DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly) header
DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly) profile picture

https://teapawt.org/t.co/jv4MuebqiB

BAREILLY, UTTAR PRADESH, INDIA
Joined March 2016
Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)Photo by DIG RANGE BAREILLY (@igrangebareilly)
अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
2
4
7
1,383
🧏‍♂️ हर चालक हॉर्न की आवाज़ नहीं सुन पाता, लेकिन आपकी सावधानी उसकी सुरक्षा बढ़ा सकती है! याद रखें, सड़क पर हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ❤️ थोड़ा धैर्य, थोड़ा सहयोग—सड़क पर सभी के लिए सुरक्षा।
🤖 Made with AI
8
10
1,427
DIG RANGE BAREILLY retweeted
Zero tolerance Against Narcotics— अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @ghaziabadpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 164 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 कैन्टर वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त उड़ीसा एवं विशाखापट्टनम से अन्य सामान में छिपाकर अलग-अलग रास्तों से अवैध गांजा लाते थे तथा एनसीआर/पश्चिमी यूपी में सप्लाई करते थे। आपसी बातचीत के लिए अभियुक्त ZANGI ऐप का प्रयोग करते थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUpp
2
61
69
11,099
DIG RANGE BAREILLY retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को @lkopolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग ₹18 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्तगण आपस में मित्र हैं तथा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वे दिन के समय गली-मोहल्लों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा मौका पाकर चोरी की घटना कारित करते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए चोरी की बाइक का प्रयोग करते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
2
61
66
11,384
DIG RANGE BAREILLY retweeted
खेल प्रतिभाओं का सम्मान— दिनांक 21.10.2026 से 31.10.2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम में प्रतिभाग करने वाली महिला मुख्य आरक्षी प्रिया एवं शिवम धारीवाल (प्रशिक्षक, उ0प्र0 पुलिस महिला कबड्डी) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। महिला मुख्य आरक्षी एवं कोच को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। #PoliceSports #UPPolicePride #ShePowerUPP #UPPolice
2
68
72
9,150
DIG RANGE BAREILLY retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @auraiyapolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹30 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
5
66
79
15,863
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र @IPSMUNIRAJ G द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
6
17
1,534
🚨 आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प! कोहरे और शीतकालीन मौसम को देखते हुए उ0प्र0 के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर 15 Nov 2026 से 15 Feb 2027 तक दिन के समय संशोधित गति सीमा लागू रहेगी। ⚠️ निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन करें—सुरक्षित पहुँचें।
🤖 Made with AI
12
51
3
72
5,241
DIG RANGE BAREILLY retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— लगभग ₹10 लाख की नकदी एवं आभूषण चोरी की घटना का @meerutpolice द्वारा मात्र 04 घंटे में अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के ₹08 लाख 82 हजार 500/- नकद एवं लगभग ₹25 लाख मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
5
85
95
14,941
DIG RANGE BAREILLY retweeted
सत्यनिष्ठा सर्वोपरि- दिनांक 15.11.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर से मानिकपुर जा रही बस में यात्रा के दौरान एक यात्री का बैग छूट गया है, जिसमें दवाइयां, अन्य सामान एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बदौसा पुलिस ने यात्री एवं बस कंडक्टर से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया और दिनांक 16.11.2026 को बैग उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर यात्री ने @bandapolice की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। #UPPolice #UPPCares
5
84
117
40,187
DIG RANGE BAREILLY retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— "ऑपरेशन कवच" अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के क्रम में @muzafarnagarpol द्वारा विवादित जमीनों पर कब्जा करने/कराने वाले गिरोह का अनावरण कर हिस्ट्रीशीटर सहित 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 06 तमंचे, 01 पिस्टल, 02 रायफल, 01 बन्दूक एवं 03 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा संगठित रूप से जनपद के खादर क्षेत्र में विवादित एवं कीमती जमीनों की खरीद-फरोख्त की जाती थी। विवादित जमीनों पर अवैध कब्जा करने एवं कब्जा बरकरार रखने के लिए सभी एक साथ रहते थे। विरोध होने की स्थिति में दबाव बनाने एवं भयभीत करने के उद्देश्य से अपने पास अवैध शस्त्र रखते थे। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
5
75
1
89
9,713
DIG RANGE BAREILLY retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से जुड़े 03 साइबर अपराधियों को @Etahpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 31 एटीएम कार्ड एवं 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं एवं बरामद मोबाइल में 84 विभिन्न ई-मेल आईडी के लॉगिन भी पाए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को एक माह के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के नाम पर ₹5,000 से ₹10,000 तक का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड एवं पासबुक प्राप्त किए जाते थे। इन खातों के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टेबाजी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन कर कमीशन अर्जित किया जाता था। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कथित संचालकों तक पहुंचाया जाता था। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
7
73
91
8,267
DIG RANGE BAREILLY retweeted
जब वादी निकला अपराधी— वाहन पर फायरिंग कर लूट की झूठी सूचना का @fatehpurpolice द्वारा अनावरण कर गबन करने के उद्देश्य से लूट का षड्यंत्र रचने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹01 लाख 52 हजार नकद बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा माल की डिलीवरी से प्राप्त धनराशि का गबन करने तथा लूट की झूठी सूचना देने की पूर्व नियोजित साजिश रची गई थी। योजना के तहत डिलीवरी से प्राप्त धनराशि को एक बैग में रखकर साथी को ऑटो से भेज दिया गया। इसके बाद चालक ने सुनसान स्थान पर पिकअप वाहन का शीशा तोड़कर पहले से लाए गए बुलेट को डैशबोर्ड पर रख दिया तथा पुलिस को गोली चलने एवं लूट होने की झूठी सूचना दी। #UPPAgainstCrime #SatyamevJayate #GoodWorkUPP
5
73
93
13,742
DIG RANGE BAREILLY retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— फर्जी CSC आईडी एवं फिशिंग वेबसाइट/apk के माध्यम से लगभग ₹50 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को @agrapolice द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा अन्य व्यक्तियों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की कूटरचना कर फर्जी अभिलेख तैयार किए जाते थे। उनके आधार कार्ड के माध्यम से फर्जी CSC आईडी प्राप्त कर साइबर धोखाधड़ी में प्रयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त, फर्जी वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लिकेशन तैयार कर बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी के जरिए धनराशि निकाली जाती थी। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
2
79
89
15,157
DIG RANGE BAREILLY retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को @amethipolice द्वारा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ जनपद कौशाम्बी से गिरफ्तार करते हुए अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया है। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते अभियुक्तगण द्वारा एक व्यक्ति का अपहरण किया गया। उसे पहले कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया तथा बाद में कार बदलकर कौशाम्बी की ओर ले जाया गया। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
7
76
91
8,194
DIG RANGE BAREILLY retweeted
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा— #ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @bareillypolice, @chitrakootpol एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में आरोपी अभियुक्तों को 20 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। #ProsecutionSuccess #UPPolice #BNSUPP #भारतीय_न्याय_संहिता
10
80
100
18,945
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र @IPSMUNIRAJ G द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
7
31
2,549
🚑 एम्बुलेंस को रास्ता दें, क्योंकि किसी की ज़िंदगी दाँव पर हो सकती है! याद रखें, आपके कुछ सेकंड का सहयोग किसी की ज़िंदगी बचाने में मददगार हो सकता है। ❤️ रास्ता दीजिए, इंसानियत निभाइए। 🚦 यातायात माह 2026 में संकल्प लें—आपातकालीन वाहनों को हमेशा प्राथमिकता देंगे।
🤖 Made with AI
6
41
1
49
2,749
DIG RANGE BAREILLY retweeted
15 नवम्बर, 2026 अमरोहा। अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, श्री अजय कुमार साहनी द्वारा जिलाधिकारी, जनपद अमरोहा, डॉ0 नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक, जनपद अमरोहा, श्री लखन सिंह यादव के साथ आगामी कार्तिक पूर्णिमा (गंगा स्नान) के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजकीय तिगरी मेला-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेला स्थल, गंगा के विभिन्न घाटों, पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन व्यवस्था, मेला कोतवाली एवं वॉच टावर आदि का भ्रमण कर की गई तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटीरत पुलिस बल को विस्तारपूर्वक ब्रीफ कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं को सुगम बनाने एवं श्रद्धालुओं के अनुभव को श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान देने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर दिये गये दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरें:
13
17
1,360
DIG RANGE BAREILLY retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अपहरण की घटना का अनावरण करते हुए @sultanpurpolice द्वारा घटना में संलिप्त महिला अभियुक्ता एवं बालक को खरीदने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर बालक के विक्रय से प्राप्त ₹50,000/- नकद एवं अपहृत एक वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्ता ने एक छोटी बच्ची को बहला-फुसलाकर उसकी गोद में मौजूद लगभग एक वर्षीय बालक को अपने साथ ले जाकर उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद बालक को अभियुक्त को बेच दिया था। अभियुक्त बालक को बेचने के उद्देश्य से मुंबई ले गया था, लेकिन सौदा तय न होने पर वापस लौट आया और पुनः उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
3
97
127
10,661