Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma) header
Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma) profile picture

M.L.A. Gohana (2024 - Present) 4 time Member of Parliament) Rohtak Lok Sabha (2019-2024) Karnal Lok Sabha (2004-2009, 2009-2014) Sonepat (1996-1998)

Gohana, India
Joined July 2019
Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)Photo by Dr. Arvind Sharma (@drarvindksharma)
आप सभी सादर आमंत्रित हैं...
1
8
156
भाई-बहन के अटूट प्रेम, असीम स्नेह और विश्वास के पावन प्रतीक भाई दूज के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर ईश्वर से कामना करता हूं कि भाई-बहन का यह अनमोल रिश्ता सदैव प्रेम, श्रद्धा और विश्वास की डोर से बंधा रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
1
6
248
आज अपने पूजनीय दादाजी संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित संत गरीबदास महाराज जी की पावन वाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ के शुभारंभ पर धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा जी एवं समस्त परिवार के साथ शामिल होकर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। दादाजी के आदर्श और संस्कार हमारे परिवार की अमूल्य धरोहर हैं, जो सदैव जनसेवा और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं।
1
4
147
आज झज्जर जिले के पावन छुड़ानी धाम स्थित परमधाम-छतरी साहिब मंदिर में शीश नवाने और सतगुरु कबीर साहिब एवं संत शिरोमणि गरीबदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस पावन धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा, संतों की वाणी और दिव्य वातावरण मन को असीम शांति एवं नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सतगुरु कबीर साहिब की जय। बंदीछोड़ गरीबदास साहिब की जय।
8
383
आज अपने पूजनीय दादाजी संत शिरोमणि पंडित जानकी प्रसाद शर्मा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित संत गरीबदास महाराज जी की पावन वाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ के शुभारंभ पर धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा जी एवं समस्त परिवार के साथ शामिल होकर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया। दादाजी के आदर्श और संस्कार हमारे परिवार की अमूल्य धरोहर हैं, जो सदैव जनसेवा और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। 12 नवंबर, बृहस्पतिवार को अखंड पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आप सभी से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद लें और प्रसाद ग्रहण करें।
10
314
प्रकृति प्रेम, सामूहिक समृद्धि एवं गौ-रक्षा के पावन पर्व गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। प्रकृति संरक्षण, गौ-सेवा और सामाजिक समरसता का यह पावन पर्व हम सभी को सेवा, सद्भाव और सहयोग की प्रेरणा देता रहे।
2
1
10
302
वास्तुकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए। निर्माण, सृजन और नवाचार के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा जी हम सभी को कर्मठता, कौशल एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करें।
1
8
234
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। शुभ दीपावली! 🪔 #diwali #DrArvindSharma #haryana
1
7
174
आज दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्र की 9 गोशालाओं को 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए। गोमाता की सेवा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। इस आर्थिक सहयोग से गोशालाओं में गोवंश के संरक्षण, चारे, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। गोसेवा केवल हमारी धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी। गोमाता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
1
6
169
52 राजाओं को मुक्ति दिलाकर मानवता, साहस और न्याय की मिसाल कायम करने वाले मीरी-पीरी के स्वामी, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। बंदी छोड़ दिवस हमें गुरु साहिब जी के त्याग, अदम्य साहस और परोपकार की उस महान परंपरा की याद दिलाता है, जो हमें सदैव दूसरों की स्वतंत्रता, सम्मान और अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा देती है। आप सभी को पावन बंदी छोड़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
2
114
धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा जी के साथ सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गोहाना की जनता ने मुझे सदैव अपने परिवार के सदस्य की तरह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है। आपका यही प्यार और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी और जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। मेरे लिए राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प है। गोहाना का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है और क्षेत्र की खुशहाली व विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया उजाला लेकर आए। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
1
2
9
354
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। दीपों का यह पावन पर्व आपके परिवार में नई उमंग, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करे। शुभ दीपावली! 🪔
3
2
12
211
कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी की होनहार पहलवान बेटी काजल पहलवान द्वारा कजाकिस्तान में आयोजित सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाने की खुशी में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुआ। बेटी काजल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ओलंपियन एवं ध्यानचंद अवॉर्डी कुलदीप मलिक जी, नीरज हुड्डा जी, कोच अजय मलिक जी सहित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी उपस्थितजनों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश बना रहे।
3
147
'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गूंज है। इसके 151 गौरवशाली वर्षों पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
1
2
5
118
रमन प्रभाव की खोज करने वाले ‘भारत रत्न’ और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. सी.वी. रमन जी की जयंती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन! भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान यात्रा को समृद्ध एवं सशक्त बनाने में आपके द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय व अतुलनीय रहेगा।
1
7
184
🪔 दीपावली पर नायब सरकार का गांवो को विकास का उपहार 🪔 ₹2316 करोड़ से चमकेगा हर गांव ₹1158 करोड़ की राशि सीधे पंचायतों के खातों में जारी भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास को नई गति हर गांव तक विकास, हर परिवार तक खुशहाली #ViksitHaryana #GramVikas #CMDiwaliGift
1
6
153
दीपों के पावन पर्व छोटी दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं नई ऊर्जा का संचार करे। मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि के दीप सदैव प्रज्वलित रहें। आप सभी को छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🪔
1
14
238
अंबाला में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा 1,260 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलबेड़ा–शाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-152जी खंड के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी, हरियाणा भाजपा प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी जी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण जी, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी सहित अनेक मंत्रीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रदेश को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक आभार।
5
17
396
धन, धान्य, सुख और समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और अपार समृद्धि लेकर आए। प्रत्येक घर में खुशहाली एवं समृद्धि का वास हो।
2
1
11
201