बदायूं की शेखूपुर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों के बीच अपने विचार रखे।
इस दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों, युवाओं के रोजगार और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कैला देवी, लालपुर (संभल) में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेलों के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया।
राजनीति में अपने पितामह और पिता द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए, उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात कर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ूँगा। -गगन यादव
राजेंद्र भवन, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर समाज के संरक्षण, उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज से और अधिक सशक्त एवं समर्पित नेतृत्व तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, समाज के हितों की आवाज़ बुलंद करने के लिए नए युवा नेताओं को आगे आने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर मेरे संबंध में प्रसारित की जा रही खबरें पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। -गगन यादव
हम आज भी किसी व्यक्ति की समस्या सुनते समय उसकी राजनीतिक विचारधारा या किसी विशेष दल के प्रति समर्थन को बीच में नहीं लाते और न ही उसे इस बात का ताना देते हैं। हमारा मानना है कि राजनीति केवल वोट पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव होनी चाहिए।
पद, प्रतिष्ठा और गरिमा देने वाला परमात्मा है, फिर जनता के बीच रहने वालों से कैसा विरोध और कैसी दुर्भावना? नेताओं को अपनी सोच और कार्यशैली बदलने की आवश्यकता है। राजनीति में अहंकार नहीं, सेवा भाव होना चाहिए; विरोध नहीं, संवाद होना चाहिए।
@BJP4India @INCIndia @samajwadiparty
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आंख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुर्बानी।
“अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा” @DefenceMinIndia
पवित्र छठ विकास समिति, मंगोलपुरी (दिल्ली) द्वारा आयोजित भव्य छठ पूजा कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री डी.पी. यादव जी एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, छठी मैया की जय।


