श्रीमती सोनिया गांधी जी की आने वाली किताब को पेंगुइन वर्ल्डवाइड कंपनी मूलस्वरूप में दुनियाभर में छापने को तैयार है पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इसे लॉन्च करने के लिए बदलाव करवाना चाहता है। आखिर ऐसी कौन-सी वजह या कौनसा दबाव है जो दुनिया-भर में छापा जा रहा है उसे भारत में नहीं छाप सकते?
श्रीमती सोनिया गांधी जी का जीवन त्याग और बलिदान की मिसाल है। जिस शुचिता और गरिमा से उन्होंने देश सेवा की है वह एक मिसाल है। ऐसे व्यक्तित्व की धनी, देश की वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष रहीं श्रीमती सोनिया गांधी जी की किताब को दबाव डालकर रोकना अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या के समान है।
असली मुद्दा यह है कि पेंगुइन इंडिया पर दबाव डाला गया कि मोदी, RSS और चीन द्वारा मोदी राज में भारतीय भूभाग पर कब्जे से जुड़े हिस्से हटाए जाएं। यह लोकतंत्र की हत्या है।
इस सच को आखिर भारत की जनता के सामने आने से क्यों छिपाया जा रहा है? क्या मोदी सरकार प्रकाशकों पर दबाव डालकर तथ्यों को भी बदलवा देगी?
2
Darpok @PenguinIndia
3
पेंगुइन इंडिया @PenguinIndia हमें यह तो पता है कि आप केवल धंधा करने हिन्दुस्तान में हैं लेकिन धंधा इसे भी मत करिए कि देश के लोगों की अभिव्यक्ति खतरे में पड़े।
मैंने आज फैसला कर लिया है कि भविष्य में आपके पब्लिकेशन की कोई किताब नहीं पढूंगा और जो लोग भी आपके पब्लिकेशन की पायरेटेड कॉपी बेचते हैं उनके खिलाफ कभी नहीं लिखूंगा क्योंकि आप भ्रष्ट और अनैतिक हैं।
नरवणे की किताब को लेकर जो आपका फर्जी बयान आया और उसके बाद सोनिया जी की किताब को लेकर जो आपका रवैया सामने आ रहा है वह हैरान करने वाला है। आप लेखक को कैसे एडिटिंग और डिलिटिंग का आदेश दे सकते हैं। ऐसा मत करिए कि पुस्तक मेले में आपके स्टॉल के आगे पेंग्विन हाय हाय का नारा लगे।
हिंदुस्तान में काम काज हिन्दुस्तानियों की खुदमुख्तारी के हिसाब से होगा। आप तय नहीं करेंगे कि लेखक क्या लिखे।
3
कायर बहुत डरते हैं
वे डरते हैं किताबों से
कलम और कलमकारों से
लेखक और पत्रकारों से
छात्र और अध्यापक से
खबर और अखबार से
अक्षर और साक्षर से
वे असल में डरते हैं विचार से
घबराते हैं तर्क से, तर्कपूर्ण दिमाग से
उन्हें आतंकी लगते हैं -
सोचने और सवाल करने वाले
वे हर लिखावट से डरते हैं
दीवार पर लिखी इबारत से डरते हैं।
कायर सच में बहुत डरते हैं।
2
Oops
If this story is accurate then shame on Penguin India. It wanted to censor the book to suck up to the Modi government.
Penguin India sought cuts to Modi, RSS, China parts in Sonia's book
hindustantimes.com/s/1ebPFKa
6
Oops @PenguinIndia
पेंगुइन इंडिया का सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love से पीछे हटना सामान्य घटना नहीं है। ये बताता है कि मौजूदा राज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कितनी तरह की पाबंदियाँ लगाई जा रही हैं और प्रकाशन उद्योग कितने दबाव में काम कर रहा है।
पेंगुइन के अमेरिकी प्रकाशक नॉफ ने घोषणा की थी कि पहली छपाई एक लाख प्रतियों की होगी और इसे 10 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। भारत में इसे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ही लाने वाली थी। लेकिन अब वह पीछे हट गई है।
सूत्रों के मुताबिक प्रकाशक ने पांडुलिपि के एक हिस्से में संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने को कहा मगर सोनिया गाँधी ने इनकार कर दिया। इसके बाद ख़बर है कि हार्परकॉलिन्स इसके राइट्स लेने के करीब है। न तो प्रकाशक ने बताया कि कौन-सा हिस्सा आपत्तिजनक था, न ही सोनिया गाँधी ने कुछ कहा है।
यह घटना अकेली नहीं है। हाल के महीनों में पेंगुइन इंडिया जो सैको की मुजफ्फरनगर दंगों वाली किताब और जनरल नरवणे के संस्मरणों को लेकर भी पीछे हट चुकी है। एक ही घराने की ये बार-बार की वापसी एक पैटर्न दिखाती है: कानूनी जांच, मानहानि का डर, नक्शे-सीमा जैसे ‘संवेदनशील’ बिंदु, या सत्ता-विपक्ष दोनों तरफ से संभावित प्रतिक्रिया।
प्रकाशन एक कारोबार है; मुकदमे और राजनीतिक दबाव उसके लिए महंगे साबित होते हैं। लेकिन जब एक ही प्रकाशक बार-बार ‘बदलाव के लिए कहे और लेखक तैयार न हो तो वह प्रकाशन से हट जाए, तो सवाल उठता है—संपादन कहाँ खत्म होता है और आत्म-सेंसरशिप कहाँ शुरू होती है।
सोनिया गांधी का मामला और पेचीदा है। नेहरू-गांधी परिवार की निजी आत्मकथा अपने आप में राजनीतिक दस्तावेज है। ऐसे पाठ में किसी भी कटौती का मतलब इतिहास के एक संस्करण को काटना हो सकता है। लेखिका का इनकार इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आत्मकथा का मूल्य उसकी अपूर्णता और असुविधा में होता है, साफ-सुथरी आधिकारिक कथा में नहीं।
अंत में किताब छपेगी ही—अगर भारत में नहीं तो बाहर, अगर पेंगुइन से नहीं तो किसी और से। असली सवाल प्रकाशन का नहीं, विश्वास का है। क्या भारतीय पाठक को बिना काटे-छाँटे राजनीतिक आत्मकथा पढ़ने का हक है? और क्या बड़े प्रकाशक अब केवल वही छापेंगे जो विवाद से बचा रहे? Belonging का विवाद इन्हीं दो प्रश्नों को खुला छोड़ जाता है।
लेकिन आज की तारीख़ में सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि क्या ये सरकार विपक्ष की एक महत्वपूर्ण नेता की अभिव्यक्ति को कुचलने की हद तक जा सकती है या उसने ऐसा वातावरण बना दिया है जिसमें वह संभव ही नहीं है?
3















































