आज वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्री अरुण चतुर्वेदी जी के निज आवास पहुँचकर उनसे भेंट की, रामा-श्यामा कर उन्हें दीपावली के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संगठन और शासन के अनुभवी मार्गदर्शक से मिलना सदैव प्रेरणा देता है। उनका स्नेह और सान्निध्य जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संबल बनता है।
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore @ajaeybjp @chaturvediarun1
MUKESH DADHICH retweeted
नूतन वर्ष के पावन अवसर पर आज सुबह आदरणीय श्री @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर साल मुबारक की शुभकामनाएँ दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सूक्ष्म उद्यमों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ऋण गारंटी निधि को जारी रखने की मंजूरी देना उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके अंतर्गत ₹5,000 करोड़ के कोष से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले ऋणों को ऋण गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस निर्णय से लगभग ₹12.6 लाख करोड़ के मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे छोटे उद्यमियों, युवाओं और स्वरोजगार की आकांक्षा रखने वाले लोगों को अपने व्यवसाय की शुरुआत करने, मौजूदा उद्यमों का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार!
#CabinetDecisions
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अतिरिक्त 2.5 लाख उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके तहत ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नए उद्यम स्थापित करने और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने में सहायता मिलेगी। यह पहल समाज के विभिन्न वर्गों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
समावेशी विकास एवं उद्यमिता को नई गति देने वाले इस निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार!
#CabinetDecisions
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक एवं पोटाशिक उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) की दरों को मंजूरी देना किसानों के हित में एक सराहनीय एवं स्वागतयोग्य निर्णय है। इसके लिए लगभग ₹62,370.02 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।
इस निर्णय से किसानों को डीएपी एवं एनपीकेएस उर्वरक पर्याप्त मात्रा में किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे। इससे खेती की लागत कम करने, कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह निर्णय अन्नदाताओं की खुशहाली और कृषि क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार!
#CabinetDecisions
विद्यार्थी परिषद् के साथी श्री महावीर राज जी सैनी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता प्रदान करें।
आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी के निज निवास पहुँचकर उनसे भेंट की, रामा-श्यामा कर उन्हें दीपावली के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संगठन के अनुभवी मार्गदर्शकों से मिलना सदैव प्रेरणा देता है। उनका स्नेह और सान्निध्य मन को सुकून देता है और जनसेवा के पथ पर चलते रहने का संबल बनता है। ऐसी आत्मीय मुलाकातें पर्व की खुशियों को और गहरा कर देती हैं।
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore @ajaeybjp @AshokParnamiBJP
MUKESH DADHICH retweeted
भाई दूज के पावन पर्व पर आज जैसलमेर के तनोट में मातृभूमि की रक्षा में समर्पित @BSF_India के वीर जवानों के साथ यह त्योहार मनाते हुए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के अविस्मरणीय पल साझा किया।
देश की सीमाओं की सुरक्षा में विषम परिस्थितियों के बीच भी अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा में समर्पित इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का स्रोत है। भाई दूज का यह पर्व उनके प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
माँ भारती के इन वीर सपूतों का साहस और पराक्रम सदैव अक्षुण्ण रहे तथा सभी जवान स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकुशल रहें, यही मंगलकामना है।
जय हिंद!
रामा-श्यामा की मिठास में घुल गई दीपावली की रौनक!
दीपावली के पश्चात आज निज निवास पर पधारे कार्यकर्ता बंधुओं, शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों से रामा-श्यामा कर सभी को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आप सबके स्नेह और भरोसे ने मन को गहराई तक छू लिया। यही अपनापन जनसेवा के मार्ग पर चलते रहने की मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आप सभी का जीवन दीपोत्सव के उजाले की तरह सुख, समृद्धि और उमंग से भरा रहे, यही कामना है। 🪔
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore @ajaeybjp
दीपों का उजाला तब पूरा होता है, जब अपनों का स्नेह साथ हो!
दीपावली के पावन पर्व के पश्चात आज निज निवास पर पधारे सम्मानित कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों के साथ रामा-श्यामा कर उन सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आप सबका यह अपनापन और स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। पर्व के बाद भी इतनी आत्मीयता से मिलने आना बताता है कि रिश्ते केवल त्योहारों के नहीं, भरोसे और साथ के होते हैं। यही स्नेह जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है।
आप सभी के जीवन में दीपोत्सव सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए, यही मंगलकामना है। 🪔
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore @ajaeybjp
श्री कमल जी शर्मा एवं श्री अरुण निर्मल (बिट्टू) जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
ईश्वर आप दोनों को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें।
न्याय, ज्ञान एवं कर्मों के लेखा-जोखा के प्रतीक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति का वास हो। प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सुधारक एवं राजस्थानी भाषा व साहित्य के अमर हस्ताक्षर, पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
"पाथल और पीथल" तथा "धरती धोरां री" जैसी अमर कृतियों के माध्यम से उन्होंने मरुधरा की शौर्य गाथा और सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक पटल पर स्थापित किया। उनका ओजस्वी साहित्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
परस्पर स्नेह, आदर और रक्षा के संकल्प के प्रतीक पावन पर्व 'भाई-दूज' की समस्त प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं!
भारतीय संस्कृति का यह सुंदर उत्सव हमारे पारिवारिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों की नींव को सशक्त बनाता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन अवसर प्रत्येक घर-आंगन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से आलोकित करे।
ISSF विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर ईशा सिंह, मनु भाकर एवं दिव्या सुब्बाराजू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के युवा खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की मंगलकामना करता हूँ।
#ISSFWorldChampionships
दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी से आत्मीय मुलाकात एवं राम-राम सा।
11 नवंबर 2026
📍 निज आवास, जयपुर
समय : प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore
खुशियों का उत्सव तब और खिल उठता है, जब अपनों का साथ हो!
दीपावली के पावन पर्व के पश्चात आज मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से भेंट कर खुशियों के इस उत्सव की आत्मीयता साझा की।
दीपोत्सव के बाद का ऐसा स्नेह मिलन पर्व की मिठास को और बढ़ा देता है। संगठन परिवार के साथ बिताए ये पल अपनेपन और भरोसे की याद दिलाते हैं, और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देते हैं।
सभी आत्मीयजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का उजाला लेकर आए। 🪔
@BJP4Rajasthan @BhajanlalBjp @madanrrathore @ajaeybjp
अपनों का साथ, दीपावली का असली उजाला! 🪔
सरपंच साथियों और कार्यकर्ताओं के बीच स्नेह मिलन, आप सभी का हृदय से आभार।
शतरंज के वैश्विक पटल पर भारत ने एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम की है। देश में शतरंज ग्रैंडमास्टरों की संख्या 100 तक पहुँचना भारतीय प्रतिभा, समर्पण और इस खेल के प्रति नई पीढ़ी के बढ़ते उत्साह का गौरवपूर्ण प्रमाण है।
अनुज श्रीवास्तव को भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को नए सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। कामना है कि आप निरंतर सफलता के नए शिखर छूते हुए वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ाते रहें।










































