Vikas Chopra retweeted
आज हरिद्वार में योगासन भारत व वर्ल्ड योगासना के महासचिव एवं हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष @DrJaideepArya जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर समस्त परिवार को बधाई दी तथा नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
Vikas Chopra retweeted
महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित एवं भारत रत्न डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
Vikas Chopra retweeted
🔴 LIVE: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास एवं अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी (कुरुक्षेत्र) teapawt.org/i/broadcasts/2onqnyRYW…
Vikas Chopra retweeted
🔴 LIVE : प्रेस वार्ता (कुरुक्षेत्र) teapawt.org/i/broadcasts/2vyAyXdJO…
Vikas Chopra retweeted
कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के निकट 3 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करने की घोषणा करता हूं ...
Vikas Chopra retweeted
आज गांव खैरा (लाडवा) के सरपंच श्री जितेंद्र जी के पूजनीय दादाजी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। 🙏
ॐ शांति!
Vikas Chopra retweeted
नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में हमारी सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम...
आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में अग्निशमन विभाग के नए आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 🚒
Vikas Chopra retweeted
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए लगभग ₹120 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह का विधिवत भूमि पूजन किया।
इस आधुनिक विश्रामगृह में तीन भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परियोजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कुरुक्षेत्र के 48 कोस क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास, गीता द्वार का निर्माण और ज्योतिसर के पवित्र स्थल का विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
Vikas Chopra retweeted
उदासीन श्री ब्रह्म अखाड़ा साहिब मांडी में बाबा श्री चन्द महाराज जी के 532वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर गुरु साहिब की शिक्षाओं, सेवा, सिमरन और मानवता के प्रति समर्पण को स्मरण कर मन आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा से भर गया। 🙏
वाहेगुरु जी सभी पर अपनी मेहर बनाए रखें।
Vikas Chopra retweeted
हम हरियाणा वाले हँसने का बहाना खोज लेते हैं...😂
ये अलग बात है कि मंच भी कांग्रेस का है और नेता भी कांग्रेस के ही हैं!
Vikas Chopra retweeted
प्रभु श्री राम की दिव्यता, मर्यादा और आशीर्वाद से जीवन का हर क्षण पावन हो जाता है🙏
अम्बाला में भव्य श्री भगवान राम मंदिर परिसर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के पावन अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक एवं संरक्षक श्री पवन जिंदल जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस पुण्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह केवल एक मंदिर परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सनातन संस्कृति और प्रभु श्री राम के आदर्शों के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
श्री राम जी की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे।
जय श्री राम! 🚩
Vikas Chopra retweeted
प्रभु श्री राम के आशीर्वाद एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अंबाला शहर स्थित रामा मंदिर परिसर में शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। 🙏🚩
Vikas Chopra retweeted
"मुझे ख़ुशी है, लोगों ने मेरी बात मानी और आज सोने का भाव कम हो गया।"
@narendramodi
Vikas Chopra retweeted
आज अंबाला में पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री फूल चंद मुलाना जी के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
@VarunMullana
























