Say no to drugs
फिटनेस के लिए जिस प्रोटीन पाउडर पर आप भरोसा करते हैं...क्या वो आपकी सेहत के लिए हानिकारक तो नहीं.. शालीमार गार्डन इलाके में की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सप्लीमेंट, दवाएं और पैकिंग सामग्री बरामद की गई...कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
#gaziabadnews
फिर से ख़ुशियाँ मोबाइल वाली……
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु कार्यवाही करते हुए @ghaziabadpolice द्वारा 555 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹1.55 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
Say no to crime….
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
घर से ₹25–30 लाख/- मूल्य के आभूषण चोरी करने वाले एक अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी का समस्त सामान बरामद किया गया है।
अभियुक्त किरायेदार के रूप में पीड़ित के मकान में रहकर उनका विश्वास जीत चुका था। घटना के दिन पीड़ित परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी का लाभ उठाकर उसने रात्रि में मकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण चोरी कर लिए थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
इस बार ख़ुशियाँ एटीएम वाली……
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से धनराशि निकालने वाले अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 50 एटीएम कार्ड, ₹9,500/- नकद एवं आईफोन बरामद किया गया है।
अभियुक्त विभिन्न एटीएम के बाहर कम जानकारी रखने वाले लोगों को निशाना बनाता था। सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलकर पिन की जानकारी प्राप्त कर लेता था तथा मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता था। इसके बाद असली एटीएम कार्ड अपने पास रखकर विभिन्न एटीएम से धनराशि निकाल लेता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
Call centre …..don’t do hello hello
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का @ghaziabadpolice द्वारा अनावरण कर 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण एवं दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर इंटरनेट से विभिन्न वेबसाइटों से नौकरी तलाश रहे युवाओं का डाटा प्राप्त करते थे। इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने का लालच देकर कॉल करते थे तथा रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस, इंटरव्यू एवं कमीशन के नाम पर धनराशि वसूलते थे। कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों को फर्जी पहचान पर प्राप्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड उपलब्ध कराकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
इस बार ख़ुशियाँ गोल्ड वाली …..
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 किलोग्राम पीली धातु, ₹6.5 लाख/- नकद व 01 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा अपने खर्चे एवं शौक पूरे करने के उद्देश्य से ज्वेलरी शोरूम में चोरी की साजिश रची गयी । योजना के तहत शोरूम के कर्मचारियों को दावत देकर मुख्य द्वार की चाबी हासिल की गई और अगले दिन सुबह चाबी का उपयोग कर शोरूम में प्रवेश कर आभूषण चोरी कर लिए गए।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
Operation clean sweep …. Zila Ghaziabad
माफ कर दो 'बदमाशी नहीं करेंगे'.. 'ऑपरेशन क्लीन' से अपराधियों में खलबली
#Police #UPNews | @A_suryavanshi_ @shikha_thakur7
Final destination… operation clean
असद का एनकाउंटर करने वाले DCP धवल जायसवाल News18 India पर LIVE
#Ghaziabad #SuryaChauhan #UPNews
@YatendraMedia | @dhawalips | @journalistanand
स्थापत्य सृजन सौंदर्य
सेवा सुरक्षा समर्पण
ग़ाज़ियाबाद पुलिस ……एक प्रयास यह भी!!
A facelift for buildings.
A transformation in service.
A warmer space for citizens.
A stronger workplace for police
Ghaziabad Police Commissionerate has given its police stations and buildings a new face and a renewed purpose—making them more hospitable, comfortable and citizen-friendly.
In line with the vision of Hon’ble CM UP Shri Yogi Adityanath Ji and under the directions of DGP UP Shri Rajeev Krishna, the goals outlined during Police Manthan for renovation, reconstruction and upgradation of police infrastructure are being actively translated on the ground.
Under the leadership of CP Ghaziabad Shri J. Ravinder Goud, several administrative offices, police stations, Crime Branch units and Police Lines buildings have been renovated, beautified and upgraded. Along with this infrastructural facelift, service delivery, work culture and citizen experience have also been strengthened.
A significant milestone in this journey is the certification and standardisation of 4 police stations in Ghaziabad under the ISO 9001:2015 Quality Management System.
New look. Better service. Greater trust.
Kudos to @GhaziabadPolice and the team of officers behind this endeavour.
#UPPolice #GhaziabadPolice #PoliceManthan #CitizenCentricPolicing #SmartPolicing
Operation clean….Final destination…
अपराध के सफ़र का आख़िरी पड़ाव—
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिनांक 06.05.2026 को घटित एटीएम कैशवैन डकैती की घटना में वांछित ₹01-01 लाख के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्तों को @ghaziabadpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से ₹09,10,150/- नकद, 01 चार पहिया वाहन, 02 पिस्टल व 02 अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
4
17
380
Now this time ATM…..
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दिनांक 06.05.2026 को घटित एटीएम कैशवैन डकैती की घटना का @ghaziabadpolice द्वारा अनावरण करते हुए उनके कब्जे से लूटे हुए ₹08 लाख 06 हजार/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन व अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।
अभियुक्त पिछले लगभग 06 माह से कैशवैन की गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। दिनांक 06.05.2026 को एनएच-09 पर बिना नंबर प्लेट लगी कार से अभियुक्त घटना स्थल पर पहुंचे और कैशवैन का इंतजार करने लगे। कैशियर एवं गनमैन के एटीएम में कैश डालने हेतु उतरते ही अभियुक्तों ने ड्राइवर पर फायरिंग कर दी तथा कैशवैन लूटकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर फरार हो गए थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
Operation clean…..
अपराध के सफ़र का आख़िरी पड़ाव—
थाना टीला मोड़ क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य घटना कारित करने के आरोपी व ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित अपराधी जसीम को @ghaziabadpolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 03 अवैध शस्त्र एवं दिल्ली से चोरी किया हुआ 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
दिनांक 11.4.2026 को अभियुक्त ने 04 वर्षीय बच्ची को टॉफ़ी देने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पार्क के पास कार के नीचे छिपा दिया था।
#SwiftJustice #GoodWorkUPP




















