जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के दौरान सासाराम के मदार दरवाजा क्षेत्र में बिना वैध अनुज्ञप्ति संचालित फायर वर्क्स की दो दुकानों को सील किया गया। प्रशासन ने नियमों एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रोहतास में चक्रवाती तूफान अर्नब एवं बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए जिलाधिकारी, रोहतास द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पंचायतवार स्थलीय जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। पात्र किसानों को नियमानुसार फसल सहायता एवं कृषि इनपुट अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
ICDS के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 5–6 वर्ष के बच्चों के लिए विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके तहत बच्चों को विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया गया, ताकि उनमें विद्यालय के प्रति रुचि व आत्मविश्वास विकसित हो सके।
रोहतास में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न खाद्य एवं मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना समाप्ति तिथि वाले खाद्य पैकेट नष्ट कराए गए तथा नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
@IPRDBihar
🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत आज दिनांक 31.10.2026 को समाहरणालय, रोहतास में जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। इसमें सात फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
आज दिनांक 31.10.2028 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान दस मामलों का निस्तारण किया गया।
@IPRDBihar
सासाराम के पटेल सेवाश्रम में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में माननीय विधायकों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित पुरानी सड़कों का संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। सड़कों की गुणवत्ता एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का आकलन कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
@IPRDBihar
जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा बैंकिंग अधिकारियों के साथ बैठक कर PMFME, नाबार्ड एवं KCC योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को ऋण एवं वित्तीय सुविधाओं का लाभ समयबद्ध उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।




















