भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।
स्व-गणना हेतु se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर मानचित्र पर अपने स्थान की पहचान करें, परिवार से संबंधित विवरण भरकर सबमिट करें तथा प्राप्त स्व-गणना आईडी (SE ID) सुरक्षित रखें। जनगणना कर्मी के घर आने पर यह आईडी उपलब्ध कराएं।
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, सभी जानकारियां सटीक एवं सही दर्ज करें तथा जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहभागी बनें।
जनपद में धान की फसल की क्रॉप कटिंग के अंतर्गत सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रक्रिया का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को क्रॉप कटिंग सर्वे पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने तथा आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के अंतिम सम्भाजन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकतम 1,200 मतदाताओं की सीमा, मतदेय स्थलों की भौतिक स्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं मतदाताओं की सुगमता को ध्यान में रखते हुए सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण की गई।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों एवं शांति एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, समयबद्ध दोषसिद्धि हेतु आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
तहसील शामली में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, ताकि जनगणना कार्य को सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जा सके।
कलेक्ट्रेट सभागार शामली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक कर योजनाओं की प्रगति एवं सड़क पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन 31 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं तथा जिन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई है, उनमें कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के अंतर्गत आज आयोजित लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






















