सूखी लकड़ी डूबती नहीं,क्योंकि उसमें पानी नहीं होता है।
सरल व्यक्ति का जीना भी सरल है,क्योंकि उसमें अहंकार नहीं होता है।
#जय_माँ_भगवती
मंदिर एक स्कूल है,जहाँ ईश्वर के बारे में बताया जाता है।
पूजा करना,अर्चना करना,ध्यान करना आदि ज्ञान बढ़ाया जाता है।
जिन्हें ईश्वर के बारे में पता है,वह अगर बच्चों को ईश्वर के बारे में नहीं बताएंगे।
तो आने वाली पीढ़ी के लोग ईश्वर के बारे में कैसे जान पाएंगे।
मंदिर एक प्राइमरी पाठशाला है,अगर ईश्वर के विषय में डिग्री लेना है।
तो आपको हिमालय की गुफाओं में जाना
पड़ेगा।
और वहाँ से पूर्ण ज्ञानी पुरुष एक संत एक
ईश्वरीय डिग्री के साथ बाहर आएंगे।
और महान संत कहलाएंगे।
#जय_बजरंगबली
महान व्यक्ति जब बनता है, उससे पहले वह हजार गलतियां करता है।
उन सभी गलतियों से वह लेता है सबक, और हर बार सीखता रहता है।
उसी सीखने की आदत से,वह आगे बढ़ता जाता है।
एक दिन ऊंचा बन जाता है,और महान व्यक्ति कहलाता है।
#जय_श्री_राधे_कृष्ण
अपने बच्चों को फास्ट फूड क्यों खिलाते हो,उनके शरीर को बीमारी का घर क्यों बनाते हो।
उनको अच्छा प्राकृतिक भोजन खिलाओ,
और भविष्य के लिए संस्कारवान और मजबूत इंसान बनाओ।
#जय_श्री_राम
हम सड़क ऊंची बनाते हैं,इससे आसानी से हम उस पर चल पाते हैं। ज्ञान प्राप्त करके हम अपना स्तर ऊंचा करते हैं,जिससे हम समाज में आसानी से रह पाते हैं।
#जय_श्री_गणेश
जब पहली बार बरसात होती है,तो सारी
गंदगी सड़क पर आ जाती है। जब आदमी बोलता है तो,वह अच्छा है या बुरा इस बात की कलई खुल जाती है।
#जम_मॉं_महाकाली
बुधवार का दिन है पावन,हे बुद्धि देने वाले।
हमको कुछ ना आता भगवन्,कुछ तो अब ज्ञान दिला दे।
बोलो जय गणेश भगवान्,बोलो जय गणपति भगवान्।
रोज़ रात-दिन मेहनत करते,फिर भी ज्ञान
मेरा न बढ़ पाता है।जिसके कारण हमको
अच्छा,काम नहीं मिल पाता है।
मेरा ज्ञान बढ़ा दो भगवन्,हे ज्ञान बढ़ाने वाले।
बोलो जय गणेश भगवान्,बोलो जय गणपति भगवान्।
बुधवार का पावन------
मेरा ज्ञान बढ़ा कर भगवन्,कोई अच्छा काम दिला दे।जिससे सुख से रह पाऊँ मैं,
यदि मुझको धनवान बना दे।
तुमको प्रणाम नित् करता हूँमैं,मेरे सब काम
बनाने वाले।
बोलो जय गणेश भगवान्,बोलो जय गणपति भगवान्।
बुधवार का--------
#जय_गणेश_जी
#जय_जय_श्री_राम
#जय_हनुमान
#जयजय_श्रीराधेकृष्ण
सब में ज्ञान की अलख जगाने वाली,दुनियाँ
में प्रगति कराने वाली।
हे अम्बे माता,हे ज्ञान की माता।
अब तक जो भी प्रगति हुई है,उसमें सब रोल तुम्हारा है।चांद और मंगल पर दुनियाँ
पहुँची,इसमें सब ज्ञान तुम्हारा है।
तुम हो तो दुनियाँ में चमक है,हे वीणा वाली, हे वीणा वाली।
हे अम्बे माता------
तेरे साथ की आशा में माॅं,हम प्रतिदिन तुम्हें
जगाते हैं।तेरा ही नाम सदा हैं जपते,और ध्यान तुम्हें ही करते हैं।
हम शत् शत् प्रणाम तुम्हें करते हैं,हे माॅं मति जगाने वाली
हे अम्बे माता------
#जय_माता_दी
#जय_माँ_सरस्वती_जी
चारपाई जब बान से बुनी होती है,तब ही
उस पर कोई लेट सकता है।
इसीप्रकार मनुष्य जब समाज में,अपनी जगह बना लेता है।
तब ही वह अच्छी तरह से,समाज में ठीक
तरह से रह सकता है।
#जय_राधा_रानी
प्रेमी और प्रेमिका सदैव ही, एक दूसरे की
याद में खोए रहते हैं।
क्योंकि इससे उन्हें एक दूसरे से,मिलने पर प्यार का आनंद मिलता है।
इसीतरह से यदि भक्त और भगवान् एक दूसरे में खोए रहते हैं।
समझो जीवन धन्य हो गया,उसके साथ- साथ भगवान् स्वयं चलते हैं।
ऐसा करके भक्त और भगवान्,दोनों पूरी
तरह से आनंद में डूब जाते हैं।
#जय_हनुमान
#जय_जय_श्री_राम
लिखे हुए कागज पर फिर से,कुछ भी लिखा नहीं जा सकता है।
बच्चों के हाथ में मोबाइल देकर,फिर उन्हें
पढ़ाया नहीं जा सकता है।
#जय_श्री_राधे_कृष्ण











