeration) अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर परिवार का सही विवरण दर्ज करें तथा प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखकर प्रगणक के आगमन पर अवश्य उपलब्ध कराएं।
#Amethi #Census2027 #जनगणना2027 #स्वयंगणना #जनभागीदारी #DigitalCensus
🇮🇳 जनगणना 2027 | जिला अमेठी
📢 आइए, स्वयं-गणना करें!
आपकी भागीदारी, सटीक जनगणना और बेहतर योजनाओं की नींव है। जनगणना 2027 में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और विकसित अमेठी, सशक्त उत्तर प्रदेश एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।
📅 स्व-गणना अवधि: 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक
🌐 आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in
स्वयं-गणना के बाद प्राप्त पहचान संख्या (SE ID) सुरक्षित रखें और गणनाकर्मी के घर आने पर उपलब्ध कराएँ।
आपकी भागीदारी, अमेठी का विकास।
सही गणना | सशक्त भारत | समृद्ध अमेठी
#जनगणना2027 #अमेठी #स्वयंगणना #जनभागीदारी
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट में विधानसभा निर्वाचन-2027 हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। EROs/AEROs को फॉर्म 6, 7 व 8 के समयबद्ध निस्तारण, नए युवाओं/महिलाओं के नाम जोड़ने तथा पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शत-प्रतिशत शुद्ध व समावेशी मतदाता सूची हमारी प्राथमिकता है।
आज दिनांक 31.10.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक उपलब्धता व वितरण की समीक्षा कर किसानों को निर्बाध खाद आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु 480 केंद्रों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने व नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
आज 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए गए।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की गई तथा अस्पताल प्रशासन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं व दवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
आज 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों के साथ 'एकता रैली' निकाली गई।
रैली के माध्यम से विविध भाषाई एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बावजूद 'अखंड भारत' और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की मिसाल पेश की गई।
#Amethi #NationalUnityDay
आज विकास भवन सभागार में 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में स्वगणना (16 से 30 नवंबर 2026) व घर-घर गणना (01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027) की रूपरेखा साझा करते हुए मीडिया से व्यापक जनजागरूकता में सहयोग की अपील की गई।
नागरिकों से अनुरोध है कि पोर्टल (se.census.gov.in) पर स्वगणना करें अथवा प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।
#Amethi #Census2027
विकास भवन में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' का आयोजन हुआ। मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी PM-किसान योजना की 24वीं किस्त से अमेठी के 2,47,430 अन्नदाता लाभान्वित हुए। किसानों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है।
आज इंडोरामा विद्यालय, जगदीशपुर में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित 'विज्ञान, कला एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रदर्शनी' का विधिवत उद्घाटन किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए नवोन्मेषी मॉडल्स व कलाकृतियों का अवलोकन कर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण व रचनात्मकता की सराहना की गई।
बच्चों को आधुनिक युग में विज्ञान व AI के व्यावहारिक महत्व से अवगत कराते हुए निरंतर सीखने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत 100 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।
₹1 लाख प्रति जोड़ा सहायता प्रावधान वाली इस योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को उपहार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित वृहद 'रोजगार मेले' में 714 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 395 युवाओं का टाटा मोटर्स, अमेजन, जेप्टो सहित नामी कंपनियों में चयन हुआ। युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ना प्रशासन का सतत संकल्प है।
































