Pinned Tweet
वक्त के साथ बदलती राजस्थान BJP की तस्वीर
इस फोटो को देखकर मुझे 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का समय याद आता है.. जब कैसे गहलोत सरकार के सामने सतीश पूनिया विपक्ष की भूमिका में थे और साथ में संगठन को मजबूत कर रहे थे.
वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनने के सफर में थी. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.
सांसद सीपी जोशी प्रदेश की कमान संभाल रहे थे.. इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए. पीएम मोदी के साथ रैलियों, रोड शो में दिखते थे. PM मोदी चुनाव में CP साहब से काफी खुश थे, एक बार तो उनकी पीठ थपथपा दी थी.
दीया कुमारी जी सांसद थीं. फिर विधानसभा चुनाव लड़वाया गया.. जब इनको विधानसभा का टिकट दिया गया तो चर्चा थी कि यह वसुंधरा राजे को रिप्लेस करेंगी.
मदन राठौड़ आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के समझाने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया.
भजनलाल जी भी सांगानेर से चुनावी मैदान में थे... पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे और किस्मत में राजयोग लिखा था. #RajasthanPolitics #RajasthanBJP
DMK ने कहा है कि वो परिसीमन बिल पर सरकार को सपोर्ट करेगी. INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ 70 मिनट तक बातचीत के बाद टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी के पास इस बिल को सपोर्ट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि अगर ये बिल गिर जाता है तो तमिलनाडु को मिला प्रोटेक्शन खत्म हो जाएगा.
48
Lalit Yadav retweeted
Delimitation bill के पहले विपक्ष की तैयारियां
दिल्ली से दो एयरक्राफ़्ट उड़े हैं
एक में - खरगे, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मीसा भारती, कपिल सिब्बल, सपा के दो सांसद
दूसरे में - राहुल गांधी, डीके शिवकुमार और रेवंत रेड्डी
पहली मीटिंग चेन्नई में
दूसरी मीटिंग मुंबई में
स्टालिन और शरद पवार को मनाने की कोशिशें.
Lalit Yadav retweeted
आख़िरी कोशिश
Delimitation Bill को पास होने से रोकने के लिए INDIA गठबंधन के पास नंबर नहीं हो रहे हैं. आख़िरी कोशिश करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे DMK अध्यक्ष स्टालिन और NCP(SP) अध्यक्ष शरद पवार से मिलने जा रहे हैं. उनके साथ सोनिया और राहुल गांधी के जाने की भी ख़बर है. पहले चेन्नई जाएंगे और फिर मुंबई. DMK और NCP (SP) के पास 30 सांसद हैं. उन्होंने अप्रैल में Bill के विरोध में वोट डाला था. उनके पाला बदलने से सरकार की राह आसान हो गई लगती है. क्या ये कोशिश सफल हो पाएगी?
समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी की। कहा, सदन में उपस्थित रह कर संविधान संशोधन और परिसीमन बिल के खिलाफ वोट डालें। सपा के 37 सांसद हैं।
62
Lalit Yadav retweeted
सुबह से Gerry mandering की बहुत बात हो रही है.. अगर ये होती है तो उसकी नजर से उत्तर प्रदेश का नक्शा..
UP 2024: NDA को 43.69% वोट मिले। INDIA को 43.52%।
सीटें? NDA 36। INDIA 43।
वही वोट, लकीरें बदल दो तो नतीजा 50-30 भी हो सकता है और 25-54 भी। दोनों तरफ़।
जो लकीर खींचे, वही जीते?
परिसीमन बिल पर जिस तरह से कांग्रेस की IT CELL काम पर लग गई उस हिसाब से तो लग रहा है मामला टफ बन जाएगा। बिल तो पास हो जायेगा लेकिन IT CELL की आखिरी छोर तक जो बात पहुंचेगी वो कितना नुक़सान पहुंचाएगी इसका अंदाजा सरकार को नहीं होगा।
1
111
शरद पवार की कहानी
पवार की टाइमिंग
ये क़िस्सा प्रमोद महाजन ने सुनाया था कि शरद पवार की क़िस्मत कितनी अच्छी है. 2004 में NCP, बीजेपी और शिवसेना साथ में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली थी. सब कुछ तय था लेकिन पवार अंतिम समय मुकर गए. बीजेपी वो चुनाव हार गई. पवार 10 साल तक केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार में भागीदार रहे.
थोड़ा पीछे चले तो 1999 में उन्होंने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से बगावत की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बनाई. फिर 6 महीने बाद कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली.
2014 में बीजेपी की जीत के बाद पवार 5 साल तक सत्ता से बाहर रहे लेकिन 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने बीजेपी और शिवसेना के बीच मतभेदों का फ़ायदा उठाया. शिवसेना, कांग्रेस और NCP ने मिलकर सरकार बनवाई . ये सरकार ढाई साल में गिर गई . इसके बाद बीजेपी ने बारी-बारी शिवसेना और NCP तोड़ दिया.
NCP में लड़ाई उत्तराधिकारी की थी, बेटी सुप्रिया सुले या भतीजे अजित पवार. पवार ने बेटी को चुना. पवार ने संन्यास लेने की पेशकश तक कर दी थी. वो ठुकरा दी गई , सुप्रिया को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बनाया गया. कुछ हफ्तों बाद ही अजित पवार ने बगावत कर दी. जिस पार्टी को शरद पवार ने बनाया था उसका नाम और सिंबल भी भतीजे अजित पवार के गुट को मिल गया.
क़िस्मत ने फिर से पवार का साथ दिया. 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की बुरी हार हुई. NCP (SP) को 8 सीटें मिलीं थीं.लोकसभा में इतनी सीटें उनकी पार्टी को कभी नहीं मिली थीं. 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव में बाजी पलट गई. बीजेपी गठबंधन फिर से सत्ता में आ गया. पवार की पार्टी के सिर्फ 10 विधायक चुनकर आए. इसके बाद अजित पवार ही शरद पवार के वारिस बन कर उभरे थे. इस साल विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. तब लगा था कि NCP एक होगी लेकिन अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने अलग रास्ता चुना. वो खुद उप मुख्यमंत्री बन गईं.
इस साल मार्च में महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव हुआ तो शरद पवार चुने जाने की स्थिति में नहीं थे. करीब 60 साल की लंबी राजनीतिक पारी में वो इतने बेबस कभी नहीं लगे. कांग्रेस और शिवसेना UBT ने मिलकर उन्हें राज्यसभा भेजा. सुप्रिया सुले ने इसके लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक ज़ोर लगाया था. चुनाव जीतने पर गांधी और ठाकरे परिवार का आभार व्यक्त किया.
अब शरद पवार की पार्टी भी NDA के रास्ते पर चल पड़ी है. सोमवार को Delimitation Bill को समर्थन देने की तैयारी है. कोई आश्चर्य नहीं होगा कि आगे चलकर केंद्र सरकार में भी शामिल हो जाएँ . अगर ऐसा हुआ तो करीब 22 साल पहले शुरू हुआ चक्र पूरा होगा. उनकी टाइमिंग ठीक है या नहीं, ये तो आगे चलकर ही पता चलेगा.
103
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत 'परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026' पर विचार करने के लिए लोकसभा को अपनी सिफारिश दी
49
उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटें 403 से बढ़कर करीब 605 हो जाएंगी।
1
104
कल कैबिनेट ने अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करते हुए अधिकतम संख्या 500 से बढ़ा कर 650 करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन कैसे टला?
सोमवार को लोक सभा में पेश होने वाले बिल के एक प्रावधान ने उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन टाल दिया।
इसे ऐसे समझें-
बिल के अनुसार सभी राज्य विधानसभाओं की सीटें पचास प्रतिशत बढ़नी हैं
उत्तर प्रदेश में अभी 403 विधानसभा सीटें हैं
इस हिसाब से यूपी विधानसभा में सीटें बढ़ कर 605 हो जाएंगी
लेकिन वर्तमान प्रावधान के अनुसार राज्य विधानसभाओं में सीटों की अधिकतम संख्या 500 है।
ऐसे में यूपी का पुनर्गठन करना होता और उससे एक अलग राज्य बनाना पड़ता।
लेकिन कल कैबिनेट ने अनुच्छेद 170(1) में संशोधन करते हुए अधिकतम संख्या 500 से बढ़ा कर 650 करने का फैसला किया है।
यानी उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन करने की अब आवश्यकता नहीं होगी।
इसलिए उत्तर प्रदेश के हिस्से कर कोई नया राज्य बनाने का प्रश्न फिलहाल समाप्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि यूपी को बांट कर चार राज्य बनाने की बात होती रही है।
1
106
Lalit Yadav retweeted
परिसीमन के खतरे क्या हैं ?
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने ढंग से समझाया है .
DMK के 22 सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करेंगे:पवार-जगनमोहन के 12 सांसद सपोर्ट में, लोकसभा में बिल पास कराने 6 सांसद और चाहिए
1
95
अप्रैल में सरकार के हाथ से निकला था मौका, अब 7 महीने बाद कैसे बदल गया पूरा खेल?
मोदी सरकार के लिए आसान हुई परिसीमन की राह? 7 महीने में बदल गए 7 सियासी समीकरण
देखिए पूरी रिपोर्ट: tinyurl.com/mv4549br
#delimitationbill2026
68




















