Devender Yadav retweeted
When I first came to India, I often wondered where I belonged. I was becoming part of a new family, a new culture and a completely unfamiliar world. Finding my place took time - not unlike what most young women in India go through when they get married.
What began with uncertainty gradually grew into love, acceptance and a deep sense of belonging.
Devender Yadav retweeted
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.
प्रेम की बात सुनकर BJP-RSS के समर्थक बिलबिला रहे हैं, क्रोधित हैं, नफरत से भरे हुए हैं।
सच्चा हिंदू तो शिव-पार्वती और लक्ष्मी-नरसिंह के उस रूप को पूजता है - जहां देवी देव की अर्धांगिनी हैं, उनकी साथी हैं, उनके समान हैं।
धर्म हमें प्रेम सिखाता है, भगवान प्रेम के ध्वजवाहक हैं।
प्रभु से प्रार्थना है, BJP-RSS के समर्थकों के मन में भी प्रेम का संचार हो, वो भी इस अद्भुत भाव को महसूस कर सकें।
सत्यम शिवम सुंदरम ❤️
दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला इमारत के गिरने का समाचार अत्यंत चिंताजनक एवं दुखद है।
मलबे में दबकर दो लोगों की मृत्यु की भी दुखद खबर है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूँ। मलबे में कुछ अन्य लोगों के दबे होने की भी आशंका है। ईश्वर से सबकी कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।
दिल्ली कांग्रेस के साथियों से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव मदद करें।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, साहस और त्याग के प्रतीक ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
"The book, Belonging, says it all: she belonged to my father, and my father belonged to her. And then my father disappeared.
And then she began another journey. A different mother emerged because, literally, the flame of her life had gone out.
What you're reading in this book is my mother before Papa died. The expression is that type of expression. So, for me, it's a very powerful thing."
Listen to LoP Shri @RahulGandhi's speech at the official launch of CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji's memoir, Belonging: A Journey of Love.
Heartiest congratulations to CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi Ji on the formal launch of her book, “Belonging: A Journey of Love.” ❤️
More than just a book launch, it was a deeply emotional celebration of a remarkable journey shaped by love, loss and belonging.
The heartfelt memories of former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji, the touching words of LoP Shri @RahulGandhi Ji and the beautiful bond of a family that has stood together through life’s greatest challenges made the occasion truly special.
Some stories are not just written in books. They are etched in hearts forever. ❤️
सरकार बदली, मुख्यमंत्री बदले, लेकिन माँ यमुना की बदहाली नहीं बदली।
दोनों ने यमुना सफ़ाई के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए, जमकर प्रचार किया, लेकिन छठव्रतियों के हिस्से हर साल वही गंदगी और ज़हरीले झाग आए।
AAP हो या BJP, यमुना की सफ़ाई के नाम पर जनता को ठगा है, दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है।
आख़िर कब तक दिल्ली की जनता इनकी नाकामियों की क़ीमत चुकाती रहेगी?
Devender Yadav retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' | New Delhi
teapawt.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
Devender Yadav retweeted
LIVE: Book Launch - 'Belonging: A Journey Of Love' by Sonia Gandhi | New Delhi teapawt.org/i/broadcasts/2WXPoBaNl…
भाजपा सरकार के झूठे प्रचार को अब सुप्रीम कोर्ट ने भी आईना दिखा दिया है।
पिछले दो महीने से भाजपा सरकार PR के ज़रिए यमुना साफ़ करने का चमत्कार गिना रही थी। लेकिन छठ महापर्व पर गंदगी और ज़हरीले झाग के बीच पूजा करती माताओं-बहनों की तस्वीरों ने इन दावों की हक़ीक़त सामने रख दी।
अब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ़ कहा है कि यमुना की सफ़ाई पर भारी भरकम खर्च होने के बावजूद प्रदूषण कम होने के बजाय बढ़ा है। कोर्ट ने प्रदूषण की निगरानी, जवाबदेही तय करने और लापरवाही पर जुर्माने के भी निर्देश दिए हैं।
यमुना साफ़ करने से ज़्यादा खर्च ‘यमुना साफ़ है’ ये बताने में किया जा रहा है। सरकार बताए कि यमुना सफ़ाई के नाम पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये आख़िर कहाँ जा रहे हैं?
'यमुना की सफाई पर करोड़ों खर्च, फिर भी बढ़ रहा प्रदूषण', सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना की खराब हालत और सफाई के नाम पर भारी खर्च के बावजूद सुधार न होने पर चिंता जताई है. कोर्ट ने पानी की गुणवत्ता की निगरानी, गड़बड़ी पर जुर्माना और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं.
पूरी खबर : intdy.in/4wapzb
#YamunaRiver #YamunaPollution #SupremeCourt @sanjoomewati
कल शाम और आज सुबह अर्घ्य के समय के इन दो दृश्यों ने रेखा गुप्ता सरकार के तमाम प्रचार की पोल खोलकर रख दी है।
बीते दो महीने से कोई भाजपा नेता डुबकी लगा रहा था तो कोई क्रूज चला रहा था तो कोई जेट स्की चलाकर रील बना रहा था। खूब क्रेडिट बटोरा गया, खूब पीठ थपथपाई गई। हल्ला मचाया गया कि यमुना साफ़ कर दी है। रील बनवा बनवा कर पोस्ट की गई।
लेकिन दिल्ली को मिला क्या? संध्या अर्घ्य भी ज़हरीले झाग में देना पड़ा और भोर का अर्घ्य भी उसी ज़हरीले गंदे पानी में। यमुना सफ़ाई के नाम पर लाखों लोगों की आस्था के साथ भद्दा मज़ाक़ किया गया है। यह महापाप है।
प्रधानमंत्री जी शायद भूल गए हैं कि वो बीते 12 साल से केंद्र सरकार में हैं, दिल्ली में उनकी तीन इंजन वाली सरकार है और अड़ोस पड़ोस के सभी राज्यों में भी भाजपा की ही सरकार है।
बीते दो महीने से मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार रात-दिन प्रचार में जुटी हुई थी कि यमुना साफ़ कर दी गई है। कोई झाग नहीं हैं अब यमुना में। झाग छुपाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर केमिकल्स का भी छिड़काव किया लेकिन सब प्रचार धरे के धरे रह गए।
एक बार फिर छठव्रतियों के हिस्से वही ज़हरीले झाग और गंदे नाले के पानी से भरी बदबूदार यमुना आई।
दिल्ली में पहले @ArvindKejriwal थे तो कभी केंद्र सरकार पर तो कभी पड़ोसी राज्यों के सर ठीकरा फोड़ते रहते थे। 11 साल में यमुना की हालत बद से बदतर होती गई। हालात ये बना दिए थे कि 75% सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट काम ही नहीं कर रहे थे।
अब भाजपा सरकार भी दो साल से पिछली सरकारों पर दोष मढ़ रही है। @narendramodi और @gupta_rekha दिल्ली की जनता को बताएं कि अब कौनसा इंजन काम नहीं कर रहा?
नरेंद्र मोदी और BJP सरकार ने यमुना सफाई का खूब ढिंढोरा पीटा, खोखले दावे किए, जमकर झूठ बोला।
लेकिन... छठ महापर्व में महिलाओं को झाग वाले जहरीले पानी में पूजा करने के लिए छोड़ दिया।
ये लाखों भक्तों और मां यमुना के साथ धोखा है, जिसके लिए मोदी और BJP सरकार को कभी माफ नहीं किया जा सकता।
आस्था के महापर्व छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के अवसर पर कल शाम दिल्ली में अनेक स्थानों पर पहुंचकर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
छठी मैया एवं भगवान भास्कर से समस्त देशवासियों के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्रार्थना है।
॥ जय छठी मैया ॥🙏
#chhathpooja
Devender Yadav retweeted
15 साल बीत गए, सरकारें बदल गईं, लेकिन यमुना की सफाई के लिए STP क्षमता वहीं की वहीं।
शीला दीक्षित जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने दिल्ली की सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता 284 MGD से बढ़ाकर 614 MGD की थी।
लेकिन सवाल है कि 15 साल बाद भी यह क्षमता लगभग उतनी ही क्यों है?
AAP ने सालों तक भाजपा पर दोष डाला, अब भाजपा सत्ता में आकर AAP को दोष दे रही है।
आखिर इन दोनों सरकारों ने 15 साल में किया क्या?
Devender Yadav retweeted
मोदी सरकार में बेतहाशा बढ़ चुकी महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है।
बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री श्री @haroonyusuf22 जी एवं श्री उमर हारून जी के नेतृत्व में दूध के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
जब तक दूध की बढ़ी क़ीमते वापस नहीं होती और जनता को राहत नहीं मिलती हम आवाज उठाते रहेंगे।
सच लिखने का साहस, सत्ता से सवाल करने का हौसला और जनता की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प ही पत्रकारिता की असली पहचान है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा और समाज को जागरूक करने के लिए समर्पित सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
लोकतंत्र तभी मज़बूत होगा, जब पत्रकारिता स्वतंत्र और निर्भीक होगी।
#NationalPressDay
लोक आस्था, अटूट श्रद्धा एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं छठव्रतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।
॥ जय छठी मैया ॥🙏🌅
#ChhathPuja2026















