With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar's last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was also neutralised in Kulgam, the day before. The entire operation was marked by a very high level of synergy.
The nation salutes the brave Jawans of JKP, Army and CRPF and intelligence agencies.
Heeralal Nagar retweeted
QUAD बैठक के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने तिरंगे के प्रतीकात्मक स्वरूप कागज को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ उठाकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपना आदर एवं गौरव भाव प्रकट किया। तिरंगे के प्रति यह सम्मान हर भारतीय के हृदय में बसे राष्ट्रप्रेम, गौरव और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करता है।
🇮🇳
Heeralal Nagar retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत आज स्वदेशी तकनीक, वैज्ञानिक मेधा और नवाचार के सामर्थ्य से अपनी रक्षा क्षमताओं में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और सुदृढ़ रक्षा संकल्प का गौरवशाली प्रमाण है।
इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए @DRDO_India की पूरी टीम, हमारे समर्पित वैज्ञानिकों, सशस्त्र बलों एवं इस मिशन से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की सुरक्षा और सामरिक सामर्थ्य को सुदृढ़ करने के प्रति आपका समर्पण एवं योगदान अभिनंदनीय है।
Heeralal Nagar retweeted
भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में विकसित नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मूल्यांकन तंत्र के तहत राजस्थान को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माननीय उपराष्ट्रपति श्री @CPR_VP जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की निरंतर बढ़ती अक्षय ऊर्जा क्षमता और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का प्रमाण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारा लक्ष्य राजस्थान को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों एवं समस्त प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों और अटूट संकल्प का प्रतिफल है। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आप सभी का हृदय से आभार!
Heeralal Nagar retweeted
भारत ने दुनिया को One Earth, One Family, One Future का संदेश दिया है। यही सोच हमारी क्लीन एनर्जी जर्नी में भी दिखाई देती है। International Solar Alliance के पीछे की सोच भी यही है। हमारा प्रयास है कि Renewable Energy के लिए जरूरी फंडिंग, टेक्नोलॉजी और Expertise हर जरूरतमंद देश तक पहुँचे।
आने वाला दशक हमारे Climate Goals के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि इस समिट में मौजूद सभी लोग इस भविष्य को सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभाएँगे। हमें हर देश को इस अभियान से जोड़ना होगा और हर क्षेत्र को इस परिवर्तन का भागीदार बनाना होगा। तभी हम Clean Future, Green Future और Secure Future का निर्माण कर पाएँगे।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#BharatRESummit2026
Heeralal Nagar retweeted
भारत के इनोवेशन, भारत के अनुभव...हम चाहते हैं कि इसका लाभ पूरी मानवता को मिले। ग्रीन एनर्जी को लेकर भी हमारी भावना यही है। इस क्षेत्र में भारत की जो सफलताएं हैं वो दुनिया के अनेक देशों को काम आएगी।
हमने फरवरी 2024 में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की, इसके तहत एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। बीते 24-25 महीनों में ही 65 लाख से ज्यादा घर इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
Energy Security का future Clean Energy में है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#BharatRESummit2026
Heeralal Nagar retweeted
कोरोना महामारी से लेकर वेस्ट एशिया संकट तक, दुनिया ने कई बड़े संकटों का सामना किया है। वेस्ट एशिया का संकट अभी भी जारी है। लेकिन 140 करोड़ भारतीयों को इस बात पर गर्व है कि हमने अब तक इस संकट को बेहतर तरीके से संभाला है और इसके बावजूद भारत की विकास दर ऊंची बनी हुई है।
अगर भारत ने क्लीन एनर्जी में निवेश नहीं किया होता और पिछले एक दशक में इसके लिए नई व्यवस्थाएं विकसित नहीं की होतीं, तो हमारा संकट बाकी दुनिया की तुलना में कहीं अधिक गंभीर हो सकता था।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#BharatRESummit2026
Heeralal Nagar retweeted
#Live :- भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026, नई दिल्ली teapawt.org/i/broadcasts/2WXKApdZL…
Heeralal Nagar retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम में आज वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में ₹18,680 करोड़ से अधिक की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। इसमें राजस्थान के 66.59 लाख से अधिक किसानों को ₹1,335 करोड़ से अधिक की सम्मान निधि प्राप्त हुई।
हमारे किसान भाई-बहनों का परिश्रम देश की समृद्धि और खुशहाली का आधार है। उनके जीवन में खुशहाली लाना, उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनकी मेहनत का सम्मान सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसान भाई-बहनों के सम्मान, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पित है।
#PMKisan
#KisanSammanNidhi
Heeralal Nagar retweeted
तुम गाली देते रहो, वह सपनों के भारत को आगे बढ़ा रहा है।
मोदी देश के साथ खड़ा है, और देश मोदी के! 🇮🇳
#ModiKahinNahiJayega
Heeralal Nagar retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी सेवा और पूर्ण समर्पण की भावना से राष्ट्र को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनका यह दृढ़ विश्वास है कि 'विकसित भारत' का संकल्प तभी साकार होगा, जब 140 करोड़ देशवासी 'एक स्वप्न, एक संकल्प और एक भाव' के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेंगे।
आइए, हम सब एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
Heeralal Nagar retweeted
📍 ब्रह्माकुमारीज अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड
ग्लोबल समिट-2026 - विश्व नवीनीकरण के लिए आध्यात्मिक जागृति समारोह।
आध्यात्मिकता आत्मिक शांति, मानवीय मूल्यों और विश्व बंधुत्व का सशक्त आधार है। आइए, आध्यात्मिक चेतना को आत्मसात कर प्रेम, सद्भाव और शांति से परिपूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
Heeralal Nagar retweeted
कभी राम बनके, कभी श्याम बनके…
नन्हे बच्चों के मधुर स्वरों में भक्ति, मासूमियत और संस्कारों का अद्भुत संगम। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के समक्ष यह मनमोहक प्रस्तुति हर किसी का मन मोह लेने वाली है।
Heeralal Nagar retweeted
हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है। 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ChinmayaAmritMahotsav
Heeralal Nagar retweeted
पिछले एक दशक में भारत ने सशक्त नीतियों और निर्णायक नेतृत्व के बल पर वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। भारत का बढ़ता सामर्थ्य अनेक राष्ट्रविरोधी शक्तियों को रास नहीं आ रहा है।
दुनिया में ‘रिजीम चेंज’ के नाम पर अपने हितों के अनुरूप कठपुतली सरकारें स्थापित करने वाली ताकतें भारत में भी अस्थिरता पैदा कर देश की एकता को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन भारत का दृढ़ नेतृत्व और युवाओं में जागृत राष्ट्रभाव उनके मंसूबों के सामने बड़ी चुनौती है।
- परम पूजनीय सरसंघचालक श्री @DrMohanBhagwat जी
@RSSorg
#RSSFoundationDay
आप-दा सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ा है। AAP सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों को हाल ही में अपना जीवन गँवाना पड़ा, मंगलवार (20 अक्टूबर) को उनके परिजनों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलूँगा। इन परिवारों ने जो खोया है, उस दुःख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और प्रदेशवासी इसका मुँहतोड़ जवाब देंगे।
भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी और पंजाब सहित पूरे देश को नशे के इस कारोबार से मुक्त बनाकर रहेगी।
Heeralal Nagar retweeted
बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता राजस्थान के विकास को नई गति दे रही है। हमारी सरकार हर क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और प्रदेश की प्रगति को गति देने के लिए संकल्पबद्ध है।
Heeralal Nagar retweeted
प्रदेश में खाद की मांग से अधिक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार ने पहले से ही पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। हर किसान भाई को उसकी आवश्यकता के अनुसार समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Heeralal Nagar retweeted
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और विकसित भारत का विराट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है।
राजस्थान के प्रति माननीय प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्नेह और निरंतर सहयोग प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान कर रहा है। आधारभूत संरचना, निवेश और जल प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिल रहे सहयोग से राजस्थान वर्ष 2047 तक विकसित प्रदेश बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है।












