DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras) header
DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras) profile picture

District Magistrate Hathras (Official Twitter handle of District Magistrate, Hathras , UttarPradesh)

Hathras
Joined April 2018
Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)Photo by DM Hathras/DEO Hathras (@dm_hathras)
Include

Only show posts containing:

Exclude

Hide posts containing:

Time range
-
Minimum likes
⚠️ मौसम चेतावनी | जनपद हाथरस, उत्तर प्रदेश भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29-30 अक्टूबर को जनपद हाथरस में मेघगर्जन, वज्रपात एवं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। 📌 नागरिकों हेतु आवश्यक सावधानियां: ▪️ खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर रहें। ▪️ पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे आश्रय न लें। ▪️ वज्रपात के दौरान खुले मैदान एवं जलस्रोतों से दूर रहें। ▪️ जलभराव वाली सड़कों, नालों एवं उफनते पानी को पार न करें। ▪️ किसान फसलों में जल निकासी सुनिश्चित करें तथा मौसम को ध्यान में रखकर कृषि कार्य करें। जनपद हाथरस के समस्त नागरिकों से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें। @CMOfficeUP @UPGovt @rahat_up @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #WeatherAlert #IMD #UPWeather
2
5
3,975
30 नवंबर तक चलेगा जिले में स्वगणना कार्य| @CensusIndia2027 @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
2
1
3
2,112
दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 352 सहायक उपकरण | @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
2
3
797
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा बनेंगे मतदाता| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #ECI #ECISVEEP #Hathras #hathrasnews #news #DMHathras #Hathras #मतदाता_जागरूकता
1
1
773
जनपद हाथरस में दिव्यांगजनों को वितरित किए गए 352 सहायक उपकरण, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम। मा० विधायक सदर/महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति श्रीमती अंजुला सिंह माहौर की अध्यक्षता एवं मा० विधायक सिकंदराराऊ श्री वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 140 हस्तचालित ट्राईसाइकिल, 21 व्हीलचेयर, 38 कान की मशीन, 02 ब्लाइंड स्टिक, 128 बैसाखी, 23 एमआर किट एवं 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल सहित कुल 352 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा उनकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग का भाव रखने तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन, हाथरस दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं उनके सम्मानजनक जीवन के लिए प्रतिबद्ध है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #हाथरस #DivyangjanSashaktikaran #जिलाप्रशासन #dmhathras
2
7
559
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी @sppatel69 की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.10.2026 को वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक कर प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा उपलब्ध कराये गये सुझावों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #eci #ecisveep #hathras #हाथरस
3
12
1,173
25 अक्टूबर, 2026 को 11:30 बजे IST (भारतीय मानक समय) की स्थिति पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 5: पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ' गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन)' [आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट - ऑरेंज संदेश] पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना 'अवदाब (डिप्रेशन)' पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर ' गहन अवदाब (डीप डिप्रेशन)' में बदल गया है। आज, 25 अक्टूबर, 2026 को 11:30 बजे IST पर, यह उसी क्षेत्र में (लगभग 15.1° उत्तरी अक्षांश और 91.0° पूर्वी देशांतर पर) केंद्रित था। यह श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीप समूह) से लगभग 420 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 870 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 960 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1060 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और बापटला (आंध्र प्रदेश) से 1130 किमी पूर्व में स्थित है। इसके दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक पूर्वी-मध्य तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'चक्रवाती तूफान' (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में जाने और 27 अक्टूबर, 2026 की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ‘प्रचंड चक्रवाती तूफान(सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म)’ में बदलने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और अधिक तीव्र होकर एक ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान' (वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म)’ में बदलने और 28 अक्टूबर, 2026 की सुबह के आसपास आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की प्रबल संभावना है। 28 अक्टूबर, 2026 की दोपहर से पहले, इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 115-125 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @rahat_up @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #weather #hathras #weatherupate #हाथरस
3
6
5,718
जिलाधिकारी @sppatel69 ने PET-2026 की प्रथम दिवस की प्रथम पाली में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने CCTV कंट्रोल रूम पहुंचकर परीक्षा कक्षों में लगे कैमरों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया का अवलोकन किया और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक टीम से संवाद कर अभ्यर्थियों के सत्यापन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक अभ्यर्थी का अनिवार्य बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि PET-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP #Hathras #PET2026 #DistrictAdministrationHathras #हाथरस #dmhathras
3
6
2,637
एसडीएम ने एमडीएम खाकर परखी शुद्धता और स्वाद| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
2
4
621
पीईटी: जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर आज दो पालियों में होगी परीक्षा| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @UpssscOfficial1 @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #upsssc #pet2026 #hathtas #news #hathrasnews #हाथरस
1
1
1,146
जिलाधिकारी @sppatel69 ने देर रात पंडित दीनदयाल आश्रय स्थल (शेल्टर होम) एवं बस स्टैंड, हाथरस का निरीक्षण कर PET-2026 के परीक्षार्थियों के ठहरने, खान-पान, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रखने और किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। जनपद में 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर को 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 39,456 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने का कार्यक्रम है। जिला प्रशासन परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @UpssscOfficial1 @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #UPSSSC #PET2026 #हाथरस
4
4
1,168
📋 सभी की भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी, कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे — जिला निर्वाचन अधिकारी। जिला निर्वाचन अधिकारी @sppatel69 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप दिवस पर विकास खण्ड मुरसान के संविलियन विद्यालय लहरा, प्राथमिक विद्यालय बरसै तथा सासनी स्थित के0एल0 जैन इंटर कॉलेज के पुनरीक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि घर-घर सर्वेक्षण कर सभी पात्र नागरिकों को चिह्नित करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए। मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी फॉर्म-7 के प्रत्येक प्रकरण का मौके पर सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम, आयु एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करें। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #ECI #ECISVEEP #Hathras #hathrasnews #news #DMHathras #Hathras #मतदाता_जागरूकता #विशेष_संक्षिप्त_पुनरीक्षण
3
10
781
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को आज लगेंगे विशेष शिविर| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #ECI #ECISVEEP #Hathras #hathrasnews #news #DMHathras
2
4
1,287
सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित होगी कमेटी| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
2
2
411
शिक्षक निर्वाचन में 62.16 व स्नातक में 46.98 प्रतिशत मतदान| @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #ECI #ECISVEEP #Hathras #hathrasnews #news #DMHathras
3
7
677
145 करोड़ से बनेगा बाइपास,मिलेगी राहत| @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #news #hathrasnews #हाथरस #dmhathras
1
1
245
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद हाथरस में मतदान सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी @sppatel69 ने स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान मतपेटियों एवं निर्वाचन संबंधी अन्य सामग्री को सुरक्षित रूप से जमा कराने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मतदान पार्टियों को मतपेटियों सहित सुरक्षित रूप से आगरा के लिए रवाना किया गया। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ceoup @InfoDeptUP @Deo_Hathras @sppatel69 #ECI #ECISVEEP #Hathras #निर्वाचन2026 #जिला_प्रशासन_हाथरस #हाथरस #DMHathras #विधानपरिषदनिर्वाचन
3
7
1,145
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी @sppatel69 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट, नकली दवाओं एवं निर्धारित मूल्य से अधिक पर औषधियों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने, स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करने, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच तथा कोडीन युक्त सिरप सहित प्रतिबंधित एवं अनधिकृत औषधियों की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। @CMOfficeUP @UPGovt @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #FoodSafety #हाथरस #dmhathras
2
7
589
भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद हाथरस में 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। 25 से 29 अक्टूबर तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। जनपदवासी मौसम संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें। @CMOfficeUP @UPGovt @rahat_up @myogiadityanath @InfoDeptUP @ChiefSecyUP @sppatel69 #Hathras #UPWeather #हाथरस
4
3,337