Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) header
Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) profile picture

Architect | Writer | Heritage Activist | Vocal on Politics of Representation

Joined April 2014
जोगी जब रोते हैं, देखा नहीं जाता!
3
171
राजपूती इतिहास यह भी रहा है कि इसके रिश्ते केवल राजपूताना या पहाड़ी रियासतों तक सीमित नहीं रहे। अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों के साथ वैवाहिक संबंध बनते रहे हैं। इसकी एक समकालीन मिसाल हैं हिमाचल प्रदेश के बुशहर राजपरिवार के विक्रमादित्य सिंह और पंजाब के सेखों परिवार की डॉ. अमरीन कौर सेखों, जिनका विवाह सिख परंपरा के अनुसार आनंद कारज से संपन्न हुआ। विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और रानी प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं। उनका संबंध रामपुर-बुशहर की ऐतिहासिक राजपूत रियासत से है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद जुलाई 2021 में उनका राजतिलक भी हुआ और उन्हें बुशहर राजपरिवार का 123वाँ नाममात्र का मुखिया घोषित किया गया। अमरीन कौर का संबंध पंजाब के संगरूर जिले के कलबंजारा गाँव के सेखों जट्ट परिवार से है। उनका परिवार बाद में चंडीगढ़ में बस गया। इस परिवार का पटियाला रियासत से भी पुराना संबंध रहा है। परिवार के पूर्वज पटियाला के महाराजाओं के अधीन किलेदार के पद पर रहे थे। अमरीन की माता ओपिंदर कौर ने भी एक साक्षात्कार में परिवार की इस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया है। और यहाँ एक और दिलचस्प ऐतिहासिक तथ्य है। पंजाब के पुराने गज़ेटियर और औपनिवेशिक दौर के जातीय विवरणों में सेखों जट्टों की एक वंशपरंपरा पंवार अथवा परमार राजपूतों से जुड़ी बताई गई है। यानी बुशहर के राजपूत राजघराने और पंजाब के सिख सेखों जट्ट परिवार का यह रिश्ता दो अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संसारों को जोड़ता है। यहाँ एक और बात याद रखने योग्य है। विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह का विवाह भी पटियाला के पूर्व राजपरिवार से जुड़े अंगद सिंह के साथ हुआ है। यानी बुशहर और पंजाब के राजपरिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों की यह कोई बिल्कुल नई कहानी नहीं है। यानि इतिहास में समुदायों की पहचानें, रिश्ते और सांस्कृतिक सीमाएँ हमेशा आज की तरह कठोर और स्थिर नहीं रही हैं।
7
3
1
31
2,404
अब क्या करें ऐसी भोली क़ौम का! इधर धनंजय भैय्या वाले पोस्ट पर ट्विटर के कोतल घोड़े मुझे गरिया रहे हैं मगर फेसबुक के पेज मेरी ही पोस्ट उठाकर शेयर भी कर रहे हैं और भर-भर के आगे भी बढ़ा रहे हैं! 😛😀
6
12
1,188
जिस तरह से रघुराज प्रताप सिंहजी (राजा भैय्या) पिछले कुछ समय से शास्त्र, शस्त्र और बाहुबल से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसा लगा रहा है मानो उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री की दावेदारी पेश की जा रही है! 🙌🏼
2
3
45
815
Aeshvarya Thakur retweeted
राजपूत इतिहास को लेकर आजकल एक धारणा कुछ ज़्यादा ही प्रचलित है कि राजपूत राजघरानों के रिश्ते हमेशा अपनी ही जाति, अपने ही इलाके और अपने ही सामाजिक दायरों में तय होते थे। लेकिन इतिहास की असलियत इससे कहीं अधिक दिलचस्प है। जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और कूचबिहार की राजकुमारी गायत्री देवी का विवाह इसकी एक बेहतरीन मिसाल है। 9 मई 1940 को हुआ यह विवाह केवल दो राजघरानों का मिलन नहीं था, बल्कि दो अलग-अलग क्षेत्रीय, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का संगम भी था। मान सिंह जी जयपुर के कछवाहा राजपूत राजवंश से थे। उनके पहले दो विवाह जोधपुर के राठौड़ राजघराने में हुए थे। लेकिन तीसरी शादी उन्होंने बंगाल और असम की सांस्कृतिक दुनिया से जुड़े कूचबिहार के राजपरिवार की राजकुमारी गायत्री देवी से की। गायत्री देवी के पिता महाराजा जितेंद्र नारायण कूचबिहार के शासक थे और उनकी माता इंदिरा देवी बड़ौदा के गायकवाड़ मराठा राजघराने से थीं। उनकी दादी सुनीति देवी, बंगाल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और ब्रह्मो समाज से जुड़े केशव चंद्र सेन की बेटी थीं। यानी गायत्री देवी की पारिवारिक पृष्ठभूमि में बंगाली समाज सुधार आंदोलन, मराठा राजपरंपरा और पूर्वोत्तर भारत का राजवंशीय इतिहास, तीनों का प्रभाव था। शादी के बाद जयपुर आने के बाद गायत्री देवी के सामने एक बिल्कुल अलग सामाजिक व्यवस्था थी। राजमहल के भीतर पर्दा, ज़नाना और स्त्रियों के लिए निर्धारित परंपरागत मर्यादाएँ थीं। उन्होंने शुरुआती दौर में राजपरिवार की रस्मों का सम्मान करते हुए पर्दा किया, लेकिन इसे अपनी स्थायी जीवनशैली नहीं बनाया। उनकी आधुनिक सोच और महिला शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने जयपुर में एक नई पहल को जन्म दिया। 1943 में उन्होंने महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की। उस समय जयपुर के संभ्रांत परिवारों की लड़कियों के लिए आधुनिक शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं था। स्कूल की शुरुआत महज़ 24 छात्राओं से हुई और आगे चलकर यह देश के प्रतिष्ठित बालिका विद्यालयों में शामिल हुआ। इस पूरे प्रसंग में मुझे सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि एक कछवाहा राजपूत महाराजा का विवाह ऐसी राजकुमारी से हुआ जिसकी पारिवारिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि राजपूताना से बिल्कुल अलग थी। और यह रिश्ता केवल वैवाहिक गठबंधन बनकर नहीं रहा, बल्कि जयपुर के सामाजिक जीवन में भी कुछ बदलावों का माध्यम बना। राजपूत राजघरानों का इतिहास केवल अपनी परिधि के भीतर सिमटा हुआ इतिहास नहीं है। समय, परिस्थितियों, राजनीतिक संबंधों और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार वैवाहिक रिश्ते दूर-दूर तक बने। इन रिश्तों ने अलग-अलग संस्कृतियों को एक-दूसरे के करीब भी लाया। ज़ाहिर है, हमारे पुरखों की दुनिया आज की सोशल मीडिया वाली जातीय सरहदों से कहीं ज़्यादा विशाल थी।
2
9
1
59
4,080
The most common Intercaste pairing I've seen in Eastern UP is Brahmin X Rajput. Like I had a few girls in my class with Rajput dads Brahmin mums or Brahmin dads Rajput mums. In my coaching, a Rajput guy was dating a Brahmin girl and later there was a vice versa case too.
48
23
22
488
66,761
Aeshvarya Thakur retweeted
My rajput friend converted to Islam! Okay so I have a rajput friend from school who is now moved to Canada, and he suddenly announced that he has converted to Islam and is marrying his Pakistani rajput girlfriend now fiance. They were In relationship for past 3 years and when I asked him about this he said he is not very much religious and only converting to Islam so that her parents can allow this relationship, he said it doesn't matter what religion he is in as long as he is marrying a Rajput, He also said that rajput are genetically different so they marry in their own communities in rajputs, and he would prefer to marry someone from a Pakistani muslims with the same caste but he will not marry a hindu dalit Imao He said he is not a casteist but doesn't believe in intercaste marriage. Would you consider him a casteist???
5
10
46
3,380
12 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रिया के खूबसूरत पहाड़ी इलाके Bad Aussee में हुए कुंवर ध्रुव राज सिंह ऑफ डूंगरी और काउंटेस मैरी वॉन अंड त्सू एल्ट्ज़ (Countess Marie von und zu Eltz) के विवाह ने यूरोपीय और भारतीय कुलीन परिवारों को एक साथ ला दिया। कुंवर ध्रुव राज सिंह डूंगरी के पुराने राजपूत कुलीन परिवार के वंशज हैं और जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह के दूर के रिश्तेदार भी हैं। वहीं उनकी जीवनसंगिनी काउंटेस मैरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी कम दिलचस्प नहीं है। वह काउंट पीटर वॉन एल्ट्ज़ और प्रिंसेस जीना ऑफ क्वाड्ट-वाइक्ट्राड्ट-इस्नी की बेटी हैं। उनकी वंशावली बवेरिया के अंतिम राजा लुडविग तृतीय तक जाती है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी नानी की ओर से उनका संबंध अमेरिका के प्रसिद्ध वेंडरबिल्ट परिवार से भी है। यानी इस विवाह में एक तरफ़ राजस्थान के डूंगरी का राजपूत कुलीन परिवार था और दूसरी तरफ़ यूरोप के पुराने कुलीन तथा वेंडरबिल्ट परिवार से जुड़ी एक काउंटेस। लेकिन इस विवाह की सबसे खूबसूरत बात इसका सांस्कृतिक स्वरूप था। विवाह समारोह में हिंदू वैवाहिक रस्मों के साथ यूरोपीय परंपराओं को भी जगह दी गई। मुझे इस प्रसंग में सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि राजपूती पहचान और परंपरा को साथ रखते हुए भी रिश्तों का दायरा कितना व्यापक हो सकता है। अपनी जड़ों से जुड़े रहना और दुनिया की दूसरी संस्कृतियों को अपनाना एक-दूसरे के विरोधाभासी नहीं हैं।
5
5
59
3,172
एक वरिष्ठ समाजवादी नेता और मप्र के पूर्व मंत्री रहे हमारे एक वाक़िफ़कार ने राजपूतों को एक उपयुक्त टाइटल दिया है: "अतीतजीवी"
7
1
23
1,876
Aeshvarya Thakur retweeted
ये फ़िल्म "ज़ुबेदा" (लेखक एवं निर्देशक खालिद मोहम्मद) जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंहजी और उनकी दूसरी पत्नी ज़ुबेदा बेगम की ज़िंदगी से प्रेरित बताई जाती हैं। फ़िल्म में कुछ सिनेमाई कल्पना ज़रूर है, लेकिन इसके पीछे की असल कहानी अपने समय के सामाजिक और पारिवारिक दायरों को समझने का एक दिलचस्प मौका देती है। इत्तेफ़ाक़ से हमारी फ़िल्म के निर्देशक ख़ालिद साहब से जान-पहचान है, जो ज़ुबैदा बेगम की पहली शादी से हुए बेटे हैं। वे अक्सर अपने maternal half brother -'टूटू बन्ना' को याद करते हैं और उनके साथ हुए हादसे का ज़िक्र करते हुए उस अधूरेपन को भी महसूस करते हैं, जिसका जवाब परिवार को आज तक नहीं मिल पाया। टूटू बन्ना का असल नाम राव राजा हुकुम सिंह राठौड़ था। उनका जन्म 2 अगस्त 1951 को महाराजा हनवंत सिंहजी और ज़ुबेदा बेगम के घर हुआ। ज़ुबेदा बेगम बाद में विद्या रानी के नाम से जानी गईं। टूटू बन्ना की शादी अलवर की रानी राजेश्वरी कुमारी से हुई और उनके एक बेटा तथा एक बेटी हुए। 17 अप्रैल 1981 को महज़ 29 साल की उम्र में टूटू बन्ना की हत्या हो गई। इस मामले में कई सवाल उठे, जाँच हुई, लेकिन परिवार को आज तक इस घटना का संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। उनकी पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। इतने साल बाद भी यह एक ऐसा मामला है, जो जोधपुर के इतिहास में अधूरा सवाल बनकर रह गया है। लेकिन इस पूरे प्रसंग में एक बात मुझे विशेष रूप से उल्लेखनीय लगती है। महाराजा हनवंत सिंहजी का निजी जीवन उस दौर की सामाजिक और साम्प्रदायिक सीमाओं से कहीं आगे जाता दिखाई देता है। उन्होंने ज़ुबेदा बेगम जैसी एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। उनके बेटे हुकुम सिंह को अपनी संतान के रूप में पहचान और राजपरिवार में स्थान दिया। यह उस समय की बात है, जब समाज में धर्म, जाति और खानदान की बंदिशें आज से भी कहीं अधिक सख़्त थीं। इस प्रसंग को किसी एक धर्म या समुदाय के पक्ष-विपक्ष में देखने के बजाय हमें अपने पूर्वजों की उस सोच को समझना चाहिए, जिसमें निजी रिश्तों और इंसानी संबंधों के लिए सामाजिक पहचान हमेशा सबसे बड़ी दीवार नहीं बनती थी। राजपूत इतिहास में वैवाहिक संबंधों के अनेक उदाहरण मिलते हैं। इन रिश्तों को केवल सत्ता, राजनीति या वंश विस्तार के चश्मे से देखना भी अधूरा है। इनमें व्यक्तिगत पसंद, राजनीतिक समझ, सामाजिक स्वीकार्यता और बदलते समय के साथ तालमेल बैठाने की क्षमता भी शामिल थी। और हनवंत सिंहजी की विरासत का एक दूसरा पहलू भी याद रखना चाहिए। वे अपनी रियासत की प्रजा के लिए खड़े होने वाले शासक थे। उनकी चिंता में केवल कोई एक धर्म या वर्ग नहीं, बल्कि जोधपुर के आम लोग शामिल थे। एक अच्छे शासक की पहचान भी यही होती है कि उसकी नज़र अपनी प्रजा को बाँटकर नहीं, सबको साथ लेकर चलने की हो। आज जब हम अपने इतिहास और पहचान की बात करते हैं, तो हमें अपने पूर्वजों को आज के संकीर्ण सामाजिक और राजनीतिक खाँचों में कैद नहीं करना चाहिए। उनके जीवन के उन पहलुओं को भी याद रखना चाहिए, जो हमें उदारता, आपसी सम्मान और सामाजिक स्वीकार्यता का सबक देते हैं। महाराजा हनवंत सिंहजी की स्मृति को सादर नमन।
3
7
3
38
22,165
Aeshvarya Thakur retweeted
यह डोगरी गीत मुझे शुरू से बहुत पसंद है और इसकी (एक) गायिका हैं मलिका पुखराज! मलिका पुखराज की बात चली है तो बात डोगरा दरबार की भी होनी चाहिए, जहां से अपनी मौसिकी का सफ़र इन्होंने शुरू किया। महाराजा हरि सिंह ने मलिका पुखराज की गायन प्रतिभा को पहचाना, उन्हें अपने डोगरा दरबार में जगह दी और एक सम्मानजनक वेतन पर नियुक्त किया। वह महज़ दरबार में गाने वाली कोई कलाकार नहीं थीं, बल्कि महाराजा की निजी बैठकों में भी शामिल होती थीं और उनके करीबी लोगों के बीच उनकी अपनी जगह थी। उनके वेतन और दरबारी हैसियत का उल्लेख भी मिलता है। लेकिन इस कहानी का दिलचस्प हिस्सा सिर्फ़ उनकी संगीत प्रतिभा या दरबारी हैसियत नहीं है। मलिका अपनी आत्मकथा "Song Sung True" में बताती हैं कि एक बार वह महाराजा के साथ शिकार पर जाने के लिए पुरुषों का भेष धारण करके लक्षीगाम गई थीं। उनके लिए बाकायदा कोट, ब्रीचेज़, जूते और साफ़ा सिलवाया गया। बालों को सरदारों की तरह बाँधकर साफ़े के भीतर छिपाया गया। मलिका लिखती हैं कि महाराजा कभी उन्हें मज़ाक में 'भटियारिन' कहकर बुलाते थे। दोनों ताश भी खेलते थे। और जब महाराजा खेल में बेईमानी कर जाते तो मलिका उन्हें टोकने से भी नहीं हिचकती थीं! ज़रा इस प्रसंग की सामाजिक अहमियत समझिए। एक मुस्लिम महिला कलाकार, वह भी एक ऐसे दौर में जब महिलाओं की सार्वजनिक आवाजाही और स्वतंत्रता पर तमाम बंदिशें थीं, जम्मू-कश्मीर के एक शक्तिशाली राजपूत शासक के साथ इस तरह के अनौपचारिक संबंध साझा कर रही थी। वह सिर्फ़ दरबार की कर्मचारी नहीं थी, बल्कि अपनी बात कहने और असहमति जताने का साहस भी रखती थी। महाराजा के दरबार में उसकी जगह कई परंपरागत दरबारियों के लिए असहजता का कारण भी बनी। दरबारी साज़िशें और अफ़वाहें इस रिश्ते के साथ चलती रहीं। यहाँ तक कि मलिका पर महाराजा को ज़हर देने जैसी बातें भी फैलाई गईं। मलिका की आत्मकथा के अनुवादक सलीम क़िदवई ने BBC हिन्दी से बातचीत में इन दोनों के रिश्ते को लेकर फैलाई गई अफ़वाहों को ग़लत बताया था। उनके अनुसार, दोनों में गहरा लगाव था मगर महाराजा मलिका को अपनी बच्ची की तरह मानते थे। हालांकि मलिका की आत्मकथा में उनके बीच के भावनात्मक जुड़ाव की गहराई भी साफ़ दिखाई देती है। मलिका ने अपनी आत्मकथा के समर्पण में भी महाराजा हरि सिंह को याद रखा। मलिका के संस्मरण में एक और मार्मिक पक्ष है। दरबार छोड़कर लाहौर जाने के बाद भी वह महाराजा से मिलने की इच्छा रखती थीं। उन्होंने उन्हें कई ख़त लिखे, लेकिन मुलाक़ात की इजाज़त नहीं मिली। अंततः दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो गईं। महाराजा हरि सिंह ने एक मुस्लिम महिला कलाकार को अपने दरबार और निजी जीवन में जो जगह दी, वह तत्कालीन सामाजिक और दरबारी सीमाओं के लिहाज़ से उल्लेखनीय है और यही इस पूरे प्रसंग का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। राजपूती इतिहास केवल युद्धों, वंशावलियों, शौर्य और आन-बान की कहानियों तक सीमित नहीं है। इसमें कला और कलाकारों का संरक्षण, अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों के लोगों को जगह देने वाले शासक, सामाजिक रूढ़ियों से आगे बढ़ते रिश्ते और अपने समय की स्थापित मर्यादाओं को चुनौती देना भी शामिल रहा है।
2
4
22
737
Aeshvarya Thakur retweeted
राजपूत ने जो कमिटमेंट कर दिया, फिर तो वह अपनेआप की भी नहीं सुनता! बॉलीवुड के एक मशहूर परिवार की कहानी में भी एक ऐसा ही दिलचस्प राजपूती संबंध मिलता है। हम बात कर रहे हैं नीला देवी गोहिल की, जिन्हें दुनिया अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी के रूप में जानती है। नीला देवी गुजरात के भावनगर के शाही गोहिल राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। यानी उनका संबंध गोहिल राजपूत वंश से है। उनका विवाह 27 जनवरी 1969 को हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शम्मी कपूर से हुआ था। इस रिश्ते की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। नीला देवी की मुलाकात शम्मी कपूर से बचपन में ही हुई थी। उस समय शम्मी कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप के साथ भावनगर आए थे। शम्मी कपूर की दोस्ती नीला देवी के भाई रघुवीर सिंह से थी। वर्षों बाद राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर और शम्मी कपूर की बहन उर्मिला सियाल ने दोनों को विवाह के लिए मिलवाने में भूमिका निभाई। शम्मी कपूर की पहली पत्नी और अभिनेत्री गीता बाली के असामयिक निधन के बाद उनके जीवन में एक कठिन दौर आया था। ऐसे समय में नीला देवी ने उनके साथ जीवन बिताने का फैसला किया। नीला देवी ने 2018 में Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को उनके विवाह के टिकने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा था: “People gave our marriage two months. But the Rajput in me took on the challenge to make it work.” यानी लोगों ने उनके विवाह को दो महीने भी चलने लायक नहीं समझा था, लेकिन उनके भीतर के राजपूत स्वभाव ने इस रिश्ते को निभाने की चुनौती स्वीकार की। इस विवाह की सबसे उल्लेखनीय बात यह भी थी कि नीला देवी ने शम्मी कपूर के पहले विवाह से हुए दोनों बच्चों, आदित्य और कंचन, को अपने बच्चों की तरह अपनाया। उन्होंने स्वयं की संतान न करने का फैसला किया ताकि दोनों बच्चों के बीच किसी तरह का भेदभाव न हो। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जिसमें एक राजपूत राजपरिवार की बेटी ने केवल एक व्यक्ति से विवाह नहीं किया, बल्कि उसके पूरे परिवार, उसके अतीत और उसकी जिम्मेदारियों को भी अपनाया। मुझे इस प्रसंग में सबसे दिलचस्प बात नीला देवी का वह कथन लगता है जिसमें उन्होंने अपने भीतर के राजपूत होने को रिश्ते निभाने के साहस से जोड़ा।
6
10
1
77
9,233
इतिहास में कुछ असाधारण प्रसंग होते हैं। ऐसी ही एक असाधारण कहानी है कुंवर ब्रजेश सिंह और स्वेतलाना अलीलुयेवा की। कुंवर ब्रजेश सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कालाकांकर रियासत के राजपूत राजघराने से ताल्लुक रखते थे। वे बिसेन राजपूत वंश के शाही परिवार के सदस्य थे। उनके परिवार में राजा-महाराजाओं के साथ-साथ आधुनिक भारत की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोग हुए। उनके भतीजे दिनेश सिंह भारत के विदेश मंत्री रहे थे और इंदिरा गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। लेकिन ब्रजेश सिंह की अपनी राजनीतिक राह कुछ अलग थी। राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ गए। आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे और कई बार जेल भी गए। आगे चलकर वे सोवियत संघ में रहने लगे। साल 1963 में मॉस्को के एक अस्पताल में उनकी मुलाकात स्वेतलाना अलीलुयेवा से हुई। स्वेतलाना दुनिया के सबसे चर्चित और विवादास्पद शासकों में से एक जोसेफ स्टालिन की इकलौती बेटी थीं। दोनों उस समय अपनी-अपनी बीमारी से उबर रहे थे। बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह परिचय प्रेम में बदल गया। स्वेतलाना को ब्रजेश सिंह में एक ऐसा भारतीय मिला, जिसके साथ वह राजनीतिक सत्ता और पारिवारिक विरासत से अलग अपनी जिंदगी जीना चाहती थीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया, लेकिन सोवियत सत्ता ने उन्हें कानूनी रूप से विवाह करने की अनुमति नहीं दी। स्वेतलाना उन्हें अपना पति मानती थीं। इस रिश्ते को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। 31 अक्टूबर 1966 को ब्रजेश सिंह का मॉस्को में निधन हो गया। उनके निधन के बाद स्वेतलाना उनकी अस्थियां लेकर भारत आईं और प्रतापगढ़ के कालाकांकर स्थित उनके पैतृक निवास में रहीं। उन्होंने गंगा में ब्रजेश सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया। सोचिए, जिस महिला के पिता के नाम से कभी दुनिया की राजनीति कांपती थी, वह महिला अपने प्रेमी की अस्थियां लेकर उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की राजपूती रियासत में पहुंची थी. कालाकांकर में अपने प्रवास के दौरान स्वेतलाना ने स्थानीय लोगों से हिंदी सीखी। बाद में उन्होंने ब्रजेश सिंह की स्मृति में वहां अस्पताल बनवाने के लिए अपनी पुस्तक से मिलने वाली रॉयल्टी का पैसा भी भेजा। मार्च 1967 में स्वेतलाना ने भारत से अमेरिका जाकर राजनीतिक शरण ले ली। उनकी इस घटना ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। यह कहानी कई स्तरों पर दिलचस्प है। एक तरफ राजपूती राजघराने में जन्मा व्यक्ति, जो साम्यवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर अपना जीवन बिताता है। दूसरी तरफ दुनिया के सबसे शक्तिशाली कम्युनिस्ट शासक की बेटी, जो उसी व्यवस्था के भीतर अपने प्रेम और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करती है। ब्रजेश सिंह की कहानी हमें यह भी याद दिलाती है कि इतिहास के किरदारों को केवल उनकी जातीय, पारिवारिक या राजनीतिक पहचान से नहीं समझा जा सकता। उनके जीवन में विचारधारा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, रिश्ते और प्रेम की अपनी अलग जगह होती है। कालाकांकर की यह प्रेम कहानी भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसमें राजपूती विरासत और सोवियत सत्ता की कहानी गंगा के किनारे आकर मिल जाती है।
3
12
2
82
3,802
उत्तर प्रदेश की राजनीति में धनंजय सिंह की छवि एक दबंग, गंभीर और सख़्त मिज़ाज नेता की रही है। जौनपुर के चंदेल राजपूत परिवार से आने वाले धनंजय सिंह की सार्वजनिक पहचान और निजी व्यक्तित्व के बीच का फर्क कभी-कभी दिलचस्प ढंग से सामने आता है। 2017 में श्रीकला रेड्डी के साथ उनकी शादी का वीडियो देखिए। उसमें धनंजय भैया का शर्मीलापन, चेहरे की मुस्कान और एक तरह की रूमानियत उनकी आम राजनीतिक छवि से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। जिस शख़्स को लोग आमतौर पर सख़्त और दबंग अंदाज़ में देखते हैं, वही प्रेम के सामने कितना सहज और संकोची नज़र आता है! श्रीकला रेड्डी की अपनी अलग पहचान और पृष्ठभूमि है। वह तेलंगाना के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक और कारोबारी परिवार से आती हैं। दो अलग-अलग राज्यों, भाषाओं, सामाजिक परिवेशों और पारिवारिक पृष्ठभूमियों से आने वाले इन दोनों लोगों ने 2017 में पेरिस में विवाह किया। बाद में लखनऊ में एक भव्य समारोह के ज़रिए इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से मनाया गया। विवाह के बाद श्रीकला ने जौनपुर की राजनीति में भी अपनी जगह बनाई। जुलाई 2021 में वह जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। यानी यह रिश्ता केवल दो व्यक्तियों का निजी संबंध नहीं रहा, बल्कि दो अलग क्षेत्रीय सामाजिक और राजनीतिक संसारों का भी मेल बना। धनंजय सिंह के पहले विवाह और उसके बाद के वैवाहिक जीवन की अपनी अलग कहानी रही है। लेकिन 2017 के उस विवाह समारोह में दिखने वाली उनकी भावुकता एक मानवीय पहलू ज़रूर सामने लाती है। इस कहानी में एक बात और गौर करने लायक है। एक चंदेल राजपूत परिवार का व्यक्ति और तेलंगाना के रेड्डी परिवार की महिला अपने-अपने सामाजिक संसारों से निकलकर एक साथ जीवन बिताने का फैसला करते हैं और उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी लकीर को मिलकर बड़ी करते हैं और जनता इन्हें सर आँखों पर भी बिठाती है।
17
74
3
891
108,212
राजपूत ने जो कमिटमेंट कर दिया, फिर तो वह अपनेआप की भी नहीं सुनता! बॉलीवुड के एक मशहूर परिवार की कहानी में भी एक ऐसा ही दिलचस्प राजपूती संबंध मिलता है। हम बात कर रहे हैं नीला देवी गोहिल की, जिन्हें दुनिया अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नी के रूप में जानती है। नीला देवी गुजरात के भावनगर के शाही गोहिल राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। यानी उनका संबंध गोहिल राजपूत वंश से है। उनका विवाह 27 जनवरी 1969 को हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शम्मी कपूर से हुआ था। इस रिश्ते की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। नीला देवी की मुलाकात शम्मी कपूर से बचपन में ही हुई थी। उस समय शम्मी कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप के साथ भावनगर आए थे। शम्मी कपूर की दोस्ती नीला देवी के भाई रघुवीर सिंह से थी। वर्षों बाद राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर और शम्मी कपूर की बहन उर्मिला सियाल ने दोनों को विवाह के लिए मिलवाने में भूमिका निभाई। शम्मी कपूर की पहली पत्नी और अभिनेत्री गीता बाली के असामयिक निधन के बाद उनके जीवन में एक कठिन दौर आया था। ऐसे समय में नीला देवी ने उनके साथ जीवन बिताने का फैसला किया। नीला देवी ने 2018 में Filmfare को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को उनके विवाह के टिकने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा था: “People gave our marriage two months. But the Rajput in me took on the challenge to make it work.” यानी लोगों ने उनके विवाह को दो महीने भी चलने लायक नहीं समझा था, लेकिन उनके भीतर के राजपूत स्वभाव ने इस रिश्ते को निभाने की चुनौती स्वीकार की। इस विवाह की सबसे उल्लेखनीय बात यह भी थी कि नीला देवी ने शम्मी कपूर के पहले विवाह से हुए दोनों बच्चों, आदित्य और कंचन, को अपने बच्चों की तरह अपनाया। उन्होंने स्वयं की संतान न करने का फैसला किया ताकि दोनों बच्चों के बीच किसी तरह का भेदभाव न हो। यह एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जिसमें एक राजपूत राजपरिवार की बेटी ने केवल एक व्यक्ति से विवाह नहीं किया, बल्कि उसके पूरे परिवार, उसके अतीत और उसकी जिम्मेदारियों को भी अपनाया। मुझे इस प्रसंग में सबसे दिलचस्प बात नीला देवी का वह कथन लगता है जिसमें उन्होंने अपने भीतर के राजपूत होने को रिश्ते निभाने के साहस से जोड़ा।
6
10
1
77
9,233
I genuinely admire how Rajkumar Anirudh Singh of Bharatpur openly acknowledges and embraces his Rajput ancestral heritage with pride. Rajputs, Jats, and Gujjars have shared centuries of intertwined history in this land. @thebharatpur
12
41
1
662
18,609
Two Nightingales From Charhda And Lehnda Panjab During 70s.... The Grace, The Singing, The Vocals, No Half Naked Models Around, Yet People Got Mesmerized When They Sung. ♥️
3
32
3
221
11,313
Aeshvarya Thakur retweeted
नाजोगी क़ौम ऐसी होती है, जो अपने ही हाथों अपनी ताक़त और अपने रहबरों को कमज़ोर करती है। एक तरफ़ बहुजन समाज में अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमियों के लोग साझा हितों के लिए एकजुट हो रहे हैं, वहीं राजपूत समाज आज भी आपसी रस्साकशी से बाहर नहीं निकल पाया है। "छोटे राजपूत" बनाम "बड़े राजपूत" की बहस से लेकर "आम राजपूत बनाम रजवाड़े" की बहस आज भी यहाँ प्रासंगिक है। यहाँ किसी की सामाजिक हैसियत, खानदान और पुश्तैनी पहचान उसके योगदान से ज़्यादा अहम हो जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने दिवाली पर गुजराती घरचोला साड़ी क्या पहन ली कि कुछ राजपूत ट्रोल्स ने उन्हें नकली राजपूत घोषित करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें राणावत मानने को तैयार नहीं, तो कोई उन्हें ख़स बताने लगा। यानी किसी की पहचान और उसके सामाजिक जुड़ाव का फ़ैसला भी अब सोशल मीडिया के वो स्वयंभू ठेकेदार करेंगे जिनकी अभी ठीक से दाढ़ी-मूँछ तक नहीं उगी है! यह भी कैसे भूला जाए कि यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने जीवनभर क्षत्रिय समाज के हितों और भविष्य के लिए चिंतन करने वाले पूज्य तनसिंहजी तक को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विडंबना देखिए कि समाज के कुछ छिछोरे नेता अपनी ही समाज की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाकर, उन पर तंज़ कसकर और उन्हें बदनाम करके राजनीतिक अटेंशन बटोरने की कोशिश करते हैं। दिया कुमारीजी पर अनावश्यक टिप्पणियाँ करने वाले ऐसे लोगों को शायद समाज के सम्मान और अपनी राजनीतिक हैसियत के बीच का फ़र्क़ ही समझ नहीं आता। यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने समाज और देश के रत्न ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंहजी तक का राजपूत सभा से बहिष्कार करवाया था। और उदाहरण देखिए कि कैसे लोकेंद्र सिंह कालवी जैसे समाज के रहबर ने जब राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने के लिए कई कोशिशें कीं तो अपने ही समाज का अपेक्षित साथ उन्हें नहीं मिला। 1993 में नागौर से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 1998 में भाजपा के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका राजनीतिक मोर्चा राजस्थान सामाजिक न्याय मंच के रूप में एक पार्टी बना और 60 उम्मीदवार मैदान में उतारे, मगर जीत केवल एक दावेदार को मिली जिसके बाद इनकी पार्टी भी धीरे-धीरे बिखर गई। विडंबना यह है कि कालवी साब के जीवित रहते जिन लोगों ने उनके राजनीतिक रास्ते में साथ देने के बजाय मुश्किलें खड़ी कीं, वही उनके जाने के बाद उनके कसीदे पढ़ते नहीं थकते। जीते-जी नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना और मृत्यु के बाद गुणगान करना हमारी इसी सामूहिक विडंबना का हिस्सा है। वी.पी. सिंह जैसे न्यायशील और दूरदर्शी नेताओं को भी मंडल कमीशन लागू करने के लिए समाज द्वारा मन-मन भर गालियाँ दी जाती हैं। जसवंत सिंह जसोल जैसे क़द्दावर नेता तक को आपसी खींचतान, अंदरूनी जोड़-तोड़ और गुटबाज़ी के चलते चुनाव हरवा दिया गया। आज हालत यह है कि दर्जन भर करणी सेनाएँ समाज के साझा मुद्दों पर एक मंच पर आने के बजाय एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने और एक-दूसरे की मिट्टी पलीत करने में लगी दिखाई देती हैं। एकता का अभाव केवल संगठनों तक सीमित नहीं है, यह हमारी क्षेत्रीय सोच में भी गहरे तक बैठा है। पहाड़ी राजपूतों को मैदानी राजपूत दिन-रात कोसते हैं, पहाड़ी राजपूत यूपी-बिहार वालों को गरियाते हैं, रेगिस्तान वाले हरियाणा के राजपूतों को दब्बू बताते हैं, जालौर और बाड़मेर वालों की अपनी खींचतान है, तो ढूँढाड़ और मेवाड़ के बीच अलग ही छत्तीस का आँकड़ा है। आख़िर हम कब समझेंगे कि क्षेत्र, ठिकाने, गोत्र और उपाधियाँ हमारी विविध पहचान हो सकती हैं, लेकिन हमारी सामूहिक ताक़त को बाँटने का आधार नहीं? विडंबना यह भी है कि समाज के हित में कभी चूँ तक न करने वाले बाहुबलियों के आगे यही लोग बिछ-बिछ जाते हैं, उनकी जी-हुज़ूरी करते हैं, लेकिन समाज में क्षात्रवृत्ति, जागरूकता और आत्मसम्मान जगाने के लिए दिन-रात एक करने वाले जुझारू लोगों को नीचे खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यानी जो समाज के लिए कुछ करना चाहता है, उसे ही पहले अपने लोगों से लड़ना पड़ता है। और फिर मुकाबला इन्हें करना है जाट समाज से, जो इतना dedicated है अपनी क़ौम के लिए कि एक साझा आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब तक का जाट एक मंच पर इकट्ठा हो जाता है। सवाल यह नहीं कि राजपूतों के पास गौरवशाली इतिहास है या नहीं। सवाल यह है कि क्या हम उस इतिहास से कोई सबक भी लेते हैं? जिस समाज के पास नेतृत्व, प्रतिभा, संसाधन, संख्या और संघर्ष की परंपरा सब कुछ हो, लेकिन वह अपने ही लोगों को काटने में लगा रहे, उससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
7
7
1
22
1,651
राजपूत राजघरानों के वैवाहिक संबंध कभी देश के दूसरे राजघरानों तक पहुँचे, तो कभी सात समंदर पार एशिया और यूरोप के शाही परिवारों से जुड़ गए। ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय और महारानी गायत्री देवी के इकलौते पुत्र महाराजा जगत सिंह की है, जिन्हें राजा ऑफ इसरदा के नाम से भी जाना जाता है। महाराजा जगत सिंह का विवाह थाईलैंड के प्रतिष्ठित शाही रांगसित परिवार की राजकुमारी प्रियनंदना रांगसित से हुआ था। वे थाईलैंड की राजकुमारी विभावदी रांगसित और प्रिंस पियारांगसित रांगसित की पुत्री थीं। इस विवाह का भव्य रिसेप्शन लंदन में आयोजित किया गया था। उस समारोह में दुनियाभर की नामचीन हस्तियों के अलावा ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और लॉर्ड माउंटबेटन भी शामिल हुए थे। यह उस दौर के सबसे चर्चित शाही वैवाहिक आयोजनों में से एक था। दिलचस्प बात यह है कि यह राजपूत-थाई शाही पारिवारिक संबंध अगली पीढ़ी में भी कायम रहा। महाराजा जगत सिंह के पुत्र महाराज देवराज सिंह ऑफ इसरदा का विवाह भी थाईलैंड के शाही परिवार से जुड़ी रोम पेस्टन पिचाई से हुआ। विवाह समारोह थाईलैंड के वितायु पैलेस में आयोजित किया गया, जिसके बाद जयपुर में पारंपरिक राजसी स्वागत समारोह हुआ। इस तरह जयपुर के इस राजघराने की दो पीढ़ियों के वैवाहिक संबंध थाईलैंड के शाही परिवार से जुड़े। यह प्रसंग केवल दो राजपरिवारों के बीच विवाह का नहीं, बल्कि इस बात का भी उदाहरण है कि भारतीय रियासतों के सामाजिक और पारिवारिक संबंध भौगोलिक सीमाओं से कहीं आगे तक फैले हुए थे।
10
16
1
127
16,867
Aeshvarya Thakur retweeted
Power of Death by William Holbrook Beard Art Prints from $12.90: archaeologyart.shop/products…
3
23
2
241
13,082