🗳️ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2026
उपजिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) की सक्रियता से सुनिश्चित कराने की अपील की गई।
📍 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी 1379 बूथों पर विशेष अभियान, बीएलओ रहेंगे उपस्थित।
पात्र नागरिक फॉर्म-6, नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 तथा संशोधन हेतु फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
#SpecialSummaryRevision #VoterList #SVEEP #Bhadohi
📍 जनता दर्शन में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सुनी जनसमस्याएं
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। भूमि एवं आपसी विवादों में मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सुनें और निष्पक्ष कार्रवाई करें।
🔹 प्रत्येक कार्यदिवस प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनें।
🔹 बिना पूर्व अनुमति कोई अधिकारी मुख्यालय न छोड़े।
🔹 लापरवाही एवं शिथिलता पर तय होगी जवाबदेही।
जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#Bhadohi #JantaDarshan #जनसुनवाई #DistrictAdministration
🚨 ब्लैकआउट आपदा पर आधारित मॉक एक्सरसाइज एवं मोबिलाइजेशन अभ्यास का सफल आयोजन
📍 पुलिस लाइन ज्ञानपुर में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
🚒 ध्वस्त भवन के मलबे में फंसे 5 लोगों का पुलिस, होमगार्ड, आपदा मित्र एवं सिविल डिफेंस की टीमों ने सफल रेस्क्यू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया।
🤝 स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं अन्य विभागों ने त्वरित राहत-बचाव और बेहतर समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के समय प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण है। त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई, बेहतर विभागीय समन्वय और संसाधनों के समुचित उपयोग से जनहानि को न्यूनतम करना प्राथमिकता है।
#Bhadohi #DisasterManagement #MockDrill
Special Summary Rivision (SSR) - 2027 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने कंपोजिट विद्यालय पिपरीस में बूथों का किया निरीक्षण।
📌 बीएलओ को पात्र युवाओं एवं महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
📌 फार्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से नाम जोड़ने, विलोपित एवं संशोधन करने की प्रक्रिया की समीक्षा।
📌 जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि दिनांक 28 एवं 29 नवंबर, 2027 को आयोजित आगले विशेष अभियान के दौरान अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है।
#SSR2027 #VoterList #ElectionCommission #Bhadohi
🗳️ कोई मतदाता न छूटे!
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 22 नवम्बर 2026 (रविवार) को जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान सभी बूथों पर बीएलओ प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर आलेख्य मतदाता सूची में नाम की जांच, नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में संशोधन हेतु फॉर्म-8 प्राप्त कर रहे हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांचें।
आइए, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
#SpecialSummaryRevision2027 #SSR2027 #ElectionCommission
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
Replying to @ECISVEEP
दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे का है अधिकार!
जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, ज्ञानपुर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि प्रत्येक अभियान में अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे।
जनसहभागिता एवं जागरूकता से ही पोलियो मुक्त भारत का संकल्प होगा साकार।
#PulsePolio #दो_बूंद_जिंदगी_की #Bhadohi
Special Summary Rivision-2027 (SSR)-2027
जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने आज दिनांक 21.11.2026 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर माधोसिंह, घोसिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अभियान के कार्यों को पूरी गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने पर जोर दिया।
#SSR2027 #मतदाता_सूची #Bhadohi #ceoup
📋 जनगणना-2027 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर स्व-गणना एवं जनसंख्या गणना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
🔹 जनपद में जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 कल 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान के साथ स्व-गणना के प्रति भी जनसामान्य को व्यापक स्तर पर जागरूक करने के निर्देश।
🔹 खंड शिक्षा अधिकारियों को स्व-गणना में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराने एवं नियमित निगरानी की जिम्मेदारी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों का महत्वपूर्ण आधार हैं। अतः इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए।
#Census2027 #जनगणना2027 #Bhadohi
ट्रामा सेंटर औराई का जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता
जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को ट्रामा सेंटर औराई का आकस्मिक निरीक्षण कर इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा वितरण काउंटर तथा पैथोलॉजी लैब सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर दवाओं, उपचार एवं जांच सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने दवाओं की उपलब्धता, नियमित बेडशीट परिवर्तन एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने पर्ची काउंटर पर स्वयं एक रुपये निर्धारित शुल्क की पुष्टि की तथा निर्देश दिए कि मरीजों को समय से आवश्यक दवाएं एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं मरीजों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Bhadohi #HealthServices #GoodGovernance
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने बीआरसी ज्ञानपुर से हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा कोई भी बच्चा इस अभियान से छूटने न पाए।
दो बूंद जिंदगी की, पोलियो पर जीत पक्की!
#PulsePolio #PolioFreeIndia #Bhadohi
🗳️ ईवीएम के प्रति मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।
विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने बुजुर्ग दादा-दादी को स्वयं मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिलाकर ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
🔹 वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने दिए गए वोट की कर सकते हैं पुष्टि।
🔹 जनपद की सभी तहसीलों में भी स्थापित हुये प्रदर्शन केंद्र।
🔹 आमजन को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर भ्रांतियों को किया जाएगा दूर।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए जागरूक मतदाता और मजबूत लोकतंत्र हमारी प्राथमिकता।
#SVEEP #Election2027 #Bhadohi #ceoup
District Magistrate/DEO Sant Ravidas Nagar Bhadohi retweeted
शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2027 के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों। साथ ही, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनाया जाए।
युवा एवं महिला मतदाताओं सहित प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
📢 युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर!
50 कंपनियों की सहभागिता से 20 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला।
📍 स्थान: काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से
💼 रिक्तियां: 1000 से अधिक
🔹 लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी प्रतिभाग।
🔹 साक्षात्कार के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही मिलेगा ऑफर लेटर।
🔹 रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन अनिवार्य।
🌐 पंजीयन करें: rojgaarsangam.up.gov.in
युवाओं से अपील है कि अद्यतन बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, वोटर आईडी, निवास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।










































