मनुष्य के जीवन में भूख उसके पंचतत्व में मिल जाने के बाद ही खत्म होती है। भूख सब में है परंतु उसके स्त्रोत सबने अपने अपने तरीके से निर्धारित किए हैं।
यूं कहें कि उनके जीवन ने ही उनको भूख की अलग परिभाषा दी है।
1/n
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🙌🏻 ☺️
#Diwali #DiwaliCelebrations
तुम्हारी आँखों में ढलता है सूरज, जैसे आसमान ने अपनी आख़िरी चिट्ठी तुम्हारी पलकों के नाम लिख दी हो। तुम्हें देखती हूँ तो लगता है, दुनिया की सारी अधूरी शामें तुम्हारी आँखों में पनाह लेती हैं।
1/2
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
इंसान के लिए सबसे जरूरी है तो किसी का साथ जिसके साथ वो अपनी भावनाओं को बिना संकोच के निश्चलता से परोष सके पर ये मात्र कल्पना है और कल्पनाएं हमेशा पूर्ण नहीं होते।हम बस आकांक्षाओं की धुरी पर खुद को साबित करने में कल्पनाओं का गला घोट देते है।बचता है तो सिर्फ हमारी निर्जिव आत्मा 🥀
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
मैने पहाड़ों से पूछा कि
उसने नदी को क्यों बहने दिया,?
पहाड़ मौन रहा मैने कई बार पूछा पहाड़ फिर भी मौन रहा।
मैने उस दिन यह जाना पहाड़ मौन इसलिए नहीं है क्योंकि वो पत्थर है
बल्कि पहाड़ इसीलिये मौन है
क्योंकि वो पीड़ा में है और
अक्सर पीड़ाएं इंसान को पत्थर बना देती है।
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
त्योहारों में मिट्टी का घर
घर, जिसने अपनी चौखट से
कितने आते-जाते देखे
मेहनतकश को भागते देखा
वृद्धों को सुस्ताते देखे
घर, कि जिसने चहारदीवारी
में सपनों को बोते देखा
एक गुड़िया को हँसते देखा
एक गुड्डे को रोते देखा
ऐसे बीते कल का हिस्सा
पुनः खड़ा, स्वागत को तत्पर
त्योहारों में मिट्टी का घर...
त्याग दिया इंसानों ने जब
आश्रय लेने जंगल आया
जीव, जंतु हों, सर्प या पक्षी
सबको अपने हृदय बसाया
दीमक ने दीवारें चाटीं
बरखा ने छप्पर पिघलाया
फिर भी मौन रहा वह सहता
हर ऋतु ने जो भी बरसाया
फिर जब लौटी ऋतु उत्सव की
पगडंडी ने आहट पाई
भूले-बिसरे बेटे लौटे
मन-आँगन में ख़ुशी समाई
गोबर-माटी से फिर लीपा
गेरू से चौखट रँग डाली
मुस्काया हर कोना-कोना
आले-आले जली दिवाली
झुर्री-झुर्री दीप जलाकर
झूम उठा यौवन-सा सुंदर
त्योहारों में मिट्टी का घर...
पर वह जाने, यह उजियारा
कुछ दिन का बस साथ निभाए
फिर लटकेगा ताला द्वारे
फिर से सन्नाटा छा जाए
जाते पग की धूल समेटे
खड़ा रहेगा मौन, अकेला
पीछे मुड़कर कौन निहारे
जब उठ जाए उत्सव-मेला
फिर भी हर बरसात सहेगा
हर पतझड़ में राह तकेगा
जिस दिन कोई लौट न आया
माटी में माटी हो लेगा
तब तक, हर दीपक की लौ पर
न्योछावर होने को तत्पर
त्योहारों में मिट्टी का घर...
~ अनिक
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
जय श्री राम
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा प्रभु श्री राम 🚩
#KulluDussehra #KulluDussehra2026 #Devbhoomi #HimachalPradesh
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
This Dussehra, Shri Ram’s victory over Ravana asks a harder question: will the pride within us fall too?
May dharma guide our courage and humility govern our strength. 🏹
#Dussehra #Vijayadashami #ShriRam #Dharma #DevotionalPoetry
Madalsawrites ( मदालसा ठाकुर) retweeted
निमंत्रण। ♥️
#KulluDussehra2026
जब किसी इंसान ने पहली बार समंदर देखा होगा, तो कैसा लगा होगा उसे?
जिसने अब तक पहाड़ देखे थे, इमारतें देखी थीं, ऊँचे पेड़ों और दूर तक जाती सड़कों के पार झाँकने की कोशिश की थी, उसके लिए समंदर को देखना कैसा अनुभव रहा होगा?
एक में दुनिया को जान लेने का विश्वास है, दूसरे में यह स्वीकार कि दुनिया हमारी जानने की इच्छा से कहीं बड़ी है।शायद समंदर को पहली बार देखना, दुनिया में किसी नई चीज़ को देखना नहीं, बल्कि पहली बार यह जानना रहा होगा























